Read in English
राष्ट्रीय उद्यान
1. भारत के अधिकांश वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र घिरे हुए हैं-
(a) घने जंगलों से
(b) मानवीय बस्तियों से
(c) नदियों और झीलों से
(d) पर्वतों और पहाड़ियों से
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]
उत्तर- (a) घने जंगलों से
- देश में वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु राष्ट्रीय उद्यानों एवं वन्यजीव अभयारण्यों की स्थापना की गई है।
- भारत में अब तक (दिसंबर, 2021) 987 संरक्षित क्षेत्रों का नेटवर्क स्थापित किया गया है, जो 173053.69 वर्ग किमी. (देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 5.26%) क्षेत्र पर विस्तारित है।
- इनमें 106 राष्ट्रीय उद्यान, 564 वन्यजीव अभयारण्य, 99 संरक्षण रिजर्व एवं 218 सामुदायिक रिजर्व शामिल हैं।
- भारत के अधिकांश वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र घने जंगलों से घिरे हैं। इन संरक्षित क्षेत्रों से कई लाभ प्राप्त होते हैं।
|
2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए-
| सूची-I |
सूची-II |
| (भारत में संरक्षित क्षेत्र) |
(संख्या, वर्ष 2018 में) |
| A. सामुदायिक रिजर्व |
(i) 103 |
| B. कन्जर्वेशन रिजर्व |
(ii) 46 |
| C. राष्ट्रीय पार्क |
(iii) 544 |
| D. वन्यजीव अभयारण्य |
(iv) 76 |
कूट :
A B C D
(a) (ii), (iv), (i), (iii)
(b) (iii), (ii), (i), (iv)
(c) (iv), (iii), (ii), (i)
(d) (iii), (ii), (iv), (i)
[R.A.S./R.T.S. (Pre), 2018]
उत्तर- (*)
- एनविस सेंटर ऑन वाइल्डलाइफ एंड प्रोटेक्टेड एरियाज” (ENVIS Centre on Wildlife and Protected Areas) द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018 एवं 2021 में, भारत में संरक्षित क्षेत्र एवं उनकी संख्या इस प्रकार है।
| संरक्षित क्षेत्र |
संख्या, वर्ष 2018 संख्या |
वर्ष 2021 (दिसंबर) |
| सामुदायिक रिजर्व |
46 |
218 |
| कन्जर्वेशन रिजर्व |
77 |
99 |
| राष्ट्रीय पार्क |
104 |
106 |
| वन्यजीव अभयारण्य |
544 |
564 |
|
3. भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान है-
(a) जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(b) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
(c) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
(d) गिर राष्ट्रीय उद्यान
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016]
उत्तर- (a) जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
- जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1936 में हैली नेशनल पार्क के रूप में हुई थी।
- यह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है।
- यहां पर वर्ष 1973 में सर्वप्रथम ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की शुरुआत की गई थी।
|
4. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में स्थापित प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है?
(a) चंदोली राष्ट्रीय उद्यान
(b) जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(c) गिर वन राष्ट्रीय उद्यान
(d) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
[U.P.P.C.S. (Pre) 2017]
उत्तर- (b) जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
- भारत के प्रथम राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1936 में ‘हैली राष्ट्रीय उद्यान’ (Hailey National Park) के रूप में हुई थी।
- यह उद्यान अब जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान के नाम से लोकप्रिय है।
|
5. राजीव गांधी नेशनल पार्क अवस्थित है-
(a) आंध्र प्रदेश में
(b) राजस्थान में
(c) मध्य प्रदेश में
(d) कर्नाटक में
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2002, U.P.P.C.S. (Pre) 2002]
उत्तर- (d) कर्नाटक में
- कर्नाटक स्थित नागरहोल राष्ट्रीय पार्क (Nagarhole National Park) मैसूर से 94 किमी. की दूरी पर स्थित है।
- कोडागू (Kodagu) और मैसूर जिले तक फैला यह राष्ट्रीय पार्क राजीव गांधी नेशनल पार्क’ के नाम से भी जाना जाता है।
|
6. बेतला पार्क कहां स्थित है?
(a) उ. प्र.
(b) म. प्र.
(c) बिहार
(d) उड़ीसा
[M.P.P.S.C. (Pre) 1990]
उत्तर- (c) बिहार
- बेतला (पलामू) राष्ट्रीय पार्क की स्थापना तत्कालीन बिहार (वर्तमान में यह झारखंड के लातेहार जिले में अवस्थित है।) में वर्ष 1986 में हुई थी।
- यह ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के अंतर्गत है।
|
7. एशियाटिक बब्बर शेर (Asiatic Lion) का निवास कहां है?
(a) गिर वन
(b) कान्हा
(c) कार्बेट पार्क
(d) दुधवा
[M.P.P.C.S. (Pre) 1998]
उत्तर- (a) गिर वन
- गिर राष्ट्रीय उद्यान गुजरात के जूनागढ़ में स्थित है।
- यह एशियाटिक शेर के निवास स्थल के लिए प्रसिद्ध है।
- इसके अतिरिक्त महातेंदुआ, सांभर तथा चीतल आदि वन्यजीव भी यहां पाए जाते हैं।
|
8. निम्नलिखित अभयारण्यों में से कौन उल्लिखित संरक्षित प्रजातियों से सुमेलित नहीं है?
(a) जिम कार्बेट-बाघ
(b) घाना-शेर
(c) काजीरंगा-गैंडा
(d) पेरियार-हाथी
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]
उत्तर- (b) घाना-शेर
- केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान, जिसे पूर्व में भरतपुर पक्षी अभयारण्य के नाम से जाना जाता था, भरतपुर (राजस्थान) में स्थित है।
- यहां 375 पक्षियों की प्रजातियां, 379 फूलों की प्रजातियां तथा मछलियों, सांपों, छिपकलियों उभयचरों आदि की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं, परंतु शेर यहां की संरक्षित प्रजाति नहीं है। अन्य युग्म सुमेलित हैं।
|
9. दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(a) कस्तूरी मृग
(b) गोल्डेन ओरियोल
(c) येलो-थ्रोटेड मार्टन
(d) हंगुल या कश्मीर स्टैग
[U.P.P.C.S. (Pre), 2018]
उत्तर- (d) हंगुल या कश्मीर स्टैग
- दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1981 में हुई थी। यह उद्यान जम्मू एवं कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है।
- यूं तो कस्तूरी मृग, गोल्डेन ओरियोल तथा येलो थ्रोटेड मार्टन तीनों ही दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं, लेकिन दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान मुख्य रूप से हंगुल या कश्मीर स्टैग के लिए प्रसिद्ध है।
- हंगुल, लाल हिरण (Red Deer) की एक उप-प्रजाति है, जो केवल कश्मीर में पाई जाती है।
|
10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. राष्ट्रीय उद्यान की सीमा रेखा विधान से परिभाषित होती है।
2. आरक्षित जैवक्षेत्र की घोषणा वनस्पतिजात और प्राणिजात की कुछ विशिष्ट जातियों के संरक्षण के लिए की जाती है।
3. वन्य प्राणी अभयारण्य में सीमित जीवीय हस्तक्षेप की अनुमति होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2, और 3
[I.A.S. (Pre) 2010]
उत्तर- (c) केवल 1 और 3
- राष्ट्रीय उद्यान की सीमा रेखा विधान से परिभाषित होती है।
- जीव आरक्षित क्षेत्रों की स्थापना जैव विविधता और पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं तथा सूक्ष्म जीवों को समग्र रूप में सुरक्षित करने के लिए की जाती है।
- जीव आरक्षित क्षेत्र वैज्ञानिक अध्ययन के लिए मानव हस्तक्षेप विहीन प्राकृतिक क्षेत्र हैं।
- अभयारण्य में अनुमति के बिना शिकार करना मना है, लेकिन चराई और गो पशुओं का आना-जाना नियमित होता है।
- राष्ट्रीय उद्यान में शिकार और चराई पूर्णतया वर्जित होते हैं तथा स्थानीय लोगों को जीवभार एकत्रित करने व उसके उपयोग की अनुमति नहीं है।
- अभयारण्यों में मानवीय क्रिया-कलापों की अनुमति होती है, लेकिन राष्ट्रीय उद्यानों में मानवीय हस्तक्षेप पूर्णतया वर्जित होता है।
|
11. भारत के निम्नलिखित में से किस वर्ग के आरक्षित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को जीवभार एकत्रित करने और उसके उपयोग की अनुमति नहीं हैं?
(a) जैव मंडलीय आरक्षित क्षेत्रों में
(b) राष्ट्रीय उद्यानों में
(c) रामसर सम्मेलन में घोषित आर्द्रभूमियों में
(d) वन्यजीव अभयारण्यों में
[I.A.S. (Pre) 2012]
उत्तर- (b) राष्ट्रीय उद्यानों में
- राष्ट्रीय उद्यानों में आरक्षित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को जीवभार एकत्रित करने और उसके उपयोग की अनुमति नहीं हैं
|
12. निम्नलिखित में से कौन-से राष्ट्रीय उद्यान/अभयारण्य को ‘विश्व प्राकृतिक धरोहर’ के नाम से जाना जाता है?
(a) रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान, सवाई माधोपुर
(b) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर
(c) मरुस्थलीय राष्ट्रीय उद्यान, जैसलमेर
(d) ताल छापर अभयारण्य, चुरू
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]
उत्तर- (b) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर
- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (Keoladeo National Park) को वर्ष 1981 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्रदान किया गया।
- यह राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है।
- यूनेस्को ने वर्ष 1985 में इसे अपनी ‘विश्व प्राकृतिक धरोहर’ सूची में सम्मिलित किया।
|
13. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए :
कथन I : कांगेर घाटी एक राष्ट्रीय उद्यान है।
कथन II : कांगेर घाटी एक जीवमंडल संरक्षण क्षेत्र (बायोस्फियर रिजर्व) नहीं है।
कथन III : कांगेर घाटी तीरथगढ़ जलप्रपात से आरंभ कर पूर्व में ओडिशा की सीमा कोलाब नदी तक फैला हुआ है।
(a) कथन I, II एवं III सभी सही हैं।
(b) कथन I, II एवं III गलत हैं।
(c) कथन I एवं III सही हैं, लेकिन कथन II गलत है।
(d) कथन I एवं II सही हैं, लेकिन कथन III गलत है।
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020]
उत्तर- (a) कथन I, II एवं III सभी सही हैं।
- कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ प्रांत के बस्तर जिला में स्थित है।
- बस्तर में प्रकृति के इस उपहार को संरक्षण के लिए जुलाई, 1982 में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया।
- वर्तमान में इसे बायोस्फियर रिजर्व घोषित नहीं किया गया है।
- यह उत्तर-पश्चिम किनारे पर तीरथगढ़ जलप्रपात से प्रारंभ होकर पूर्व में ओडिशा की सीमा कोलाब नदी तक फैला है।
- इसका क्षेत्रफल 200 वर्ग किमी. है।
|
14. गैंडे को पुनर्वासित करने का कार्य निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय उद्यान में चल रहा है?
(a) कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(b) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
(c) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
(d) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]
उत्तर- (b) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
- गैंडे को पुनर्वासित करने का कार्य दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में चल रहा है।
- यह उद्यान उ.प्र. के लखीमपुर खीरी जनपद में स्थित है।
- वर्ष 1984 में दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में प्रथम गैंडा पुनर्वास योजना शुरू की गई थी।
- वर्तमान में यहां द्वितीय गैंडा पुनर्वास योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है।
|
15. निम्नलिखित राज्यों में से उस राज्य को चुनिए जिसमें सर्वाधिक संख्या में वन्यजीव अभयारण्य (नेशनल पार्क और अभयारण्य) हैं।
(a) उत्तर प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) मध्य प्रदेश
(d) प. बंगाल
[U.P.P.C.S. (Pre) 2008, U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]
उत्तर- (c) मध्य प्रदेश
- वर्तमान में (दिसंबर 2021 तक अद्यतन) भारत में कुल 106 राष्ट्रीय पार्क हैं।
- सर्वाधिक राष्ट्रीय पार्कों की संख्या मध्य प्रदेश में (11) है।
- इसके बाद असम (7) तत्पश्चात, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, केरल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड एवं पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय पार्कों की संख्या 6-6 है।
- पश्चिम बंगाल में 16 तथा उत्तर प्रदेश में 26, जबकि मध्य प्रदेश में 24 व राजस्थान में 25 वन्यजीव अभयारण्य उपस्थित हैं।
- ध्यातव्य है, कि वन्यजीव अभयारण्यों की सर्वाधिक संख्या अंडमान-निकोबार में (94) है।
|
16. निम्नलिखित में से किस एक में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या अधिकतम है?
(a) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) असम
(d) मेघालय
[I.A.S. (Pre) 2008]
उत्तर- (a) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
- अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है।
- अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं।
- इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।
|
17. भारत के किस राज्य में वन्यजीव अभयारण्य सबसे अधिक संख्या में है?
(a) कर्नाटक
(b) तमिलनाडु
(c) महाराष्ट्र
(d) मध्य प्रदेश
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
[66th B.P.S.C. (Pre) 2020]
उत्तर- (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
- उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
|
18. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
राष्ट्रीय उद्यान राज्य
(a) बांदीपुर – कर्नाटक
(b) राजाजी – उत्तराखंड
(c) सिमिलीपाल – ओडिशा
(d) पिन वैली – जम्मू एवं कश्मीर
[U.P.P.C.S. (Mains) 2016]
उत्तर- (d) पिन वैली – जम्मू एवं कश्मीर
- बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है।
- राजाजी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड में एवं सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान ओडिशा में स्थित है।
- पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान जम्मू एवं कश्मीर में नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के लाहौल एवं स्पीति जिले में स्थित है।
|
19. सरिस्का एवं रणथम्भौर निम्न में से किन जानवरों के लिए संरक्षित हैं?
