बाल मृत्यु दर में स्तर और रुझान रिपोर्ट 2020

9 सितंबर, 2020 को संयुक्त राष्ट्र की अन्य एजेंसियों के साथ यूनिसेफ द्वारा ‘बाल मृत्यु दर में स्तर और रुझान रिपोर्ट 2020’ जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर पाँच साल से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर 1990 में 12.5 मिलियन से घटकर 2019 में 5.2 मिलियन हो गई है।

  • विश्व में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की एक तिहाई मौतें भारत और नाइजीरिया में होती हैं।
  • 2000-2009 की तुलना में ओशिनिया (ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को छोड़कर), मध्य और दक्षिणी एशिया के क्षेत्रों में 2010-19 के बीच पाँच साल से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर में तेजी से गिरावट देखी गई।
  • 2019 में उप-सहारा अफ्रीका में 53% पांच वर्ष से कम आयु की मृत्यु हुई, जबकि मध्य और दक्षिणी एशिया में 28% मौतें हुईं।

भारत की स्थितिदेश में बाल मृत्युदर में 1990 और 2019 के बीच गिरावट आई है। भारत में 1990 में पांच वर्ष की उम्र से पहले बाल मृत्यु दर (प्रति 1000 जन्मों में मृत्यु) 126 थी, जो 2019 में घटकर केवल 34 रह गई। भारत ने बाल मृत्यु दर में 1990 और 2019 के बीच 4.5% वार्षिक कमी दर्ज की।

  • भारत में नवजात (neonatal) मृत्यु दर (प्रति 1000 जन्मों में मृत्यु) 1990 में 57 से घटकर 2019 में 22 तक हो गई। जबकि शिशु (Infant) मृत्यु दर 1990 में 89 से घटकर 2019 में 28 हो गई।
  • 1990 में, पांच वर्ष से कम आयु के लड़कों की मृत्यु दर 122 तथा लड़कियों में यह दर 131 थी। 2019 में यह दर लड़कों में घटकर 34 और लड़कियों में 35 हो गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.