राष्ट्रीय आय – अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्न व्याख्या के साथ

1.पद ‘राष्ट्रीय आय’ निरूपित करता है –

(a) बाजार कीमतों पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद, मूल्य ह्रास घटाकर।
(b) बाजार कीमतों पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद, मूल्य ह्रास घटाकर, विदेश से प्राप्त निवल कारक आय जोड़कर।
(c) बाजार कीमतों पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद, मूल्य ह्रास और अप्रत्यक्ष करों को घटाकर, सब्सिडी जोड़कर।
(d) बाजार कीमतों पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद, विदेश से प्राप्त निवल कारक आय घटाकर ।

[I. A.S. (Pre) 2001]

 

2. निम्नलिखित में से कौन-सी एक सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) गणना करने की विधि नहीं

(a) उत्पादन विधि
(b) हासमान लागत विधि
(c) आय विधि
(d) व्यय विधि
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

[66th B.P.S.C. Re-Exam. 2020]

 

3. निवल राष्ट्रीय उत्पाद (NNP) एवं सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) हैं-

(a) राष्ट्रीय उत्पाद का मूल्य मापन
(b) खंड लागत पर राष्ट्रीय उपज के मूल्य का मूल्यांकन
(c) निर्यात का मूल्य मापन
(d) भिन्न-भिन्न हैं

[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

 

4. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना में एक समस्या है

(a) अल्प-रोजगार
(b) मुद्रास्फीति
(c) बचत का निम्न स्तर
(d) असंगठित क्षेत्र
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

[63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

 

5. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए:

कथन I : शुद्ध घरेलू उत्पाद = सकल घरेलू उत्पाद + मूल्याह्रास
कथन II : प्रति व्यक्ति आय = शुद्ध घरेलू उत्पाद/राष्ट्र की कुल जनसंख्या
कथन III : विश्व की अर्थव्यवस्थाओं की तुलना करने हेतु शुद्ध घरेलू उत्पाद सकल घरेलू उत्पाद की अपेक्षा बेहतर मानक है

(a) कथन I, II एवं III सभी सही हैं।
(b) केवल कथन I एवं II सही हैं।
(c) केवल कथन II एवं III सही हैं।
(d) उपर्युक्त में से कोई भी सही नहीं है।

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) Exam. 2020]

 

6. किसी दी गई अवधि के लिए एक देश की राष्ट्रीय आय-

(a) नागरिकों द्वारा उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य के बराबर होगी
(b) कुल उपभोग और निवेश व्यय के योग के बराबर होगी
(c) सभी व्यक्तियों की वैयक्तिक आय के योग के बराबर होगी
(d) उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूल्य के बराबर होगी

[I.A.S. (Pre) 2013]

 

7. एक खुली हुई अर्थव्यवस्था में, अर्थव्यवस्था की राष्ट्रीय आय (Y) है- (C, I, G, X, M का क्रमशः अर्थ है उपभोग, निवेश, सरकारी खर्च, कुल निर्यात और कुल आयात)

(a) Y=C+I+G+X
(b) Y=C+I+G-X+M
(c) Y=C+I+G+(X-M)
(d) Y=G+I-G+X-M

[I. A.S. (Pre) 2000]

 

8. निम्नलिखित में से कौन-सा समायोजित सकल आय (ए.जी.आर.) की परिभाषा के अंतर्गत आता/आते है/हैं?

1. ब्याज आय
2. लाभांश (डिविडेंड)
3. विदेशी मुद्रा लाभ (फोरेक्स गेन)।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

कूट :

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) सभी 1, 2 और 3
(d) केवल 1 और 3

[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

 

9. यदि एक दी हुई समयावधि में कीमतें तथा मौद्रिक आय दोनों दोगुनी हो जाएं, तो वास्तविक आय-

(a) दोगुनी हो जाएगी।
(b) आधी रह जाएगी।
(c) अपरिवर्तित रहेगी।
(d) कीमतें वास्तविक आय को प्रभावित नहीं करती हैं।

[U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

 

10. किस सैद्धांतिक रूप से यदि आर्थिक विकास की कल्पना की जाती है, तो इनमें से किस एक को साधारणतः ध्यान में नहीं रखा जाता है?