(a) सिंह
(b) हिरण
(c) बाघ
(d) भालू
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]
उत्तर- (c) बाघ
- सरिस्का एवं रणथम्भौर दोनों ही राजस्थान के राष्ट्रीय उद्यान हैं, जहां बाघों को संरक्षण मिलता है।
|
20. ‘सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान’ स्थित है-
(a) महाराष्ट्र में
(b) मध्य प्रदेश में
(c) जम्मू और कश्मीर में
(d) आंध्र प्रदेश में
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005]
उत्तर- (c) जम्मू और कश्मीर में
- ‘सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान’ (Salim Ali National Park) जम्मू एवं कश्मीर में स्थित है।
- जम्मू एवं कश्मीर में स्थित सिटी फॉरेस्ट राष्ट्रीय उद्यान का नाम परिवर्तित कर यह नाम रखा गया है।
|
21. निम्नलिखित में से कौन-सा एक बस्तर क्षेत्र में अवस्थित है?
(a) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
(b) दांडेली अभयारण्य
(c) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
(d) इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान
[I.A.S. (Pre) 2007, U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]
उत्तर- (d) जम्मू और कश्मीर में
- इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा जिले में स्थित है।
- लगभग 1258.37 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1982 में हुई और वर्ष 1983 में इसे टाइगर रिजर्व का दर्जा प्रदान किया गया।
|
22. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है?
(a) महान हिमालयी राष्ट्रीय उद्यान – मनाली
(b) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान – देहरादून
(c) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान – भरतपुर
(d) वन विहार राष्ट्रीय उद्यान – जबलपुर
[U.P.P.C.S. (Mains) 2009]
उत्तर- (c) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान – भरतपुर
- महान हिमालयी राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र में, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के भरतपुर जिले में तथा वन विहार राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल जिले में
विस्तारित है।
- राजाजी राष्ट्रीय उद्यान का विस्तार तीन जिलों में है, जबकि केवलादेव का विस्तार केवल एक ही जिले में है, अन्य विकल्पों
का सुमेलन विपरीत है। इस प्रकार विकल्प (c) सबसे उपयुक्त है।
|
23. यलोस्टोन नेशनल पार्क अवस्थित है-
(a) कनाडा में
(b) कोलंबिया में
(c) केन्या में
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका में
[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004, Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005, 2006, U.P.P.S.C. (GIC) 2010, U.P.P.C.S. (Mains) 2011]
उत्तर- (d) संयुक्त राज्य अमेरिका में
- यलोस्टोन नेशनल पार्क (Yellow Stone National Park) सं.रा. अमेरिका का प्रथम राष्ट्रीय पार्क (First National Park) है।
- इसकी स्थापना 1872 ई. में की गई थी। यह पार्क सं. रा. अमेरिका के व्योमिंग, मोंटाना और इडाहो राज्यों में फैला है।
- ‘ओल्ड फेथफुल गीजर’ इसी नेशनल पार्क में स्थित है।
- इसके अतिरिक्त ‘ग्रैंड कैनियन’ भी यहीं स्थित है।
|
24. निम्न में से कौन-सा सागरीय राष्ट्रीय उद्यान है?
(a) भीतरकनिका
(b) सुंदरबन
(c) गहीरमाथा
(d) मन्नार की खाड़ी
[U.P.P.C.S. (Pre) (Re Exam.) 2015]
उत्तर- (d) मन्नार की खाड़ी
- मन्नार की खाड़ी सागरीय राष्ट्रीय उद्यान है।
- यह तमिलनाडु में स्थित है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी।
|
25. कार्बेट तथा राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव प्रबंधन हेतु किस पैमाने के हवाई छाया चित्र उपयुक्त हैं?
(a) लघु पैमाने वाले हवाई छाया चित्र
(b) मध्य पैमाने वाले छाया चित्र
(c) दीर्घ पैमाने वाले छाया चित्र
(d) अति दीर्घ पैमाने वाले छाया चित्र
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]
उत्तर- (a) लघु पैमाने वाले हवाई छाया चित्र
- उत्तराखंड में स्थित जिम कार्बेट तथा राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव प्रबंधन हेतु लघु पैमाने वाले हवाई छाया चित्र उपयुक्त हैं।
|
26. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
1. नोकरेक जीवमंडल रिज़र्व : गारो पहाड़ियां
2. लोगटक (लोकटक) झील : बरैल क्षेत्र
3. नामदफा राष्ट्रीय उद्यान : डफ्ला पहाड़ियां
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा से सही सुमेलित है हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) 1, 2 और 3
(d) कोई नहीं
[I.A.S. (Pre) 2013]
उत्तर- (a) केवल 1
- गारो पहाड़ियां मेघालय स्थित गारो-खासी रेंज का एक भाग है।
- नोकरेक गारो पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी है।
- यहां नोकरेक जीवमंडल रिज़र्व स्थापित है।
- लोकटक झील भारत में ताजे पानी (मीठा पानी) की सबसे बड़ी झील है, जो मणिपुर में स्थित है।
- नामदफा राष्ट्रीय उद्यान अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।
- यह पूर्वी हिमालय जैव विविधता हॉटस्पॉट में सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है।
|
27. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
| संरक्षित क्षेत्र |
जिसके लिए जाने जाते हैं |
| 1. भितरकनिका, ओडिशा |
लवण जल मगर |
| 2. मरुस्थल राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान |
महान भारतीय सारंग |
| 3. एराविकुलम, केरल |
हुलुक गिवन |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2
(d) 1, 2 और 3
[I.A.S. (Pre) 2010]
उत्तर- (b) केवल 1 और 2
- भितरकनिका (ओडिशा) में लवण जल मगर तथा मरुस्थल राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान) में महान भारतीय सारंग आकर्षण का केंद्र है।
- हुलुक गिबन पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में विशेषतः असम में पाए जाते हैं।
|
28. बुक्सा बाघ परियोजना भारत के किस राज्य में स्थित है?
(a) मध्य प्रदेश
(b) गुजरात
(c) राजस्थान
(d) पश्चिम बंगाल
[U.P.P.C.S. (Pre) 2003]
उत्तर- (d) पश्चिम बंगाल
- बुक्सा बाघ परियोजना दार्जिलिंग के पास पश्चिम बंगाल में स्थित है।
- वर्ष 1992 में इसे राष्ट्रीय पार्क का दर्जा दिया गया।
|
29. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
| राष्ट्रीय उद्यान |
उद्यान से होकर बहने वाली नदी |
| 1. कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान |
गंगा |
| 2. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान |
मानस |
| 3. साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान |
कावेरी |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
(a) 1 और 2
(b) केवल 3
(c) 1 और 3
(d) कोई नहीं
[I.A.S. (Pre) 2013]
उत्तर- (d) कोई नहीं
- रामगंगा एवं कोसी नदियां कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान से होकर प्रवाहित होती हैं।
- ब्रह्मपुत्र, दिफ्लु, मोरा दिफ्लु एवं मोरा धनसिरि नदियां काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से होकर प्रवाहित होती हैं।
- कुंतीपुजहा नदी साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरती है।
|
राष्ट्रीय उद्यान सूची
1. भारत का राष्ट्रीय जैविक उद्यान स्थित है-
(a) मुंबई में
(b) नई दिल्ली में
(c) लखनऊ में
(d) बंगलुरू में
[U.P. P.C.S. (Mains) 2014]
उत्तर- (b) नई दिल्ली में
- दिल्ली चिड़ियाघर को वर्ष 1982 में राष्ट्रीय प्राणि उद्यान का दर्जा प्रदान किया गया है।
- विकिपीडिया ने दिल्ली के दर्शनीय स्थल शीर्षक से प्रकाशित आलेख में इसी उद्यान को “राष्ट्रीय जैविक उद्यान” लिखा है।
- संभवतः इसी कारण प्रश्न में राष्ट्रीय जैविक उद्यान एवं इसका आंग्ल नामकरण ‘National Biological Garden’ किया गया है।
- इस उद्यान की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका हिंदी नाम राष्ट्रीय प्राणि उद्यान एवं अंग्रेजी नाम ‘National Zoological Park’ है।
|
2. भारत की प्रथम डॉल्फिन वेधशाला कहां बनाई जा रही है?
(a) दिल्ली
(b) मुंबई
(c) बिहार
(d) ओडिशा
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं उपर्युक्त में से एक से अधिक
[66th B.P.S.C. (Re-Exam) 2020]
उत्तर- (c) बिहार
- भारत की प्रथम डॉलफिन वेधशाला ‘विक्रमशिला गंगेटिक डॉल्फिन अभयारण्य’ बिहार के भागलपुर जिले में स्थित है।
|
3. इनमें से भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क कौन-सा है?
(a) काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क
(b) हैमिस राष्ट्रीय पार्क
(c) राजाजी राष्ट्रीय पार्क
(d) जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय पार्क
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]
उत्तर- (d) जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय पार्क
- जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क है और १९३६ में लुप्तप्राय बंगाल बाघ की रक्षा के लिए हैंली नेशनल पार्क के रूप में स्थापित किया गया था।
- यह उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के रामनगर नगर के पास स्थित है और इसका नाम जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया था जिन्होंने इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
|
4. भारत में अवस्थापित होने वाला पहला राष्ट्रीय उद्यान है-
(a) नामदफा राष्ट्रीय उद्यान
(b) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
(c) कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(d) गुइनडी राष्ट्रीय उद्यान
[M.P.P.C.S. (Pre) 2012]
उत्तर- (c) कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
- जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क है और १९३६ में लुप्तप्राय बंगाल बाघ की रक्षा के लिए हैंली नेशनल पार्क के रूप में स्थापित किया गया था।
- यह उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के रामनगर नगर के पास स्थित है और इसका नाम जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया था जिन्होंने इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
|
5. भारतवर्ष का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है-
(a) नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान
(b) जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(c) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
(d) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]
उत्तर- (b) जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
- भारत में वर्ष 1936 में उत्तराखंड में पहले राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना की गई थी, जिसका नाम ‘हैली नेशनल पार्क’ था।
- इसे वर्तमान में जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता है।
|
6. निम्न कथनों का परीक्षण करें तथा कूट से सही उत्तर ज्ञात करें-
1. सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान उड़ीसा राज्य में अवस्थित है।
2. थाईलैंड को पुराने समय में स्याम नाम से जाना जाता था।
3. अष्टदिग्गज शिवाजी के दरबार की शोभा बढ़ाते थे।
4. ‘अष्टछाप’ भक्तों का एक समूह था, जो आदिशंकर के शिष्य थे।
कूट :
(a) 1 व 2
(b) 2 व 3
(c) 3 व 4
(d) सभी चारों
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]
उत्तर- (a) 1 व 2
- सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान उड़ीसा (वर्तमान में ओडिशा) राज्य में भुवनेश्वर से 320 किमी. की दूरी पर स्थित है।
- इसका कुल क्षेत्रफल 845.70 वर्ग किमी. है।
- पहले थाईलैंड को आधिकारिक रूप से स्याम (Siam) के नाम से जाना जाता था।
- ‘अष्टदिग्गज’ कृष्णदेव राय के दरबार में थे तथा ‘अष्टछाप’ वल्लभाचार्य के शिष्यों का समूह था।
|
7. निम्नलिखित युग्मों में कौन सही सुमेलित नहीं है?
(a) बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक
(b) मानस वन्यजीव अभयारण्य असम
(c) पेरियार वन्यजीव अभयारण्य – केरल
(d) सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश
[U.P.P.C.S. (Pre), 2018]
उत्तर- (d) सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश
- सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी।
- यह ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित है।
|
8. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से कीजिए-
| सूची-1 |
सूची-II |
| (राष्ट्रीय उद्यान) |
(राज्य) |
| A. बांधवगढ़ |
1. हिमाचल प्रदेश |
| B. बांदीपुर |
2. गुजरात |
| C. रोहला |
3. मध्य प्रदेश |
| D. गिर |
4. कर्नाटक |
कूट :
A B C D
(a) 3, 4, 1, 2
(b) 4, 3, 2, 1
(c) 1, 2, 3, 4
(d) 3, 2, 1, 4
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]
उत्तर- (a) 3 4 1 2
| सूची-1 |
सूची-II |
| (राष्ट्रीय उद्यान) |
(राज्य) |
| A. बांधवगढ़ |
3. मध्य प्रदेश |
| B. बांदीपुर |
4. कर्नाटक |
| C. रोहला |
1. हिमाचल प्रदेश |
| D. गिर |
2. गुजरात |
|
9. निम्नांकित राज्यों में से किसमें साइबेरियन सारस के लिए आदर्श प्राकृतिक निवास है?
(a) राजस्थान
(b) आंध्र प्रदेश
(c) अरुणाचल प्रदेश
(d) ओडिशा
[U.P.P.C.S. (Pre) 1996, U.P.P.S.C. (GIC) 2010]
उत्तर- (a) राजस्थान
- राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में साइबेरियन सारस सर्दियों में प्रवास करते हैं।
- यह स्थान साइबेरियन सारस के लिए आदर्श प्राकृतिक निवास है।
|
10. सूची-1 तथा सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
| सूची-1 |
सूची-II |
| (राज्य) |
(राष्ट्रीय उद्यान) |
| A. उत्तराखंड |
1. बांदीपुर |
| B. असम |
2. राजाजी राष्ट्रीय उद्यान |
| C. ओडिशा |
3. सिमिलीपाल |
| D. कर्नाटक |
4. मानस |
कूट :
(a) A-1, B-2, C-3, D-4
(b) A-2, B-4, C-3, D-1
(c) A-4, B-3, C-2, D-1
(d) A-2, B-3, C-1, D-4
[U.P.P.C.S. (Pre) 1998]
उत्तर- (b) A-2, B-4, C-3, D-
| सूची-1 |
सूची-II |
| (राज्य) |
(राष्ट्रीय उद्यान) |
| A. उत्तराखंड |
2. राजाजी राष्ट्रीय उद्यान |
| B. असम |
4. मानस |
| C. ओडिशा |
3. सिमिलीपाल |
| D. कर्नाटक |
1. बांदीपुर |
|
11. राष्ट्रीय पार्कों एवं संरक्षण के लिए उनमें रखे हुए वन्य जीवों की सूची को पढ़िए :
| राष्ट्रीय पार्क |
वन्यजीव |
| (A) बांदीपुर |
(i) बाघ अभयारण्य |
| (B) काजीरंगा |
(ii) हाथी अभयारण्य |
| (C) सुंदरबन |
(iii) एकल श्रृंग गैंडा अभयारण्य |
| (D) सिमिलीपाल |
(iv) जैवमंडल एवं बाघ अभयारण्य |
निम्नलिखित में से कौन-सा एक सुमेलित है?
