मूल कर्तव्य – अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्न व्याख्या के साथ

1. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से भारतीय नागरिक के मूल कर्तव्यों के विषय में सही है/हैं?

1. इन कर्तव्यों को प्रवर्तित करने के लिए एक विधायी प्रक्रिया
दी गई है।
2. ये विधिक कर्तव्यों के साथ परस्पर संबंधित हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

[I.A.S. (Pre) 2017]

 

2. निम्नलिखित में से किसकी संस्तुति पर भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य शामिल किया गया?

(a) बलवंत राय मेहता समिति की
(b) आयंगर समिति की
(c) स्वर्ण सिंह समिति की
(d) ठक्कर समिति की

[U.P.P.C.S. (Pre) 2012, Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

 

3. भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करने और उसे अक्षुण्ण रखने के मूल कर्तव्य को किस स्थान पर रखा गया है?

(a) चौथे
(b) पहले
(c) दूसरे
(d) तीसरे

[R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re-Exam) 2013]

 

4. मूल कर्तव्यों का उल्लेख संविधान में कब किया गया?

(a) संविधान निर्माण के समय
(b) 26 जनवरी, 1950 को
(c) 42वें संविधान संशोधन में
(d) 41वें संविधान संशोधन में

[M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

 

5. निम्नांकित में कौन स्वर्ण सिंह समिति (1976) के सदस्य रहे हैं?

(A) ए. आर. अन्तुले
(B) एस.एस. रे
(C) हरिदेव जोशी
(D) सी.एम. स्टीफन

सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए –

कूट :
(a) (A), (B), (C) और (D)
(b) (A), (B) और (C)
(c) (A), (B) और (D)
(d) (B), (C) और (D)

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

 

6. मौलिक कर्तव्यों से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a) उन्हें परमादेश द्वारा प्रभावी बनाया जा सकता है।
(b) उन्हें संवैधानिक प्रक्रिया से ही बढ़ाया जा सकता है।
(c) अस्पष्ट विधियों की व्याख्या के लिए उनका उपयोग किया जा सकता है।
(d) किसी विशिष्ट कर्तव्य का पालन करना संवैधानिक कानून के क्षेत्र में आता है, जिसे न्यायालय निश्चित करता है।

[U.P.P.C.S. (Pre) 2003, U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2000]

 

7. भारतीय संविधान के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक कर्तव्य नहीं

(a) आम चुनावों में मतदान
(b) वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भावना का विकास
(c) सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा
(d) संविधान का पालन तथा इसके आदर्शों का सम्मान

[U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

 

8. निम्नलिखित में से भारत में मौलिक कर्तव्य कौन-सा है?

(a) न्यायपालिका से कार्यपालिका का पृथक्करण
(b) हमारी मिली-जुली संस्कृति की समृद्ध विरासत को संरक्षित करना
(c) बच्चों के लिए मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा
(d) छुआछूत की परंपरा को समाप्त करना

[45th B.P.S.C. (Pre) 2001]

 

9. एक नागरिक के मूल कर्तव्यों में निम्न में कौन-सा कर्तव्य सम्मिलित नहीं है?

(a) प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और उसका संवर्धन
(b) स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को संजोए रखें और उनका पालन करें
(c) अस्पृश्यता मिटाने की ओर प्रयास करें
(d) वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें

[U.P. Lower Sub. (Pre) 2008]

 

10. निम्न में से कौन भारतीय संविधान के अंतर्गत मौलिक कर्तव्यों में सम्मिलित नहीं है?

(a) देश की रक्षा करना एवं राष्ट्र की सेवा करना।
(b) हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्व समझना और उसका परिरक्षण करना।
(c) ग्राम पंचायतों के गठन में सहायता करना।
(d) सार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखना एवं हिंसा से दूर रहना।

[U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

 

11. भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों के मूल कर्तव्यों में निम्नलिखित में से क्या है/हैं?

