गांधी एवं उनके प्रारंभिक आंदोलन – अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्न व्याख्या के साथ

1. करमचंद गांधी दीवान थे-

(a) पोरबंदर के
(b) राजकोट के
(c) वंकानेर के
(d) उपर्युक्त सभी राज्यों के

[U.P P.C.S. (Pre) 2001]

 

2. निम्न में से किस कॉलेज में गांधीजी ने पढ़ाई की थी?

(a) शामलदास कॉलेज, भावनगर
(b) धर्मेद्रसिंहजी कॉलेज, राजकोट
(c) गुजरात कॉलेज, अहमदाबाद
(d) बहाउद्दीन कॉलेज, जूनागढ़
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक

[66 B.P.S.C (Pre) 2020]

 

3. दक्षिण अफ्रीका में रहने की अवधि में महात्मा गांधी ने निम्न में से जिस पत्रिका का प्रकाशन किया, उसका नाम था-

(a) नवजीवन
(b) इंडिया गजट
(c) अफ्रीकनर
(d) इंडियन ओपिनियन

[U.P P.C.S. (Pre) 2002]

 

4. फीनिक्स फॉर्म कहां है?

(a) सूरतगढ़
(b) एसेक्स (इंग्लैंड)
(c) डरबन (द. अफ्रीका)
(d) कम्पाला

[M.P. P.C.S. (Pre) 1999]

 

5. एम.के. गांधी समर्थक थे-

(a) मार्क्सवादी समाजवाद के
(c) आदर्शवाद के
(d) दार्शनिक अराजकतावाद के

[U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

 

6. निम्न में से गांधीजी के रामराज्य के युगल सिद्धांत कौन थे?

(a) छुआछूत की समाप्ति तथा नशाबंदी
(b) सत्य तथा अहिंसा
(c) खादी तथा चरखा
(d) सही लक्ष्य तथा सही उपाय

[U.P P.C.S. (Pre) 1993]

 

7. गांधीजी की दृष्टि में अहिंसा का अर्थ है-

(a) सत्य की प्राप्ति का रास्ता
(b) राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्ति का रास्ता
(c) ईश्वर-संस्मरण का एकमात्र रास्ता
(d) आत्मविलीनीकरण

[U.PP.C.S (Pre) 1994]

 

8. गांधी के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा सही है?

(a) बिना मार्क्सवाद के मार्क्सवादी
(b) बिना समाजवाद के समाजवादी
(c) बिना व्यक्तिवाद के व्यक्तिवादी
(d) समाजवादियों में एक व्यक्तिवादी और समाजवादियों में एक मार्क्सवादी

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

 

9. गांधी की सत्याग्रह रणनीति में निम्नलिखित में से किसे सबसे अंतिम स्थान प्राप्त है?

(a) बहिष्कार
(b) धरना
(c) उपवास
(d) हड़ताल

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

 

10. गांधीजी के सिद्धांत के अनुसार, निम्न में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?

(a) सत्याग्रही का उद्देश्य शत्रु को पराजित करना है।
(b) सत्याग्रही का शस्त्र अहिंसा है।
(c) सत्याग्रही को अपने संकल्प में दृढ़ विश्वास होना चाहिए।
(d) सत्याग्रही को विरोधियों के प्रति द्वेष भाव नहीं रखना चाहिए।

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

 

11. गांधीजी के अनुसार, हिंसा का क्रूरतम रूप है-

(a) गरीबी का स्थायित्व
(b) गो-वध
(c) मानव हत्या
(d) महिलाओं और बच्चों का उत्पीड़न

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

 

12. गांधीजी ने परिवार नियोजन हेतु क्या तरीका बताया?

(a) आत्मनियंत्रण
(b) नसबंदी
(c) निरोध
(d) लूप

[M.P P.C.S (Pre) 1990]

 

13. गांधीजी दक्षिण अफ्रीका में कितने वर्ष रहे थे?

(a) 20 वर्ष
(b) 21 वर्ष
(c) 16 वर्ष
(d) 15 वर्ष

[M.P. P.C.S. (Pre) 2010]

 

14. महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत किस वर्ष में लौटे ? 