(a) A-(ii), B-(iv), C-(i), D-(iii)
(b) A-(i), B-(iii), C-(iv), D-(ii)
(c) A-(iv), B-(i), C-(iii), D-(ii)
(d) A-(iii), B-(i), C-(ii), D-(iv)
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]
उत्तर- (b) A-(i), B-(iii), C-(iv), D-(ii)
| राष्ट्रीय पार्क |
वन्यजीव |
| (A) बांदीपुर |
(i) बाघ अभयारण्य |
| (B) काजीरंगा |
(iii) एकल श्रृंग गैंडा अभयारण्य |
| (C) सुंदरबन |
(iv) जैवमंडल एवं बाघ अभयारण्य |
| (D) सिमिलीपाल |
(ii) हाथी अभयारण्य |
|
12. सुमेलित कीजिए-
| (A) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान |
(1) शिवपुरी |
| (B) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान |
(2) मंडला |
| (C) माधव राष्ट्रीय उद्यान |
(3) बस्तर |
| (D) इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान |
(4) शहडोल |
कूट :
A B C D
(a) 2, 4, 1, 3
(b) 1, 2, 4, 3
(c) 3, 2, 4, 1
(d) 4, 3, 2, 1
[M.P.P.C.S. (Pre) 1999]
उत्तर- (a) 2, 4, 1, 3
| (A) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान |
(2) मंडला |
| (B) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान |
(4) शहडोल |
| (C) माधव राष्ट्रीय उद्यान |
(1) शिवपुरी |
| (D) इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान |
(3) बस्तर |
|
13. भारतीय अनूप मृग (बारहसिंघा) की उस प्रजाति, जो पक्की भूमि पर फलती-फूलती है और केवल घासभक्षी है, के संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा संरक्षित क्षेत्र प्रसिद्ध है?
(a) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
(b) मानस राष्ट्रीय उद्यान
(c) मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य
(d) ताल छप्पर वन्यजीव अभयारण्य
[I.A.S. (Pre.) 2020]
उत्तर- (a) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
- भारतीय अनूप मृग (बारहसिंघा) की वह उपजाति, जो पक्की भूमि पर फलती-फूलती है और केवल घासभक्षी है, के संरक्षण के लिए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश) प्रसिद्ध है।
|
14. सुमेलित कीजिए-
| A. गिर वन |
1. राजस्थान |
| B. भरतपुर बर्ड सेंक्चुअरी |
2. मध्य प्रदेश |
| C. बांधवगढ़ सेंक्चुअरी |
3. असम |
| D. काजीरंगा सेंक्चुअरी |
4. गुजरात |
कूट :
A B C D
(a) 1, 2, 4, 3
(b) 4, 1, 2, 3
(c) 2, 4, 3, 1
(d) 2, 3, 1, 4
[M.P.P.C.S. (Pre) 1993]
उत्तर- (b) 4, 1, 2, 3
| A. गिर वन |
4. गुजरात |
| B. भरतपुर बर्ड सेंक्चुअरी |
1. राजस्थान |
| C. बांधवगढ़ सेंक्चुअरी |
2. मध्य प्रदेश |
| D. काजीरंगा सेंक्चुअरी |
3. असम |
|
15. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
| सूची-1 |
सूची-II |
| राष्ट्रीय पार्क |
राज्य |
| (A) दाचीगाम |
1. आंध्र प्रदेश |
| (B) पापीकोंडा |
2. जम्मू एवं कश्मीर |
| (C) सरिस्का |
3. राजस्थान |
| (D) बांदीपुर |
4. कर्नाटक |
कूट :
A B C D
(a) 3, 1, 2, 4
(b) 2, 1, 3, 4
(c) 1, 2, 4, 3
(d) 3, 4, 2, 1
[U.P.P.C.S. (Pre) 2015]
उत्तर- (b) 2, 1, 3, 4
| सूची-1 |
सूची-II |
| राष्ट्रीय पार्क |
राज्य |
| (A) दाचीगाम |
2. जम्मू एवं कश्मीर |
| (B) पापीकोंडा |
1. आंध्र प्रदेश |
| (C) सरिस्का |
3. राजस्थान |
| (D) बांदीपुर |
4. कर्नाटक |
|
16. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
(a) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान – असम
(b) कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान – उत्तराखंड
(c) बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान – तमिलनाडु
(d) संजय राष्ट्रीय उद्यान – मध्य प्रदेश
[U.P.P.S.C. (GIC) 2010]
उत्तर- (c) बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान – तमिलनाडु
- बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान – तमिलनाडु सुमेलित नहीं है।
|
17. निम्नलिखित राष्ट्रीय उद्यानों को सर्वप्रथम से सबसे बाद के कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए और पार्क के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
1. साइलेंट वैली
2. जिम कार्बेट
3. काजीरंगा
4. कान्हा
कूट :
(a) 1, 3, 2, 4
(b) 4, 2, 1, 3
(c) 3, 1, 4, 2
(d) 2, 4, 3, 1
[U.P. R.O./A.R.O (Pre) 2016]
उत्तर- (d) 2, 4, 3, 1
- 2. जिम कार्बेट
- 4. कान्हा
- 3. काजीरंगा
- 1. साइलेंट वैली
|
18. निम्नलिखित में से कौन छत्तीसगढ़ में स्थित है?
(a) अंशी राष्ट्रीय उद्यान
(b) इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान
(c) बेतला राष्ट्रीय उद्यान
(d) गूगामल राष्ट्रीय उद्यान
[U.P. R.O./A.R.O (Pre),2016]
उत्तर- (c) इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान
- इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर ज़िले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है।
- यह इंद्रावती नदी के किनारे बसा हुआ है जिससे इसको अपना नाम मिला है।
- यह दुर्लभ जंगली भैंसे, की अंतिम आबादी वाली जगहों में से एक है।
|
19. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
| सूची – I |
सूची – 2 |
| (राष्ट्रीय उद्यान) |
(राज्य) |
| A. इन्तानकी |
1. झारखंड |
| B. बेतला |
2. तमिलनाडु |
| C. सिरोही |
3. नगालैंड |
| D. गुईंदी |
4. राजस्थान |
कूट :
A B C D
(a) 2, 1, 3, 4
(b) 4, 3, 2, 1
(c) 3, 1, 2, 4
(d) 3, 4, 1, 2
[U.P.R.O.A/R.O. (Pre) 2017]
उत्तर- (c) 3, 1, 2, 4
| सूची – 1 |
सूची – 2 |
| (राष्ट्रीय उद्यान) |
(राज्य) |
| A. इन्तानकी |
3. नगालैंड |
| B. बेतला |
1. झारखंड |
| C. सिरोही |
2. तमिलनाडु |
| D. गुईंदी |
4. राजस्थान |
|
20. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
| सूची – I |
सूची – II |
| (राष्ट्रीय उद्यान) |
(राज्य) |
| A. इंद्रावती |
1. झारखंड |
| B. मोल्लेम |
2. हरियाणा |
| C. कलेसर |
3. गोवा |
| D. बेतवा |
4. छत्तीसगढ़ |
कूट :
A B C D
(a) 4, 3, 2, 1
(b) 4, 2, 3, 1
(c) 4, 1, 3, 2
(d) 3, 4, 2, 1
[U.P.P.C.S. (Pre) 2020]
उत्तर- (a) 4, 3, 2, 1
| सूची – 1 |
सूची – 2 |
| (राष्ट्रीय उद्यान) |
(राज्य) |
| A. इंद्रावती |
4. छत्तीसगढ़ |
| B. मोल्लेम |
3. गोवा |
| C. कलेसर |
2. हरियाणा |
| D. बेतवा |
1. झारखंड |
|
21. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
| सूची-I |
सूची-II |
| अभयारण्य राष्ट्रीय उद्यान |
मुख्य संरक्षित वन्य पशु |
| A. काजीरंगा |
1. वाघ |
| B. गिर |
2. हाथी |
| C. सुंदरबन |
3. शेर |
| D. पेरियार |
4. गैंडा |
कूट :
A B C D
(a) 1, 4, 3, 2
(b) 2, 4, 1, 3
(c) 4, 3, 1, 2
(d) 4, 3, 2, 1
[U.P.P.C.S. (Mains), 2006]
उत्तर- (c) 4, 3, 1, 2
| सूची-1 |
सूची-II |
| अभयारण्य राष्ट्रीय उद्यान |
मुख्य संरक्षित वन्य पशु |
| A. काजीरंगा |
4. गैंडा |
| B. गिर |
3. शेर |
| C. सुंदरबन |
1. वाघ |
| D. पेरियार |
2. हाथी |
|
22. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है?
(a) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान : हाथी
(b) पेरियार राष्ट्रीय उद्यान : हंगुल
(c) मानस राष्ट्रीय उद्यान : हाथी
(d) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान : टाइगर
[U.P. P.C.S. (Pre) 2014]
उत्तर- (b) पेरियार राष्ट्रीय उद्यान : हंगुल
- पेरियार राष्ट्रीय उद्यान में मुख्य संरक्षित वन्य पशु बाघ एवं हाथी हैं। अतः विकल्प (b) सही सुमेलित नहीं है।
|
23. निम्नांकित में से कौन-सा एक सुमेलित नहीं है?
(a) आंशी राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक
(b) बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान – मेघालय
(c) चंदोली राष्ट्रीय उद्यान गुजरात
(d) हेमिस राष्ट्रीय उद्यान – लद्दाख
[M.P.P.C.S. (Pre) 2020]
उत्तर- (c) चंदोली राष्ट्रीय उद्यान गुजरात
- चंदोली राष्ट्रीय उद्यान (Chandoli National Park) महाराष्ट्र राज्य में संगली (Sangli) में स्थित है।
- यह वर्ष 2004 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया और वर्ष 1985 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया।
|
24. निम्नलिखित में से कौन-सा एक नेशनल पार्क इसलिए अनूठा है कि वह एक प्लवमान (फ्लोटिंग) वनस्पति से युक्त अनूप (स्वैप) होने के कारण समृद्ध जैव विविधता को बढ़ावा देता है?
(a) भीतरकणिका नेशनल पार्क
(b) केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क
(c) केवलादेव घाना नेशनल पार्क
(d) सुल्तानपुर नेशनल पार्क
[I.A.S. (Pre) 2015]
उत्तर- (b) केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क
- मणिपुर में स्थित केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क विश्व का एकमात्र प्लवमान (Floating) पार्क है।
- यह पार्क प्लवमान अपघटित पौधों से युक्त है, जिनका स्थानिक नाम फुमडिस (Phumdis) है।
|
25. मिजोरम में स्थित फावंगपुई राष्ट्रीय उद्यान को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?
(a) काला पर्वत उद्यान
(b) नीला पर्वत उद्यान
(c) पीला पर्वत उद्यान
(d) मिजो हिल्स उद्यान
[M.P.P.C.S. (Pre) 2020]
उत्तर- (b) नीला पर्वत उद्यान
- मिजोरम के दक्षिण-पूर्वी भाग में फावंगपुई राष्ट्रीय उद्यान (Phawng- pui National Park) म्यांमार की सीमा व चीन पहाड़ियों के निकट स्थित है।
- यह लॉन्गतलाई (Lawngtlai) जिले में स्थित है।
- यह राष्ट्रीय उद्यान नीला पर्वत उद्यान (Blue Mountain Park) के रूप में भी जाना जाता है।
- यह राष्ट्रीय उद्यान वर्ष 1992 में घोषित किया गया, जो लगभग 50 किमी. क्षेत्र में फैला हुआ है।
|
26. धूपगढ़ चोटी निम्नलिखित राष्ट्रीय उद्यानों में किसमें स्थित है?
(a) सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
(b) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
(c) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
(d) माधव राष्ट्रीय उद्यान
[U.P.R.O./.A.R.O. (Pre), 2021]
उत्तर- (a) सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
- धूपगढ़ चोटी, मध्य प्रदेश की सतपुड़ा पर्वतमाला का सबसे ऊंचा स्थान है।
- यह पंचमढ़ी में स्थित है और इसकी ऊंचाई 1352 मीटर है।
|
27. ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय पार्क, जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है, स्थित है-
(a) उत्तराखंड में
(b) हिमाचल प्रदेश में
(c) जम्मू-कश्मीर में
(d) नगालैंड में
[Uttarakhand P.C.S. (Pre), 2012]
उत्तर- (b) हिमाचल प्रदेश में
- ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय पार्क (GHNP) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है।
- यह पार्क अपनी जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
- हिमालय के भूरे भालू वाले इस पार्क में समशीतोष्ण एवं अल्पाइन वन पाए जाते हैं।
|
28. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए:
| सूची-I |
सूची-II |
| (राष्ट्रीय उद्यान) |
(अवस्थिति) |
| A. काजीरंगा |
1. चिकमगलूर |
| B. कुद्रेमुख |
2. पालघाट |
| C. साइलेंट वैली (शांत घाटी) |
3. नागपुर |
| D. पेंच घाटी |
4. गोलाघाट, नवगांव |
कूट :
A B C D
(a) 3, 4, 2, 1
(b) 4, 1, 2, 3
(c) 2, 4, 1, 3
(d) 1, 3, 4, 2
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]
उत्तर- (b) 4, 1, 2, 3
| सूची-1 |
सूची-II |
| (राष्ट्रीय उद्यान) |
(अवस्थिति) |
| A. काजीरंगा |
4. गोलाघाट, नवगांव |
| B. कुद्रेमुख |
1. चिकमगलूर |
| C. साइलेंट वैली (शांत घाटी) |
2. पालघाट |
| D. पेंच घाटी |
3. नागपुर |
|
29. नीलगिरि की ‘मेघ बकरियां’ पाई जाती हैं-
(a) इरावीकुलम राष्ट्रीय पार्क में
(b) मन वन में
(c) पेरियार आरक्षित क्षेत्र में
(d) शांत घाटी में
[U.P.P.C.S. (Mains) 2005]
उत्तर- (a) इरावीकुलम राष्ट्रीय पार्क मे
- नीलगिरि की ‘मेघ बकरियां’ इरावीकुलम राष्ट्रीय पार्क में पाई जाती हैं। यह दुर्लभ पर्वतीय बकरियां हैं, जिन्हें नीलगिरि तहर भी कहा जाता है।
|
30. निम्नलिखित में से कौन-सा नेशनल पार्क पूर्णतया शीतोष्ण अल्पाइन कटिबंध में स्थित है?
