Read in English
1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है?
(a) कोयला
(b) नाभिकीय ऊर्जा
(c) पेट्रोल
(d) सौर ऊर्जा
[M.P. P.C.S. (Pre) 2016]
उत्तर- (d) सौर ऊर्जा
- नवीकरणीय ऊर्जा प्राकृतिक प्रक्रिया के तहत लगातार प्राप्त होती रहती है।
- सौर, पवन, ज्वारीय, पनबिजली ऊर्जा आदि प्राकृतिक संसाधन, नवीकरणीय ऊर्जा के उदाहरण हैं।
- सौर ऊर्जा कभी न समाप्त होने वाली तथा प्रदूषण रहित ऊर्जा है।
- सौर ऊर्जा वैकल्पिक ऊर्जा का सबसे बड़ा संग्रहागार है।
- यह हमें सूर्य से प्राप्त होती है।
|
2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक जीवाश्म ईंधन नहीं है?
(a) कोयला
(b) पेट्रोलियम
(c) प्राकृतिक गैस
(d) यूरेनियम
[M.P. P.C.S. (Pre) 2016]
उत्तर- (d) यूरेनियम
- पौधों के वे उत्पाद जो कि हजारों वर्षों से पृथ्वी के नीचे दबे पड़े थे या पौधों के वे जीवाश्म जिनका उपयोग हम ईंधन के रूप में करते हैं, जीवाश्म ईंधन कहलाते हैं।
- जीवाश्म ईंधन वर्तमान में ऊर्जा के प्रमुख स्रोत हैं।
- एक बार इनका उपयोग करने के पश्चात इन्हें दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता।
- जैसे- कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि।
- यूरेनियम नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन हेतु कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।
|
3. जीवाश्मी-ईंधनों में एकमात्र ऊर्जा का चरम स्रोत है-
(a) पृथ्वी
(b) सूर्य
(c) समुद्र
(d) चंद्रमा
[U.P.R.O./A.R.O. (Re-Exam) 2016]
उत्तर- (b) सूर्य
- पौधों के वे उत्पाद जो कि हजारों वर्षों से पृथ्वी के नीचे दबे पड़े थे या पौधों के वे जीवाश्म जिनका उपयोग हम ईंधन के रूप में करते हैं, जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuel) कहलाते हैं।
- इनमें संचित ऊर्जा का परम स्रोत सूर्य है।
- ये अनवीकरणीय ऊर्जा संसाधन हैं।
- जैसे-कोयला, पेट्रोलियम आदि।
|
4. जीवाश्म ईंधन के बाद भारतवर्ष की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दूसरा सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है –
(a) जलविद्युत ऊर्जा
(b) वायु ऊर्जा
(c) परमाणु ऊर्जा
(d) सौर ऊर्जा
[U.P.R.O./.A.R.O. (Pre) 2021]
उत्तर- (a) जलविद्युत ऊर्जा
- जीवाश्म ईंधन के बाद भारतवर्ष की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दूसरा सबसे महत्वपूर्ण स्रोत जलविद्युत ऊर्जा (दीर्घ + लघु जलविद्युत ऊर्जा) है।
|
5. ‘सबके लिए सतत ऊर्जा दशक’ पहल है-
(a) संयुक्त राष्ट्र संघ का
(b) भारत का
(c) जर्मनी का
(d) विश्व बैंक का
[U.P.P.C.S. (Pre) 2017]
उत्तर- (a) संयुक्त राष्ट्र संघ का
- नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा का वह रूप है, जो न तो प्रदूषण कारक है और न ही इसका प्राकृतिक संसाधनों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
- वैश्विक स्तर पर स्वीकृत 17 सतत विकास लक्ष्यों में 7वें लक्ष्य के रूप में वर्ष 2030 तक वैश्विक ऊर्जा में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ाने और सस्ती, विश्वसनीय एवं आधुनिक ऊर्जा सेवाओं तक सार्वभौम पहुंच सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई है, साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 2014-2024 के दशक को ‘सभी के लिए सतत ऊर्जा का दशक’ घोषित किया गया है।
|
6. ऊर्जा संकट से क्या तात्पर्य है?
(a) जलविद्युत की कमी
(b) कुपोषण के कारण शरीर में ऊर्जा का हास
(c) तापीय ऊर्जा की कमी
(d) कोयला तथा पेट्रोल जैसे जीवाश्म ईंधन के समाप्त होने का खतरा
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]
उत्तर- (d) कोयला तथा पेट्रोल जैसे जीवाश्म ईंधन के समाप्त होने का खतरा
- कच्चे तेल तथा प्राकृतिक गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों के समाप्त होने के खतरे को ही ऊर्जा संकट का नाम दिया गया है।
|
अनवीकरणीय व नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन
1. भारत में धारणीय विकास के दृष्टिकोण से विद्युत उत्पाद का सबसे अच्छा स्रोत कौन-सा है?
