डेली वन लाइनर करंट अफेयर्स – 07 नवंबर 2024
- नई दिल्ली में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 3.0 किस मंत्रालय ने शुरू किया? – कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन
- तनुश्री पांडे ने चीन के जिंगशान में विश्व सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में कौन-सा पदक जीता? – रजत
- विश्व यात्रा बाजार (WTM) 2024 कार्यक्रम का आयोजन किस शहर में हुआ? – लंदन
- मिन्यूटमैन तृतीय मिसाइल किस देश द्वारा विकसित की गई है? – अमेरिका
- जल संरक्षण जागरूकता के लिए 15-दिन का ‘जल उत्सव’ किस संस्था ने शुरू किया? – नीति आयोग
- किस योजना को केंद्रीय कैबिनेट ने 6 नवंबर 2024 को मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए मंजूरी दी? – पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना
- फोक सिंगर शारदा सिन्हा को पद्मभूषण कब प्रदान किया गया था? – 2018
- किस देश ने दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह, लिग्नोसेट लॉन्च किया? – जापान
- “मित्र – भारत के सबसे करीबी रणनीतिक भागीदार” किताब किसने लिखी है? – श्रीराम चौबिया
- नवंबर 2024 में महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – संजय कुमार वर्मा
- केंद्र ने भारतीय खाद्य निगम के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कितनी इक्विटी के लिए मंजूरी दी है? – 10,700 करोड़ रुपये
- “अस्मि” क्या है, जिसे भारतीय सेना ने शामिल किया है? – एक मशीन पिस्टल
- किस मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया कॉमन सर्विस सेंटर परियोजना शुरू की? – इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
- किस भारतीय मुक्केबाज ने विश्व बॉक्सिंग महासंघ का सुपर फेदरवेट विश्व खिताब जीता? – मनदीप जांगड़ा
