उत्तर प्रदेश समसामयिकी मासिक मंथन (सितंबर 2023)

राज्य (उत्तर प्रदेश)

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 21 सितंबर, 2023 को पहले उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन कहाँ किया? – ग्रेटर नोएडा में
  • केंद्र सरकार ने 14 सितंबर, 2023 को किन राज्यों के किसानों के लिए फसल वर्ष 2023-24 में अफीम पोस्त की खेती के संबंध में लाइसेंस की वार्षिक लाइसेंसिंग नीति की घोषणा की है? – मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश
  • किस राज्य सरकार ने 12 सितंबर, 2023 को 20,000 से एक लाख की आबादी वाले 100 सबसे पिछड़े शहरी निकायों में ‘ आकांक्षी शहर योजना‘ (एस्पिरेशनल सिटी स्कीम) लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी ? – उत्तर प्रदेश
  • भारतीय भाषा उत्सव’ कार्यक्रम किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?- लखनऊ
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 सितंबर, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास कहाँ किया? – वाराणसी
  • एशियाई खेल 2023 में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक किसने जीता? – बागपत के अखिल श्योराण
  • हाल ही में, किस राज्य के सभी गांवों ने ओडीएफ प्लस का दर्जा हासिल किया है? – उत्तर प्रदेश
  • मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय किस राज्य में स्थापित किये जायेंगे? – उत्तर प्रदेश
  • 20वाँ राष्ट्रीय पुस्तक मेला (थीम – ‘ज्ञान कुम्भ’) किस शहर में आयोजित किया जा रहा है? – लखनऊ
  • उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार, 2022 से किसे सम्मानित किया गया है? – वर्षा चाहर
  • वाहन निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड इलेक्ट्रिक बस विनिर्माण इकाई कहाँ स्थापित करेगी? – उत्तर प्रदेश में
  • अंग दान पंजीकरण शिविर एवं दिव्य कला मेला किस शहर में आयोजित किया गया? – आगरा

उत्तर प्रदेश : अन्य महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाक्रम

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में मवेशियों की नस्ल बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नंद बाबा मिशन के तहत नंदिनी कृषक समृद्धि योजना शुरू की है।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 सितंबर, 2023 को अटल आवासीय विद्यालयों के ‘गुरुवार्ता संगम’ कार्यक्रम में अटल आवासीय विद्यालय की परिचायिका का विमोचन तथा वेबसाइट को लॉन्च किया।
  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह के आधार पर राज्यों की हालिया रैंकिंग में, उत्तर प्रदेश ने अक्टूबर 2019 और जून 2023 के बीच 11वां स्थान प्राप्त किया है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार राज्य भर में सभी सरकारी कामकाज को पूरी तरह ई-ऑफिस के माध्यम से करेगी तथा इसके लिये सभी जिलों में ई-ऑफिस पहल को लागू किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश में पीएम स्वामित्व योजना के अंतर्गत अब तक 66 लाख से ज्यादा घरौनियां (Property Ownership Cards) तैयार हो चुकी हैं।
  • उत्तर प्रदेश ने जनवरी 2023 से 61.05 लाख कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) स्थापित करके वर्तमान वित्त वर्ष में प्रगति चार्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
  • नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में सप्ताह में कुल 29 घंटे कक्षाएँ लगाने की संस्तुति की गई है। यूपी सरकार इसे लागू करेगी।
  • उत्तर प्रदेश में विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) की तर्ज पर विशेष शैक्षिक परिक्षेत्र बनाए जाएंगे।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( गीडा) में  ‘तत्वा प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री’ (Tatva Plastic Pipe Factory ) का उद्घाटन किया।
  • वर्ष 2023 का ‘निराला स्मृति सम्मान’ समकालीन कविता के कवि अरुण कमल को दिये जाने की घोषणा की गई है।
  • उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षा संस्थान (Uttar Pradesh State Institute of Education) भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखण्डी जैसी राज्य की क्षेत्रीय बोलियों भाषाओं में शब्दकोश तैयार कर रहा है।
  • 12 सितंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( Bundelkhand Industrial Development Authority) के गठन को मंजूरी दे दी गई।
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 21 सितंबर, 2023 को ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश की पहली अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय

  • केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 24 सितंबर, 2023 को अरुणाचल प्रदेश के किस हवाई अड्डे पर नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया? – तेजु हवाई अड्डे
  • हाल ही में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) के एक मोबाइल एप्लिकेशन ऐप ‘सरपंच संवाद’ का अनावरण कहाँ किया गया?- गुवाहाटी
  • केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परषोत्तम रुपाला ने 14 सितंबर, 2023 को आईसीएआर-सीआईबीए (आईसीएआर- केंद्रीय खारा जल मत्स्य पालन संस्थान ) झींगा किसान सम्मेलन-2023 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया? – गुजरात के नवसारी कृषि विश्वविद्यालय
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 सितंबर, 2023 को बीपीसीएल की रिफाइनरी में डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल परिसर और रिफाइनरी विस्तार परियोजना की आधारशिला कहाँ रखी ? – मध्य प्रदेश के बीना में 
  • भारत किसके साथ मिलकर एक ‘संयुक्त क्षमता-निर्माण पहल’ की शुरुआत की है? – संयुक्त राष्ट्र 
  • इंडो-लैटिन अमेरिका सांस्कृतिक महोत्सव के चौथे संस्करण का आयोजन कहां किया जा रहा है? – नई दिल्ली
  • नई दिल्ली में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए ‘संकल्प सप्ताह’ कार्यक्रम की शुरुआत कौन करेगा? – नरेंद्र मोदी
  • रक्षा मंत्री ने 26 सितंबर, 2023 को 13वें हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन [13th Indo-Pacific Armies Chiefs ‘ Conference (IPACC)] का उद्घाटन कहाँ किया?- नई दिल्ली
  • किस संस्था ने 26 सितंबर, 2023 को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी की? – राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC)
  • भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा देश भर के स्कूलों और कॉलेजों में कितने मानक क्लब स्थापित किए गए हैं? – 6,467
  • 18 सितंबर, 2023 को डिजिटल इंडिया टॉक शो सह इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन कहाँ किया गया? – दिल्ली विश्वविद्यालय में
  • केंद्र सरकार ने भारत की कम लागत वाली किस एयरलाइन को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी है? – अकासा एयर
  • भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत जी20 फ्रेमवर्क वर्किंग‍ ग्रुप (FWG) की चौथी और अंतिम बैठक 18-19 सितंबर 2023 को कहाँ आयोजित की गई ? – रायपुर (छत्तीसगढ़) मे
  • 19 सितंबर, 2023 से संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में शुरू हो गई है, पुराने संसद भवन को किस नाम से जाना जाएगा? – ‘संविधान सदन’
  • नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद ने 15 सितंबर, 2023 को कृषि सांख्यिकी आंकड़ों से संबंधित किस पोर्टल का शुभारंभ किया? – एकीकृत पोर्टल (यूपीएजी पोर्टल )
  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 15 सितंबर, 2023 को कहाँ से अखिल भारतीय स्वच्छता पखवाड़ा ‘स्वच्छता ही सेवा – 2023’ अभियान का शुभारंभ किया? – जयपुर
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 13 सितंबर, 2023 को ‘आयुष्मान भव’ अभियान के साथ-साथ आयुष्मान भव पोर्टल का शुभारंभ कहाँ किया? – गांधीनगर 
  • केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्किल इंडिया डिजिटल (एसआईडी) का शुभारम्भ कब किया? – 13 सितंबर, 2023
  • केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 12 सितंबर, 2023 को 141 पीएम श्री स्कूलों और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय की आधारशिला कहाँ रखी ? – देहरादून

आर्थिक

  • भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस को किस राज्य/ यूटी में लॉन्च किया गया? – दिल्ली 
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने किस को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है? – द कपोल को-ऑपरेटिव बैंक 
  • हाल ही में एमएस स्वामीनाथन का निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति थे? – कृषि 
  • ‘जीएसटी सहाय’ इनवॉइस फाइनेंसिंग लोन्स प्लेटफार्म किसके द्वारा लांच किया जायेगा? – सिडबी
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन को किस बैंक में हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दी है? – फेडरल बैंक 
  • दवा कंपनी ‘सिप्ला लिमिटेड’ ने को किस राज्य में अस्पतालों और फार्मेसियों को अपनी महत्वपूर्ण दवाओं के वितरण के लिए ड्रोन संचालित डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा की? – हिमाचल प्रदेश
  • किस संस्था ने वित्त वर्ष 2022 2023 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के अनुमान को 6.4 प्रतिशत से घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया ? – एशियाई विकास बैंक (ADB)
  • वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस – 2023 का (WSC) का 14वां संस्करण 15-17 सितंबर, 2023 को कहाँ आयोजित किया गया? – नवी मुंबई की वाशी
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 13 सितंबर, 2023 को स्वदेशी संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली विकसित करने के लिए किसके साथ समझौता किया है? – भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड

अंतरराष्ट्रीय

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नई दिल्ली में भारत की G20 प्रेसीडेंसी पर किस नाम से एक ई-बुक का अनावरण किया? – ‘पीपल्स G20 ‘
  • रक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग सहयोग पर भारत- मलेशिया संयुक्त उप-समिति की 10वीं बैठक 18 सितंबर, 2023 को कहाँ आयोजित की गई ? – नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न कानूनी विषयों पर सार्थक संवाद और चर्चा के लिए किस सम्मलेन का आयोजन 23 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में किया गया ? – ‘अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023’
  • भारत की जी-20 अध्यक्षता में अवसंरचना कार्यसमूह की चौथी बैठक 21-22 सितंबर, 2023 को कहाँ आयोजित की गई ? – मध्यप्रदेश के खजुराहो
  • ब्रिटेन सरकार किस कंपनी के साथ 15 सितंबर, 2023 को वेल्स में पोर्ट टैलबोट स्टीलवर्क्स के लिए 1.25 अरब पाउंड के संयुक्त निवेश पैकेज पर सहमत हुए हैं? – टाटा स्टील
  • G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले का आयोजन किस शहर में किया जायेगा? – नई दिल्ली 
  • 9वें ब्रिक्स संसदीय मंच में संसद के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेगा? – हरिवंश नारायण सिंह 
  • दुनिया के आठवें महाद्वीप का क्या नाम है जिसका नया मैप जारी किया गया है? – जीलैंडिया (Zealandia) 
  • नागोर्नो काराबाख में युद्धविराम के रूसी प्रस्ताव पर किन दो देशों की सेना ने सहमति व्यक्त की है? – अजरबैजान और आर्मेनिया
  • भारत और अमेरिका के बीच 26 सितंबर, 2023 को 2+2 अंतरसत्रीय संवाद कहाँ आयोजित किया गया? – वाशिंगटन
  • किस देश में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों के बीच भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए भारत सरकार ने 20 सितंबर, 2023 को परामर्श जारी किया है? – कनाडा
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व नेताओं ने 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को लागू करने पर कार्रवाई में तेजी लाने के लिए कब एक घोषणा पत्र को अपनाया ? – 18 सितंबर 2023 को
  • भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम ने 14 सितंबर, 2023 को किस देश के 9वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली ?  – सिंगापुर
  • भारत ऊर्जा सहित 8 क्षेत्रों में सहयोग पर 11 सितंबर, 2023 को किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? – सऊदी अरब
  • बांग्लादेश ने 3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के 10 एयरवस विमानों की खरीद के लिए किस देश के साथ समझौता किया है? – फ्रांस
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक तौर पर किस देश को जी20 की अध्यक्षता सौंपी ? – ब्राजील
  • 9 सितंबर, 2023 को जी20 का स्थायी सदस्य कौन बन गया है? – अफ्रीकी संघ

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • भारत ड्रोन शक्ति-2023′ शो (गाजियाबाद) का उद्घाटन किसने किया? – राजनाथ सिंह 
  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में एक नये हाइड्रोजन हब (पोर्ट बोनीथॉन हाइड्रोजन हब) को विकसित करने के लिए कितने अमेरिकी डॉलर की फंडिंग की घोषणा की? – 6.42 करोड़
  • किस राज्य में निपाह संक्रमण का पता लगाने के लिए टूनेट टेस्ट को मंजूरी दी गई है ? – केरल
  •  हाल ही में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने किस राज्य में तलछट के नमूनों में दुर्लभ धातु ‘वैनेडियम’ की खोज की है? – गुजरात 
  • इसरो ने पीएसएलवी- सी 57 (PSLV-C57) लॉन्च व्हीकल से 2 सितंबर, 2023 को सूर्य के अध्ययन के लिए किस मिशन को लॉन्च किया ? – “आदित्य-एल1”
  • किस एजेंसी ने 7 सितंबर, 2023 को श्मून स्नाइपरश् चंद्र लैंडर स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया? – जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA)
  • सीएसआईआर- एनआईएससीपीआर ने 15 सितंबर, 2023 को एक सप्ताह एक लैब कार्यक्रम के तहत ‘विज्ञान ज्ञान सम्मेलन कार्यक्रम’ का आयोजन कहाँ किया ? – नई दिल्ली में