(a) कोयला
(b) खनिज तेल एवं गैस
(c) जलविद्युत
(d) परमाणु ऊर्जा
[U.P.P.C.S. (Pre) 2012]
उत्तर- (c) जलविद्युत
- कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं परमाणु ऊर्जा की अपेक्षा जलविद्युत धारणीय विकास के दृष्टिकोण से विद्युत उत्पाद का सबसे अच्छा स्रोत है।
|
2. निम्नलिखित में किस नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन की वर्ष 2014 में स्थापित क्षमता देश में सर्वाधिक है?
(a) बायोमास शक्ति
(b) सौर ऊर्जा
(c) अपशिष्टजनित ऊर्जा
(d) पवन शक्ति
(e) इनमें से कोई नहीं
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2015]
उत्तर- (d) पवन शक्ति
- ध्यातव्य है, कि 31 दिसंबर, 2021 तक देश में सौर, पवन, बायोमास एवं लघु पनबिजली (नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन) कुल स्थापित क्षमता का 26.66% है।
- कुल स्थापित क्षमता 3,93,389.46 MW के बराबर है, जिसमें पवन ऊर्जा का योगदान 40,082.70 MW के बराबर है।
- सौर ऊर्जा द्वारा 49,346.71 MW, जैव ऊर्जा द्वारा 10,609.72 MW तथा लघु पनबिजली द्वारा 4,839.40 MW ऊर्जा प्राप्त हुई।
|
3. निम्नलिखित में से कौन-सा नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत है?
(a) कोयला
(b) पेट्रोलियम पदार्थ
(c) बायोमास
(d) मिट्टी का तेल
[C.G.P.S.C. (Pre), 2018]
उत्तर- (c) बायोमास
- नवीकरणीय ऊर्जा प्राकृतिक प्रक्रिया के तहत लगातार प्राप्त होती रहती है।
- सौर, पवन, ज्वारीय, पनबिजली ऊर्जा तथा बायोमास आदि प्राकृतिक संसाधन नवीकरणीय ऊर्जा के उदाहरण हैं।
- जबकि कोयला, पेट्रोलियम, मिट्टी का तेल आदि अनवीकरणीय ऊर्जा के संसाधन हैं।
|
4. एक अनवीनीकृत ऊर्जा का स्रोत है-
(a) सौर ऊर्जा
(b) पेट्रोलियम
(c) वायु ऊर्जा
(d) बायोगैस
[U.P.P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर- (b) पेट्रोलियम
- कोयला, पेट्रोलियम, मिट्टी का तेल आदि अनवीकरणीय ऊर्जा के संसाधन हैं।
|
5. छत्तीसगढ़ में ऊर्जा का मुख्य स्रोत कौन-सा है?
(a) तापीय ऊर्जा
(b) जल ऊर्जा
(c) सोलर ऊर्जा
(d) पवन ऊर्जा
[C.G.P.S.C. (Pre), 2018]
उत्तर- (a) तापीय ऊर्जा
- प्रश्नगत विकल्पों में से तापीय ऊर्जा (Thermal power) छत्तीसगढ़ में ऊर्जा का मुख्य स्रोत है।
- कोरबा थर्मल पॉवर प्लांट छत्तीसगढ़ में तापीय ऊर्जा का प्रमुख संयंत्र (केंद्र) है।
|
वैकल्पिक ऊर्जा सौर ऊर्जा
1. निम्नलिखित ऊर्जा में से कौन-सी जैविक मात्रा में सर्वाधिक उपयोग की जाती है?
(a) परमाणु ऊर्जा
(b) सौर ऊर्जा
(c) भू-ऊष्मीय ऊर्जा
(d) ज्वारीय ऊर्जा
[U.P.P.C.S. (Mains) 2004]
उत्तर- (b) सौर ऊर्जा
- सौर ऊर्जा जैविक मात्रा में सर्वाधिक उपयोग की जाती है।
- सूर्य से मिलने वाला प्रकाश एवं ऊष्मा पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए आवश्यक है।
- सौर ऊर्जा जहां पौधों के प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है, तो अन्य सभी के लिए भी उपयोगी है।
- यह वैकल्पिक ऊर्जा का भी सबसे बड़ा स्रोत है।
- फोटोवोल्टोइक तकनीक के द्वारा सूर्य के प्रकाश को सौर ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है।
|
2. निम्नलिखित ऊर्जा स्रोतों में से कौन-सा सर्वोत्तम पर्यावरण अनुकूल है?
(a) पेट्रोलियम उत्पाद
(b) वन उत्पाद
(c) नाभिकीय विखंडन
(d) सौर सेल
[U.P.P.C.S. (Mains) 2006]
उत्तर- (d) सौर सेल
- सौर बैटरी या सौर सेल फोटोवोल्टोइक प्रभाव के द्वारा सूर्य या प्रकाश के किसी अन्य स्रोत से ऊर्जा प्राप्त करता है।
- प्रश्नगत विकल्पों में यह ऊर्जा का सर्वोत्तम पर्यावरण अनुकूल स्रोत है।
- अतः यह पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहायक सिद्ध होता है।
- जबकि पेट्रोलियम उत्पाद, वन उत्पाद एवं नाभिकीय विखंडन से प्राप्त ऊर्जा से कुछ न कुछ मात्रा में पर्यावरण का निम्नीकरण अवश्य होता है।
|
3. ऊर्जा के किस रूप में प्रदूषण की समस्या नहीं होती है?