(a) सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि
(b) विश्व बैंक से वित्तीय सहायता में वृद्धि
(c) सकल राष्ट्रीय उत्पाद में वृद्धि
(d) प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय उत्पाद में वृद्धि

[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

 

11. भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में अमर्त्य सेन के सुझावों से संबंधित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए।

1. इसे वस्तु-उन्मुख होना चाहिए
2. इसे जन-उन्मुख होना चाहिए
3. सबसे अधिक निर्धन व्यक्ति की आर्थिक सुरक्षा होनी चाहिए
4. विश्व अर्थव्यवस्था में इनके एकीकरण के साथ राष्ट्रीय बचाव होना चाहिए।

इनमें से-

(a) 1,2 तथा 3 सही हैं
(b) 2,3 तथा 4 सही हैं
(c) 1,3 तथा 4 सही हैं
(d) 1,2 तथा 4 सही हैं

[U.P.P.C.S. (Pre) 1999]

 

12. यह विचार कि “भविष्य में भारतीय नियोजन में वस्तुओं से अधिक ध्यान व्यक्तियों पर देना चाहिए” व्यक्त किया गया था-

(a) अमर्त्य सेन द्वारा
(b) यशवंत सिन्हा द्वारा
(c) अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा
(d) मनमोहन सिंह द्वारा

[U.P. Lower (Pre) (Spl.) 2004]

 

13. हिंदू वृद्धि दर किस वृद्धि दर से संबंधित है?

(a) प्रति व्यक्ति आय
(b) राष्ट्रीय आय
(c) जनसंख्या
(d) साक्षरता

[U.P.P.C.S. (Pre) 1996, 2006, U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

 

14. आर्थिक विकास सामान्यतया युग्मित होता है-

(a) अवस्फीति के साथ
(b) स्फीति के साथ
(c) स्टैगफ्लेशन के साथ
(d) अतिस्फीति के साथ

[I.A.S (Pre) 2011]

 

15. निम्न कारण से GNP (सकल राष्ट्रीय उत्पाद) में श्रम की भागीदारी कम है-

(a) मजदूरी की तुलना में कीमतें कम हैं।
(b) कीमत की तुलना में लाभ कम है।
(c) लाभ की तुलना में कीमतें कम हैं।
(d) कीमतों की तुलना में मजदूरी कम है।

[U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

 

16. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए :

सूची-I सूची-II
A. आर्थिक विकास 1. सकल घरेलू उत्पाद
B. आर्थिक वृद्धि 2. पर्यावरण
C. संपोषित विकास 3. स्वास्थ्य
D. जीवन की गुणवत्ता 4. संरचनात्मक परिवर्तन

कूट :

   A B C D
(a) 1,2,3,4
(b) 4,2,3,1
(c) 3,4,1,2
(d) 4,1,2,3

[U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

 

17. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में विगत एक दशक में चार गुना वृद्धि हुई है।
2. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिशत अंश में विगत एक दशक में कमी आई है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

[I.A.S. (Pre) 2010]

 

18. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-

(पद) (सर्वोपयुक्त वर्णन)
1. मेल्ट डाउन स्टॉक कीमतों की गिरावट
2. मंदी (रिसेसन) संवृद्धि दर की गिरावट
3. स्लो-डाउन सकल घरेलू उत्पाद की गिरावट

उपर्युक्त में से कौन-सा / से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

[I.A.S. (Pre) 2010]

 

19. नीचे दो वक्तव्य दिए है-

कथन (A) : भारतीय आर्थिक नीति की अंदर और बाहर दोनों ओर से अधिकाधिक आलोचना हो रही है।
कारण (R) : आलोचना अधिकांशतः आदर्शों के भेदों पर आधारित है।

नीचे दिए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट :

(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (A) की सही व्याख्या (R) नहीं है।
(c) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
(d) A गलत है, किंतु (R) सही है।

[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

 

20. 1991 में नई आर्थिक नीति में अपनाई गई मुख्य रणनीति थी?