(a) मानस नेशनल पार्क
(b) नामदफा नेशनल पार्क
(c) नेओरा घाटी नेशनल पार्क
(d) फूलों की घाटी नेशनल पार्क
[I.A.S. (Pre) 2019]
उत्तर- (d) फूलों की घाटी नेशनल पार्क
- उत्तराखंड के चमोली जनपद में 87.5 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तारित फूलों की घाटी नेशनल पार्क पूर्वी और पश्चिमी हिमालय तथा जास्कर श्रेणी के संक्रमण क्षेत्र में स्थित है।
- यह नेशनल पार्क अपनी विशिष्ट स्थानीय अल्पाइन वनस्पतियों एवं फूलों से भरे मनोरम क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध है।
- नंदा देवी (भारत में दूसरी सर्वाधिक ऊंची चोटी) से संलग्न फूलों की घाटी यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में भी शामिल है।
- फूलों की घाटी नेशनल पार्क पूर्णतया शीतोष्ण अल्पाइन क्षेत्र के अंतर्गत अवस्थित है।
|
31. सुल्तानपुर बर्ड सेंक्चुअरी स्थित है-
(a) चंडीगढ़ में
(b) भरतपुर में
(c) गुड़गांव में
(d) गांधीनगर में
[56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]
उत्तर- (c) गुड़गांव में
- सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (पूर्व नाम-सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य) हरियाणा के गुड़गांव जिले में स्थित है।
|
32. निम्नलिखित में से किस देश में उसके कुल क्षेत्रफल का 30 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत आता है?
(a) इस्राइल
(b) भूटान
(c) आइसलैंड
(d) गैबन
[U.P.P.C.S. (Pre) (Re Exam.) 2015]
उत्तर- (b) भूटान
- भूटान के 12,920 वर्ग किमी. क्षेत्रों पर राष्ट्रीय पार्क का विस्तार है, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र (38,394 वर्ग किमी.) का लगभग 33.65 प्रतिशत हिस्सा है।
|
जैवमंडल रिजर्व
1. जीवमंडल आरक्षित परिरक्षण क्षेत्र है-
(a) घास स्थल के
(b) कृषि उत्पादन के
(c) वायुमंडलीय संतुलन के
(d) आनुवंशिक विभिन्नता के
[U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004]
उत्तर- (d) आनुवंशिक विभिन्नता के
- जीवमंडल आरक्षित परिरक्षण क्षेत्र आनुवंशिक विभिन्नता से संबंधित होते हैं।
- इनमें जीवों की आनुवंशिकता को बनाए रखने के लिए उन्हें संरक्षण प्रदान किया जाता है।
|
2. भारत के सभी जैवमंडलीय आरक्षित क्षेत्रों में से चार को UNESCO द्वारा विश्व जालतंत्र में मान्यता दी गई है। निम्नलिखित में से कौन- सा एक उनमें से नहीं है?
(a) मन्नार की खाड़ी
(b) कंचनजंगा
(c) नंदा देवी
(d) सुंदरबन
[I.A.S. (Pre) 2008]
उत्तर- (*)
- भारत सरकार ने अब तक 18 जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र स्थापित किए हैं, जिनमें निम्न 12 को यूनेस्को ने जैवमंडल आरक्षित क्षेत्रों के विश्व संजाल में सम्मिलित किया है-
- नीलगिरि
- नंदा देवी
- सुंदरबन
- मन्नार की खाड़ी
- नोकरेक
- पंचमढ़ी
- सिमिलीपाल
- अचानकमार-अमरकंटक
- ग्रेट निकोबार
- अगस्त्यमलाई
- कंचनजंगा
- पन्ना
- प्रश्नकाल में कंचनजंगा यूनेस्को सूची में शामिल नहीं था।
- वर्ष 2018 तथा 2020 में क्रमशः कंचनजंगा नेशनल पार्क तथा पन्ना को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।
|
3. नंदा देवी जीवमंडल किस राज्य में स्थित है?
(a) छत्तीसगढ़
(b) असम
(c) हिमाचल
(d) उत्तराखंड
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]
उत्तर- (d) उत्तराखंड
- नंदा देवी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र उत्तराखंड राज्य में स्थित है।
- यूनेस्को के MAB कार्यक्रम के तहत जैवमंडलों के विश्व नेटवर्क में शामिल है।
|
4. निम्नलिखित में से कौन-से अगस्त्यमाला जीवमंडल रिज़र्व में आते हैं?
(a) नेय्यार, पेप्पारा और शेंदुर्ने वन्य प्राणी अभयारण्य और कलाकड़ मुंदन्थुराई बाघ रिज़र्व
(b) मुदुमलाई, सत्यमंगलम और वायनाड वन्य प्राणी अभयारण्य और साइलेंट वैली नेशनल पार्क
(c) कौंडिन्य, गुंडला ब्रह्मोश्वरम और पापीकोंडा वन्य प्राणी अभयारण्य और मुकुर्थी नेशनल पार्क
(d) कावल और श्रीवेंकटेश्वर वन्य प्राणी अभयारण्य और नागार्जुनसागर-श्रीशैलम बाघ रिज़र्व
[I.A.S. (Pre) 2019]
उत्तर- (a) नेय्यार, पेप्पारा और शेंदुर्ने वन्य प्राणी अभयारण्य और कलाकड़ मुंदन्थुराई बाघ रिज़र्व
- अगस्त्यमाला जीवमंडल रिजर्व पश्चिमी घाट के दक्षिणी छोर पर केरल व तमिलनाडु राज्य में फैला है।
- इसमें कलाकड़ मुंदन्थुराई बाघ रिजर्व तथा नेय्यार, पेप्पारा और शेंदुर्ने वन्य प्राणी अभयारण्य शामिल हैं।
- अगस्त्यमाला जीवमंडल रिजर्व यूनेस्को की सूची में वर्ष 2016 में शामिल किया गया था।
- इसमें नेय्यार वन्यजीव अभयारण्य के भीतर अगस्त्यकुडम (अगस्त्य पर्वत शिखर) स्थित है, जो 1868 मीटर ऊंचा है।
- यह अगस्त्यमाला का सर्वोच्च शिखर है। इस पर अगस्त्य मुनि का मंदिर बना है।
|
5. निम्नलिखित में से कौन एक ‘विश्व धरोहर स्थल’ (वर्ल्ड हेरिटेज साइट) घोषित है?
(a) नंदा देवी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र
(b) कार्बेट राष्ट्रीय पार्क
(c) राजाजी राष्ट्रीय पार्क
(d) गिर वन
[U.P.P.C.S. (Pre) 2008, U.P.P.C.S. (Mains) 2005]
उत्तर- (a) नंदा देवी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र
- प्रश्नगत विकल्पों में नंदा देवी जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र को यूनेस्को द्वारा वर्ष 1988 में ‘विश्व धरोहर सूची’ (World Heritage List) में शामिल किया गया था तथा वर्ष 2005 में इस सूची के तहत इसे फूलों की घाटी तक विस्तारित किया गया।
|
6. भारत के जीवमंडल रिज़र्व में हाल ही में एक और जुड़ा है। निम्न सूची में से वह नवीनतम कौन-सा है?
(a) नोकरेक
(b) दिहांग-दिबांग
(c) सिमिलीपाल
(d) कोल्ड डेजर्ट
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]
उत्तर- (d) कोल्ड डेजर्ट
- प्रश्नकाल के अनुसार, भारत के जैवमंडल रिज़र्व की सूची में हाल ही में कोल्ड डेजर्ट (शीत रेगिस्तान) को (वर्ष 2009 में) जोड़ा गया था।
|
7. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित है?
(a) बायोस्फीयर रिजर्व – एडवर्ड सुएस
(b) इको सिस्टम ए.पी. डी कंडोल
(c) इकोलॉजी -ए.जी. टांसले
(d) जैव विविधता – रीटर
[U.P.P.C.S. (Pre) 2013]
उत्तर- (a) बायोस्फीयर रिजर्व – एडवर्ड सुएस
- ‘बायोस्फीयर’ रिजर्व शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम एडवर्ड सुएस ने किया था
|
प्रमुख जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र
1. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान अब तक स्थापित जैवमंडल आरक्षित स्थानों में नहीं है?
(a) ग्रेट निकोबार
(b) सुंदरबन
(c) नंदा देवी
(d) कच्छ की खाड़ी
[I.A.S. (Pre) 1995]
उत्तर- (d) कच्छ की खाड़ी
- प्रश्नकाल में कच्छ की खाड़ी जैवमंडल आरक्षित स्थानों में शामिल नहीं थी, परंतु जनवरी, 2008 में इसे जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र का दर्जा दिया गया।
- भारत में अब तक 18 जैवमंडल आरक्षित स्थानों (Biosphere Reserves) को सूचीबद्ध किया जा चुका है।
|
2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
| सूची-I |
सूची-II |
| (जैवमंडल स्थल) |
(स्थापना वर्ष) |
| A. नीलगिरि |
1. 2000 |
| B. नंदा देवी |
2. 1989 |
| C. सुंदरबन |
3. 1988 |
| D. कंचनजंगा |
4. 1986 |
कूट :
A B C D
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 4, 3, 2, 1
(c) 3, 4, 1, 2
(d) 2, 3, 1, 4
[U.P.P.C.S. (Pre) 2012]
उत्तर- (b) 4, 3, 2, 1
- नीलगिरि जैवमंडल स्थल की स्थापना वर्ष 1986 में की गई थी।
- नंदा देवी जैवमंडल की स्थापना वर्ष 1988 में की गई थी।
- सुंदरबन की स्थापना वर्ष 1989 में की गई थी।
- कंचनजंगा जैवमंडल स्थल की स्थापना वर्ष 2000 में की गई थी।
|
3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र नहीं है?
(a) अगस्त्यमलाई
(b) नल्लामलई
(c) नीलगिरि
(d) पंचमढ़ी
[ILA.S. (Pre) 2005]
उत्तर- (b) नल्लामलई
- नल्लामलई जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र नहीं है।
|
4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए-
| सूची-I |
सूची-II |
| (जैवमंडल भंडार) |
(अवस्थिति) |
| (A) नोकरेक |
1. केरल |
| (B) मानस |
2. असम |
| (C) दिहांग-दिबांग |
3. मेघालय |
| (D) अगस्त्यमलाई |
4. अरुणाचल प्रदेश |
कूट :
A B C D
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 4, 3, 2, 1
(c) 3, 4, 2, 1
(d) 2, 3, 1, 4
[U.P.P.C.S. (Pre) 2013]
उत्तर- (b) 4, 3, 2, 1
| सूची-1 |
सूची-II |
| (जैवमंडल भंडार) |
(अवस्थिति) |
| (A) नोकरेक |
4. अरुणाचल प्रदेश |
| (B) मानस |
3. मेघालयमेघालय |
| (C) दिहांग-दिबांग |
2. असम |
| (D) अगस्त्यमलाई |
1. केरल |
|
5. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र राज्य
(a) सिमिलीपाल – ओडिशा
(b) नोकरेक – मेघालय
(c) अगस्त्यमलाई – केरल
(d) कंचनजंगा – हिमाचल प्रदेश
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]
उत्तर- (d) कंचनजंगा – हिमाचल प्रदेश
- कंचनजंगा – हिमाचल प्रदेश सुमेलित नहीं है।
|
6. सूची-I को सूची-11 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
| सूची-I |
सूची-II |
| (जैव-आरक्षित क्षेत्र) |
(भारत के राज्य) |
| A. नोकरेक |
1. असम |
| B. मानस |
2. केरल |
| C. सिमिलिपाल |
3. मेघालय |
| D. अगस्त्यमलाई |
4. ओडिशा |
कूट :
A B C D
(a) 3, 2, 4, 1
(b) 4, 2, 3, 1
(c) 3, 1, 4, 2
(d) 2, 3, 4, 1
[U.P.B.E.O. (Pre) 2019]
उत्तर- (c) 3, 1, 4, 2
| सूची-I |
सूची-II |
| (जैव-आरक्षित क्षेत्र) |
(भारत के राज्य) |
| A. नोकरेक |
3. मेघालय |
| B. मानस |
1. असम |
| C. सिमिलिपाल |
4. ओडिशा |
| D. अगस्त्यमलाई |
2. केरल |
|
7. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
जैवमंडल आगार – अवस्थिति
(a) मानस – मेघालय
(b) नंदा देवी – उत्तराखंड
(c) कंचनजंगा – सिक्किम
(d) अगस्त्यमलाई – केरल
[U.P. P.C.S. (Mains) 2013]
उत्तर- (a) मानस – मेघालय
- मानस – मेघालय सही सुमेलित नहीं है।
|
8. सूची-I को सूची-11 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के अंत में दिए कूटों से सही उत्तर चुनिए-
| सूची-I |
सूची-II |
| (जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र) |
(राज्य) |
| A. सिमिलीपाल |
1. हिमाचल प्रदेश |
| B. दिहांग-दिबांग |
2. उत्तराखंड |
| C. नोकरेक |
3. अरुणाचल प्रदेश |
| D. कोल्ड डेज़र्ट |
4. ओडिशा |
| |
5. मेघालय |
कूट :
A B C D
(a) 1, 3, 5, 4
(b) 1, 5, 2, 4
(c) 4, 5, 2, 1
(d) 4, 3, 5, 1
[U.P. R.O./A.R.O (Pre) 2016]
उत्तर- (d) 4, 3, 5, 1
| सूची-1 |
सूची-II |
| (जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र) |
(राज्य) |
| A. सिमिलीपाल |
4. ओडिशा |
| B. दिहांग-दिबांग |
3. अरुणाचल प्रदेश |
| C. नोकरेक |
5. मेघालय |
| D. कोल्ड डेज़र्ट |
1. हिमाचल प्रदेश |
|
9. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।
| सूची-I |
सूची-II |
| (जैवमंडल) |
(अवस्थिति) |
| A. सिमिलीपाल |
1. उत्तराखंड |
| B. पचमढ़ी |
2. मेघालय |
| C. नंदादेवी |
3. मध्य प्रदेश |
| D. नोकरेक |
4. ओडिशा |
कूट :
A B C D
(a) 4, 3, 2, 1
(b) 4, 3, 1, 2
(c) 1, 3, 4, 2
(d) 3, 4, 1, 2
[U.P.P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर- (b) 4, 3, 1, 2
| सूची-1 |
सूची-II |
| (जैवमंडल) |
(अवस्थिति) |
| A. सिमिलीपाल |
4. ओडिशा |
| B. पचमढ़ी |
3. मध्य प्रदेश |
| C. नंदादेवी |
1. उत्तराखंड |
| D. नोकरेक |
2. मेघालय |
|
10. भारत के निम्नलिखित जैव भंडारों में से कौन गारो पहाड़ियों पर फैला हुआ है?