(a) कोयला
(b) परमाणु
(c) पेट्रोल
(d) सौर
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]
उत्तर- (d) सौर
- सौर ऊर्जा, ऊर्जा का वह विशिष्ट रूप है, जिससे पर्यावरणीय प्रदूषण की समस्या नहीं होती है।
|
4. भारत में निम्नलिखित में से कौन नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत सर्वाधिक संभाव्यता वाला है?
(a) सौर शक्ति
(b) जैवपुंज शक्ति
(c) लघु जलविद्युत शक्ति
(d) अपशिष्ट से अर्जित
[U.P.P.C.S (Mains) 2011]
उत्तर- (a) सौर शक्ति
- भारत में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों में ‘सौर शक्ति’ सर्वाधिक संभाव्यता वाला है।
- नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय उत्तर-पूर्व राज्यों में एक सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए स्थापना लागत पर 70% सब्सिडी प्रदान करता है।
- राष्ट्रीय सौर मिशन इसके विकास में लगा हुआ है।
- इसको ‘भविष्य का ईंधन’ भी कहा गया है।
|
5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) को 2015 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में प्रारंभ किया गया था।
2. इस गठबंधन में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश सम्मिलित हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
[I.A.S. (Pre) 2016]
उत्तर- (a) केवल 1
- अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance-ISA) कर्क रेखा व मकर रेखा के बीच स्थित देशों का एक समूह है, जो अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए सूर्य द्वारा प्राप्त ऊर्जा का उपयोग करने हेतु प्रतिबद्ध है।
- 30 नवंबर, 2015 को पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में ISA का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद तथा यू.एन. के तत्कालीन महासचिव बॉन की मून की उपस्थिति में किया गया था।
|
6. कभी-कभी समाचारों में दिखाई पड़ने वाले ‘घरेलू अंश आवश्यकता’ (डोमेस्टिक कंटेंट रिक्वायरमेंट) पद का संबंध किससे है?
(a) हमारे देश में सौर शक्ति उत्पादन का विकास करने से
(b) हमारे देश में विदेशी टी.वी. चैनलों को अनुज्ञप्ति प्रदान करने से
(c) हमारे देश के खाद्य उत्पादों को अन्य देशों को निर्यात करने से
(d) विदेशी शिक्षा संस्थाओं को हमारे देश में अपने परिसर स्थापित करने की अनुमति देने से
[I.A.S. (Pre) 2017]
उत्तर- (a) हमारे देश में सौर शक्ति उत्पादन का विकास करने से
- घरेलू अंश आवश्यकता (DCR) पद का संबंध देश में सौर शक्ति उत्पादन का विकास करने से है।
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत को वैश्विक रूप से अग्रणी देश के रूप में स्थापित करने हेतु जनवरी, 2010 में राष्ट्रीय सौर नीति, जिसे जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन (JNNSM) नाम दिया गया था, लांच की गई।
- इसके अनुसार, घरेलू अंश आवश्यकता श्रेणी के अनुसार, भारत में सौर परियोजनाओं हेतु देश में निर्मित सौर उपकरणों और बैटरी का प्रयोग किया जाएगा।
- मिशन के प्रथम चरण के अंतर्गत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय विकेंद्रीकृत सौर उपकरणों जैसे- प्रकाश के उपकरण, पानी गर्म करने के उपकरण या सौर कुकर पर 30 प्रतिशत का अनुदान देती है।
|
7. ‘अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन’ का प्रथम शिखर सम्मेलन निम्नलिखित में से किस शहर में हुआ था?
