डेली वन लाइनर करंट अफेयर्स – 12 जुलाई 2024
सरकारी योजनाएँ
1. हाल ही में सामने आई खबरों में “जीआरएसई एक्सेलेरेटेड इनोवेशन नर्चरिंग स्कीम (GAINS 2024)” योजना का प्राथमिक उद्देश्य क्या है? – शिपयार्ड से संबंधित समस्याओं को हल करना और प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देना
अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम
2. जुलाई 2024 में, भारत ने किस देश के साथ जैविक उत्पादों के व्यापार के लिए पारस्परिक मान्यता समझौते (MRA) पर हस्ताक्षर किए हैं? – ताइवान
3. प्रसिद्ध स्टिंगर मिसाइल का निर्माण किस देश द्वारा किया गया था? – अमेरिका
4. निमी बायोस्फीयर रिजर्व किस देश में स्थित है? – गाम्बिया
संक्षिप्त खबरें
नियुक्तियां
5. न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) का अध्यक्ष किसे बनाया गया है? – रजत शर्मा
संगठन एवं संस्थान
6. हाल ही में, किस संगठन ने ‘चिकित्सा उपकरण सूचना प्रणाली’ (MeDvIS) लॉन्च किया है? – वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइज़ेशन
राज्य करेंट अफेयर्स
7. जुलाई 2024 में राष्ट्रीय बाघ अभिसरण प्राधिकरण द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, किस राज्य में बाघों की मृत्यु की संख्या सबसे अधिक है? – मध्य प्रदेश
8. कौन सा राज्य हाल ही में सभी स्थानीय निकायों में पीपुल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर (पीबीआर) का पहला खंड प्रकाशित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है? – केरल
9. डॉ. जितेंद्र को किस राज्य का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है? – तेलंगाना
विविध
10. हाल ही में केंद्र सरकार ने शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान करने के मानदंडों को संशोधित करने का निर्णय लिया है, भारत मे मान्यता प्राप्त शास्त्रीय भाषा कितनी है? – 6
