मध्यप्रदेश पुरस्कार एवं सम्मान

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने वाले के प्राप्तकर्ताओं की नवीनतम् सूची

डॉ.पुरु दाधीच को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

  • मप्र के इंदौर शहर के ख्यात कथक गुरु डॉ. पुरु दाधीच को संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड दिये जाने की घोषणा 16 जुलाई, 2019 को की गई। यह अवॉर्ड प्रदर्शनकारी कला में उनके योगदान के लिए दिया जायेगा।
  • देश-दुनिया में कथक को लोकप्रिय बनाने में अहम योगदान देने वाले 80 वर्षीय वरिष्ठ कथक गुरु डॉ. पुरु दाधीच को संगीत नाटक आदमी द्वारा सन् 2018 के लिए अकादमी अवार्ड के लिए चयनित किया गया है । ये निर्णय हाल ही में गुवाहाटी (असम) में हुई नेशनल एकेडमी ऑफ म्यूजिक, डांस एंड ड्रामा, दिल्ली की आयोजित बैठक में लिया गया ।
  • डॉ. दाधीच को उक्त अवार्ड दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • परफॉर्मिंग आर्ट के क्षेत्र में समग्र अवदान के लिए दिया जाने वाला ये अवार्ड डॉ. दाधीच के अलावा दीवान सिंह बजेली को भी प्रदान किया जाएगा ।
  • डॉ. पुरू दाधीच के साहित्य और नृत्य में योगदान पर दो दिनी राष्ट्रीय सेमिनार 17 व 18 जुलाई, 2019 को आनंदमोहन माथुर सभा ग्रह इंदौर में आयोजित किया।

कौतुक होंगे ‘अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी गौरव सम्मान’ से विभूषित

  • साहित्यिक संस्था ‘हिन्दी परिवार’ के उपाध्यक्ष एवं ‘दुष्यंत कुमार पांडुलिपि संग्रहालय, भोपाल’ के संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार सदाशिव कौतुक को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी गौरव सम्मान से विभूषित किया जाएगा।
  • उन्हें ये सम्मान मॉरीशस में होने वाले विश्व हिन्दी उत्सव’ में 5 अक्टूबर, 2019 को ‘ऋषि दयानंद संस्थान पाई पोर्टलुइस’ में प्रदान किया जाएगा ।
  • उल्लेखनीय है कि उक्त आयोजन 1 से 7 अक्टूबर, 2019 तक हिन्दी संगठन मॉरीशस, संस्कृति मंत्रालय मॉरीशस सरकार एवं आधारशिला फाउंडेशन अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी मिशन यूके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।
  • विश्व हिन्दी उत्सव के दौरान कौतुक की 55वीं कृति गजल संग्रह ‘देखते ही देखते’ का लोकार्पण भी किया जाएगा । इसके अलावा उनकी दो लघुकथाओं परिदे’ और ‘चल जमूरे’ पर हॉलीवुड डायरेक्टर द्वारा बनाई गई बहुचर्चित शॉर्ट फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। |

शिवराजसिंह को एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड

  • 28 फरवरी, 2019 को नयी दिल्ली में मध्यप्रदेश के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को वर्ष 2019 का एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड प्रदान किया गया।
  • ‘इनोवेशन इन गुड गवर्नेस के लिए उन्हें यह अवार्ड उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने प्रदान किया । उनके कार्यकाल के दौरान किए गए नवाचारों के लिए चौहान को इस अवार्ड के लिए चुना गया है।

चोरल को मिला राष्ट्रीय जल पुरस्कार

  • 25 फरवरी, 2019 को म.प्र. के मह (इंदौर) की चोरल नदी को पुनजीवित कर इंदौर जिले ने देशभर में तीसरा जल पुरस्कार जीता है । पहले नंबर पर महाराष्ट्र का लातूर और दूसरे नंबर पर वर्धा जिला है ।
  • म.प्र. ने सिर्फ चोरल की ही प्रविष्टि भेजी गई थी। प्रोजेक्ट की बेहद कम लागत है। नदी को जीवित करने में नौ वर्षों में तीन करोड़ पाँच लाख रुपए खर्च हुए। यह किसी भी नदी पुनर्जीविकरण अभियान से काफी कम राशि है।