(a) नई दिल्ली
(b) न्यूयॉर्क
(c) पेरिस
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
[U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2017]
उत्तर- (a) नई दिल्ली
- अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) सौर ऊर्जा पर आधारित देशों का एक संगठन है, जिसका शुभारंभ भारत और फ्रांस द्वारा 30 नवंबर, 2015 को पेरिस में किया गया।
- इस गठबंधन का प्रथम शिखर सम्मेलन 2-5 अक्टूबर, 2018 तक ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुआ।
- इस गठबंधन का दूसरा शिखर सम्मेलन 30 अक्टूबर 1 नवंबर 2019 तक नई दिल्ली में तथा तीसरा शिखर सम्मेलन वर्चुअल तरीके से 14-16 अक्टूबर, 2020 तक संपन्न हुआ।
|
8. अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आई.एस.ए.) ने हाल ही में एशिया और प्रशांत क्षेत्र में सौर ऊर्जा परियोजना को बढ़ावा देने के लिए किस अंतरराष्ट्रीय संगठन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
(a) एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक
(b) नया विकास बैंक
(c) अफ्रीकी विकास बैंक
(d) एशियाई विकास बैंक
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
[63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]
उत्तर- (d) एशियाई विकास बैंक
- अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) ने 10 मार्च, 2018 को एशियाई और प्रशांत क्षेत्र में सौर ऊर्जा परियोजना को बढ़ावा देने के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- अंतरराष्ट्रीय गठबंधन का मुख्यालय गुरुग्राम (हरियाणा) में है।
|
9. निम्नलिखित वक्तव्यों पर ध्यान दीजिए।
भारत में संप्रति उपलब्ध प्रौद्योगिक स्तर को देखते हुए सौर ऊर्जा का सुविधा से उपयोग किया जा सकता है-
1. आवासीय भवनों को गर्म पानी की पूर्ति करने के लिए।
2. लघु सिंचाई परियोजनाओं हेतु जल की पूर्ति करने के लिए।
3. सड़क प्रकाश व्यवस्था के लिए।
4. कुछ गांवों और छोटे नगरों के समूहों में बिजली की व्यवस्था करने के लिए।
इन वक्तव्यों में से-
(a) 1, 2, 3 और 4 सही हैं
(b) 2 और 4 सही हैं
(c) 1 और 3 सही हैं
(d) 1, 2 और 3 सही हैं
[I.A.S. (Pre) 1996]
उत्तर- (d) 1, 2 और 3 सही हैं
- सूर्य, ऊर्जा का सबसे अधिक व्यापक एवं असीमित स्रोत है।
- सौर ऊर्जा (Solar Energy) एक अक्षय प्राकृतिक संसाधन है, जो कि सूर्य से विकिरण (Solar Radiation) द्वारा प्राप्त होती है।
- इसका उपयोग सड़क प्रकाश व्यवस्था, लघु सिंचाई परियोजना हेतु जल की आपूर्ति, आवासीय भवनों को गर्म जल की आपूर्ति, रेलवे सिग्नल, सोलर कुकर इत्यादि में किया जा सकता है, तथापि वर्तमान प्रौद्योगिक स्तर को देखते हुए अभी इससे कुछ गांवों एवं छोटे नगरों के समूहों में बिजली की व्यवस्था नहीं की जा सकती है, क्योंकि यह व्ययसाध्य है।
- इस दिशा में यद्यपि सरकार द्वारा पायलट आधार पर कुछ परियोजनाएं प्रारंभ की गई हैं।
|
10. विश्व का प्रथम पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा से संचालित अंतरराष्ट्रीय हवाईपत्तन स्थित है-
(a) बंगलुरू में
(b) कोच्चि में
(c) अहमदाबाद में
(d) कोझिकोड में
[U.P.P.C.S. (Mains), 2017]
उत्तर- (b) कोच्चि में
- विश्व का प्रथम पूर्ण रूप से सौर ऊर्जा से संचालित अंतरराष्ट्रीय हवाई पत्तन कोच्चि (केरल) में स्थित है, जिसे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने स्वीकृत किया है।
- उल्लेखनीय है, कि 18 अगस्त, 2015 को केरल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कोच्चि हवाई अड्डे के कार्गो परिसर के पास करीब 45 एकड़ जमीन पर 12 मेगावॉट के सौर ऊर्जा उत्पादन इकाई का शुभारंभ किया था, जिसके लिए यहां 45,150 सोलर पैनल लगाए गए थे।
|
11. 100% सौर-संचालित स्वास्थ्य केंद्र वाला कौन-सा जिला भारत का पहला जिला बन गया है?
(a) कोलकाता
(b) चेन्नई
(c) बंगलुरू
(d) सूरत
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं उपर्युक्त में से एक से अधिक
[63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]
उत्तर- (d) सूरत
- 26 मार्च, 2018 को सूरत (गुजरात) देश में शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) वाला पहला जिला बना।
|
12. सौ प्रतिशत सौर ऊर्जा पर चलने वाला भारतवर्ष का पहला केंद्र शासित प्रदेश है-
(a) अंडमान-निकोबार
(b) चंडीगढ़
(c) दीव
(d) पुडुचेरी
[U.P.P.C.S. (Pre) 2019]
उत्तर- (c) दीव
- वर्ष 2018 में दीव पूर्णतः सौर ऊर्जा पर चलने वाला भारत का पहला केंद्रशासित प्रदेश बन गया था।
- दीव में 50 एकड़ से भी अधिक भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की गई थी।
|
13. निम्नलिखित स्मार्ट शहरों में से कौन-सा दिन में 100% नवीकरणीय ऊर्जा पर चलने वाला भारत का पहला शहर बन गया है?