(a) उदारीकरण
(b) निजीकरण
(c) वैश्वीकरण
(d) उपर्युक्त सभी

[U. P. P. C. S. (Mains) 2015]

 

21. भारत में आर्थिक उदारीकरण (Economic Liberalisation) शुरू हुआ-

(a) औद्योगिक लाइसेंस नीति में वास्तविक बदलाव के साथ
(b) भारतीय रुपये की परिवर्तनशीलता के साथ
(c) प्रत्यक्ष विदेशी पूंजी निवेश में कार्यविधिक औपचारिकताएं दूर करने के साथ
(d) कर-दरों में महत्वपूर्ण कटौती के साथ

[I.A.S. (Pre) 2000]

 

22. भारत की व्यावसायिक संरचना के वर्षों बाद भी लगभग वैसा ही बने रहने का एक कारण है-

(a) निवेश का प्रतिमान पूंजी प्रधान उद्योगों की दिशा में उन्मुख रहा है।
(b) कृषि में उत्पादकता इतनी अधिक रही है कि जनता को कृषि में ही बने रहने की प्रेरणा मिली है।
(c) भूधृति (जोत) पर लगी अधिकतम सीमा के कारण अधिक लोगों को भूस्वामित्व मिला है और उन्होंने कृषि में ही बने रहना पसंद किया है।
(d) आर्थिक विकास के लिए कृषि से उद्योग की दिशा में अंतरण के महत्व की जनता को अधिकतर जानकारी नहीं है।

[I.A.S. (Pre) 1995]

 

23. भारत में अपनाई गई नई आर्थिक नीति के दो घटकों-स्थिरीकरण और संरचनात्मक समायोजन के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

(a) स्थिरीकरण क्रमिक, बहुपद प्रक्रम है, जबकि संरचनात्मक समायोजन त्वरित अनुकूलन मक्रम है।
(b) संरचनात्मक समायोजन क्रमिक, बहुपद प्रक्रम है, जबकि स्थिरीकरण त्वरित अनुकूलन प्रक्रम है।
(c) स्थिरीकरण और संरचनात्मक समायोजन बहुत समान और अनुपूरक नीतियां हैं, उनमें से एक को दूसरी से पृथक करना कतिन है।
(d) स्थिरीकरण का संबंध मुख्यतः ऐसी नीतियों के वर्ग से है जिनका कार्यान्वयन केंद्रीय सरकार करती है, जबकि संरचनात्मक समायोजन का संचालन राज्य सरकारों को करना होता है।

[L.A.S. (Pre) 1996]

 

24. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत (पायनियर) किसको कहा जाता है?

(a) डॉ. मनमोहन सिंह
(b) पी.वी. नरसिम्हा राव
(c) डॉ. बिमल जालान
(d) पी. चिदंबरम

[M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

 

25. किसी देश की आर्थिक वृद्धि की सर्वाधिक उपयुक्त माप है-

(a) सकल घरेलू उत्पाद
(b) शुद्ध घरेलू उत्पाद
(c) शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद
(d) प्रति व्यक्ति उत्पाद

[U.P.P.C.S. (Pre) 2013, U.P. Lower Sub. (Pre) 2013, Chhattisgarh P.C.S (Pre) 2015, I.A.S. (Pre) 2001]

 

26. वर्तमान मूल्यों (Current Prices) पर प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) की वृद्धि दर (Growth Rate) स्थिर मूल्यों (Constant Prices) पर प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर से अपेक्षाकृत अधिक है, क्योंकि स्थिर मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर में ध्यान रखा जाता है-

(a) जनसंख्या वृद्धि की दर का
(b) मूल्यस्तर की वृद्धि दर का
(c) मुद्राआपूर्ति की वृद्धि दर का
(d) वेतन दर में वृद्धि की दर का

[I. A.S. (Pre) 2000]

 

27. 1867-68 में भारत में प्रति व्यक्ति आय 20 रुपये थी, यह सर्वप्रथम अभिनिश्चित किया-

(a) एम. जी. रानाडे ने
(b) सर डब्ल्यू हटर ने
(c) आर. सी. दत्त ने
(d) दादाभाई नौरोजी ने

[L. A.S. (Pre) 2000 U.P.P.C.S. (Pre) 2007 U.P. P.C.S. (Mains) 2013]

 

28. 1949 में भारत सरकार द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय आय समिति का अध्यक्ष निम्नलिखित में से कौन था?