(a) 1915
(b) 1917
(c) 1916
(d) 1918

[M.P P.C.S. (Pre)1997]

 

15. दक्षिण अफ्रीका के किस रेलवे स्टेशन पर गांधी को ट्रेन से फेंका गया था?

(a) जोहॉन्सबर्ग
(b) पीटरमारित्सबर्ग
(c) डरबन
(d) प्रिटोरिया

[U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

 

16. एम. के. गांधी ने निम्नलिखित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशनों में से किस एक में सर्वप्रथम भाग लिया था?

(a) लखनऊ अधिवेशन,1916
(b) कलकत्ता अधिवेशन, 1901
(c) अमृतसर अधिवेशन, 1919
(d) नागपुर अधिवेशन, 1920

[U.P. P.C.S. (Mains) 2003, U.P.P.C.S.(Spl.) (Mains) 2004]

 

17. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी द्वारा स्थापित साबरमती आश्रम नगर के बाहर स्थित है-

(a) गांधीनगर
(b) अहमदाबाद
(c) राजकोट
(d) वर्धा

[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005]

 

18. महात्मा गांधी ने अहमदाबाद के निकट साबरमती के किनारे एक आश्रम बनाया था। इसे……. कहा जाता था।

(a) स्वाध्याय आश्रम
(b) हरिजन आश्रम
(c) सत्याग्रह आश्रम
(d) स्वराज आश्रम

[Chhattishgarh P.C.S. (Pre) 2003]

 

19. महात्मा गांधी से संबद्ध निम्नलिखित आश्रमों में कौन सबसे पुराना है?

(a) साबरमती
(b) फीनिक्स
(c) वर्धा
(d) सदाकत

[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]

 

20. गांधीजी ने ‘सेवाधर्म’ कहां अपनाया था?

(a) मुंबई
(b) शांतिनिकेतन
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) पुणे

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

 

21. महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु कौन थे?

(a) सी.आर. दास
(b) दादाभाई नौरोजी
(c) तिलक
(d) गोपाल कृष्ण गोखले

[U.P P.C.S. (Pre) 1991]

 

22. महात्मा गांधी के अनुसार, राजनीति का तात्पर्य था-

(a) धर्म विहीन राजनीति
(b) जनकल्याण के लिए सक्रियता
(c) सत्यविहीन राजनीति
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

 

23. गांधीजी ने राजनीति का जो प्रतिमान प्रस्तुत किया है, निम्न में से कौन-सी विशेषता उसमें नहीं है?

(a) नैतिकता
(b) धर्म
(c) मानवता
(d) सत्ता

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

 

24. निम्नलिखित में से किसने ‘सत्याग्रह’ शब्द को गढ़ा ?

(a) हरिलाल गांधी
(b) महात्मा गांधी
(c) रामदास गांधी
(d) मणिलाल गांधी

[U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

 

25. भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान सबसे पहले सत्याग्रह किसने किया था?

(a) सरदार पटेल
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) विनोबा भावे
(d) महात्मा गांधी

[Uttarakhand P.C.S (Pre) 2005]

 

26. निम्न में से कौन-सा भारत में गांधीजी का प्रथम सत्याग्रह आंदोलन था, जिसमें उन्होंने सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया?

(a) चंपारण
(b) खेड़ा
(c) अहमदाबाद
(d) रौलेट सत्याग्रह
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

[66th B.P.S.C (Pre) 2020]

 

27. निम्नलिखित में से मोहनदास करमचंद गांधी किसके लिए सर्वाधिक जाने जाते हैं?

(a) भारतीय स्वतंत्रता को प्राप्त करने के लिए निष्क्रिय विरोध करने के लिए।
(b) एक इस्लामी राष्ट्र स्थापित करने की इच्छा के लिए।
(c) हिंदुओं द्वारा राजनीतिक कार्यालय करने का विरोध करने के लिए।
(d) ब्रिटिश राज को समाप्त करने की हिंसा को प्रोत्साहित करने के लिए।

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

 

28. निम्नलिखित में से किसने कहा था-

“विदेशी वस्त्रों की बर्बादी ही उनके साथ सर्वोत्तम व्यवहार है।”