(a) बंगलुरू
(b) जयपुर
(c) इंदौर
(d) दीव
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
[63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]
उत्तर- (d) दीव
- 23 अप्रैल, 2018 को भारत सरकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दीव स्मार्ट सिटी भारत का पहला ऐसा नगर बन गया, जो दिन के समय शत-प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा (सौर ऊर्जा) से संचालित होता है।
|
बायोडीज़ल
1. जैव ईंधन के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(a) जैव ईंधन पारिस्थितिकी अनुकूल होता है।
(b) जैव ईंधन लागत प्रभावी होता है।
(c) जैव ईंधन ऊर्जा संकट के समाधान में योगदान दे सकता है।
(d) जैव ईंधन मक्का से भी बनता है।
[U.P. P.C.S. (Mains) 2014]
उत्तर- (b) जैव ईंधन लागत प्रभावी होता है।
- जैव ईंधन, जीवाश्म ईंधन (डीज़ल, पेट्रोल, कोयला आदि) की तुलना में लागत प्रभावी नहीं होता है।
- अतः विकल्प (b) सत्य नहीं है।
- प्रश्नगत शेष विकल्प सही हैं।
- जैव ईंधन जेट्रोफा से भी बनाया जा सकता है।
- करंज, महुआ व नीम आदि भी जैव ईंधन के रूप में प्रयोग में लाए जा सकते हैं।
- जैव ईंधन को लेकर आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं, कि इससे अच्छी कमाई होने से किसान अपने खेतों में अन्य फसलों को उपजाना बंद न कर दें।
- इससे भारत की खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
|
2. निम्नलिखित में से कौन-सी बायोडीज़ल की फसल है?
(a) कपास
(b) गन्ना
(c) जेट्रोफा
(d) आलू
[U.P.P.C.S. (Pre) 2015]
उत्तर- (c) जेट्रोफा
- जेट्रोफा बायोडीजल की फसल है। जेट्रोफा पुष्पीय पादपों की प्रजाति का पौधा है, जो सूखे तथा विनाशकारी कीटों के प्रति प्रतिरोधी है।
- यह ऐसे बीज उत्पन्न करता है, जिसमें 27-40 प्रतिशत तक तेल होता है।
- जेट्रोफा के तेल को डीजल इंजनों में प्रयोग हेतु बायोडीजल में परिवर्तित कर दिया जाता है।
|
3. नीचे चार ऊर्जा फसलों के नाम दिए गए हैं। इनमें से किस एक की खेती एथेनॉल के लिए की जा सकती है?
(a) जेट्रोफा
(b) मक्का
(c) पौंगामिया
(d) सूरजमुखी
[I.A.S. (Pre) 2010]
उत्तर- (b) मक्का
- मक्का की खेती एथेनॉल के लिए की जा सकती है, जबकि जेट्रोफा, पौंगामिया और सूरजमुखी की खेती बायोडीजल के लिए की जा सकती है।
|
4. जीवभार गैसीकरण को भारत में ऊर्जा संकट के धारणीय (सस्टेनेबल) हलों में से एक समझा जाता है। इस संदर्भ में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. नारियल आवरण, मूंगफली का छिलका और धान की भूसी का उपयोग जीवभार गैसीकरण के लिए किया जा सकता है।
2. जीवभार गैसीकरण द्वारा जनित ज्वलनशील गैसों में केवल हाइड्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड होती है।
3. जीवभार गैसीकरण द्वारा जनित ज्वलनशील गैसों को ऊष्मा उत्पादन में सीधे ही उपयोग कर सकते हैं, लेकिन अंतर्दहन इंजनों में नहीं।
निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए-
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1.2 और 3
[I.A.S. (Pre) 2012]
उत्तर- (a) केवल 1
- ऊष्मा-रासायनिक परिवर्तन द्वारा ठोस बायोमास का, दहन योग्य गैस मिश्रण में रूपांतरण ही बायोमास गैसीकरण है।
- इस प्रक्रिया में जैविक पदार्थों या जीवाश्म आधारित कार्बनयुक्त पदार्थों को कार्बन मोनोऑक्साइड, हाइड्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन में बदला जाता है।
- प्राप्त गैसों का मिश्रण ही प्रोड्यूसर गैस या सिंथेटिक गैस कहलाता है, जो स्वयं एक ईंधन है।
- इसका महत्व इस बात में है, कि यह नवीकरणीय ऊर्जा प्राप्ति का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
- सबसे सामान्य रूप से उपलब्ध गैसीकारक में लकड़ी तथा लकड़ी वाले बायोमास का प्रयोग किया जाता है।
- ऐसे पदार्थों यथा-नारियल आवरण, मूंगफली के छिलके तथा धान की भूसी इत्यादि का भी उपयोग किया जा सकता है, जो अन्यथा कचरा समझकर फेंक दिए जाते हैं।
- इस प्रकार उत्पन्न गैस का उपयोग, बिजली पैदा करने वाले जेनरेटर से जुड़े उपयुक्त रूप से डिजाइन किए गए अंतर्दहन इंजन में, डीजल की जगह किया जा सकता है।
- ध्यातव्य है, कि बायोमास से ऊर्जा का विमोचन जैविक परमाणुओं के बीच बने रासायनिक बंधों के टूटने से होता है। ये रासायनिक बंध प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया द्वारा बनते हैं।
- अतः बायोमास में सौर ऊर्जा अप्रत्यक्ष रूप से पाई जाती है।
|
5. भारत में जैविक डीजल के उत्पादन के लिए जेट्रोफा करकास के अलावा पौंगामिया पिनाटा को भी क्यों एक उत्तम विकल्प माना जाता है?
