वैदिक काल वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

 

Questions Answers
1 ’आर्य’ शब्द इंगित करता है – श्रेष्ठ वंश को
2 क्लासिकीय संस्कृति में ‘आर्य’ शब्द का अर्थ है – एक उत्तम व्यक्ति
3 सबसे पुराना वेद कौन-सा है? ऋग्वेद
4 ‘त्रयी’ नाम है – ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद को ‘वेदत्रयी
5 किस वैदिक ग्रंथ में ‘वर्ण’ शब्द का सर्वप्रथम नामोल्लेख मिलता है ? ऋग्वेद
6 वर्णव्यवस्था से संबंधित ‘पुरुष सूक्त’ मूलतः पाया जाता है – ऋग्वेद
7 चार वेदों में से किस एक में जादुई माया और वशीकरण का वर्णन है ? अथर्ववेद
8 ऋग्वेद में ऋचाएं हैं – ऋग्वेद 1028 ऋचाओं से बना है।
9 ऋग्वेद है – स्तोत्रों का संकलन
10 निम्नलिखित में से कौन-सा ब्राह्मण ग्रंथ ऋग्वेद से संबंधित है ? ऐतरेय ब्राह्मण
11 ‘गोपथ ब्राह्मण संबंधित है – अथर्ववेद से
12 कौन-सा शुल्क यजुर्वेद की संहिता है ? वाजसनेयी
13 ऋग्वेद का कौन-सा मंडल पूर्णतः ‘सोम’ को समर्पित है ? नौवां मंडल
14 “यज्ञ” संबंधी विधि-विधानों का पता चलता है – यजुर्वेद से
15 किसका संकलन ऋग्वेद पर आधारित है? सामवेद
16 भारत के किस स्थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन के प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं?
अतरंजीखेड़ा उत्तर प्रदेश के एटा में स्थित काली नदी के तट पर
17 उपनिषद पुस्तकें हैं – दर्शन पर
18 उपनिषदों का मुख्य विषय है – दर्शन
19 किस एक वैदिक साहित्य में मोक्ष की चर्चा मिलती है ? उपनिषद
20 अध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद में प्राप्त होता है? कठोपनिषद में
21 उपनिषद काल के राजा अश्वपति शासक थे – केकय के
22 वैदिक साहित्य का सही क्रम कौन-सा है ? वैदिक संहिताएं, ब्राह्मण, आरण्यक, उपनिषद
23 आरंभिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी है – सिंधु
24 वैदिक नदी अस्किनी की पहचान किस एक के साथ की जाती है? चेनाब
25 ऋग्वेद में किन नदियों का उल्लेख अफगानिस्तान के साथ आर्यों के संबंध का सूचक है ?
कुभा (काबुल), क्रमू (कुर्रम), गोमती (गोमल), और सुवास्तु (स्वात)।
26 वैदिक नदी कुमा का स्थान कहां निर्धारित होना चाहिए? अफगानिस्तान में
27 महाभारत काल में महानदी का नाम था – महानदी का नाम महानद था
28 कौन-सी प्रथा उत्तर- वैदिक काल (Post vadic) में प्रचलित हुई ?
धर्म अर्थ काम मोक्ष , ब्रह्मचर्य गृहस्थाश्रम वानप्रस्थ संन्यास
29 भारतीय संस्कृति के अंतर्गत ‘ऋत’ का अर्थ है – प्राकृतिक नियम
30 वैदिक देवताओं में किसे उनका पुरोहित माना जाता था ? बृहस्पति
31 कौन वह ब्रह्मवादिनी थी, जिसने कुछ वेद मंत्रों की रचना की थी?
लोपामुद्रा विश्ववारा, सिकता, निवावारी और घोषा शामिल हैं।
32 ऋग्वैदिक काल में निष्क शब्द का प्रयोग एक आभूषण के लिए होता था, किंतु परवर्ती काल में उसका प्रयोग किस अर्थ में हुआ – सिक्का
33 ऋग्वैदिक काल में निष्क किस अंग का आभूषण था ?
प्राचीन काल में सोने के हार को ‘निष्का’ कहा जाता था।
34 प्राचीन भारत में ‘निशाका जाने जाते थे – स्वर्ण आभूषण
35 बोगजकोई महत्वपूर्ण है, क्योंकि –
यहां से प्राप्त अभिलेखों में वैदिक देवताओं का नामोल्लेख प्राप्त होता है।
36 अभिलेखों में से कौन ईरान से भारत में आर्यों के आने की सूचना देता है ? बोगजकोई
37 किसने आर्यों के आदि देश के बारे में लिखा था ? बाल गंगाधर तिलक
38 जिस ग्रंथ में ‘पुरुषमेध’ का उल्लेख हुआ है, वह है – शतपथ ब्राह्मण
39 उत्तर वैदिक काल में किनको आर्य संस्कृति का धुर समझा जाता था? कुरु, पांचाल