संत रविदास स्मृति पुरस्कार और श्री विष्णु कुमार पुरस्कार का नाम परिवर्तन

  • राज्य शासन ने संत रविदास स्मृति पुरस्कार और श्री विष्णु कुमार पुरस्कार का नाम परिवर्तित कर दिया है।
  • अनूसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब संत रविदास स्मृति पुरस्कार का नाम ‘संत रविदास कर्मणा स्मृति पुरस्कार” और श्री विष्णु कुमार पुरस्कार का वर्ष 2016-17 तथा 2017-18 के लिये ‘श्री विष्णु कुमार स्मृति पुरस्कार” कर दिया गया है।
  • दोनों पुरस्कारों के लिये चयन प्रक्रिया के लिये निर्णायक मण्डल का गठन किया गया है।

अन्य पुरस्कार/सम्मान

अरुणा शानबाग पुरस्कार घोषित

19 मई, 2015 को महिला पंचायत के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने महिला हिंसा के खिलाफ काम करने वालों को ‘अरूणा शानबाग’ के नाम पर 1 लाख रुपये का पुरस्कार प्रतिवर्ष दिये जाने की घोषणा की । मालूम हो कि अरुणा शानबाग का निधन 18 मई, 2015 को मुम्बई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में हो गया। वे 42 साल से कोमा में थी । इसी अस्पताल में नर्स रही अरुणा के साथ 27 नवम्बर, 1973 को एक वार्ड ब्वॉय द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था, तभी से वह कोमा में थी।

कालिदास सम्मान घोषित

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2017-18 के लिये रंगकर्म के लिए श्री रामगोपाल बजाज को प्रदान किया गया । वर्ष 201617 के लिए रंगकर्म के लिए श्री बंशी कौल को प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय तानसेन सम्मान

मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदान किया जाने वाला राष्ट्रीय तानसेन सम्मान वर्ष 2015-16 के लिए प. लक्ष्मण पंडित व वर्ष 2016-17 का पंडित डालचन्द्र शर्मा को प्रदान किया गया।

भोपाल की इंदिरा दांगी को मिला कलमकार पुरस्कार

20 दिसम्बर, 2014 को भोपाल की इंदिरा दांगी को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कलमकार कहानी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार दिया गया । वरिष्ठ लेखिका चित्रा मुदुल की अध्यक्षता में हुए समारोह में प्रतियोगिता का द्वितीय पुरस्कार लखनऊ की रजनी गुप्त और जम्मू-कश्मीर की लेखिका योगिता यादव को दिया गया।

मध्यप्रदेश को कृषि कर्मण अवॉर्ड

मध्यप्रदेश को गेहूँ उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2014-15 का कृषि कर्मण अवॉर्ड दिया गया। यह लगातार चौथा वर्ष है, जब प्रदेश को कृषि कर्मण अवॉर्ड प्राप्त हुआ है इससे पहले प्रदेश को वर्ष 2011-12, 2012-13 तथा वर्ष 2013-14 में कृषि कर्मण अवॉर्ड दिया जा चुका है। कृषि कर्मण अवॉर्ड के तहत् वर्तमान में 5 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

प्रदेश के प्रतिष्ठित लोगों को पद्मश्री सम्मान

भारत के प्रतिष्ठित पदम अलंकरणों-2015 के प्राप्तकर्ताओं के नामों की घोषणा 66वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई। इनमें एक नाम मध्यप्रदेश केप. गोकुलोत्सव महाराज का भी था। उन्हें कला क्षेत्र में पद्मश्री दिया गया। साथ ही श्री ज्ञान चतुर्वेदी के उनके साहित्य एवं शिक्षा के योगदान के लिये,श्रीमती जनक पालथा को समाज कार्य के लिये पद्म अलंकरण सेसम्मानित किया गया।

निराला स्मृति सम्मान

पहला निराला साहित्य संस्थान द्वारा इस वर्ष का निराला स्मृति सम्मान भोपाल के हिन्दी के प्रसिद्ध कविराजेश जोशी को प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार 4 फरवरी 2014 को इलाहाबाद स्थित निराला स्मृति संस्थान के एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया। सम्मान स्वरूप जोशी को21 हजार रुपए प्रदान किए गए।

भवभूति तथा वागीश्वरी अलंकरण-2013

मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन का प्रतिष्ठित भवभूति अलंकरण-2013 उज्जैन के प्रख्यात साहित्यकार, समाज वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद् डॉ. प्रभात भट्टाचार्य कोदिया गया। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध वागीश्वरी पुरस्कारों की भी घोषणा की गई जो इस प्रकार है-