1. भारत के अधिकांश शुष्क क्षेत्रों में पौंगामिया पिनाटा प्राकृतिक रूप से उगता है।
2. पौंगामिया पिनाटा के बीजों में लिपिड अंश बहुतायत में होता है। जिसमें से लगभग आधा ओलीइक अम्ल होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
[I.A.S. (Pre) 2010]
उत्तर- (c) 1 और 2 दोनों
- पौंगामिया पिनाटा भारत के अधिकांश शुष्क क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगता है।
- पौंगामिया पिनाटा के बीजों में लिपिड अंश बहुतायत में होता है, जिसमें लगभग आधा ओलीइक अम्ल होता है।
- इसी कारण जेट्रोफा के अलावा इसको भी बायोडीजल का विकल्प माना जाता है।
|
हरित ईंधन
1. निम्नलिखित ईधनों में से कौन-सा न्यूनतम पर्यावरणीय प्रदूषण उत्पन्न करता है?
(a) डीजल
(b) कोयला
(c) हाइड्रोजन
(d) मिट्टी का तेल (केरोसीन)
[U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl) (Pre) 2010, U.P. Lower Sub. (Pre) 2013, 2015]
उत्तर- (c) हाइड्रोजन
- जब हाइड्रोजन हवा में जलती है, तो यह ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर जल का निर्माण करती है और इस प्रक्रिया में ऊर्जा की बड़ी मात्रा (150 किलो जूल प्रतिग्राम) उन्मुक्त होती है।
- अपने उच्च बल्कि उच्चतम ऊर्जा प्रदायक मान के कारण हाइड्रोजन प्रदूषण रहित उत्कृष्ट ईंधन के रूप में कार्य करती है।
- हाइड्रोजन का उत्पादन जल के तापीय पृथक्करण, प्रकाश अपघटन अथवा विद्युत अपघटन के द्वारा किया जा सकता है।
|
2. ‘फ्यूल सेल्स’ (Fuel Cells), जिसमें हाइड्रोजन से समृद्ध ईंधन और ऑक्सीजन का उपयोग विद्युत पैदा करने के लिए होता है, के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यदि शुद्ध हाइड्रोजन का उपयोग ईंधन के रूप में होता है, तो फ्यूल सेल उप-उत्पाद (बाइ-प्रोडक्ट) के रूप में ऊष्मा एवं जल का उत्सर्जन करता है।
2. फ्यूल सेल्स का उपयोग भवनों को विद्युत प्रदाय के लिए तो किया जा सकता है किंतु लैपटॉप कंप्यूटर जैसी छोटी युक्तियों (डिवाइसेज़) के लिए नहीं।
3. फ्यूल सेल्स प्रत्यावर्ती धारा (AC) के रूप में विद्युत उत्पादन करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[I.A.S. (Pre) 2015]
उत्तर- (a) केवल 1
- फ्यूल सेल में एक रासायनिक अभिक्रिया के माध्यम से विद्युत का उत्पादन होता है, न कि दहन (Combustion) के माध्यम से।
- फ्यूल सेल में हाइड्रोजन समृद्ध ईंधन, ऑक्सीजन से विद्युत-रासायनिक रूप से संयोग कर विद्युत धारा, ऊष्मा एवं जल का उत्पादन करता है।
- ईंधन की निरंतर आपूर्ति होने पर फ्यूल सेल से लगातार विद्युत का उत्पादन किया जा सकता है।
- फ्यूल सेल से विद्युत दिष्ट धारा (DC) के रूप में उत्पादित होती है।
- फ्यूल सेल का उपयोग भवनों को विद्युत प्रदान करने के साथ स्मार्टफोनों, लैपटॉप, कंप्यूटरों जैसे पोर्टेबल उपकरणों को विद्युत प्रदान करने के लिए किया जा सकता है।
|
3. सूक्ष्मजैविक ईंधन कोशिकाएं (माइक्रोबियल फ्यूल सेल) ऊर्जा का धारणीय (सस्टेनेबल) स्रोत समझी जाती हैं। क्यों?