40 गोत्र शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम हुआ था – ऋग्वेद में
41 पूर्व वैदिक आर्यों का धर्म प्रमुखतः था – प्रकृति पूजा और यज्ञ
42 ऋग्वेद काल में जनता मुख्यतया किसमें विश्वास करती थी? बलि एवं कर्मकांड
43 ऋग्वेद में उल्लिखित प्रसिद्ध ‘दस राजाओं का युद्ध किस नदी के किनारे लड़ा गया था ? परुष्णी
44 किस नदी को ऋग्वेद में ‘मातेतमा ‘देवीतमा’ एवं ‘नदीतमा संबोधित किया गया है? सरस्वती
45 उन जनजाति का नाम बतलाइए, जो ऋग्वैदिक आर्यों के पंचजन से संबंधित हैं – ये थे यदु, तुर्वस, द्रुह्य, अनु और पुरु।
46 प्राचीन काल में आर्यों के जीविकोपार्जन का मुख्य साधन था – पशुचारण एवं कृषि था
47 ऋग्वेद में उल्लिखित ‘यव’ शब्द किस कृषि उत्पाद हेतु प्रयुक्त किया गया है? जौ
48 ऋग्वैदिक पणि किस वर्ग के नागरिक थे? व्यापारी
49 वैदिक युग में प्रचलित लोकप्रिय शासन प्रणाली थी – वंश परंपरागत राजतंत्र
50 वैदिकयुगीन सभा थी – मंत्रिपरिषद
51 किस वेद में सभा और समिति को प्रजापति की दो पुत्रियां कहा गया है? अथर्ववेद
52 ऋग्वैदिक जन सभा जो न्यायिक कार्यों से संबंधित थी – समा
53 ‘आयुर्वेद’ अर्थात ‘जीवन का विज्ञान’ का उल्लेख सर्वप्रथम मिलता है – अथर्ववेद में
54 ऋग्वैदिक धर्म था – बहुदेववादी
55 सर्वाधिक ऋग्वैदिक सूक्त समर्पित है – इंद्र को
56 किसे ऋग्वेद में युद्ध-देवता समझा जाता है? इंद्र को
57 ऋग्वेद में सर्वाधिक संख्या में मंत्र संबंधित हैं – इंद्र – 250 ,अग्नि – 200 ,सोम- 123
58 पूर्व वैदिक आर्यों का सर्वाधिक लोकप्रिय देवता कौन था ? इंद्र
59 800 से 600 ईसा पूर्व का काल किस युग से जुड़ा है? ब्राह्मण युग
60 गायत्री मंत्र किस पुस्तक में मिलता है ? ऋग्वेद
61 गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी ? विश्वामित्र
62 सर्ग, प्रतिसर्ग, वंश, मन्वन्तर और वंशानुचरित संकेतक है –
पुराणों के पाँच भाग हैं: सर्ग, प्रतिसर्ग, वंश, मन्वंतर और वंशानुचरित।
63 पुराणों की संख्या है –
हिंदू धर्म में 18 पवित्र ग्रंथ हैं जिन्हें पुराण कहा जाता है।
64 श्रीमद्भागवद्गीता’ मौलिक रूप में किस भाषा में लिखी गई थी ? संस्कृत
65 महाभारत मूलतः किस रूप में जानी जाती थी? जयसंहिता
66 हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन हेतु किस सर्प ने रस्सी के रूप में स्वयं को प्रस्तुत किया? वासुकी
67 किस काल में अछूत की अवधारणा स्पष्ट रूप से उद्धृत हुई थी ? धर्मशास्त्र के समय में
68 ‘सत्यमेव जयते’ शब्द किस उपनिषद से लिए गए हैं? मुंडकोपनिषद
69 ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ कथन है, मूलतः – उपनिषदों का
70 किस उपनिषद का शाब्दिक अर्थ सफेद घोड़ा है ? श्वेताश्वतर उपनिषद
71 सत्यकाम जाबाल की कथा, जो अनब्याही मां होने के लांछन को चुनौती देती है, उल्लेखित है – छांदोग्य उपनिषद
72 ऋग्वेद की मूल लिपि थी – ब्राह्मी
73 अवेस्ता और ऋग्वेद में समानता है। अवेस्ता किस क्षेत्र से संबंधित है ? ईरान से
74 वैदिक काल में किस जानवर को “अघन्या” माना गया है ? गाय
75 ऋग्वैदिक काल के प्रारंभ में किसे महत्वपूर्ण मूल्यवान संपत्ति समझा जाता था ? गाय को
76 प्राचीन भारतीय समाज के प्रसंग में, कौन-सा वर्ग है ? वंश, गोत्र और कुल
77 संस्कारों की कुल संख्या कितनी है ? कुल सोलह संस्कार प्रचलित हैं।
78 जीविकोपार्जन हेतु ‘वेद-वेदांग’ पढ़ाने वाला अध्यापक कहलाता था – उपाध्याय

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.