(a) नोकरेक
(b) अगस्त्यमलाई
(c) दिहांग-दिबांग
(d) नंदा देवी
[U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]
उत्तर – (a) नोकरेक
- नोकरेक जैव भंडार गारो पहाड़ियों पर फैला हुआ है, जबकि अंगस्त्यमलाई पश्चिमी घाट पर, दिहांग-दिबांग अरुणाचल में अपर सियांग, पश्चिमी सियांग व दिबांग घाटी में फैला हुआ है तथा नंदा देवी उत्तराखंड में है।
|
11. निम्नलिखित में से कौन एक जैव अभयारण्य यूनेस्को के जैव अभयारण्य की विश्व तंत्र की सूची में सम्मिलित नहीं है?
(a) सिमिलीपाल
(b) सुन्दरबन
(c) मन्नार की खाड़ी
(d) नीलगिरि
[U.P.P.C.S. (Pre) 2010]
उत्तर- (*)
- पहले यूनेस्को के मैन एंड बायोस्फीयर (MAB) कार्यक्रम के तहत जैव अभयारण्य के विश्व तंत्र की सूची में भारत से नीलगिरि, सुंदरबन, मन्नार की खाड़ी एवं नंदा देवी के जैव अभयारण्य ही शामिल थे।
- मई, 2009 में यूनेस्को द्वारा 17 देशों के 22 नए जैव अभयारण्यों को इस सूची में शामिल करने की घोषणा की गई, जिसमें भारत के सिमिलीपाल, पंचमढ़ी और नोकरेक के जैव अभयारण्य शामिल हैं।
- वर्तमान में इस सूची में भारत के कुल 12 जैव अभयारण्य शामिल हैं, जिसमें पन्ना (2020) सबसे नवीनतम है।
|
12. यूनेस्को द्वारा ‘मैन एंड बायोस्फीयर प्रोग्राम’ (MAB) की शुरुआत हुई थी-
(a) 1991 में
(b) 1970 में
(c) 1972 में
(d) 1986 में
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]
उत्तर- (*)
- यूनेस्को का ‘मैन एंड द बायोस्फीयर कार्यक्रम’ (MAB) एक अंतर- सरकारी वैज्ञानिक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य लोगों एवं उनके पर्यावरण के मध्य संबंधों में सुधार हेतु एक वैज्ञानिक आधार की स्थापना करना है।
- इसकी शुरुआत वर्ष 1971 में हुई थी।
|
13. निम्नलिखित में से कौन एक यूनेस्को द्वारा प्रमाणित (क्षेत्रफल की दृष्टि से) भारत की वृहत्तम जैवमंडलीय निधि है?
(a) नीलगिरि
(b) नंदा देवी
(c) सुंदरबन
(d) मन्नार की खाड़ी
[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]
उत्तर- (d) मन्नार की खाड़ी
- मन्नार की खाड़ी एक उथले पानी की खाड़ी है जो हिन्द महासागर में लक्षद्वीप सागर के एक भाग का निर्माण करती है।
- यह खाड़ी भारत के दक्षिणपूर्व सिरे और श्रीलंका के पश्चिमी तट के बीच स्थित है।
|
14. क्षेत्रफल की दृष्टि से निम्नलिखित जीवमंडल संरक्षण क्षेत्रों का घटता हुआ क्रम क्या होगा?
(a) सुंदरबन, मन्नार की खाड़ी, पचमढ़ी, कंचनजंगा
(b) मन्नार की खाड़ी, सुंदरबन, पचमढ़ी, कंचनजंगा
(c) मन्नार की खाड़ी, सुंदरबन, कंचनजंगा, पचमढ़ी
(d) सुंदरबन, पचमढ़ी, कंचनजंगा, मन्नार की खाड़ी
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020]
उत्तर- (b) मन्नार की खाड़ी, सुंदरबन, पचमढ़ी, कंचनजंगा
| जैवमंडल संरक्षण क्षेत्र |
क्षेत्रफल (वर्ग किमी.) |
| मन्नार की खाड़ी |
10,500 |
| सुंदरबन |
9,630 |
| पचमढ़ी |
4,926 |
| कंचनजंगा |
2619.92 |
|
15. भारत का सोलहवां जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र ‘शीत मरुस्थल’ स्थित है-
(a) अरुणाचल प्रदेश में
(b) हिमाचल प्रदेश में
(c) जम्मू एवं कश्मीर में
(d) उत्तराखंड में
[U.P.P.C.S. (Mains) 2010]
उत्तर- (b) हिमाचल प्रदेश में
- हिमाचल प्रदेश में स्थित शीत मरुस्थल (Cold Desert) को 28 अगस्त, 2009 को भारत का 16वां जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया।
- 20 सितंबर, 2010 को पूर्वी घाट की सेशाचलम पहाड़ियों (आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित) को 17वां तथा 25 अगस्त, 2011 को पन्ना (मध्य प्रदेश) को देश का 18वां जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया।
- जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र की स्थापना जैव विविधता के संरक्षण व सतत विकास में सहायक होती है।
|
16. बुंदाला (Bundala) जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र जो हाल में ही UNESCO के मानव तथा जीवमंडल (मैन एंड बायोस्फीयर-MAB) तंत्र में सम्मिलित किया गया है, कहां स्थित है?
(a) रूस
(b) भारत
(c) श्रीलंका
(d) बांग्लादेश
[LA.S. (Pre) 2006]
उत्तर- (c) श्रीलंका
- बुंदाला जैव रिजर्व (Bundala Biosphere Reserve) श्रीलंका के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है।
- यहां एक केंद्रीय क्षेत्र (बुंदाला रिजर्व का) राष्ट्रीय पार्क भी है, जिसमें चार लवणीय जल लैगून सम्मिलित हैं।
- लैगून दलदल (Marshland) की पतली पट्टी द्वारा मिले (Fringed) हुए हैं और हल्के तरंगित मैदान (जो निम्न भूमि वाले शुष्क झाड़ीयुक्त वनों से ढके हैं) चारों ओर से लैगूनों को घेरे हुए हैं।
- केंद्रीय क्षेत्र में प्रवासी एवं आवासीय पक्षी-प्रजातियां भी पाई जाती हैं। बुंदाला का सबसे निकटवर्ती कस्वा हम्बनटोटा (Hambantota) है।
|
राष्ट्रीय वन्यजीव अभयारण्य
1. पेरियार गेम अभयारण्य प्रसिद्ध है-
(a) शेरों के लिए
(b) बाघों के लिए
(c) चित्तीदार हिरणों के लिए
(d) जंगली हाथियों के लिए
[U.P.P.C.S. (Pre) 2011]
उत्तर- (d) जंगली हाथियों के लिए
- पेरियार गेम अभयारण्य केरल राज्य में अवस्थित है, जो जंगली हाथियों के लिए प्रसिद्ध है।
|
2. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है?
(a) सिमिलीपाल – असम
(b) नोकरेक – मेघालय
(c) दिहांग-दिबांग – सिक्किम
(d) अगस्त्यमलाई – कर्नाटक
[U.P.P.C.S. (Mains) 2007]
उत्तर- (b) नोकरेक – मेघालय
- नोकरेक – मेघालय सही सुमेलित है।
|
3. एक सींग वाला गैंडा निम्नलिखित प्रदेशों में पाया जाता है-
(a) अरुणाचल प्रदेश एवं त्रिपुरा
(b) पश्चिम बंगाल एवं असम
(c) अरुणाचल प्रदेश एवं असम
(d) पश्चिम बंगाल एवं त्रिपुरा
[M.P.P.C.S. (Pre) 2008]
उत्तर- (b) पश्चिम बंगाल एवं असम
- एक सींग वाला गैंडा पश्चिम बंगाल एवं असम में पाया जाता है।
|
4. अभयारण्य (सेंक्चुअरी) राइनों के लिए जाना जाता है-
(a) काजीरंगा
(b) गिर
(c) रणथम्भौर
(d) कार्बेट
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]
उत्तर- (a) काजीरंगा
- एक सींग वाले गैंडे या राइनो के लिए काजीरंगा अभयारण्य प्रसिद्ध है।
- गिर, रणथम्भौर एवं कार्बेट उद्यान बाघों के लिए प्रसिद्ध हैं।
|
5. जंगली गदहों का अभयारण्य कहां है?
(a) यू.पी. में
(b) असम में
(c) गुजरात में
(d) राजस्थान में
[U.P.P.C.S. (Pre) 2010]
उत्तर- (c) गुजरात में
- जंगली गदहों का अभयारण्य गुजरात राज्य के कच्छ के रण में स्थित है।
- लगभग 4954 वर्ग किमी. में फैला यह भारत का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य है, जिसकी स्थापना वर्ष 1973 में की गई थी।
|
6. निम्न में से व्याघ्र अभयारण्य कौन-सा नहीं है?
(a) कान्हा
(b) रणथम्भौर
(c) काजीरंगा
(d) बांधवगढ़
[M.P.P.C.S. (Pre) 1997]
उत्तर- (c) काजीरंगा
- काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है।
- कुल 858.98 वर्ग किमी. क्षेत्रफल पर फैले इस राष्ट्रीय पार्क में एक सींग वाले गैंडे एवं हाथियों का प्रमुख रूप से निवास मिलता है।
- अतः यह व्याघ्र अभयारण्य नहीं है।
- कान्हा (मध्य प्रदेश), रणथम्भौर (राजस्थान) और बांधवगढ़ (मध्य प्रदेश) प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल व्याघ्र अभयारण्य हैं।
|
7. काजीरंगा किसलिए जाना जाता है?
(a) गैंडा के लिए
(b) पक्षी के लिए
(c) बाघ के लिए
(d) शेर के लिए
[U.P.P.C.S. (Pre) 2012, Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]
उत्तर- (a) गैंडा के लिए
- काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है।
- कुल 858.98 वर्ग किमी. क्षेत्रफल पर फैले इस राष्ट्रीय पार्क में एक सींग वाले गैंडे एवं हाथियों का प्रमुख रूप से निवास मिलता है।
|
8. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेल कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिएः
| सूची-I |
सूची-II |
| (अभयारण्य) |
(राज्य) |
| A. गर्म पानी |
1. आंध्र प्रदेश |
| B. नामदफा |
2. अरुणाचल प्रदेश |
| C. पाखल |
3. असम |
| D. सरिस्का |
4. राजस्थान |
कूट :
A B C D
(a) 2, 3, 1, 4
(b) 4, 3, 1, 2
(c) 1, 2, 4, 3
(d) 3, 2, 1, 4
[U.P.P.C.S. (Mains) 2003]
उत्तर- (d) 3, 2, 1, 4
| सूची-1 |
सूची-II |
| (अभयारण्य) |
(राज्य) |
| A. गर्म पानी |
3. असम |
| B. नामदफा |
2. अरुणाचल प्रदेश |
| C. पाखल |
1. आंध्र प्रदेश |
| D. सरिस्का |
4. राजस्थान |
|
9. असम में मानस अभयारण्य जाना जाता है-
(a) भालुओं के लिए
(b) बाघों के लिए
(c) हाथियों के लिए
(d) चिड़ियों के लिए
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]
उत्तर- (b) बाघों के लिए
- असम का मानस वन्यजीव अभयारण्य विशेष रूप से बाघों तथा भारतीय गैंडों के लिए प्रसिद्ध है।
- यह एक प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व, हाथी रिजर्व एवं बायोस्फीयर रिजर्व है तथा यह यूनेस्को की प्राकृतिक विश्व विरासत स्थल सूची में भी शामिल (1985 से) है।
- जून, 2011 में इसे ‘वर्ल्ड हेरिटेज इन डेंजर’ सूची से हटाया गया है (1992 से यह इस सूची में था)।
|
10. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
| सूची-I |
सूची-II |
| (पार्क तथा वन्यजीव अभयारण्य) |
(राज्य) |
| A. दाचीगाम वन्यजीव अभयारण्य |
1. मध्य प्रदेश |
| B. केवलादेव घाना पक्षी अभयारण्य |
2. राजस्थान |
| C. कान्हा राष्ट्रीय पार्क |
3. केरल |
| D. पेरियार वन्यजीव अभयारण्य |
4. जम्मू एवं कश्मीर |
कूट :
A B C D
(a) 4, 2, 1, 3
(b) 1, 3, 2, 4
(c) 2, 1, 4, 3
(d) 3, 4, 2, 1
[U.P.P.C.S. (Pre) 2014]
उत्तर- (a) 4, 2, 1, 3
| सूची-1 |
सूची-II |
| (पार्क तथा वन्यजीव अभयारण्य) |
(राज्य) |
| A. दाचीगाम वन्यजीव अभयारण्य |
4. जम्मू एवं कश्मीर |
| B. केवलादेव घाना पक्षी अभयारण्य |
2. राजस्थान |
| C. कान्हा राष्ट्रीय पार्क |
1. मध्य प्रदेश |
| D. पेरियार वन्यजीव अभयारण्य |
3.केरल |
|
11. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?
वन्यजीव अभयारण्य – राज्य
(a) मुकाम्बिका – कर्नाटक
(b) डालमा – झारखंड
(c) नय्यर – छत्तीसगढ़
(d) कोटीगांव – गोवा
[M.P.P.S.C. (Pre) 2019]
उत्तर- (c) नय्यर – छत्तीसगढ़
| वन्यजीव अभयारण्य |
राज्य |
| मुकाम्बिका |
कर्नाटक |
| डालमा |
झारखंड |
| नय्यर |
केरल |
| कोटीगांव |
गोवा |
|
12. गिर के शेरों को रखे जाने हेतु किस राष्ट्रीय पार्क/अभयारण्य का चयन किया गया है?