1. ये जीवित जीवों को उत्प्रेरक के रूप में प्रयुक्त कर कुछ सबस्ट्रेटों से विद्युतीय उत्पादन कर सकती हैं।
2. ये विविध प्रकार के अजैव पदार्थ सबस्ट्रेट के रूप में प्रयुक्त करती हैं।
3. ये जल का शोधन और विद्युत उत्पादन करने के लिए अपशिष्ट जल शोधन संयंत्रों में स्थापित की जा सकती हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[I.A.S. (Pre) 2011]
उत्तर- (d) 1, 2 और 3
- सूक्ष्मजैविक ईंधन कोशिकाएं (MFC) जैव-परिवर्तनीय सबस्ट्रेट में उपलब्ध रासायनिक ऊर्जा को सीधे विद्युतीय ऊर्जा में परिवर्तित कर देती हैं।
- सबस्ट्रेट के इलेक्ट्रॉनों में परिवर्तन हेतु सूक्ष्मजीवों जैसे बैक्टीरिया का उत्प्रेरक के रूप में प्रयोग किया जाता है।
- अपशिष्ट जल के शोधन हेतु सूक्ष्मजैविक ईंधन कोशिकाओं के प्रयोग से जलशोधन की लागत तो घटती ही है साथ ही यह विद्युत उत्पादन का एक आकर्षक विकल्प भी है।
- सूक्ष्मजैविक ईंधन कोशिकाओं में मुख्यतः कार्बनिक पदार्थों जैसे ग्लूकोज, सुक्रोज, सेल्युलोज, स्टार्च, फार्मेट, एसीटेट, इथेनॉल, मीथेनॉ ल, अमीनो अम्ल, प्रोटीन इत्यादि सबस्ट्रेट के रूप में प्रयुक्त होते हैं।
- साथ ही कुछ अकार्बनिक पदार्थों जैसे सल्फाइड्स का भी सबस्ट्रेट के रूप में प्रयोग होता है।
|
4. शैवाल आधारित जैव ईंधनों का उत्पादन संभव है लेकिन इस उद्योग के संवर्धन में विकासशील देशों की क्या संभावित सीमा/ सीमाएं है/हैं?
1. शैवाल आधारित जैव ईंधनों का उत्पादन केवल समुद्रों में ही संभव है, महाद्वीपों पर नहीं।
2. शैवाल आधारित जैव ईंधन उत्पादन को स्थापित करने और इंजीनियरी करने हेतु निर्माण पूरा होने तक उच्चस्तरीय विशेषज्ञता/प्रौद्योगिकी की जरूरत होती है।
3. आर्थिक रूप से व्यवहार्य उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर सुविधाओं की स्थापना की आवश्यकता होती है, जिससे पारिस्थितिक एवं सामाजिक सरोकार उत्पन्न हो सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1,2 और 3
[I.A.S. (Pre) 2017]
उत्तर- (b) केवल 2 और 3
- शैवाल आधारित जैव ईंधनों का उत्पादन समुद्रों एवं महाद्वीपों दोनों में संभव है।
- अतः कथन (1) असत्य है।
- इन ईंधनों के उत्पादन एवं अभियांत्रिकी करने हेतु उच्च स्तर की विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है, साथ ही अधिक उत्पादन के लिए नवाचार हेतु भी ज्ञान एवं अनुभव की आवश्यकता होती है।
- दुर्बल निवेश स्थिति वाले विकासशील देशों में इस प्रकार के ईंधन का उत्पादन कठिन है, क्योंकि इस हेतु अधिक पूंजी निवेश की जरूरत पड़ती है, साथ ही आर्थिक रूप से व्यवहार्य उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर सुविधाओं की स्थापना से पारिस्थितिकी एवं समाज प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो सकते हैं।
|
5. केंद्रीय बजट 2011-12 में जैव-मूल ऐस्फाल्ट (बायोऐस्फाल्ट) पर मूल सीमा शुल्क की पूरी छूट प्रदान की गई है। इस पदार्थ का क्या महत्व है?
1. पारंपरिक ऐस्फाल्ट के विपरीत, बायोऐस्फाल्ट जीवाश्म ईंधनों पर आधारित नहीं होता।
2. बायोऐस्फाल्ट अनवीकरणीय (नॉन-रिन्यूवेबल) साधनों से निर्मित हो सकता है।
3. बायोऐस्फाल्ट जैव अपशिष्ट पदार्थों से निर्मित हो सकता है।
4. बायोऐस्फाल्ट से सड़कों की ऊपरी सतह बिछाना पारिस्थितिकी के अनुकूल है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 1, 3 और 4
(c) केवल 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
[I.A.S. (Pre) 2011]
उत्तर- (b) केवल 1, 3 और 4
- बायोऐस्फाल्ट, डामर (Asphalt) का विकल्प है, जिसका निर्माण गैर-पेट्रोलियम आधारित नवीकरणीय स्रोतों से किया जाता है।
- इन स्रोतों में चीनी, शीरा, धान, मक्का, लिग्निन, सेल्युलोज, ताड़ के तेल का अपशिष्ट, सफेद सरसों के तेल का अपशिष्ट आदि सम्मिलित हैं।
- गैर-पेट्रोलियम आधारित डामर, सड़कों की सतह का तापमान कम रखने में मददगार है।
- इस प्रकार प्रश्नगत कथन 1, 3 एवं 4 सही हैं।
|
6. भारत का सबसे पहला जैविक खेती पर आधारित राज्य कौन-सा है?
(a) मध्य प्रदेश
(b) केरल
(c) सिक्किम
(d) अरुणाचल प्रदेश
[M.P.P.S.C. (Pre), 2018]
उत्तर- (c) सिक्किम
- सिक्किम भारत का सबसे पहला पूर्ण जैविक खेती पर आधारित राज्य है।
|
7. निम्नलिखित में से कौन-सा एक दुनिया का पहला 100 प्रतिशत जैविक राज्य है?