(a) सी.आर. राव
(b) पी.सी. महालनोबिस
(c) वी के आर वी राव
(d) के एन राज

[U. P. P. C. S. (Mains) 2015]

 

29. किस अर्थशास्त्री ने भारत में सबसे पहले वैज्ञानिक दृष्टि से राष्ट्रीय आय की गणना की?

(a) डी. आर. गाडगिल
(b) वी. के.आर.वी. राव
(c) मनमोहन सिंह
(d) वाई.वी. अलघ
(c) उपरोक्त में से कोई नहीं। उपरोक्त में से एक से अधिक

[B.P.S.C. (Pre) 2016]

 

30. भारत में पूंजी निर्माण के आंकड़े एकत्रित करने का काम कौन करता है?

(a) भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन
(b) भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय स्टेट बैंक
(c) भारतीय रिजर्व बैंक और सभी वाणिज्यिक बैंक
(d) केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन और राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण

[U.P. Lower Sub. (Pre) 2008]

 

31. राष्ट्रीय आय लेखांकन में ‘आधार वर्ष’ का अर्थ है –

(a) जिस वर्ष की आय का उपयोग मौद्रिक जी.डी.पी. की गणना के लिए किया जाता है।
(b) जिस वर्ष की कीमतों का उपयोग मौद्रिक जी.डी.पी. की गणना के लिए किया जाता है।
(c) जिस वर्ष की कीमतों का उपयोग वास्तविक जी.डी.पी. की गणना के लिए किया जाता है।
(d) जिस वर्ष की आय का उपयोग वास्तविक जी.डी.पी. की गणना के लिए किया जाता है।

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]

 

32. नई जी.डी.पी. आंकड़ों में आधार वर्ष 2004-05 के स्थान पर बदलकर कर दिया गया है-

(a) 2011-2012
(b) 2010-2011
(c) 2008-2009
(d) 2007-2008

[U. P. P. C. S. (Mains) 2015*]

 

33. भारत का आर्थिक सर्वेक्षण, प्रत्येक वर्ष सरकारी तौर पर प्रकाशित किया जाता है-

(a) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा
(b) भारतीय योजना आयोग द्वारा
(c) भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा
(d) भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय द्वारा

[I.A.S. (Pre) 1998]

 

34. निम्न में से कौन-सा एक आर्थिक वृद्धि का परिचायक है?

(a) वर्ष के दौरान स्थिर कीमतों पर राष्ट्रीय आय में वृद्धि।
(b) वास्तविक प्रत्ति व्यक्ति आय में सुस्थिर वृद्धि।
(c) किसी अवधि में चालू कीमतों पर राष्ट्रीय आय में वृद्धि।
(d) जनसंख्या में वृद्धि के साथ राष्ट्रीय आय में वृद्धि।

[R.A.S/R.T.S. (Pre) 2013]

 

35. निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए और नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-

कथन (A): आर्थिक विकास के लिए एक बहुआयामी उपागम की आवश्यकता होती है।
कारण (R): वर्तमान भारत सरकार मुख्यतः सूक्ष्म आर्थिक विषयों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

कूट:

(a) (A) बौर (R) दोनों सही है और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही है किंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, किंतु (R) सही है।

[U. P. P. C. S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

 

36. निरपेक्ष तथा प्रति व्यक्ति वास्तविक GNP की वृद्धि आर्थिक विकास की ऊंची दर का संकेत नहीं करती, यदि –

(a) औधोगिक उत्पादन कृषि उत्पादन के साथ-साथ बदने में विफल रह जाता है।
(b) कृषि उत्पादन औद्योगिक उत्पादन के साथ-साथ बढ़ने में विकल रह जाता है।
(c) निर्धनता और बेरोजगारी में वृद्धि होती है।
(d) निर्माता की अपेक्षा जावात तेजी से बढ़ते हैं।

[LA.S. (Pre) 2018]

 

37. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करिए-

1. पिछले दशक में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर लगातार बढ़ती रही है।
2. पिछले दशक में बाजार कीमतों पर (रुपयों में) सकल घरेलू उत्पाद लगातार बढ़ता रहा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

[I.A. S. (Pre) 2015]

 

38. भारत में सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2012-13 के 4.5 प्रतिशत की तुलना में वर्ष 2013-14 में 4.7 प्रतिशत तक बढ़ी जिसका कारण था-