(a) रवींद्रनाथ टैगोर
(b) महात्मा गांधी
(c) चितरंजन दास
(d) सुभाष चंद्र बोस

[U.P. P.C.S. (Pre) 2010]

 

29. ब्रिटिश निर्मित उत्पादों का गांधी का बहिष्कार प्रभावी हुआ, क्योंकि ब्रिटेन भारत को एक बड़ा-

(a) नौपरिवहन केंद्र समझता था।
(b) औद्योगिक केंद्र समझता था।
(c) निर्मित वस्तुओं का बाजार समझता था।
(d) खनिज संसाधनों का स्रोत समझता था।

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

 

30. महात्मा गांधी के राजनीतिक जीवन की निम्नलिखित घटनाओं का कालक्रम क्या है?

1. चंपारण
2. अहमदाबाद मिल हड़ताल
3. खेड़ा
4. असहयोग आंदोलन

नीचे दिए हुए कूटों से उत्तर का चयन कीजिए-

(a) 2, 4, 3, 1
(b) 1, 2, 3, 4
(c) 4, 3, 2, 1
(d) 3, 4, 2, 1

[I.A.S. (Pre) 1993, Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

 

31. नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए निम्नलिखित घटनाओं को सही कालानुक्रम से निर्दिष्ट कीजिए-

1. रौलेट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह
2. चंपारण सत्याग्रह   
3. खेड़ा किसान आंदोलन
4. अहमदाबाद मिल हड़ताल

कूट :

(a) 2, 4, 3, 1
(b) 1, 2, 3 4
(c) 2, 1, 4, 3
(d) 3, 2, 4, 1

[U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

 

32. निम्न में से महात्मा गांधी का भारत में पहला सत्याग्रह कौन-सा था?

(a) अहमदाबाद
(b) बारदोली
(c) चंपारण
(d) वैयक्तिक
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

[64th B.P.S.C. (Pre) 2018]

 


33. निम्नलिखित कथनों में से कौन महात्मा गांधी के बारे में सही हैं?

1. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकोट में प्राप्त की थी।
2. कस्तूरबा के साथ उनका विवाह 13 वर्ष की आयु में हुआ था।
3. उन्होंने विधि का अध्ययन द इनर टेम्पुल, लंदन में किया था।
4. वे रस्किन की पुस्तक अनटू दिस लास्ट से सर्वाधिक प्रभावित हुए थे। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- (b) 1, 2 तथा 3

कूट :

(a) 1 तथा 2
(c) 1, 3 तथा 4
(d) 1, 2, 3 तथा 4

[U.P. P.S.C. (GIC) 2010]

 

34. महात्मा गांधी ने कहा था कि उनकी कुछ सबसे गहन धारणाएं “अनटू दिस लास्ट” नामक पुस्तक में प्रतिबिंबित होती हैं और इस पुस्तक ने उनके जीवन को बदल डाला। इस पुस्तक का वह संदेश क्या था जिसने महात्मा गांधी को बदल डाला?

(a) सुशिक्षित व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व है कि वह शोषित तथा निर्धनों का उत्थान करे
(b) व्यक्ति का कल्याण सब के कल्याण में निहित है
(c) उच्च जीवन के लिए ब्रह्मचर्य तथा आध्यात्मिक चिंतन अनिवार्य है
(d) इस संदर्भ में सभी उपर्युक्त (a), (b) तथा (c) कथन सही है

[I.A.S. (Pre) 2011]

 

35. गांधीवादी विचारधारा किनसे प्रभावित रही है?

(a) रस्किन से
(b) थोरो से
(c) टॉलस्टॉय से
(d) उपर्युक्त सभी से

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

 

36. निम्न में से किस आंदोलन से गांधीजी संबंधित नहीं थे?

(a) स्वदेशी आंदोलन
(b) खिलाफत आंदोलन
(c) वैयक्तिक सत्याग्रह आंदोलन
(d) भारत छोड़ो आंदोलन

[U.P Lower Sub. (Pre) 1998]

 

37. निम्नलिखित सत्याग्रहों में से किसका नेतृत्व महात्मा गांधी ने नहीं किया था?

(a) भारत छोड़ो आंदोलन
(c) बारदोली
(b) सविनय अवज्ञा
(d) खेड़ा

[U.P P.C.S. (Pre) 2005]

 

38. निम्न कथनों में से गांधी के संदर्भ में कौन सही है?