(a) पेंच
(b) कान्हा
(c) बांधवगढ़
(d) पालपुर कूनो
[M.P.P.C.S. (Pre) 2008]
उत्तर- (d) पालपुर कूनो
- श्योपुर (मध्य प्रदेश) जिले में पालपुर नामक स्थल पर अवस्थित कूनो वन्यजीव अभयारण्य (Kuno Wildlife Sanctuary) का एशियाई शेरों के पुनर्प्रवेश स्थल के रूप में चयन किया गया है।
- शिकार के कारण विलुप्त होने से पूर्व 1873 ई. में यहां एशियाई शेरों का बसाव था, इस कारण यह स्थल चुना गया है।
|
13. हाल ही में, कुछ शेरों को गुजरात के उनके प्राकृतिक आवास से निम्नलिखित में से किस एक स्थल पर स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव था?
(a) कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(b) कूनो पालपुर वन्यजीव अभयारण्य
(c) मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य
(d) सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
[I.A.S. (Pre) 2017]
उत्तर- (b) कूनो पालपुर वन्यजीव अभयारण्य
- एशियाई शेरों को गुजरात के गिर अभयारण्य से मध्य प्रदेश के कूनो पालपुर अभयारण्य में भेजने /स्थानांतरित किए जाने हेतु पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने अपनी स्वीकृति मार्च, 2017 के प्रारंभ में दे दी।
- समिति के अनुसार, कूनो पालपुर अभयारण्य की परिस्थितियां विलुप्त हो रहे एशियाई शेरों का दूसरा घर बनने हेतु उपयुक्त हैं।
|
14. अस्कोट वन्यजीव सेंक्चुअरी जिस जनपद में है, वह जनपद है-
(a) अल्मोड़ा
(b) चमोली
(c) उत्तरकाशी
(d) पिथौरागढ़
[Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]
उत्तर- (d) पिथौरागढ़
- अस्कोट वन्यजीव सेंक्चुअरी (Askot Wildlife Sanctuary) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से 54 किमी. की दूरी पर अवस्थित है।
|
15. निम्नलिखित में से कौन-से ऐसे सर्वाधिक संभावनीय स्थान हैं, जहां कस्तूरी मृग अपने प्राकृतिक आवास में मिल सकता है?
1. अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य
2. गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
3. किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य
4. मानस राष्ट्रीय उद्यान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3 और 4
(d) केवल 1 और 4
[I.A.S. (Pre.) 2020]
उत्तर- (a) केवल 1 और 2
- प्रश्नगत विकल्पों में अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य तथा गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान ऐसे सर्वाधिक संभावनीय स्थल हैं, जहां कस्तूरी मृग अपने
प्राकृतिक आवास में मिल सकता है।
|
16. उत्तराखंड में किस वन्यजीव विहार समूह की स्थिति पश्चिम से पूर्व की ओर सही है?
(a) केदारनाथ – अस्कोट – नंदा देवी – बिनसर
(b) केदारनाथ – नंदा देवी – अस्कोट – बिनसर
(c) केदारनाथ – नंदा देवी – बिनसर – अस्कोट
(d) नंदा देवी – केदारनाथ – बिनसर – अस्कोट
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]
उत्तर- (c) केदारनाथ – नंदा देवी – अस्कोट – बिनसर
- उत्तराखंड में स्थित वन्यजीव विहार समूह की स्थिति पश्चिम से पूर्व की ओर इस प्रकार है-
- केदारनाथ
- नंदा देवी
- बिनसर
- अस्कोट
- केदारनाथ वन्यजीव विहार की स्थिति चमोली एवं रुद्रप्रयाग जिले में, नंदा देवी चमोली जिले में, बिनसर अल्मोड़ा जिले में तथा अस्कोट वन्यजीव विहार पिथौरागढ़ जिले में स्थित है।
|
17. शुक्लाफांटा वन्यजीव अभयारण्य स्थित है-
(a) नेपाल में
(b) म्यांमार में
(c) भूटान में
(d) श्रीलंका में
[U.P.P.C.S. (Mains) 2016]
उत्तर- (a) नेपाल में
- ‘शुक्लाफांटा’ वन्यजीव अभयारण्य नेपाल के तराई में (दक्षिणी-पश्चिम क्षेत्र) कंचनपुर जिले में 305 वर्ग किमी. में फैला हुआ है।
- यह क्षेत्र वर्ष 1969 तक शिकार क्षेत्र के रूप में प्रबंधित किया गया था, लेकिन वर्ष 1976 में इसे वन्यजीव अभयारण्य के रूप में मान्यता दी गई।
|
18. सूची-I (राष्ट्रीय पार्क वन्यजीव अभयारण्य) को सूची-II (राज्य) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
| सूची-I |
सूची-II |
| (राष्ट्रीय पार्क/वन्यजीव अभयारण्य) |
(राज्य) |
| A. बोंडला वन्यजीव अभयारण्य |
1. ओडिशा |
| B. कांगेरघाट राष्ट्रीय पार्क |
2. असम |
| C. ओरंग अभयारण्य |
3. छत्तीसगढ़ |
| D. ऊषाकोठी वन्यजीव अभयारण्य |
4. गोवा |
|
5. त्रिपुरा |
कूट :
A B C D
(a) 2, 1, 5, 3
(b) 4, 3, 2, 1
(c) 2, 3, 5, 1
(d) 4, 1, 2, 3
[L.A.S. (Pre) 2005]
उत्तर- (b) 4, 3, 2, 1
- बोंडला वन्यजीव अभयारण्य – गोवा (उत्तर-पूर्व गोवा में स्थित, 8 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत यह अभयारण्य विशेषतः स्कूली छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र है)।
- कांगेरघाट राष्ट्रीय पार्क-छत्तीसगढ़।
- ओरंग अभयारण्य-असम (इसे मिनी काजीरंगा के नाम से भी जाना जाता है)।
- ऊषाकोठी वन्यजीव अभयारण्य-ओडिशा (संभलपुर से 45 किमी. पूर्व में स्थित)।
|
19. महुआडांर अभयारण्य झारखंड के किस जिले में है?
(a) पलामू
(b) कोडरमा
(c) चत्रा
(d) लातेहार
[J.P.S.C. (Pre) 2016]
उत्तर- (d) लातेहार
- महुआडांर अभयारण्य झारखंड के लातेहार जिले में है।
- 63.26 वर्ग किलोमीटर में विस्तृत यह अभयारण्य मुख्यतया ‘भेड़ियों’ के लिए प्रसिद्ध है।
- यहां पाए जाने वाले अन्य जीव हैं- खरगोश, नेवला, चूहे, गिलहरी, छोटे हिरण तथा भूमि पर रहने वाले पक्षी इत्यादि।
|
20. निम्नलिखित में से कौन-सा वन्यजीव अभयारण्य बिहार के मुंगेर जिले में स्थित है?
(a) वाल्मीकि
(b) राजगीर
(c) भीमबांध
(d) गौतम बुद्ध
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
[B.P.S.C. (Pre) 2019]
उत्तर- (c) भीमबांध
- भीमबांध वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना वर्ष 1976 में बिहार के मुंगेर जिले में हुई थी।
- इसका कुल क्षेत्रफल 681.99 वर्ग किमी. है।
|
21. निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में पाखुई वन्यजीव अभयारण्य अवस्थित है?
(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) मेघालय
(c) मणिपुर
(d) नगालैंड
[I.A.S. (Pre), 2018]
उत्तर- (a) अरुणाचल प्रदेश
- पाखुई वन्यजीव अभयारण्य अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में स्थित है।
- मूलतः यह क्षेत्र ‘पक्के संरक्षित वन’ (Pakke Reserve Forest) के नाम से जाना जाता था।
- वर्ष 1977 में इसकी स्थापना हुई थी।
|
22. ‘गोमर्दा’ वन्यजीव अभयारण्य स्थित है-
(a) धमतरी जिला में
(b) रायगढ़ जिला में
(c) रायपुर जिला में
(d) सरगुजा जिला में
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]
उत्तर- (c) रायगढ़ जिला में
- ‘गौमर्दा’ वन्यजीव अभयारण्य छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में सारंगढ़ के निकट स्थित है।
- इसकी स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी।
- 275 वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्रफल में फैला यह अभयारण्य बहुत ही आकर्षक स्थल है।
- यहां विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर पाए जाते हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के हिरण एवं जंगली भैंसा प्रमुख हैं।
|
23. राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य का हिस्सा नहीं है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) हरियाणा
(c) मध्य प्रदेश
(d) राजस्थान
[U.P.P.C.S. (Pre) 2020]
उत्तर- (b) हरियाणा
- राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, जिसे राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल वन्यजीव अभयारण्य भी कहा जाता है, गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियाल (छोटे मगरमच्छ), लाल मुकुट वाले कछुओं और लुप्तप्राय गंगा नदी डॉल्फिन के लिए उत्तरी भारत में 5400 वर्ग किमी. में विस्तृत संरक्षित क्षेत्र है। यह अभयारण्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के त्रि-बिंदु के पास चंबल नदी पर स्थित है।
|
पक्षी विहार एवं तितली संरक्षण
1. निम्नलिखित में से कौन-सा सही मेल नहीं है?
(a) महुआटाड अभयारण्य-पलामू
(b) तोपचांची अभयारण्य-धनबाद
(c) उघव पक्षी विहार-कोडरमा
(d) लावालांग अभयारण्य चतरा
[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]
उत्तर- (*)
- उधव पक्षी विहार साहेबगंज में अवस्थित है तथा महुआटाब अभयारण्य झारखंड के लातेहार जिले में अवस्थित है।
|
2. सूची-I व सूची-II को सुमेलित कीजिए जो उत्तर प्रदेश के पक्षी- विहारों से संबंधित हैं तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर प्राप्त करें-
| सूची-I |
सूची-II |
| A. नवाबगंज पक्षी विहार |
1. गोंडा |
| B. ओखला पक्षी विहार |
2. उन्नाव |
| C. समसपुर पक्षी विहार |
3. नोएडा |
| D. पार्वती अरंगा पक्षी विहार कूट : |
4. रायबरेली |
कूट :
A B C D
(a) 1, 4, 3, 2
(b) 2, 3, 4, 1
(c) 1, 2, 3, 4
(d) 4, 3, 1, 2
[U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]
उत्तर- (b) 2, 3, 4, 1
| सूची-I |
सूची-II |
| A. नवाबगंज पक्षी विहार |
2. उन्नाव |
| B. ओखला पक्षी विहार |
3. नोएडा |
| C. समसपुर पक्षी विहार |
4. रायबरेली |
| D. पार्वती अरंगा पक्षी विहार कूट : |
1. गोंडा |
|
3. हाल ही में, हमारे देश में पहली बार, निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक विशेष तितली को ‘राज्य तितली’ के रूप में घोषित किया है?
(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) महाराष्ट्र
[I.A.S. (Pre) 2016]
उत्तर- (d) महाराष्ट्र
- चमकीले नीले धब्बों के साथ मखमली काले पंखों वाली ब्लू मारमॉन (Blue Mormon) तितली को महाराष्ट्र ने ‘राज्य तितली’ के रूप में घोषित किया है।
- ब्लू मारमॉन का वैज्ञानिक नाम पैपिलियो पालिम्नेस्टर (Papilio polymnester) है।
- यह तितली मुख्यतया श्रीलंका तथा भारत में पाई जाती है।
- भारत में, महाराष्ट्र व पश्चिमी घाट (दक्षिण भारत में स्थित) में यह तितली पाई जाती है।
- यह तितली भारत की तीसरी सबसे बड़ी तितली है।
|
4. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से ‘ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल’ के अपने प्राकृतिक आवास में पाए जाने की सबसे अधिक संभावना कहां है?
(a) उत्तर-पश्चिमी भारत के रेतीले मरुस्थल
(b) जम्मू-कश्मीर के उच्चतर हिमालय क्षेत्र
(c) पश्चिमी गुजरात के लवण कच्छ क्षेत्र
(d) पश्चिमी घाट
[L.A.S. (Pre) 2016]
उत्तर- (d) पश्चिमी घाट
- ‘ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल’ का प्राकृतिक आवास पश्चिमी घाट है।
- इस पक्षी का वैज्ञानिक नाम ब्यूसेरस बाइकॉर्निस (Buceros bicornis) है।
- यह पक्षी एक विशेष प्रकार का घोंसला बनाता है।
- वनों की कटाई होने से इस पक्षी का प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहा है।
- यह पक्षी भारत के अलावा नेपाल, भूटान, चीन, इंडोनेशिया इत्यादि देशों में पाया जाता है।
|
5. भारत के ‘मरु राष्ट्रीय उद्यान’ के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. यह दो जिलों में विस्तृत है।
2. उद्यान के अंदर कोई मानव वास स्थल नहीं है।
3. यह ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ के प्राकृतिक आवासों में से एक है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[I.A.S. (Pre.) 2020]
उत्तर- (c) केवल 1 और 3
- भारत का ‘मरु राष्ट्रीय उद्यान’ (Desert National Park) राजस्थान के दो जिलों जैसलमेर एवं बाड़मेर में विस्तृत है।
- यह ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के प्राकृतिक आवासों में से एक है, अतः कथन 1 एवं 3 सही हैं।
- प्रायः राष्ट्रीय उद्यान के अंदर मानव वास स्थल नहीं होते, किंतु इसके अंदर कई मानव वास स्थल हैं, अतः कथन 2 सही नहीं है।
|
6. भारत का प्रथम तितली उद्यान कहां पर स्थित है?
