भारत अपनी संपूर्ण प्राणी जगत की व्यापक चेकलिस्ट तैयार करने वाला पहला देश बन गया है, जिसमें 104,561 प्रजातियों का दस्तावेजीकरण किया गया है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा कोलकाता में घोषित इस मील के पत्थर के साथ, भारतीय प्राणि सर्वेक्षण द्वारा फॉना ऑफ इंडिया चेकलिस्ट पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण यह पोर्टल सभी ज्ञात टैक्सा की 121 चेकलिस्ट को समाहित करता है।
इस कार्यक्रम में दूसरा एनिमल टैक्सोनॉमी समिट-2024 भी शामिल था।
विज्ञान-प्रौद्योगिकी
2. हाल ही में समाचारों में देखा गया अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (PAM) क्या है? – सेन्ट्रल नर्वस सिस्टम का एक दुर्लभ, आमतौर पर घातक संक्रमण
केरल में लगातार बारिश के कारण, स्वास्थ्य विभाग ने अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (PAM) के खिलाफ सावधान किया, जो नेग्लेरिया फाउलेरी के कारण होने वाला एक दुर्लभ, आमतौर पर घातक मस्तिष्क संक्रमण है।
यह अमीबा गर्म, उथले पानी में पनपता है और नाक के माध्यम से मस्तिष्क में प्रवेश करता है।
प्रारंभिक लक्षणों में बुखार, सिरदर्द और उल्टी शामिल हैं, जो गर्दन में अकड़न, दौरे, मतिभ्रम और कोमा तक बढ़ सकते हैं।
संक्रमण के पांच दिनों के भीतर आमतौर पर लक्षण दिखाई देते हैं।
खेलकूद
3. किस टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर 9वां ICC पुरुष T20 विश्व कप जीता? – भारत
रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने 29 जून 2024 को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर 9वां ICC पुरुष T20 विश्व कप जीता।
यह भारत की दूसरी T20 विश्व कप जीत है, जो 2007 की जीत के बाद आई है।
फाइनल में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने T20 से संन्यास लिया।
यह राहुल द्रविड़ का कोच के रूप में अंतिम कार्यभार भी था।
4. टी20 वर्ल्ड कप-2024 में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब किसे दिया गया? – जसप्रीत बुमराह
संक्षिप्त खबरें
चर्चित व्यक्ति
5. हाल ही में खिलाड़ी भूपिंदर सिंह रावत का निधन हो गया, उनका संबंध किस खेल से था? – फुटबॉल
असम गवाह संरक्षण योजना असम राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है।
इसका उद्देश्य भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 398 का अनुपालन करना है।
धारा 398 में कहा गया है कि – प्रत्येक राज्य सरकार, गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, राज्य के लिए एक गवाह संरक्षण योजना तैयार करेगी और अधिसूचित करेगी।
विविध
12.आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तैयारी सूचकांक 2024 में भारत की रैंक क्या है? – 72
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स 2024 जारी किया।
सूचकांक के माध्यम से, सभी देशों का मूल्यांकन 4 आधारों पर किया जाता है: डिजिटल बुनियादी ढांचा, मानव पूंजी और श्रम बाजार नीतियां, नवाचार और आर्थिक एकीकरण, और विनियमन और नैतिकता।
इस सूचकांक में सभी देशों को उन्नत अर्थव्यवस्था (एई), उभरती बाजार अर्थव्यवस्था (ईएम) और कम आय वाले देश (एलआईसी) में वर्गीकृत किया गया है।
13. ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स- 2024 के अनुसार, दुनिया का सबसे रहने योग्य शहर कौन सा है? – वियना, (ऑस्ट्रिया)