(a) जातिविहीन अछूतों की दशा में सुधार के लिए कठोर संघर्ष किया।
(b) असहयोग आंदोलन शुरू किया।
(c) सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया।
(d) उपर्युक्त सभी

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

 

39. महात्मा गांधी को सर्वप्रथम ‘राष्ट्रपिता’ किसने कहा था?

(a) जवाहरलाल नेहरू
(b) वल्लभभाई पटेल
(c) सी. राजगोपालाचारी
(d) सुभाष चंद्र बोस

[I.A.S (Pre) 1993, Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2007, U.P.P.C.S. (Pre) 2008, U.P. P.S.C. (GIC) 2010]

 

40. गांधी के नाम के पहले ‘महात्मा’ जोड़ा गया-

(a) चंपारण सत्याग्रह के दौरान
(b) रौलेट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह के दौरान
(c) 1919 ई. में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अमृतसर अधिवेशन में
(d) खिलाफत आंदोलन के आरंभ के समय

[U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002, U.P. P.C.S. (Pre) 2001]

 

41. निम्नलिखित में से किसने गांधीजी को सर्वप्रथम ‘महात्मा’ के तौर पर संबोधित किया था?

(a) जवाहरलाल नेहरू ने
(b) मदन मोहन मालवीय ने
(c) रबींद्रनाथ टैगोर ने
(d) सुभाष चंद्र बोस ने

[U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

 

42. नोआखाली काल में महात्मा गांधी के सचिव कौन थे?

(a) निर्मल कुमार बोस
(b) महादेव देसाई
(c) प्यारे लाल
(d) वल्लभभाई पटेल

[41st B.P.S.C. (Pre) 1996]

 

43. निम्नलिखित में से किस सत्याग्रह आंदोलन में गांधीजी ने प्रत्यक्ष रूप से भाग नहीं लिया?

(a) राजकोट सत्याग्रह
(b) खेड़ा सत्याग्रह
(c) वायकोम सत्याग्रह
(d) असहयोग आंदोलन

[41 B.P.S.C. (Pre) 1996]

 

44. भारतीय इतिहास के संदर्भ में वायकोम सत्याग्रह के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. यह अस्पृश्यता और जातिगत भेदभाव के विरुद्ध एक सत्याग्रह था।
2. महात्मा गांधी ने इस सत्याग्रह में भाग लिया था।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

कूट :

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2

[U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

 

45. महात्मा गांधी का छत्तीसगढ़ में प्रथम आगमन कब हुआ था?

(a) 2 अक्टूबर, 1906
(b) 20 दिसंबर, 1920
(c) 1 जुलाई, 1937
(d) 9 सितंबर, 1942

[Chhattisgarh P.C.S (Pre) 2005]

 

46. गांधी के निम्नलिखित अनुयायियों में से कौन पेशे से एक शिक्षक था?

(a) ए.एन. सिन्हा
(b) बृज किशोर प्रसाद
(c) जे.बी. कृपलानी
(d) राजेंद्र प्रसाद

[I.A.S. (Pre) 2008]

 

47. निम्न उद्योगपतियों में से कौन-से व्यक्ति लंबे समय तक ए.आई. सी.सी. के खजांची रहे तथा सन् 1930 में जेल भी गए?

(a) जी.डी. बिड़ला
(b) जमनालाल बजाज
(c) जे.आर.डी. टाटा
(d) बालचंद हीराचंद

[47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

 

48. “भारतीय कपड़ा व्यापारी, बैंकर, कांग्रेसी तथा महात्मा गांधी का निकट सहयोगी है,” यह उपयुक्त विवरण है-

(a) जी.डी. बिड़ला का
(b) एम.आर. जयकर का
(c) जमनालाल बजाज का
(d) बी.एस. श्रीनिवास शास्त्री का

[I.A.S. (Pre) 1993]

 

49. स्वाधीनता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के करीबी अंग्रेज मित्र थे-

(a) रेवरेंड थॉमस मूर
(b) ए.ओ. ह्यूम
(c) चार्ल्स एंड्रयूज
(d) विलियम बावेल

[46th B.P.S.C. (Pre) 2004]

 

50. 1920 में महात्मा गांधी के साथ निम्नलिखित में से किस मुस्लिम नेता का छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था?