(a) क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
(b) कैलिफोर्निया (सं.रा. अमेरिका)
(c) सिक्किम (भारत)
(d) क्यूबेक (कनाडा)
[U.P.P.C.S. (Pre) 2019]
उत्तर- (c) सिक्किम (भारत)
- सिक्किम (भारत) विश्व का पहला 100 प्रतिशत जैविक राज्य है।
|
8. भारत में जैविक कृषि के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. ‘जैविक उत्पादन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम’ (एन.पी.ओ.पी.) केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के मार्गदर्शन एवं निदेश के अधीन कार्य करता है।
2. एन.पी.ओ.पी. के क्रियान्वयन के लिए ‘कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण’ (APEDA)
सचिवालय के रूप में कार्य करता है।
3. सिक्किम भारत का पहला पूरी तरह से जैविक राज्य बन गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3
[I.A.S.(Pre), 2018]
उत्तर- (b) केवल 2 और 3
- वर्ष 2001 से ही जैविक उत्पादन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम का कार्यान्वयन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
- अतः कथन (1) असत्य है।
- NPOP के कार्यान्वयन के लिए APEDA सचिवालय के रूप में कार्य करता है।
- अतः कथन (2) सत्य है।
- वर्ष 2016 में सिक्किम भारत का पहला पूर्ण जैविक राज्य बन गया है।
- अतः कथन (3) सत्य है।
|
विविध
1. नाभिकीय शक्ति परियोजनाओं के अंतर्गत पर्यावरणीय प्रभाव, जिनका अध्ययन किया जाना तथा हल निकाला जाना है, वे हैं-
(a) वायु, मृदा एवं जल का रेडियोधर्मी दूषण।
(b) वन अपरोपण तथा पेड़-पौधों एवं जंतु समूह की क्षति।
(c) रेडियोधर्मी अपशिष्ट का निस्तारण।
(d) उपर्युक्त सभी।
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]
उत्तर- (d) उपर्युक्त सभी।
- परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करते समय रेडियोधर्मी किरणों तथा रेडियोधर्मी तत्वों के रिसाव का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।
- रेडियोधर्मी विकिरण से पेड़-पौधों एवं जंतु समूह को क्षति पहुंच सकती है।
|
2. कथन (A): कोयला-आधारित तापीय बिजलीघर अम्ल वर्षा में अंशदायी होते हैं।
कारण (R): कोयले के जलने पर कार्बन की ऑक्साइडे उत्सर्जित होती हैं।
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
[I.A.S. (Pre) 2003]
उत्तर- (b) (A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
- कोयले में सल्फर की उपस्थिति सल्फर डाइऑक्साइड के लिए उत्तरदायी है।
- सल्फर डाइऑक्साइड अम्ल वर्षा के लिए प्रमुखतः उत्तरदायी गैस है।
- साथ ही कोयले के जलने पर कार्बन के ऑक्साइड उत्सर्जित होते हैं।
- इस प्रकार कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
|
3. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसमें भू-तापीय ऊर्जा स्रोत नहीं पाए गए हैं?
(a) गोदावरी डेल्टा
(b) गंगा डेल्टा
(c) हिमालय
(d) पश्चिमी तट
[U.P.P.C.S. (Mains) 2016]
उत्तर- (b) गंगा डेल्टा
- पृथ्वी की भू-पर्पटी में पाए जाने वाले उष्ण जल से प्राप्त होने वाली वह ऊर्जा जिसका उपयोग मानव अपने विभिन्न कार्यों के लिए करता है, भू-तापीय ऊर्जा कहलाती है।
- भारत में भू-तापीय ऊर्जा स्रोत के प्रमुख क्षेत्र हैं- हिमालय, खंभात बेसिन, सोनाटा [SO-NA-TA (Son – Narmada – Tapi)], पश्चिमी घाट, गोदावरी बेसिन और महानदी बेसिन।
|
4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
सूची-I |
सूची-II |
(A) खनिज |
1. वर्षा |
(B) सौर ऊर्जा |
2. मीथेन तथा कार्बन डाइऑक्साइड |
(C) बायोगैस |
3. समाप्त होने योग्य |
(D) वन अपरोपण |
4. असमाप्त होने योग्य |
कूट :
A B C D
(a) 3, 4, 2, 1
(b) 3, 4, 1, 2
(c) 2, 1, 3, 4
(d) 1, 2, 3, 4
[U.P.P.C.S. (Pre) 2015]
उत्तर- (a) 3 4 2 1
- खनिज समय के साथ समाप्त होने योग्य है, सौर ऊर्जा का स्रोत सूर्य है, जो असमाप्त होने योग्य है, बायोगैस के मुख्य अंश मीथेन एवं कार्बन डाइऑक्साइड हैं तथा वन अपरोपण से वर्षा में कमी आती है।
|