|
प्रश्न |
उत्तर |
| 1 |
वायुमण्डल कई प्रकार की गैसों के मिश्रण से बना है। पृथ्वी के नजदीक वायुमण्डल में मुख्यतः पाई जाती है – |
नाइट्रोजन एवं ऑक्सीजन |
| 2 |
वायुमण्डल में सबसे अधिक किस गैस का प्रतिशत है? |
नाइट्रोजन |
| 3 |
वायुमण्डल की लंबवत संरचना में सबसे निचली सतह कौन-सी होती है? |
ट्रोपोस्फियर |
| 4 |
अधिकांश मौसम गतिविधियां जिस वायुमण्डलीय परत में होती है. यह है – |
क्षोभमण्डल |
| 5 |
समतापमण्डल को जेट विमानों की उड़ान के लिए आदर्श माना जाता है, क्योंकि – |
इस परत में बादल तथा अन्य मौसमी घटनाएं नहीं होतीं। |
| 6 |
ओजोन परत अवस्थित है – |
समतापमण्डल में |
| 7 |
सूरज से निकले विनाशकारी रेडिएशन से कौन जीवन सुरक्षा करता है? |
ओजोन की परत |
| 8 |
रेडियो तरंगों के विक्षेपण के लिए वायुमण्डल में कौन-सा स्तर उत्तरदायी है? |
आयनमण्डल (आयनोस्फियर) |
| 9 |
बेतार संचार पृथ्वी की सतह को किस के द्वारा परावर्तित किया जाता है? |
आयनमण्डल |
| 10 |
संचार उपग्रह वायुमण्डल के किस स्तर में अवस्थित किए जाते हैं? |
बहिर्मण्डल में |