(a) बन्नरघट्टा जैविकी उद्यान, बंगलुरू
(b) राष्ट्रीय पशु उद्यान, कोलकाता
(c) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2008]
उत्तर- (a) बन्नरघट्टा जैविकी उद्यान, बंगलुरू
- भारत का प्रथम तितली उद्यान, बन्नरघट्टा जैविक उद्यान है, जो बंगलुरू में स्थित है।
|
प्रोजेक्ट टाइगर
1. अंतरराष्ट्रीय ‘टाइगर दिवस’ मनाया जाता है-
(a) 24 जुलाई को
(b) 20 जुलाई को
(c) 29 जुलाई को
(d) 25 जुलाई को
[U.P. P.C.S. (Mains) 2014]
उत्तर- (c) 29 जुलाई को
- वन्य प्राणी बाघ की स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय टाइगर दिवस 29 जुलाई को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
- प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को ‘अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस’ के रूप में मनाए जाने का निर्णय वर्ष 2010 में आयोजित सेंटपीटर्सबर्ग बाघ
सम्मेलन में किया गया था।
|
2. सरकार की ‘बाघ परियोजना’ का उद्देश्य है-
(a) बाघ की आदतों का अध्ययन
(b) विभिन्न प्रजातियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र करना
(c) भारतीय बाघ को समाप्त होने से बचाना
(d) इनमें से कोई नहीं
[U.P.P.C.S. (Pre) 1994]
उत्तर- (c) भारतीय बाघ को समाप्त होने से बचाना
- बाध प्रजाति के विलुप्तप्राय होने की समस्या को देखते हुए, इनके संरक्षण के लिए सरकार ने अप्रैल, 1973 में ‘बाघ परियोजना’ (Project Tiger) प्रारंभ की थी, जिसका उद्देश्य बाघ को समाप्त होने से बचाना था।
|
3. भारत में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ प्रारंभ किया गया था-
(a) 1970 में
(b) 1973 में
(c) 1981 में
(d) 1984 में
[M.P.P.C.S. (Pre) 2008, U.P.P.C.S. (Pre) 2002]
उत्तर- (b) 1973 में
- भारत में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ 1973 में प्रारंभ किया गया था।
|
4. भारत में सबसे बड़ा बाघ आवास पाया जाता है-
(a) आंध्र प्रदेश में
(b) कर्नाटक में
(c) मध्य प्रदेश में
(d) उत्तर प्रदेश में
[U.P.P.C.S (Mains) 2011]
उत्तर- (a) आंध्र प्रदेश में
- भारत का सबसे बड़ा बाघ आवास आंध्र प्रदेश का नागार्जुन सागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व है।
- उल्लेखनीय है, कि आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के पश्चात नागार्जुन सागर-श्रीशैलम बाघ अभयारण्य का 3296.31 वर्ग किमी. क्षेत्र आंध्र प्रदेश की सीमा के अंतर्गत आता है, जबकि नार्गाजुन सागर-श्रीशैलम बाघ अभयारण्य का 2611.39 वर्ग किमी. क्षेत्र तेलंगाना की सीमा में है, जिसे अब अमराबाद बाघ अभयारण्य के नाम से जाना जाता है।
|
5. निम्नलिखित बाघ आरक्षित क्षेत्रों में “क्रांतिक बाघ आवास (Critical Tiger Habitat)” के अंतर्गत सबसे बड़ा क्षेत्र किसके पास है?
(a) कॉर्बेट
(b) रणथम्भौर
(c) नागार्जुनसागर – श्रीसैलम
(d) सुंदरबन
[L.A.S. (Pre.) 2020]
उत्तर- (c) नागार्जुनसागर – श्रीसैलम
- “क्रांतिक बाघ आवास (Critical Tiger Habitat)” के अंतर्गत सबसे बड़ा क्षेत्र नागार्जुनसागर – श्रीसैलम के पास है।
|
6. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
| सूची-I |
सूची-II |
| (बाघ रिजर्व) |
(राज्य) |
| A. बांदीपुर |
1. असम |
| B. मानस |
2. अरुणाचल प्रदेश |
| C. नामदफा |
3. कर्नाटक |
| D. सिमिलीपाल |
4. ओडिशा |
कूट :
A B C D
(a) 3, 1, 2, 4
(b) 1, 2, 3, 4
(c) 3, 1, 4, 2
(d) 4, 3, 2, 1
[U.P.P.C.S. (Mains) 2006]
उत्तर- (a) 3, 1, 2, 4
- बांदीपुर बाघ रिजर्व कर्नाटक में स्थित है।
- मानस बाघ रिजर्व असम में स्थित है।
- नामदफा बाघ रिजर्व अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।
- सिमलीपाल बाघ रिजर्व ओडिशा राज्य में स्थित है।
|
7. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारत में बाघ संरक्षित परियोजना के अंतर्गत नहीं है?
(a) दुधवा
(b) कान्हा
(c) चिलका
(d) मानस
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]
उत्तर- (c) चिलका
- दुधवा, कान्हा तथा मानस, प्रोजेक्ट टाइगर वाले राष्ट्रीय उद्यान हैं, जबकि चिलका झील ओडिशा में स्थित है।
- यह बाघ (संरक्षित परियोजना) से संबंधित नहीं है।
|
8. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान प्रसिद्ध है-
(a) शेरों के लिए
(b) गायों के लिए
(c) हाथियों के लिए
(d) बाघों के लिए
[M.P.P.S.C. (Pre), 2018]
उत्तर- (d) बाघों के लिए
- कान्हा बाघ अभयारण्य (Kanha Tiger Reserve) भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित एक बाघ अभयारण्य है।
- यह मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।
- कान्हा को राष्ट्रीय उद्यान 1 जून 1955 को और बाघ अभयारण्य सन् 1973 में धोषित करा गया।
- यह राज्य के बालाधाट और मंडला ज़िले में 940 वर्ग किमी पर विस्तारित है।
|
9. निम्नलिखित रक्षित क्षेत्रों पर विचार कीजिए-
1. बांदीपुर
2. भीतरकनिका
3. मानस
4. सुंदरबन
उपर्युक्त में से कौन-से बाघ आरक्षित क्षेत्र घोषित हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 3 और 4
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
[L.A.S. (Pre) 2012]
उत्तर- (b) केवल 1, 3 और 4
- बांदीपुर, मानस तथा सुंदरबन प्रोजेक्ट टाइगर वाले राष्ट्रीय उद्यान हैं, जबकि भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान ओडिशा में स्थित है।
|
10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. एशियाई शेर प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।
2. दो-कूबड़ वाला ऊंट प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।
3. एक-सींग वाला गैंडा प्राकृतिक रूप से सिर्फ भारत में पाया जाता है।
उपर्युक्त में से कौन-सा / से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2
(d) 1, 2 और 3
[I.A.S. (Pre) 2019]
उत्तर- (a) केवल 1
- एशियाई शेर प्राकृतिक रूप से केवल भारत में पाए जाते हैं।
- पहले यह बंगाल से मध्य प्रदेश तक पाए जाते थे, किंतु वर्तमान में केवल गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य में ही ये पाए जाते हैं।
- एशियाई शेर आई.यू.सी.एन. की संकटग्रस्त सूची में शामिल है तथा इसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षण प्राप्त है।
- दो कूबड़ वाला ऊंट प्राकृतिक रूप से मध्य एशिया के स्टेपीज क्षेत्र में पाया जाता है।
- इसे ‘बैक्ट्रिया का ऊंट’ कहा जाता है।
- बैक्ट्रियन व्यापारियों द्वारा इन्हें भारत के लद्दाख में भी लाया गया था, जहां ये कुछ मात्रा में अभी भी पाए जाते हैं।
- एक सींग वाला गैंडा प्राकृतिक रूप से संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप (भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश आदि) में पाया जाता है।
|
11. कच्छ वनस्पति का सुंदरबन निम्नांकित में से किस राज्य में स्थित है?
(a) पश्चिम बंगाल
(b) गुजरात
(c) ओडिशा
(d) आंध्र प्रदेश
[C.G.P.S.C. (Pre), 2018]
उत्तर- (b) पश्चिम बंगाल
- कच्छ वनस्पति का सुंदरबन अर्थात सुंदरबन मैंग्रोव (Sundarvan Mangrove) पश्चिम बंगाल में स्थित है।
- यह विश्व का सबसे बड़ा मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र है।
- यह गंगा नदी के डेल्टा पर स्थित लगभग 9630 वर्ग किमी. भूमि पर विस्तृत है।
- उल्लेखनीय है, कि सुंदरबन एक राष्ट्रीय उद्यान, बाघ संरक्षित क्षेत्र एवं जैवमंडल रिजर्व क्षेत्र है।
|
12. भारत के निम्न टाइगर रिजर्व में से कौन-सा मिज़ोरम में अवस्थित है?
(a) मेलघाट
(b) बुक्सा
(c) दम्पा
(d) भद्रा
[U.P.P.C.S. (Mains) 2012]
उत्तर- (c) दम्पा
- दम्पा टाइगर रिजर्व दम्पा राष्ट्रीय उद्यान, मिजोरम में स्थित है।
- बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान प. बंगाल में, मेलघाट राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र में एवं भद्रा राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक में स्थित है।
|
13. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
बाघ आरक्षित क्षेत्र राज्य
(a) बुक्सा – बिहार
(b) दम्फा – मिजोरम
(c) नमेरी – असम
(d) नामदफा – अरुणाचल प्रदेश
[U.P.P.C.S. (Mains) 2010]
उत्तर- (a) बुक्सा – बिहार
- बुक्सा बाघ आरक्षित क्षेत्र बिहार में नहीं, बल्कि प. बंगाल राज्य में है। अन्य प्रश्नगत युग्म सुमेलित हैं।
|
14. निम्नलिखित में से कौन-सा बाघ आरक्षित क्षेत्र दो राज्यों में विस्तृत है?
(a) कान्हा
(b) मानस
(c) पेंच
(d) सरिस्का
[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]
उत्तर- (c) पेंच
- पेंच बाघ आरक्षित क्षेत्र का विस्तार मध्य प्रदेश (90%) और महाराष्ट्र (10%) में है, जबकि कान्हा का मध्य प्रदेश, मानस का असम और सरिस्का का राजस्थान में ही विस्तार है।
|
15. बाघों का प्रमुख रिजर्व ‘सरिस्का’ किस राज्य में अवस्थित है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) उत्तराखंड
(d) मध्य प्रदेश
[U.P.P.C.S. (Mains) 2012]
उत्तर- (b) राजस्थान
- सरिस्का टाइगर रिजर्व राजस्थान के अलवर जिले में अवस्थित है।
- इसे वर्ष 1955 में वन्यजीव अभयारण्य, जबकि वर्ष 1978 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।
|
16. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में ‘टाइगर रिजर्व’ घोषित किया गया है?
(a) बालफकरम राष्ट्रीय पार्क
(b) राजाजी राष्ट्रीय पार्क
(c) बेतला राष्ट्रीय पार्क
(d) काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क
[U.P.P.C.S. (Mains) 2015]
उत्तर- (b) राजाजी राष्ट्रीय पार्क
- वर्ष 2015 में उत्तराखंड स्थित राजाजी राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व का दर्जा प्राप्त हो गया।
- यह भारत का 48वां टाइगर रिजर्व है।
- इसके बाद असम स्थित ओरंग राष्ट्रीय उद्यान देश का 49वां टाइगर रिजर्व बना।
- असम स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क को वर्ष 2006 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।
|
17. उत्तराखंड राज्य के किस राष्ट्रीय पार्क को वर्ष 2016 में ‘प्रोजेक्ट टाइगर परियोजना’ के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है?
(a) गोविंद राष्ट्रीय पार्क
(b) गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क
(c) राजाजी राष्ट्रीय पार्क
(d) कार्बेट राष्ट्रीय पार्क
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]
उत्तर- (c) राजाजी राष्ट्रीय पार्क
- उत्तराखंड राज्य के राजाजी राष्ट्रीय पार्क को राज्य का दूसरा टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है।
- इस टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल 1075.17 वर्ग किमी. है।
- इससे पूर्व राज्य में एक टाइगर रिजर्व कार्बेट टाइगर रिजर्व ही स्थित था।
- उल्लेखनीय है, कि उत्तराखंड में कर्नाटक के बाद बाघों की सर्वाधिक संख्या पाई जाती है।
|
18. समस्त विश्व में बाघों की सर्वाधिक आबादी भारत में है। इनकी अनुमानित संख्या है-
(a) 6000
(b) 16000
(c) 60000
(d) 10600
[40th B.P.S.C. (Pre) 1995]
उत्तर- (*)
- समस्त विश्व में बाघों की आकलित संख्या 3,000-4,000 के मध्य है।
- भारत में बाघों की संख्या 2967 (नवीनतम बाघ गणना के अनुसार) आकलित है, जो विश्व के अन्य किसी देश से अधिक है।
- यह संख्या किसी भी विकल्प में शामिल नहीं है।
|
19. भारत सरकार द्वारा जुलाई, 2020 में बाघों की गणना 2018 पर जारी विस्तृत प्रतिवेदन के संदर्भ में निम्नलिखित कथन / कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. भारत में विश्व की कुल बाघों की आबादी का 70% है।
2. भारत के लगभग 30% बाघ, बाघ अभयारण्यों के बाहर रहते हैं।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए
कूट :
(a) केवल 1
(b) 1 और 2 दोनों
(c) केवल 2
(d) न तो 1 न ही 2
[U.P.P.C.S. (Pre) 2020]
उत्तर- (c) 1 और 2 दोनों
- 28 जुलाई, 2020 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने चौथे अखिल भारतीय बाघ आकलन, 2018 की विस्तृत रिपोर्ट जारी की।
- इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में विश्व के 70 प्रतिशत बाघ निवास करते हैं।
- भारत में लगभग 30 प्रतिशत बाघ, बाघ अभयारण्यों के बाहर निवासित हैं।
|
20. निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय उद्यान ने वन्यजीव प्रबंधन के लिए ड्रोन या मानवरहित हवाई वाहन का उपयोग करना प्रारंभ कर दिया है?
(a) बांदीपुर टाइगर रिजर्व
(b) कार्बेट टाइगर रिजर्व
(c) रणथम्भौर टाइगर रिजर्व
(d) पेरियार टाइगर रिजर्व
[U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]
उत्तर- (a) बांदीपुर टाइगर रिजर्व
- हाल ही में कर्नाटक स्थित बांदीपुर बाघ अभयारण्य ने वन्यजीव प्रबंधन हेतु मानवरहित विमान (ड्रोन) का उपयोग करना प्रारंभ कर दिया है।
|
21. सूची-I एवं सूची-II को सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चुनिए-
| सूची-I |
सूची-II |
| (बाघ आरक्षित क्षेत्र) |
(राज्य) |
| A. बांदीपुर |
1. पश्चिम बंगाल |
| B. मेलघाट |
2. कर्नाटक |
| C. बुक्सा |
3. अरुणाचल प्रदेश |
| D. पाखुई (पक्के) |
4. महाराष्ट्र |
कूट :
A B C D
(a) 3, 4, 2, 1
(b) 2, 4, 1, 3
(c) 2, 3, 1, 4
(d) 1, 2, 4, 3
[U.P.P.C.S. (Mains) 2008]
उत्तर- (b) 2, 4, 1, 3
| सूची-I |
सूची-II |
| (बाघ आरक्षित क्षेत्र) |
(राज्य) |
| A. बांदीपुर |
2. कर्नाटक |
| B. मेलघाट |
4. महाराष्ट्र |
| C. बुक्सा |
1. पश्चिम बंगाल |
| D. पाखुई (पक्के) |
3. अरुणाचल प्रदेश |
|
22. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सुमेलित नहीं है?