(a) मौलाना मुहम्मद अली
(b) मौलाना शौकत अली
(c) मौलाना आजाद
(d) मौलाना रहमत अली

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2018]

 

51. निम्नलिखित में से किस कारागार को गांधीजी ने ‘मंदिर’ का नाम दिया था?

(a) नैनी
(b) यरवदा
(c) सेल्यूलर (पोर्ट ब्लेयर)
(d) आगाखान पैलेस

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

 

52. भारत की स्वाधीनता के समय महात्मा गांधी-

(a) कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के सदस्य थे।
(b) कांग्रेस के सदस्य नहीं थे।
(c) कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
(d) कांग्रेस के महासचिव थे।

[I.A.S. (Pre) 1993]

 

53. गांधीजी की मृत्यु पर किसने कहा था “हमारे जीवन से प्रकाश चला गया है ?”

(a) लॉर्ड माउंटबेटन
(b) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(c) डॉ. एस. राधाकृष्णन
(d) जवाहरलाल नेहरू

[M.P P.C.S. (Pre) 1995]

 

54. गांधीजी को ‘वन मैन बाऊंडरी फोर्स’ कहकर किसने संबोधित किया?

(a) चर्चिल ने
(b) एटली ने
(c) माउंटबेटन ने
(d) साइमन ने

[U.P. P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

 

55. निम्न में से किसने महात्मा गांधी को आदेशित किया था कि वह भारत में प्रथम वर्ष ‘खुले कान पर मुंह बंद कर’ व्यतीत करें?

(a) दादाभाई नौरोजी
(b) बाल गंगाधर तिलक
(c) फिरोजशाह मेहता
(d) गोपाल कृष्ण गोखले

[U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

 

56. भारतीय राजनीति में प्रवेश के पूर्व एक वर्ष तक देश में पर्यवेक्षक एवं विद्यार्थी के रूप में रहने की सलाह गांधीजी को किसने दी थी?

(a) एनी बेसेंट
(b) बाल गंगाधर तिलक
(c) गोपाल कृष्ण गोखले
(d) रबींद्रनाथ टैगोर

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

 

57. निम्नलिखित में से कौन कहा करते थे-“गलत साधन हमें कभी भी सही उद्देश्य तक नहीं ले जाते हैं”?

(a) सरदार पटेल
(b) एम.के. गांधी
(c) लाला लाजपत राय
(d) जवाहरलाल नेहरू

[U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

 

58. निम्नलिखित में से कौन इस सिद्धांत के प्रबल समर्थक थे कि “जो नैतिक दृष्टिकोण से गलत है, वह राजनीति दृष्टिकोण से कभी सही नहीं हो सकता है”?

(a) जवाहरलाल नेहरू
(b) सरदार पटेल
(c) एम.के. गांधी
(d) सी. राजगोपालाचारी

[U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

 

59. गांधीजी ने अपना पहला सत्याग्रह आरंभ किया-

(a) तुर्की पर ब्रिटिश आक्रमण के विरुद्ध
(b) 1935 के भारत सरकार अधिनियम के विरुद्ध
(c) मजदूरों को कम वेतन दिए जाने के विरुद्ध
(d) रौलेट एक्ट के विरुद्ध

[Uttarakhand P.C.S (Pre) 2002, U.P Lower Sub. (Pre) 1998]

 

60. निम्न में से किस आंदोलन में महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल का प्रयोग हथियार के रूप में किया था?

(a) असहयोग आंदोलन
(b) रौलेट सत्याग्रह
(c) अहमदाबाद की हड़ताल
(d) बारदोली सत्याग्रह

[U.P. P.C.S. (Pre) 2010]

 

61. महात्मा गांधी ने भारत में अपना पहला जनभाषण कहां दिया था?

(a) बंबई में
(b) लखनऊ में
(c) चंपारण में
(d) वाराणसी में

[U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

 

62. गांधीजी ने बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराने का अभियान कहां से आरंभ किया था?

