पारिस्थितिकी वन लाइनर प्रश्न और उत्तर
| प्रश्न | उत्तर | |
| 1 | ‘पारिस्थितिकी तंत्र’ की संकल्पना को प्रस्तावित किया था – | टांसले ने |
| 2 | पृथ्वी का सर्वाधिक वृहद् पारिस्थितिक तंत्र कौन है? | जैवमंडल |
| 3 | ‘पारितंत्र (इकोसिस्टम)’ शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन है? |
जीवों का समुदाय और पर्यावरण जिसमें रहते हैं
|
| 4 | सबसे अधिक स्थिर पारिस्थितिकी तंत्र कौन-सा है? | सागरीय (महासागर) |
| 5 | किसी निश्चित क्षेत्र में प्राणियों की संख्या की सीमा, जिसे पर्यावरण समर्थन कर सकता है, कहलाती है – | वहन क्षमता |
| 6 | खाद्य श्रृंखला (फूड चेन) में मानव है – | प्राथमिक तथा द्वितीयक उपभोक्ता |
| 7 | समुद्री वातावरण में मुख्य प्राथमिक उत्पादक होते हैं – | फाइटोप्लैन्कटॉन्स |
| 8 | पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटकों में कौन उत्पादक घटक है? | हरे पौधे |
| 9 | प्रथम पोषक स्तर के अंतर्गत आते हैं – | हरित पादप |
| 10 | जैविक एवं अजैविक संघटकों के मध्य बिचौलिया का कार्य करते है – | उत्पादक |
| 11 | पारिस्थितिकी निकाय में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है – | सौर ऊर्जा |
| 12 | 10 प्रतिशत नियम किससे संबंधित है? |
ऊर्जा का खाद्य के रूप में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर तक पहुंचना
|
| 13 | किसी भी पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का पिरामिड होता है – | हमेशा सीधा |
| 14 | एक पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा की मात्रा एक पोषण स्तर से अन्य स्तर में स्थानांतरण के पश्चात – | घटती है। |
| 15 | पारिस्थितिक तंत्र में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर में स्थानांतरण से ऊर्जा की मात्रा – | घटती है। |
| 16 | पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) में उच्चतम पोषण स्तर प्राप्त है – | सर्वाहारी (Omnivorous) को |
| 17 | जीवभार का पिरामिड, किस पारिस्थितिक तंत्र में उलट जाता है? | तालाब |
| 18 | बायोमास का एक उल्टा पिरामिड किस पारिस्थितिकी तंत्र में पाया जाता है? | समुद्री |
| 19 | पारिस्थितिक तंत्र में तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं? | जैव भू-रासायनिक चक्र |
| 20 | जैव भूरासायनिक चक्रों में से किसमें, चट्टानों का अपक्षय चक्र में प्रवेश करने वाले पोषक तत्व के निर्मुक्त होने का मुख्य स्रोत है? | फॉस्फोरस चक्र |
| 21 | घास स्थलों में वृक्ष पारिस्थितिक अनुक्रमण के अंश के रूप में किस कारण घासों को प्रतिस्थापित नहीं करते हैं? | जल की सीमाओं एवं आग के कारण |
| 22 | ‘पारिस्थितिकी संक्रमण’ अवधारणा का सर्वप्रथम प्रयोग किया गया – | बेनेट द्वारा |
| 23 | समुदायों का पूर्णक्रम जो क्रमशः एक निश्चित स्थान पर बदलता है, कहलाता है – | सीयर |
| 24 | ‘पारिस्थितिकी स्थायी मितव्ययिता है’ – यह किस आंदोलन का नारा है? | चिपको आंदोलन |
| 25 | ‘चिपको’ आंदोलन संबंधित है – | पादप संरक्षण से |
| 26 | पारिस्थितिकीय पदछाप के माप की इकाई है – | भूमंडलीय हेक्टेयर |
| 27 | एक मनुष्य के जीवन को पूर्ण रूप से धारणीय करने के लिए आवश्यक न्यूनतम भूमि को क्या कहते हैं? | पारिस्थितिकीय पदछाप |
| 28 | कौन-सा वृक्ष पर्यावरणीय संकट माना जाता है? | यूकेलिप्टस |
| 29 | स्वच्छ जल समुदाय में ‘लैण्टिक आवास’ का उदाहरण है – | तालाब एवं दलदल |
| 30 | दो भिन्न समुदायों के बीच का संक्रान्ति क्षेत्र कहलाता है – | इकोटोन |
| 31 | सबसे स्थायी पारिस्थितिक तंत्र है – | समुद्री |
| 32 | किसने सर्वप्रथम ‘गहन पारिस्थितिकी’ (डीप इकोलॉजी) शब्द का प्रयोग किया? | अर्नीज नेस |
| 33 | मोनोक्लाइमेक्स (एकल चरम) सिद्धांत का प्रतिपादन किया था – | एफ.ई. क्लेमेंट्स |
| 34 | पारिस्थितिकी निशे (आला) की संकल्पना को प्रतिपादित किया था – | ग्रीनेल ने |