पर्यावरण

  • 18 अगस्त, 2023 को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल होने वाला भारत का 42वां स्थल कौन है? – कर्नाटक के ‘होयसल के पवित्र मंदिर समूह’
  • 17 सितंबर, 2023 को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला भारत का 41वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कौन है ? – शांतिनिकेतन
  • इस वर्ष के विश्व पर्यटन दिवस का थीम क्या है? – ‘पर्यटन और हरित निवेश’ (Tourism and Green Investments) 
  • किस मंत्रालय ने हाल ही में विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 248 स्वच्छता अभियान संचालित किये? – जल शक्ति मंत्रालय
  • बिहार राज्य का दूसरा टाइगर रिजर्व किस जिले में स्थापित किया जायेगा? – कैमूर
  • कौन-सी कंपनी भारत में भूकंप चेतावनी सेवा शुरू करने जा रही है? – गूगल 
  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 29वां विश्व ओजोन दिवस कब मनाया ? – 16 सितंबर, 2023 को
  • 25 सितंबर, 2023 को देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन बस कहाँ चलायी गई ? – नई दिल्ली
  • किस अभयारण्य को मध्य प्रदेश के 7वें बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया है? – वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य
  • भारत में अधिसूचित बाघ अभयारण्यों की कुल संख्या अब कितनी हो गई है ? – 55
  • किस देश ने हाल ही में जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु हरित जलवायु कोष (जीसीएफ) के लिए 2 अरब अमेरिकी डॉलर प्रदान करने की घोषणा की? – ब्रिटेन
  • 6 सितंबर, 2023 को देश की पहली सोलर सिटी का लोकार्पण कहाँ किया गया? – सांची योजना
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती पर किस योजना का शुभारंभ किया? – विश्वकर्मा योजना
  • केंद्र सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों को दिए जाने वाले ऋण पर कितने प्रतिशत तक की सब्सिडी देगी? – 8 प्रतिशत
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक तीन वर्षों में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए किस योजना के विस्तार को मंजूरी दी ? – प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई )
  • 7,210 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ चार वर्ष ( 2023 से आगे) के लिए एक केंद्रीय क्षेत्र योजना के रूप में ई-कोर्ट परियोजना चरण-3 को केंद्रीय मंत्रिमंडल से कब मंजूरी दी गई? – 13 सितंबर, 2023

रिपोर्ट/सूचकांक

  • ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 किसके द्वारा जारी किया गया? – विश्व बौद्धिक संपदा संगठन 
  • विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा प्रकाशित ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2023 रैंकिंग में भारत ने 132 अर्थव्यवस्थाओं में रैंक क्या है? – 40वीं
  • किस संस्था ने 21 सितंबर, 2023 को ‘लो पावर स्मॉल-रेंज के एफएम रेडियो प्रसारण से संबंधित मुद्दों के बारे में अपनी सिफारिशें जारी की हैं? – भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI)
  • अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम ने भारत में जलवायु निवेश के लिए वित्तीय संसाधनों पर एक रिपोर्ट कब जारी की है ? – 26 सितंबर, 2023
  • भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ओआईएमएल इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर लीगल मेट्रोलॉजी) प्रमाण-पत्र -जारी करने वाला विश्व का कौन-सा देश बन गया है ? – 13वां

नियुक्ति/इस्तीफा

  • ‘भारत ऊर्जा शिखर सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन किसने किया? – आरके सिंह
  • येस बैंक ने हाल ही में किसे होलसेल बैंकिंग का कंट्री हेड नियुक्त किया है? – मनीष जैन
  • केंद्र सरकार ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया है? – 01 वर्ष 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार कौन है जिनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है? – अमित खरे
  • 15 सितंबर, 2023 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का कार्यवाहक निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? – राहुल नवीन
  • 14 सितंबर, 2023 को भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार को किस क्रेडिट कार्ड कंपनी का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है? – मास्टरकार्ड इंडिया