(a) सेवा क्षेत्र में उच्च वृद्धि दर
(b) निर्माण क्षेत्र की उच्च वृद्धि दर
(c) कृषि एवं संबंधित क्षेत्र की उच्च वृद्धि दर
(d) उपरोक्त सभी सही हैं
(e) इनमें से कोई नहीं

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014*]

 

39. कथन (A): भारतीय अर्थव्यवस्था में 1997-98 वित्तीय वर्ष में अवसाद की स्थिति है।
कारण (R): निकट भूतकाल में सार्वजनिक निवेश में कमी आई है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।

[U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

 

40. कथन (A): पिछले 15 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था ऊंची औसत सकल राष्ट्रीय उत्पाद वृद्धि दर पर पहुंच गई है।
कारण (R): इस अवधि में बचत अनुपात में निरंतर वृद्धि हुई है।

कूट:

(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।

[U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

 

41. किस राज्य की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय न्यूनतम आंकी गई है?

(a) बिहार
(b) मध्य प्रदेश
(c) उड़ीसा
(d) उत्तर प्रदेश

[U.P.P.C.S (Pre) 1993, U.P.P.C.S. (Pre) 2008, U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]

 

42. निम्न में से किस राज्य में औसत प्रति व्यक्ति आय सर्वाधिक है?

(a) गोवा
(b) पंजाब
(c) महाराष्ट्र
(d) गुजरात

[U.P P.C.S. (Pre) 1994]

 

43. भारत में ग्रामीण आय प्रायः नगरीय आय से कम है। इसके लिए निम्नलिखित में से कौन-से कारण जिम्मेदार हैं?

1. किसान बहुत बड़ी संख्या में निरक्षर हैं और वैज्ञानिक कृषि के बारे में उनका ज्ञान नगण्य है।
2. विनिर्मित उत्पादों की तुलना में प्राथमिक उत्पादों का मूल्य कम होता है।
3. उद्योगों में निवेश की तुलना में कृषि में निवेश कम हुआ है।

नीचे दिए हुए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट :

(a) 1, 2 और 3
(b) 1 और 2
(c) 1 और 3
(d) 2 और 3

[L.A.S. (Pre) 1996]

 

44. ‘पूंजी निर्माण’ के संदर्भ में कौन-सा/से कथन सही है है?

1. पूंजी निर्माण की प्रक्रिया बचतों और वित्तीय संस्थाओं की प्रभाविता पर निर्भर करती है।
2. निवेश पूंजी निर्माण के लिए एक अनिवार्य कारक है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर को चुनिए।

कूट :

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2

[U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

 

45. भारत म बचत आर पूजा निमाण का ऊचा दर हात हुए मा सवृद्धि दर कम होने का कारण है-

(a) ऊंची जन्म दर
(b) विदेशी सहायता का नीचा स्तर
(c) नीचा पूंजी उत्पाद अनुपात
(d) ऊंचा पूंजी/उत्पाद अनुपात

[I.A.S. (Pre) 1995]

 

46. उच्च बचत वाली अर्थव्यवस्था होते हुए भी किस कारण पूंजी निर्माण महत्वपूर्ण उत्पादन वृद्धि में परिणामित नहीं हो पाता है?

(a) कमजोर प्रशासन तंत्र
(b) निरक्षरता
(c) उच्च जनसंख्या घनत्व
(d) उच्च पूंजी-उत्पाद अनुपात

[I.A.S. (Pre) 2018]

 

47. निम्नलिखित में से कौन-से मुख्य कारणों से भारत में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि की दर धीमी है?

1. उच्च पूंजी-उत्पाद अनुपात
2. जनसंख्या वृद्धि की ऊंची दर
3. पूंजी निर्माण की ऊंची दर
4. वित्तीय घाटे का ऊंचा स्तर

सही उत्तर का चयन नीचे दिए हुए कूटों से कीजिए:

कूट :

(a) 1,2,3 और 4
(c) 1 और 4
(b) 2,3 और 4
(d) 1 और 2

[I.A.S. (Pre) 1993]

 

48. उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय की निम्नता के कारणों के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

1. तेजी से बढ़ती जनसंख्या
2. साहसीपन का अभाव
3. अपर्याप्त अधोः संरचनात्मक सुविधाएं
4. कृषि का आधुनिकीकरण

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन समूह वर्ग सही है?