(a) पटना
(b) कलकत्ता
(c) बंबई
(d) चंपारण

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

 

63. 1917-18 में अहमदाबाद में गांधीजी द्वारा चलाए गए सत्याग्रह में किसने हिस्सा लिया था?

(a) कृषक वर्ग
(b) औद्योगिक श्रमिक
(c) जनता
(d) मजदूर

[39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

 

64. गांधीजी के ट्रस्टीशिप के सिद्धांत के प्रतिपाद्य के संबंध में निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही है?

(a) दक्षिण अफ्रीका-1903
(b) लंदन-1904
(c) दिल्ली-1905
(d) अहमदाबाद-1906

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

 

65. गांधीवादी अर्थव्यवस्था के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है?

(a) वे अहिंसा पर आधारित अर्थव्यवस्था पर बल देते थे।
(b) केंद्रीकरण शोषण और असमानता को जन्म देता है, अतएव अहिंसक सामाजिक संरचना केंद्रीकरण विरोधी है।
(c) वे भारत में मशीनीकरण के पक्षधर नहीं थे।
(d) वे यू.एस.ए. में मशीनीकरण के पक्षधर नहीं थे।

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

 

66. एम. के. गांधी के अनुसार, अस्पृश्यों का सामाजिक-आर्थिक सुधार संपन्न किया जा सकता है-

(a) उनके मंदिर प्रवेश द्वारा
(b) उनको सहायता प्रदान करके
(c) उनके सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु कोष अलग करके
(d) उनके लिए कुटीर उद्योग स्थापित करके

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

 

67. ‘गांधियन इनोवेशन’ (गांधीजी का नवाचार) का तात्पर्य है-

(a) अधिक उत्पादन से
(b) घरेलू अर्थव्यवस्था में अधिक उत्पादन से
(c) उपभोग के लिए उत्पादन से
(d) कम निवेश से अधिक उत्पादन अधिक लोगों के लिए

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

 

68. कौन-सी घटना सबसे पहले हुई?

(a) खेड़ा सत्याग्रह
(b) सविनय अवज्ञा आंदोलन
(c) असहयोग आंदोलन
(d) चंपारण सत्याग्रह

[Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

 

69. चंपारण में इंडिगो के किसानों की दशा की ओर गांधीजी का ध्यान किसने आकर्षित किया?

(a) राजेंद्र प्रसाद
(b) अनुग्रह नारायण सिन्हा
(c) आचार्य कृपलानी
(d) राजकुमार शुक्ल
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

[66th B.P.S.C (Pre) 2020]

 

70. चंपारण में ‘तिनकठिया प्रथा’ का तात्पर्य था-

(a) 3/20 भू-भाग पर नील की खेती करना।
(b) 3/19 भू-भाग पर नील की खेती करना।
(c) 3/18 भू-भाग पर नील की खेती करना।
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

[U.P. P.C.S. (Pre) 2013]

 

71. गांधीजी ने भारत में पहली बार सत्याग्रह आंदोलन बिहार में कहां प्रारंभ किया गया?

(a) पटना
(b) गया
(c) मधुबनी
(d) चंपारण

[48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

 

72. ‘तीनकठिया’ कानून किस स्थान पर किसकी खेती से संबंधित है?

(a) गोरखपुर-अफीम
(b) बेगूसराय-धान
(c) चंपारण-नील
(d) बर्दबान-धान

[U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

 

73. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महात्मा गांधी को चंपारण आने तथा कृषकों की समस्या की जांच करने के लिए राजी किया।
2. चंपारण जांच में आचार्य जे.बी. कृपलानी महात्मा गांधी के सहयोगियों में से एक थे।

ऊपर दिए गए कथनों में कौन-सा/से सही हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो । और न ही 2

[I.A.S. (Pre) 2010]

 

74. चंपारण संघर्ष में निम्नलिखित में से किन्होंने महात्मा गांधी का साथ दिया था?

(a) वल्लभभाई पटेल और विनोबा भावे
(b) जवाहरलाल नेहरू और राजेंद्र प्रसाद
(c) राजेंद्र प्रसाद और अनुग्रह नारायण सिन्हा
(d) महादेव देसाई और मणिबेन पटेल

[U.P. P.C.S. (Pre) 1999]

 

75. निम्नलिखित में से कौन महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह से संबद्ध है?