1. मिश्रित संस्कृति की समृद्ध विरासत की रक्षा
2. सामाजिक अन्याय से कमजोर वर्गों की रक्षा
3. वैज्ञानिक मनोदशा और खोज की भावना का विकास
4. वैयक्तिक और सामूहिक कार्य-कलापों के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए प्रयत्न

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए-

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

[I.A.S (Pre) 2012]

 

12. निम्न में से किस एक का संरक्षण भारतीय नागरिक का मूल कर्तव्य है?

(a) ग्राम पंचायत
(b) राष्ट्रीय ध्वज
(c) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति
(d) वन्य प्राणी

[U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2008]

 

13. “भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होगा प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण एवं सुधार” शामिल है-

(a) अनुच्छेद 21
(b) अनुच्छेद 48-A
(c) अनुच्छेद 51-क
(d) अनुच्छेद 56

[U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

 

14. निम्नांकित में से कौन एक गलत है?

(a) मूल कर्तव्य मौलिक अधिकारों का हिस्सा है।
(b) मूल कर्तव्य मौलिक अधिकारों का भाग नहीं है।
(c) ‘भारतीय संविधान के भाग IV क में मौलिक कर्तव्य गिनाए गए हैं।
(d) अनुच्छेद 51-A प्रत्येक भारतीय नागरिक के मौलिक कर्तव्यों की व्याख्या करता है।

[U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

 

15. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मौलिक कर्तव्य नहीं है?

(a) राष्ट्रगान का सम्मान करना।
(b) राष्ट्रीय संपत्ति का बचाव करना।
(c) राष्ट्रीय महत्व के स्थानों और स्मारकों की रक्षा करना।
(d) प्राकृतिक वातावरण का संरक्षण और सुधार करना।

[U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

 

16. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व भारतीय संविधान के भाग IVA (मूल कर्तव्य) में वर्णित नहीं है?

(a) राष्ट्रीय ध्वज का आदर करना।
(b) भारत के सभी लोगों के मध्य भाईचारे का भाव विकसित करना।
(c) अपने माता-पिता और गुरुओं का आदर करना।
(d) हमारी समग्र संस्कृति की मूल्यवान धरोहर की रक्षा करना।

[U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

 

17. भारतीय संविधान के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा मूल कर्तव्य नहीं है?

(a) लोक चुनावों में मतदान करना
(b) वैज्ञानिक प्रवृत्ति विकसित करना
(c) सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना
(d) संविधान के प्रति निष्ठावान रहना और उसके आदर्शों का सम्मान करना

[I.A.S. (Pre) 2011]

 

18. निम्नलिखित युग्मों में से कौन एक सुमेलित नहीं है?

संविधान का भाग                  विषय
(a) भाग II                               नागरिकता
(b) भाग III                             मूल अधिकार
(c) भाग IV                              राज्य की नीति के निदेशक तत्व
(d) भाग V                                मूल कर्तव्य

[U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

 

19. “भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण रखें।” यह उपबंध किसमें किया गया है?

(a) संविधान की उद्देशिका
(b) राज्य की नीति के निदेशक तत्व
(c) मूल अधिकार
(d) मूल कर्तव्य

[I.A.S. (Pre) 2015]

 

20. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूची के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-1 (विषय) सूची-II (भारतीय संविधान के संबंधित अनुच्छेद)
A. अंतरराष्ट्रीय विधि के प्रति आदर बढ़ाना 1. अनुच्छेद 51-क (ज)
B. प्राणियों के प्रति दया भाव रखना 2. अनुच्छेद 51 (ग)
C. ज्ञानार्जन और सुधार की भावना का विकास 3. अनुच्छेद 50
D. राज्य की लोकसेवाओं में न्यायपालिका को कार्य- पालिका से पृथक करना 4. अनुच्छेद 51-क (छ)

कूट :

A, B, C, D
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 2, 4, 1, 3
(c) 4, 3, 2, 1
(d) 3, 1, 4, 2

[U.P. B.E.O. (Pre) 2019]

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.