(a) 1, 2 तथा 4
(b) 1, 2 तथा 3
(c) 2, 3 तथा 4
(d) 1, 3 तथा 4

[U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

 

49. X देश में आर्थिक संवृद्धि अनिवार्य रूप से होगी, यदि-

(a) विश्व अर्थव्यवस्था में तकनीकी प्रगति होती है
(b) X में जनसंख्या वृद्धि होती है
(c) X में पूंजी निर्माण होता है
(d) विश्व अर्थव्यवस्था में व्यापार की मात्रा बढ़ती है

[I.A.S. (Pre) 2013]

 

50. भारत में निकट भविष्य में 8 प्रतिशत या अधिक आर्थिक वृद्धि दर प्राप्त करने में सर्वाधिक सहयोग किस तत्व (कारक) से मिल सकता है?

(a) वस्तु व सेवा कर को बिना विलंब के 1 अप्रैल, 2016 से लागू किया जाए।
(b) देश में श्रम शक्ति का तीव्र गति से कौशल विकास किया जाए।
(c) सभी अवरुद्ध या रुके हुए उत्पादक प्रोजेक्टों का क्रियान्वयन किया जाए।
(d) व्यवसाय-व्यापार करने को आसान बनाने में तेज रफ्तार से वृद्धि की जाए।

[R.A.S./R.T.S. Pre (Re-Exam) 2013]

 

51. निम्नलिखित में से कौन-सा लक्षण भारतीय अर्थव्यवस्था का नहीं है?

(a) श्रम की न्यून कार्यक्षमता
(b) प्रति व्यक्ति कम आय
(c) पूंजी निर्माण की न्यून दर
(d) प्राकृतिक संसाधनों की कमी

[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

 

52. निम्न कारणों में से कौन कारण भारत के प्रति व्यक्ति वास्तविक आय (Per Capita Income) में धीमी बढ़त के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी रहा :

1. जनसंख्या में तेज बढ़त
2. मूल्यों में भारी बढ़त
3. कृषि तथा औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में धीमी गति
4. विदेशी विनिमय की अनुपलब्धता

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर ढूंढें-

कूट :

(a) 1 एवं 2 केवल
(b) 1, 2 एवं 3 केवल
(c) 1 एवं 4 केवल
(d) उपर्युक्त सभी

[U.P.P.C.S. (Pre.) 2001]

 

53. भारत में निम्नलिखित क्षेत्रों में से कौन एक क्षेत्र बचत में सर्वाधिक योगदान करता है?

(a) बैंकिंग तथा वित्तीय क्षेत्र
(b) निर्यात क्षेत्र
(c) घरेलू क्षेत्र
(d) निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र

[U.P. U.D.A./L.D. A. (Pre) 2001 U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

 

54. भारत में बचत में भागीदारी के संदर्भ में पिछले चार वर्षों के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?

(a) घरेलू क्षेत्र के वित्तीय एसेट्स की भागीदारी बढ़ी है।
(b) सार्वजनिक क्षेत्र की बचत में भागीदारी बढ़ी है।
(c) कॉर्पोरेट क्षेत्र की बचत में भागीदारी बढ़ी है।
(d) घरेलू क्षेत्र की वित्तीय एसेट्स के रूप में बचत में भागीदारी घटी है।

[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

 

55. निम्नलिखित में से किस एक का भारत में घरेलू बचतों में सर्वाधिक हिस्सा है?

(a) जमा धनराशियों का
(b) करेंसी का
(c) भौतिक परिसंपत्तियों का
(d) शेयर्स और डिबेंचर्स का

[U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

 

56. भारत में निम्नलिखित चार प्रमुख क्षेत्रों से बचत का उदय होता है-

1. गृहस्थ
2. निजी निगम क्षेत्र
3. सार्वजनिक निगम एवं अन्य लोक उपक्रम
4. सरकार

नीचे दिए कूट का उपयोग करते हुए उपर्युक्त क्षेत्रों के योगदान का सही अवरोही क्रम इंगित कीजिए-

कूट :

(a) 4,3,2 और 1
(b) 1,3,2 और 4
(c) 1,2,3 और 4
(d) 4,2,3 और 1

[U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 1998]

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.