(a) वल्लभभाई पटेल
(b) मदन मोहन मालवीय
(c) शौकत अली
(d) राजकुमार शुक्ल

[U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

 

76. चंपारण आंदोलन मुख्यतः किसके विरोध में था?

(a) भू-राजस्व
(b) नकदी फसल
(c) ब्रिटिश सरकार की कृषि नीति
(d) भू अनुदान
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक

[66 B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam) 2020]

 

77. भारत में नियोजित विकास का विरोध किसने किया?

(a) महात्मा गांधी
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) इंदिरा गांधी
(d) राजीव गांधी

[U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

 

78. चंपारण आंदोलन से कौन संबंधित नहीं था?

(a) राजेंद्र प्रसाद
(b) अनुग्रह नारायण सिन्हा
(c) जे.बी. कृपलानी
(d) जयप्रकाश नारायण

[42 B.P.S.C. (Pre) 1997]

 

79. ई. स. 1917 के चंपारण सत्याग्रह से कौन संबंधित नहीं

(a) जे.बी. कृपलानी
(b) राजकुमार शुक्ल
(c) राजेंद्र प्रसाद
(d) राम मनोहर लोहिया
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक

[67th B.P.S.C. (Pre) 2021]

 

80. निम्नलिखित में से कौन-सा एक चंपारण सत्याग्रह का अति महत्वपूर्ण पहलू है?

(a) राष्ट्रीय आंदोलन में अखिल भारतीय स्तर पर अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों और महिलाओं की सक्रिय सहभागिता
(b) राष्ट्रीय आंदोलन में भारत के दलित और आदिवासी समुदायों की सक्रिय भागीदारी
(c) भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में किसान असंतोष का सम्मिलित होना
(d) रोपण फसलों तथा वाणिज्यिक फसलों की खेती में भारी गिरावट

[I.A.S. (Pre) 2018]

 

81. चंपारण कृषीय जांच समिति का सदस्य निम्नलिखित में से कौन नहीं था?

(a) एफ.जी. स्लाई
(b) डी.जे. रीड
(c) अनुग्रह नारायण
(d) महात्मा गांधी

[R.O./A.R. O. (Pre.) 2017]

 

82. दक्षिण अफ्रीका से लौटने के पश्चात, गांधीजी ने प्रथम सफल सत्याग्रह (Satyagraha) आरंभ किया-

(a) चौरी-चौरा में
(b) डांडी में
(c) चंपारण में
(d) बारदोली में

[ILA.S. (Pre) 2000, U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

 

83. निम्नलिखित कथनों में से कौन चंपारण सत्याग्रह के संबंध में सही नहीं है?

(a) यह किसानों से जुड़ा था।
(b) इसे ‘तिनकठिया प्रथा’ के विरुद्ध संचालित किया गया था।
(c) डॉ. राजेंद्र प्रसाद तथा जे.बी. कृपलानी ने इसमें एम. के. गांधी को सहयोग दिया था।
(d) यह प्रथम आंदोलन था जिसे एम. के. गांधी ने संपूर्ण भारत के स्तर पर आरंभ किया था।

[U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

 

84. चंपारण नील आंदोलन के राष्ट्रीय नेता कौन थे?

(a) महात्मा गांधी
(b) बिरसा मुंडा
(c) बाबा रामचंद्र
(d) राम सिंह

[48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

 

85. महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह का किसने विरोध किया था?

(a) रबींद्रनाथ टैगोर
(b) एन.जी. रंगा
(c) राजकुमार शुक्ल
(d) राजेंद्र प्रसाद

[U.P. P.C.S. (Mains) 2007]

 

86. खेड़ा के किसानों के पक्ष में महात्मा गांधी के सत्याग्रह संघटित करने का क्या कारण था?

1. अकाल पड़ने के बावजूद प्रशासन ने भू-राजस्व की उगाही स्थगित नहीं की थी।
2. प्रशासन का यह प्रस्ताव था कि गुजरात में स्थायी बंदोबस्त लागू कर दिया जाए।

उपर्युक्त में से कौन-सा / कौन-से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो । और न ही 2

[I.A.S. (Pre) 2011]

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.