Daily Current Affairs in Hindi with MCQs- 5 October 2020

Q 1.पॉलीग्राफ परीक्षण के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह परीक्षण इस धारणा पर आधारित है कि जब कोई व्यक्ति झूठ बोलता है तो उसकी मानसिक प्रतिक्रियाएँ किसी सामान्य स्थिति में उत्पन्न होने वाली मानसिक प्रतिक्रियाओं से अलग होती हैं।
  2. इस परीक्षण के दौरान किसी व्यक्ति के रक्तचाप, स्पंदन, श्वसन, पसीने की ग्रंथि में परिवर्तन और रक्त प्रवाह को मापा जाता है।
  3. इस परीक्षण में व्यक्ति को नशीली दवाओं का इंजेक्शन दिया जाता है, जिससे वह व्यक्ति कृत्रिम निद्रावस्था या बेहोश अवस्था में पहुँच जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. उपर्युक्त तीनो कथन असत्य हैं

 

Q 2.भारतीय संविधान का कौन- सा अनुच्छेद राज्यपाल को क्षमादान देने और कुछ विशिष्ट मामलों में सज़ा को निलंबित करने, कम करने अथवा परिवर्तित करने की शक्ति प्रदान करता है?

  1. अनुच्छेद 72
  2. अनुच्छेद 21
  3. अनुच्छेद 151
  4. अनुच्छेद 161

 

Q 3.हाल ही में समाचारों में रहे ‘एरिओकौलोन परविसेफालम’ (Eriocaulon Parvicephalum) एवं ‘एरिओकौलोन कारावलेंस’ (Eriocaulon Karaavalense) हैं:

  1. पाइपवर्ट की नई प्रजातियाँ
  2. आर्किड की नई प्रजातियाँ
  3. कोस्किनियम फेनेस्ट्राटम की नई प्रजातियाँ
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

Q 4. समाचारों में चर्चित जामदानी बुनाई के बारें में कौन से कथन सत्य है?

  1. महीन मलमल जिस पर सजावटी रूपांकनों को बुना जाता है
  2. पश्चिमी भारत की सर्वाधिक लोकप्रिय परंपरा है
  3. इसमें कपास और सोने के धागे का उपयोग किया जाता है

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल  2 और 3
  4. उपर्युक्त सभी सत्य है

 

Q 5.निम्नलिखित में से कौन-सी परंपरा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल हैं?

  1. कुटियाट्टम
  2. योग
  3. राजस्थान का कालबेलिया लोक नृत्य
  4. कलरीपायट्टु

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल  2 और 3
  2. केवल  3 और 4
  3. केवल  1, 2 और 3
  4. उपर्युक्त सभी सत्य है

 

Q 6.निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

राज्य                    नृत्य/ परंपराएँ

तमिलनाडु:             काराकट्टम
मिजोरम:                तमांग सेलो
महाराष्ट्र:                 कोली

उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सहीसुम्मेलित है/हैं?

  1. केवल  1 और 2
  2. केवल  1 और 3
  3. केवल  2 और 3
  4. केवल 2

 

Q 7.मौर्यकालीन कला और वास्तुकला के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. पाषाण प्रमुख निर्माण सामग्री थी।
  2. चंपारण में लौरिया नंदनगढ़ स्तंभ अशोक के समय में निर्मित किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1, न ही 2

 

Q 8.निम्नलिखित में से किसका सबसे अधिक प्रकाशानुपात (Albedo / ऐल्बीडो ) होता है?

  1. स्थलमंडल
  2. वायुमंडल
  3. जलमंडल
  4. हिमांकमंडल

 

Q 9.भारत में निम्नलिखित में से कौनसे राज्य गेहूं और चावल के सबसे बड़े उत्पादक हैं?

  1. पंजाब और पश्चिम बंगाल
  2. उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल
  3. पंजाब और उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश और पंजाब

 

Q 10.आये दिन प्राकृतिक रूप से घटित होने वाली दावानल (wildfires) किस प्रकार से प्रकृति में एक अभिन्न भूमिका निभाते हैं?

  1. यह मृदा में पोषक तत्वों की मात्रा में वृद्धि करने में सहायता करती है।
  2. यह एक निस्संक्रामक (disinfectant) के रूप में कार्य करती है।
  3. यह सूर्य प्रकाश को वनों के धरातल तक पहुंचने में सक्षम बनती है, जिससे नई पीढ़ी को अंकुरित होने में सहायता मिलती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल  1 और 2
  2. केवल  2 और 3
  3. केवल  1 और 3
  4. उपर्युक्त तीनो कथन सत्य हैं

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.