भारतीय अर्थव्यवस्था का स्वरूप – अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्न व्याख्या के साथ

1. निम्नलिखित में से कौन-सा आर्थिक विकास का प्रमुख कारक नहीं है?

(a) पूंजी का संचय एवं तकनीक सुधार
(b) जनसंख्या में परिवर्तन
(c) विशेषीकृत क्रियाओं/गतिविधियों में श्रम विभाजन
(d) तकनीकविद एवं नौकरशाह

[U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

 

2. भारत 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य कब तक प्राप्त कर लेने का लक्ष्य रखा है?

(a) 2022
(b) 2024
(c) 2026
(d) 2030

[U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

 

3. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें से एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है –

कथन (A) : ‘राष्ट्रीय ढांचागत पाइपलाइन (एन.आई.पी.)’ सरकार द्वारा वर्ष 2020-30 की अवधि के लिए आरंभ किया गया है।
कारण (R) : एन.आई.पी. का उद्देश्य सभी को समान ढांचागत सुविधा प्राप्त कराना है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

कूट :

(a) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) (A) सत्य है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सत्य है।

[U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

 

4. कंपनियां प्रौद्योगिकी की मदद से कारोबारी प्रक्रिया की पुनर्रचना क्यों करती हैं?

(a) उपभोक्ताओं की मांग एवं अपेक्षाएं निरंतर बढ़ रही हैं।
(b) कम लागत पर उत्पादों और सेवाओं में प्रतिस्पर्धी बढ़त प्राप्त करने हेतु सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया जा रहा है।
(c) अर्थव्यवस्थाओं के विश्वव्यापी उदारीकरण के साथ परिवर्तन की दर तीव्र हो गई है।
(d) ये सभी।

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

 

5. अल्पविकसित अर्थव्यवस्था की सामान्यतया विशेषता होती है-

i. प्रति व्यक्ति निम्न आय
ii. पूंजी निर्माण की निम्न दर
iii. निम्न आश्रितता अनुपात
iv. तृतीयक क्षेत्र में अधिक कार्यबल शक्ति का होना

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए-

कूट :

(a) I तथा II
(b) II तथा III
(c) III तथा IV
(d) I तथा IV

[U.P. P.C.S. (mains) 2017]

 

6. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएं भारतीय अर्थव्यवस्था को विकासशील श्रेणी में दर्शाती हैं?

i. कृषि मुख्य व्यवसाय
ii. प्रच्छन्न बेरोजगारी
iii. मानव पूंजी की निम्न गुणवत्ता
iv. प्रोटीन का प्रतिव्यक्ति सेवन उच्च होना

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिए-

कूट :

(a) केवल I तथा II
(b) I तथा IV
(c) केवल II तथा III
(d) I, II तथा III

[U.P. P.C.S. (mains) 2017]

 

7. भारतीय अर्थव्यवस्था वर्णित की जा सकती है-

(a) एक पिछड़ी एवं गतिहीन अर्थव्यवस्था
(b) एक विकासशील अर्थव्यवस्था
(c) एक अर्द्धविकसित अर्थव्यवस्था
(d) एक विकसित अर्थव्यवस्था

[U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

 

8. मिश्रित अर्थव्यवस्था का अर्थ है-

(a) जहां कृषि और उद्योग दोनों को समान महत्व दिया जाता है।
(b) जहां राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक क्षेत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्र भी विद्यमान हो।
(c) जहां राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में भूमंडलीकरण की प्रक्रिया भारी मात्रा में स्वदेशी से प्रभावित हो।
(d) जहां आर्थिक नियोजन और विकास में केंद्र और राज्यों की समान भागीदारी हो।

[U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 1999]

 

9. भारतीय अर्थव्यवस्था है-

(a) मिश्रित अर्थव्यवस्था
(b) समाजवादी अर्थव्यवस्था
(c) पूंजीवादी अर्थव्यवस्था
(d) गांधीवादी समाजवादी अर्थव्यवस्था

[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

 

10. यह सत्य होगा कि भारत को परिभाषित किया जाए-

(a) एक खाद्य की कमी वाली अर्थव्यवस्था के रूप में
(b) एक श्रम-आधिक्य वाली अर्थव्यवस्था के रूप में
(c) एक व्यापार-आधिक्य वाली अर्थव्यवस्था के रूप में
(d) एक पूंजी-आधिक्य वाली अर्थव्यवस्था के रूप में

[48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

 

11. निम्नलिखित में से क्या सही ढंग से समझाता है कि भारत अल्पविकसित अर्थव्यवस्था है?

1. आय का असमान वितरण।
2. उच्च निर्भरता दर।
3. राष्ट्रीय आय में वृद्धि की धीमी दर।
4. बैंक व वित्तीय क्षेत्र में परिवर्तन।

नीचे दिए गए कोड का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) 1, 3 और 4
(b) 1, 2 और 4
(c) 1 और 4
(d) उपरोक्त सभी
(e) इनमें से कोई नहीं

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2017]

 

12. भारतीय अर्थव्यवस्था की विशेषता है-

 I. कृषि की प्रधानता
II. उद्योग की प्रधानता
III. न्यून प्रति व्यक्ति आय
IV. वृहद बेरोजगारी

नीचे लिखे कूट से सही उत्तर चुनिए :

(a) I व II केवल
(b) I, II व III केवल
(c) II, III व IV केवल
(d) I, III व IV केवल

[U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004]

 

13. देश की वृद्धि में निम्न में से कौन-सा अनार्थिक तत्व है?

(a) सामाजिक व्यवहार
(b) प्राकृतिक संसाधन
(c) शक्ति संसाधन
(d) पूंजी संसाधन

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]

 

14. निम्न में से कौन ‘आर्थिक सुधारों के द्वितीय प्रजनन (जेनरेशन)’ में सरकार द्वारा चिह्नित किए गए हैं, का भाग नहीं है?

(a) तेल के क्षेत्र में सुधार
(b) सार्वजनिक क्षेत्र में सुधार
(c) न्यायिक प्रणाली में सुधार
(d) शासकीय एवं सार्वजनिक संस्थाओं के सुधार

[U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

 

15. विकास का भारतीय मॉडल किसके हितों की सुरक्षा करता है?

(a) व्यक्ति
(b) राज्य
(c) व्यक्ति और राज्य दोनों
(d) उपर्युक्त में से किसी की नहीं

[U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.