महत्वपूर्ण दिन

  • विश्व साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है? – 8 सितंबर
  • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस कब मनाया जाता है – 10 सितंबर
  • हिंदी दिवस कब मनाया जाता है – 14 सितंबर
  • विश्व ओजोन दिवस (16 सितंबर) की थीम क्या थी? – ‘मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल: ओजोन परत को ठीक करना और जलवायु परिवर्तन को कम करना’
  • अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है – 21 सितंबर
  • विश्व फार्मासिस्ट दिवस कब मनाया जाता है? – 25 सितंबर
  • विश्व पर्यटन दिवस हर साल कब मनाया जाता है? – 27 सितंबर 
  • विश्व हृदय दिवस प्रतिवर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है. इस वर्ष विश्व हृदय दिवस की थीम क्या थी? – ‘Use Heart, Know Heart’

पुरस्कार

  • ऑस्कर 2024 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में किस फिल्म को नामित किया गया है? – 2018: एवरीवन इज ए हीरो
  • दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जायेगा? – वहीदा रहमान 

खेल

  • किस देश की महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेल 2023 में स्वर्ण पदक जीता? – भारत 
  • किस देश ने पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स 2023 में महिला क्रिकेट का कांस्य पदक जीता? – बांग्लादेश 
  • एशियन गेम्स 2023 में भारत ने पहला स्वर्ण पदक किस खेल में जीता? – निशानेबाजी 
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ओवर में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय कौन बने है? – सूर्यकुमार यादव
  • हाल ही में किस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया? – C-295 MW एयरक्राफ्ट
  • आईबीएसए ब्लाइंड फुटबॉल इंटरकांटिनेंटल कप 2023 का आयोजन किस शहर में किया जायेगा? – कोच्चि
  • वनडे क्रिकेट इतिहास में किस टीम ने 3000 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है? – भारत
  • T20I क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया? – दीपेंद्र सिंह ऐरी 
  • T20I इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नेपाल के किस खिलाड़ी ने बनाया है? – कुशल मल्ल
  • भारत की पुरुषों की निशानेबाजी टीम (सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल) ने किस इवेंट में स्वर्ण पदक जीता? – 10 मीटर एयर पिस्टल 
  • एशियन गेम 2023 में महिला वुशू 60 किग्रा वर्ग में किस भारतीय ने रजत पदक जीता? – रोशिमिना देवी
  • एशियाई खेलों में महिला एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय कौन बनी है? – मनिका बत्रा
  • 22 से 24 सितंबर, 2023 तक देश में पहली बार मोटोजीपी (MotoGP) भारत का आयोजन कहाँ किया गया? – ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट
  • 22 सितंबर, 2023 को 3 मैचों की एक-दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में भारत ने किस देश को 5 विकेट से हराया? – ऑस्ट्रेलिया
  • भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल ने 21 सितंबर, 2023 को सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित हो रहे विश्व कुश्ती चौंपियनशिप में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में कौन-सा पदक जीता? – कांस्य
  • भारतीय निशानेबाज निश्चल ने 18 सितंबर, 2023 को रियो डी जेनेरियो में आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल स्पर्द्धा में कौन-सा पदक जीता? – रजत
  • 13 सितंबर, 2023 को जारी 2023 टाइम 100 नेक्स्ट: द इमर्जिंग लीडर्स शेपिंग द वर्ल्ड सूची में किस भारतीय महिला क्रिकेटर को स्थान दिया गया है? – हरमनप्रीत कौर
  • 14-19 सितंबर, 2023 तक चलने वाले आईएसएसएफ ( ISSF ) राइफल और पिस्टल निशानेबाजी विश्व कप कहाँ आयोजित किया जा रहा है? – दोहा (कतर)
  • एएफसी फुटबॉल अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर में 12 सितंबर, 2023 को भारत को किस देश ने हराया? – संयुक्त अरब अमीरात
  • एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन बन गए हैं? – विराट कोहली
  • 10 सितंबर, 2023 को जर्मनी ने किस देश को हराकर पहली बार बास्केटबॉल विश्व कप जीता? – सर्बिया
  • यूएस ओपन टेनिस -2023 टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स का खिताब किसने जीता? – अमरीका की कोको गॉफ

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.