  1. कविता विधा में-डॉ. प्रज्ञा रावत (भोपाल) ‘जो नदी होती’, प्रदीप जिलवाने (खरगोन) ‘जहां भी हो जरा-सी संभावना’।
  2. गीत विधा में-डॉ. विनोद निगम (होशंगाबाद) ‘मौसम के गीत।
  3. कहानी विधा में – पद्मा शर्मा (शिवपुरी) ‘जल समाधि व अन्य कहानियाँ।
  4. उपन्यास विधा में-सुनील चतुर्वेदी (इंदौर) ‘महामाया’ व सुश्री शरद सिंह (सागर) कस्बाई सिमोन’।
  5. निबंध तथा आलोचना विधा में– निर्मला भुराड़िया (इंदौर) ‘फिर कोई प्रश्न करोनचिकेता’।

वर्ष 2013 के अल्पसंख्यक सेवा पुरस्कार

  1. शहीद अशफाक उल्ला खाँ- फिरोजा खान (बालाघाट),
  2. शहीद अब्दुल हमीद खाँ पुरस्कार-अजीजुद्दीन शेख (खरगोन),
  3. मौलाना अबुल कलाम आजाद- शेख रियाजुद्दीन पटेल (इन्दौर)

वर्ष 2013 के नारी सम्मान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं  के विरुद्ध अत्याचार और हिंसा के मामलों को रोकने वालों को मुख्यमंत्री “नारी सम्मान पुरस्कार” दिए जाने की घोषणा की । इसके तहत राज्यस्तर पर एक लाख रुपये और जिलास्तर पर ₹ 50 हजार दिए जाएँगे। इस तरह के पुरस्कार की घोषणा करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है।

सिंधी साहित्य में आजीवन योगदान के लिए वरिष्ठ कहानीकार झम्पूँ झगाणी को ₹ 51 हजार का संत हिरदाराम सिंधी साहित्य गौरव सम्मान (2012) प्रदान किया गया।

नानाजी देशमुख राष्ट्रीय सम्मान

राज्य शासन द्वारा स्थापित पहला नानाजी देखमुख राष्ट्रीय सम्मान 2013 सुयश चेरिटेबल ट्रस्ट पुणे को दिया गया । यह पहली बार ही दिया गया है । इसके तहत रे दो लाख की . नगद राशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री नारी सम्मान पुरस्कार

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार और हिंसा के मामलों को रोकने वालों को “मुख्यमंत्री नारी सम्मान पुरस्कार” दिया जायेगा । इसके तहत राज्य स्तर पर एक लाख रुपये और जिला स्तर पर ₹ 50 हजार की राशि प्रदान की जायेगी।

राष्ट्रीय इकबाल सम्मान

वर्ष 2018-2019 का राष्ट्रीय इकबाल सम्मान श्री गजनफर अली को दिया गया । इसमें सम्मान निधि के रूप में ₹ 2,00,000 दिए जाते हैं।

कृषि कर्मण पुरस्कार 2011-2012

कृषि विकास के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मध्यप्रदेश को कृषि कर्मण पुरस्कार 2011-2012 दिया गया । पुरस्कार के तहत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ₹2 करोड़ की राशि प्रदान की।

तुलसी सम्मान

वर्ष 2018-2019 को राष्ट्रीय तुलसी सम्मान श्राविक्रम यादव को दिया गया । सम्मान के अन्तर्गत ₹2,00,000 लाख दिए जाते हैं।

कबीर सम्मान

वर्ष 2018-2019 को राष्ट्रीय कबीर सम्मान गोरटी वेकन्ना को दिया गया सम्मान निधि के रुप में ₹2,00,000 दिए जाते हैं।

कुमार गंधर्व सम्मान

वर्ष 2017-2018 का राष्ट्रीय गंधर्व सम्मान नीलानि कुमार को दिया गया । इस सम्मान के अन्तर्गत ₹ 1,25,000 सम्मान निधि के रूप में प्रदान किए जाते हैं।

लता मंगेशकर सम्मान

सुगम संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार को दिया जाने वाला राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान सप्रसित गायिका सुश्री ऊषा खन्ना को वर्ष 2012, सुप्रसिद्ध गायक श्री उदित नारायण को वर्ष 2015 और सुप्रसिद्ध संगीतकार श्री अनु मलिक को वर्ष 2016 के लिए सम्मानित किया गया । सम्मान निधि के रूप में ₹2,00,000 दिए जाते हैं।

मैथिलीशरण गुप्त सम्मान

वर्ष 2018-19 का श्री मंजूर एहतेशाम (भोपाल) वर्ष 2017-18 का श्री राजेश जोशी, वर्ष 2016-17 का श्री कमलकिशोर गोयनका (दिल्ली) को दिया गया। इस सम्मान के तहत ₹ 2,00,000 दिये जाते हैं।

