Daily Current Affairs in Hindi with MCQs-18 May 2022

Q 1.निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. उन्हें महात्मा गांधी द्वारा ‘ महामना ‘ की उपाधि से सम्मानित किया गया था ।
  2. उन्होंने 1916 में वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की स्थापना की, जिसे बीएचयू अधिनियम, 1915 के तहत बनाया गया था।
  3. वे 1909, 1918, 1932 और 1933 में चार बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।

उपर्युक्त कथन निम्नलिखित व्यक्तियों में से किसके बारे में हैं?

  1. पंडित मदन मोहन मालवीय
  2. लाला लाजपत राय
  3. गोपाल कृष्ण गोखले
  4. गोविंद बल्लभ पंत

 

Q 2.थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति दर के संदर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति दर अप्रैल 2022 में बढ़कर 15.1 प्रतिशत के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई।
  2. यह उत्पादन पक्ष और खपत पक्ष का प्रतिनिधित्व करता है।

उपर्युक्त दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

 

Q 3.राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. एनएफएचएस-5 में 2021-22 की अवधि शामिल है।
  2. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) इस बात की पुष्टि करता है कि बड़ी संख्या में भारतीय बेटों के लिए प्राथमिकता रखते है।

उपर्युक्त दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

 

Q 4.विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. विश्व खाद्य कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान द्वारा प्रशासित खाद्य सहायता कार्यक्रम है।
  2. विश्व खाद्य कार्यक्रम के संचालन को पूरी तरह से दाता सरकारों, संस्थानों, निगमों और व्यक्तियों के स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से वित्त पोषित किया जाता है।
  3. यह खाद्य सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए कई देशों से खाद्यान्न खरीदता है।

उपर्युक्त दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल और
  3. केवल 3
  4. केवल 1 और 3

 

Q 5.समाचार में देखा जाने वाला शब्द ‘HYBRIT’ किसके संदर्भ में प्रयोग किया जाता है?

  1. परिवहन प्रणाली
  2. इस्पात प्रौद्योगिकी
  3. जीन संशोधन
  4. वैक्सीन निर्माण

 

Q 6.निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. प्रदूषण और स्वास्थ्य पर लैंसेट आयोग पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में काम करता है।
  2. इसकी रिपोर्ट के अनुसार, भारत-गंगा के मैदान में वायु प्रदूषण सबसे गंभीर है।
  3. इसकी रिपोर्ट के अनुसार, भारत वर्ष 2019 के लिए वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों के मामले में सबसे ऊपर है।

उपर्युक्त दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. उपर्युक्त सभी

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.