महानगरीय क्षेत्रों के समीप उच्च तकनीकी उद्योगों की अवस्थिति

प्रश्न:प्रमुख महानगरीय क्षेत्रों के समीप उच्च तकनीकी उद्योगों की अवस्थिति के लिए उत्तरदायी कारकों की विवेचना कीजिए।

दृष्टिकोण

  • सामान्य रूप से उच्च तकनीकी उद्योगों की अवस्थिति के लिए उत्तरदायी कारकों का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  • व्याख्या कीजिए कि, क्यों अधिकांश उच्च तकनीकी उद्योग, महानगरीय क्षेत्रों के समीप अवस्थित हैं।

उत्तर

औद्योगिक अवस्थिति विभिन्न कारकों द्वारा निर्धारित होती हैं। ये कारक उद्योग की एक विशिष्ट स्थान पर अवस्थिति को प्रेरित करते हैं। अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कुछ प्रमुख कारकों में शामिल हैं – भूमि, श्रम, पूंजी, बाजार, बिजली, परिवहन, कच्चा माल आदि।

उच्च तकनीकी उद्योग, उन्नत तकनीकी को नियोजित करते हैं और नवाचार की प्रक्रिया में दृढ़ता से शामिल होते हैं। उच्च तकनीकी नवीनतम पीढ़ी का विनिर्माण है, जहां पेशेवर या व्हाइट कॉलर श्रमिक दक्षता के साथ उच्च श्रेणी के उत्पादों का निर्माण करने के लिए व्यापक अनुसंधान एवं विकास करते हैं।

उच्च तकनीकी उद्योग की महानगरीय क्षेत्रों के समीप अवस्थिति के लिए उत्तरदायी कारण निम्नलिखित है:

  • कुशल श्रम : हालांकि उच्च तकनीकी संयंत्रों के लिए बड़े क्षेत्र की आवश्यकता नहीं होती है, इसके लिए कुशल व्हाइट कॉलर श्रमिकों की आवश्यकता होती है, जो महानगर और उसके समीपवर्ती क्षेत्रों में सरलता से उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, महानगर में रहने वाले लोग अपेक्षाकृत अधिक शिक्षित हैं और वे इन तकनीकों को तेजी से सीख सकते हैं।
  • बाजार: महानगरीय क्षेत्रों में उच्च जनघनत्व युक्त शहरी आबादी निवास करती है, जो उच्च तकनीकी उद्योग के लिए तैयार बाजार के रूप में उपलब्ध होते है।
  • अवसंरचना : शहरी क्षेत्रों के समीप विभिन्न सुविधाएं जैसे परिवहन, बिजली, ICT सुविधाएं, कार्यालय स्थल आदि सुगमता से उपलब्ध होते हैं।
  • विश्राम (leisure) की सुविधा : महानगरीय क्षेत्रों के समीपवर्ती क्षेत्र प्राकृतिक पार्क, गोल्फ कोर्स आदि जैसी उत्कृष्ट विश्राम सुविधाएँ प्रदान करते हैं।
  • सरकारी समर्थन : कस्बों और शहरों के समीपवर्ती क्षेत्रों में निर्मित औद्योगिक सम्पदा या प्रौद्योगिकी पार्क के निर्माण हेतु सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के समर्थन जैसे कराधान प्रोत्साहन आदि प्रदान किए जाते हैं।

महानगरीय क्षेत्रों में, उद्योगों द्वारा विशेष रूप से शहर के बाहरी क्षेत्रों का चयन किया जाता हैं क्योंकि ये भविष्य में विस्तार हेतु पर्याप्त स्थल, वहनीय भूमि किराया, अन्य उच्च तकनीकी फर्मों के साथ निकटता और अनेक ग्रीनफ़ील्ड साइटों के साथ एक अनुकूल कार्य संस्कृति प्रदान करता है।

Read More

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.