शरद जोशी सम्मान

वर्ष 2018-2019 का राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान श्री रवीश कुमार, वर्ष 2017-18 का श्री यशवंत व्यास व वर्ष 2016-17 का श्री नर्मदाप्रसाद उपाध्याय (इंदौर) को दिया गया ।

महात्मा गाँधी राष्ट्रीय सम्मान-वर्ष 2018-2019 का महात्मा गाँधी राष्ट्रीय सम्मान लोकायत पुणे (अलका जोशी) संस्था को दिया गया। इसमें सम्मान निधि के रूप में ₹ 10 लाख दिए जाते हैं।

राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान

वर्ष 2018-2019 का राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान श्रीमती शांतिदेवी झा को दिया गया | सम्मान निधि के रुप में ₹2,00,000 दिए जाते हैं।

वीरांगना लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान

देश की सुरक्षा, कर्तव्य, देश  बलिदान, अदम्य साहस, वीरता, नारी उत्थान, सामाजिक पुनर्जागरण  एवं उपलब्धियों व योगदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2013 में “वीरांगना लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान” की स्थापना की । इसके तहत ₹ 2 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी।

वेद व्यास राष्ट्रीय सम्मान

वर्ष 2011-2012 का महर्षि वेदव्यास राष्ट्रीय  सम्मान शिक्षा शास्त्री प्रो. जगमोहनसिंह राजपूत को दिया जाएगा। सम्मान में ₹ 2 लाख दिए जाते हैं।

शहीद चन्द्रशेखर आजाद राष्ट्रीय सम्मान

वर्ष 2011-2012 का अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद राष्ट्रीय सम्मान परमाणु ऊर्जा वैज्ञानिक डा. अनिल काकोडकर को दिया जाएगा । सम्मान स्वरुप रे 2 लाख दिए जाते हैं।

किशोर कुमार सम्मान

वर्ष 2018-19 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान सुश्री वहीदा रहमान तथा वर्ष 2017-18 का निर्देशक प्रियदर्शन के लिए  और विख्यात गीतकार श्री योगेश को 2016 के लिए यह सम्मान दिया गया।  इस सम्मान हेतु सम्मान निधि के रूप में ₹ 2,00,000 दिए जाते हैं।

फैलोशिप

मध्यप्रदेश शासन द्वारा निम्नलिखित  प्रदान की जाती है –

  • साहित्य-गजानंद माधव मुक्तिबोध फैलोशिप,
  • ललित कला-अमृता शेरगिल  फैलोशिप,
  • संगीत- उस्ताद अलाउद्दीन खाँ फैलोशिप,
  • लोक-कला-चक्रधर फैलोशिप,
  • गैर-हिन्दी भारतीय भाषा में हिन्दी कविता के अनुवाद के लिए-श्रीकांत वर्मा फैलोशिप,
  • पत्रकारिता-राजेन्द्र माथुर फैलोशिप। मध्यप्रदेश शासन द्वारा उपरोक्त सभी छः क्षेत्रों में 1,000 रुपये मासिक फैलोशिप प्रदान की जाती है।

मध्यप्रदेश सृजनपीठ

  • निराला सृजनपीठ- बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल,
  • प्रेमचंद सृजनपीठ- विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ,
  • मुक्तिबोध  सृजनपीठ- हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर
  • सुभद्राकुमारी चौहान सृजनपीठ- रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर,
  • बाल साहित्य सृजनपीठ- भोपाल

हिन्दी भाषा सम्मान 2016-17

सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन इण्डिया प्रा. लि., निर्मल वर्मा सम्मान श्री तेजेन्द्र शर्मा (यूनाइटेड किंगडम), फादर कामिल बुल्के सम्मान डॉ. हेमराज सुन्दर (मॉरिशस) व गुणाकर मुले सम्मान श्री हरिमोहन (आगरा) को प्रदान किया गया।

शिखर सम्मान

राज्य शासन ने की तीन वर्ष के शिखर सम्मान की घोषणा

सितम्बर, 2019 में राज्य शासन ने 9 विधाओं के लिए वर्ष 2016 से 2018 तक के मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के शिखर सम्मानों की घोषणा की गई है। | शिखर सम्मान हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, संस्कृत साहित्य, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय संगीत, रूपंकर कलाओं, नाटक, आदिवासी एवं लोक कलाएँ तथा दुर्लभ वाद्य वादन के क्षेत्र में दिये जाते हैं ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.