(a) बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान – कर्नाटक
(b) मानस वन्यजीव अभयारण्य – असम
(c) पेरियार वन्यजीव अभयारण्य – केरल
(d) सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान – मध्य प्रदेश
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]
उत्तर – (d) सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान – मध्य प्रदेश
- सिमिलीपाल राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में नहीं, बल्कि ओडिशा में है। अन्य प्रश्नगत युग्म सुमेलित हैं।
|
23. निम्नलिखित नेशनल पार्कों में से किस एक जलवायु उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण, शीतोष्ण और आर्कटिक तक परिवर्तित होती है?
(a) कंचनजंगा नेशनल पार्क
(b) नंदा देवी नेशनल पार्क
(c) नेवरा वैली नेशनल पार्क
(d) नामदफा नेशनल पार्क
[I.A.S. (Pre) 2015]
उत्तर- (d) नामदफा नेशनल पार्क
- अरुणाचल प्रदेश में स्थित नामदफा नेशनल पार्क एक टाइगर रिजर्व भी है।
- इसकी जलवायु उष्णकटिबंधीय से उपोष्ण, शीतोष्ण तथा आर्कटिक तक परिवर्तित होती है।
|
24. M-STRIPES’ शब्द कभी-कभी समाचारों में किस संदर्भ में देखा जाता है?
(a) वन्य प्राणिजात का बद्ध प्रजनन
(b) बाघ अभयारण्यों का रख-रखाव
(c) स्वदेशी उपग्रह दिक्चालन प्रणाली
(d) राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा
[I.A.S. (Pre) 2017]
उत्तर- (b) बाघ अभयारण्यों का रख-रखाव
- ‘M-STrIPES’ (Monitoring System for Tigers Intensive Protection and Ecological Status) शब्द कभी-कभी समाचारों में बाघ अभयारण्यों के रख-रखाव के संदर्भ में देखा जाता है।
- इस तंत्र के दो मुख्य घटक हैं।
- पारिस्थितिकीय निगरानी, वन्य जीवों से संबंधित अपराधों का अभिलेखन, संबंधित कानूनों को अमल में लाने व गश्ती संबंधी क्षेत्र आधारित प्रोटोकॉल।
- संग्रहण, क्षतिपूर्ति, विश्लेषण एवं प्रतिवेदन हेतु विशिष्ट रूप से निर्मित सॉफ्टवेयर।
- M-STIPES’ द्वारा ऐसे प्रतिवेदनों एवं मानचित्रों का निर्माण संभव है, जिसकी आसानी से व्याख्या की जा सके एवं जो नीतिगत निर्णयन एवं प्रबंधन में उपयोगी सिद्ध हो।
- समुचित क्रियान्वयन करने पर ‘M-STrIPES’ बाघ के शिकार होने या आवास विनाश जैसी विघातक परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया को सुनिश्चित करता है तथा बाघ अभयारण्यों की नब्ज पर नियंत्रण रखने हेतु एक उपयोगी अस्त्र साबित होता है।
- यह GIS (Geographic Information System) आधारित तंत्र का प्रयोग करता है।
|
25. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
1. दाम्पा टाइगर रिज़र्व – मिजोरम
2. गुमटी वन्यजीव अभयारण्य – सिक्किम
3. सारामती शिखर – नगालैंड
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[I.A.S. (Pre) 2014]
उत्तर- (c) केवल 1 और 3
- दाम्पा टाइगर रिजर्व को वर्ष 1994 में बाघ अभयारण्य का दर्जा प्रदान किया गया था।
- यह मिजोरम राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित है।
- गुमटी वन्यजीव अभयारण्य त्रिपुरा में स्थित है।
- सारामती चोटी (शिखर) भारत के नगालैंड राज्य एवं बर्मा के सगैंग क्षेत्र में विस्तृत है। स्पष्ट है कि (1) व (3) सही सुमेलित हैं।
|
विविध
1. भारत में हाथी परियोजना की शुरुआत की गई थी-
(a) 1968 में
(b) 1970 में
(c) 1972 में
(d) 1974 में
[U.P.P.C.S. (Mains) 2007]
उत्तर- (*)
- हाथियों की मौजूदा आबादी को उनके प्राकृतिक आवास स्थलों में दीर्घकालिक जीवन सुनिश्चित करने के लिए तथा पर्याप्त संख्या में हाथियों की आबादी रखने वाले राज्यों की सहायता करने के उद्देश्य से फरवरी, 1992 में हाथी परियोजना शुरू की गई थी।
- वर्ष 2017 की गणना के अनुसार, भारत में हाथियों की अद्यतन समकालिक संख्या 29964 है।
|
2. भारतीय हाथियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. हाथियों के समूह का नेतृत्व मादा करती है।
2. हाथी की अधिकतम गर्भावधि 22 माह तक हो सकती है।
3. सामान्यतः हाथी में 40 वर्ष की आयु तक ही बच्चे पैदा करने की क्षमता होती है।
4. भारत के राज्यों में, हाथियों की सर्वाधिक जीवसंख्या केरल में है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 4
(c) केवल 3
(d) केवल 1, 3 और 4
[I.A.S. (Pre.) 2020]
उत्तर- (a) केवल 1 और 2
- हाथियों के समूह का नेतृत्व मादा द्वारा किया जाता है।
- हाथी की अधिकतम गर्भावधि 22 माह तक हो सकती है।
- भारत में हाथियों की सर्वाधिक संख्या कर्नाटक राज्य में है।
- सामान्यतः हाथी में 60 वर्ष की आयु तक बच्चे पैदा करने की क्षमता होती है।
|
3. पारिस्थितिक दृष्टिकोण से, पूर्वी घाटों और पश्चिमी घाटों के बीच एक अच्छा संपर्क होने के रूप में निम्नलिखित में से किसका महत्व अधिक है?
(a) सत्यमंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र (सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व)
(b) नल्लामला वन
(c) नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान
(d) शेषाचलम जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र (शेषाचलम बायोस्फीयर रिजर्व)
[I.A.S. (Pre) 2017]
उत्तर- (a) सत्यमंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र (सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व)
- सत्यमंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र (सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व) पूर्वी घाटों एवं पश्चिमी घाटों के मिलन स्थल पर स्थित है।
- बाघ के अलावा इस टाइगर रिजर्व में हाथी, लकड़बग्घा (Hyena), तेंदुआ (Leopard) इत्यादि पाए जाते हैं।
- यह तमिलनाडु का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य है। नल्लामल वन आंध्र प्रदेश में स्थित है।
- नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक में स्थित है।
- शेषाचलम जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र, आंध्र प्रदेश का पहला जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र है।
|
4. यूनेस्को ने जुलाई, 2016 में भारत के निम्नलिखित किस राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया?
(a) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
(b) कंचनजंगा (खांगचेंग जोंगा) राष्ट्रीय उद्यान
(c) कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(d) फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
[U.P. R.O./A.R.O (Pre) 2016]
उत्तर- (b) कंचनजंगा (खांगचेंग जोंगा) राष्ट्रीय उद्यान
- जुलाई, 2016 में इस्तांबुल, तुर्की में संपन्न विश्व धरोहर समिति की 40वीं बैठक में बिहार के नालंदा में स्थित नालंदा महाविहार, चंडीगढ़ के ऐतिहासिक कैपिटल कॉम्प्लेक्स और सिक्किम के कंचनजंगा नेशनल पार्क को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
|
5. पांच मौसमों का बाग स्थित है-
(a) डल झील के समीप
(b) महरौली के समीप
(c) शांत घाटी के समीप
(d) ऊटी के समीप
[U.P.P.C.S. (Mains) 2009]
उत्तर- (b) महरौली के समीप
- पांच मौसमों का बाग महरौली के समीप स्थित है।
- इस बाग को फरवरी, 2003 में 20 एकड़ क्षेत्र में स्थापित किया गया था।
|
6. “भारत में एशियाई X की सर्वाधिक संख्या है। आज केवल लगभग 20,000 से 25,000 तक X सदाबहार वनों, शुष्क कंटीले वनों, अनूप क्षेत्रों और घास के मैदानों में फैले हुए अपने प्राकृतिक आवासों में हैं। तथापि उनके प्रमुख आवास नम पर्णपाती वन हैं। भारत में X की संख्या उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर, जहां वे उत्तराखंड के देहरादून व नैनीताल तथा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिलों के वन विभागों में पाए जाते हैं, कर्नाटक और केरल राज्यों में पश्चिमी घाट और तमिलनाडु तक में फैली हुई है। केंद्रीय भारत में उनकी संख्या दक्षिणी बिहार और उड़ीसा में बंटी हुई है। पूर्व में वे उत्तरी बंगाल, असम और कुछ अन्य राज्यों में दिखाई पड़ते हैं।”
इस उद्धरण में वर्णित प्राणी ‘X’ है-
(a) सिंह
(b) हाथी
(c) बाघ
(d) एक सींग वाला गैंडा
[I.A.S. (Pre) 1999]
उत्तर- (b) हाथी
- उपर्युक्त विवरण में चिह्न X एशियाई हाथी के संबंध में दिया गया है।
- इस उद्धरण में वर्णित क्षेत्र एशियाई हाथी के निवास स्थान हैं।
|
7. कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान अपना जल प्राप्त करता है-
(a) अलकनंदा नदी से
(b) रामगंगा नदी से
(c) धौलीगंगा नदी से
(d) सारदा नदी से
[U.P.P.C.S. (Mains) 2006]
उत्तर- (b) रामगंगा नदी से
- कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान अपना जल रामगंगा नदी से प्राप्त करता है।
|
8. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-
| आर्द्रभूमि |
नदियों का संगम |
| 1. हरिके आर्द्रभूमि |
व्यास और सतलुज का संगम |
| 2. केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान |
बनास और चंवल का संगम |
| 3. कोलेरू झील |
मुसी और कृष्णा का संगम |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा / से सही सुमेलित है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[I.A.S. (Pre) 2014]
उत्तर- (a) रामगंगा नदी से
- हरिके आर्द्रभूमि पंजाब प्रांत में व्यास और सतलुज के संगम पर स्थित है, जबकि केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान प्रांत के भरतपुर में गंभीर और बाणगंगा नदी के संगम पर स्थित है।
- कोलेरू झील, आंध्र प्रदेश में कृष्णा और गोदावरी नदी के डेल्टा में स्थित ताजे पानी की झील है।
|
9. निम्नलिखित में से कौन-सा ‘संरक्षित क्षेत्र’ कावेरी बेसिन में स्थित है?
1. नागरहोले राष्ट्रीय उद्यान
2. पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान
3. सत्यमंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र
4. वायनाड वन्यजीव अभयारण्य
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3 और 4
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
[L.A.S. (Pre.) 2020]
उत्तर- (c) केवल 1, 3 और 4
- कावेरी बेसिन का विस्तार तमिलनाडु, कर्नाटक एवं केरल राज्यों तथा पुडुचेरी केंद्रशासित प्रदेश तक है।
- नागरहोले राष्ट्रीय उद्यान (कर्नाटक), सत्यमंगलम बाघ आरक्षित क्षेत्र (तमिलनाडु) तथा वायनाड वन्यजीव अभयारण्य (केरल) कावेरी बेसिन में स्थित है।
- जबकि पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश (गोदावरी बेसिन) में स्थित है।
|
10. भारत में सर्वप्रथम एक समुद्री सेंक्चुअरी, जिसकी सीमाओं के अंतर्गत प्रवाल भित्तियां, मोलस्का, डॉल्फिन, कछुए और अनेक प्रकार के समुद्री पक्षी हैं, स्थापित किया गया है-
(a) सुंदरबन क्षेत्र में
(b) चिल्का झील में
(c) कच्छ की खाड़ी में
(d) लक्षद्वीप में
[I.A.S. (Pre) 1999]
उत्तर- (c) कच्छ की खाड़ी में
- सर्वप्रथम समुद्री सेंक्चुअरी कच्छ की खाड़ी में स्थापित की गई, जिसमें डॉल्फिन, मोलस्का, कछुआ आदि अनेक प्रकार के समुद्री जीव संरक्षित किए गए हैं।
|
11. चिनार वन्यजीव विहार अवस्थित है-
(a) जम्मू व कश्मीर में
(b) केरल में
(c) सिक्किम में
(d) तमिलनाडु में
[U.P.P.C.S. (Mains) 2005]
उत्तर- (b) केरल में
- चिनार वन्यजीव विहार केरल राज्य में अवस्थित है।
|
12. तमिलनाडु का पक्षी विहार अवस्थित है-
(a) कारीकिली में
(b) कालाकाडू में
(c) कुंताकुलम में
(d) मुडुमलाई में
[U.P.P.C.S. (Mains) 2008]
उत्तर- (a) कारीकिली में
- तमिलनाडु का पक्षी विहार वेदांगथंगल और कारीकिली में अवस्थित है।
- कारीकिली चेन्नई से 86 किमी. की दूरी पर है।
|
13. विश्व का सबसे बड़ा वानस्पतिक उद्यान स्थित है-
(a) क्यू (इंग्लैंड) में
(b) पेरिस (फ्रांस) में
(c) हावड़ा (भारत) में
(d) टोक्यो (जापान) में
[U.P.P.C.S. (Pre) 2015]
उत्तर- (a) क्यू (इंग्लैंड) में
- इंग्लैंड के क्यू स्थित रॉयल बॉटेनिक गॉर्डन की स्थापना 1759 ई. में हुई थी।
- इसे वर्ष 2003 में यूनेस्को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था।
- इसमें पौधों की 40,000 से अधिक प्रजातियां हैं तथा यह विश्व का सबसे बड़ा वानस्पतिक उद्यान है।
|