Daily Current Affairs in Hindi with MCQs- 3 July 2021

Q 1.जुनेथीन किस देश में गुलामी की समाप्ति का सबसे पुराना राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला स्मरणोत्सव है?

  1. यूनाइटेड किंगडम
  2. भारत
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका
  4. दक्षिण अफ्रीका

 

Q 2.ताल ज्वालामुखी निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?

  1. इंडोनेशिया
  2. जापान
  3. इटली
  4. फिलीपींस

 

Q 3.15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के संदर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. 2021-26 की अवधि के लिए 2020-21 के समान, केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी 41% होने की सिफारिश की गई है।
  2. राज्यों को 2022 तक स्वास्थ्य पर खर्च को अपने बजट के 8% से अधिक तक बढ़ाना चाहिए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

 

Q 4.हाल ही में समाचारों में देखा गया, फ्रेट स्मार्ट सिटीज पहल , किसकी पहल है?

  1. नीति आयोग
  2. केंद्रीय वित्त मंत्रालय
  3. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
  4. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय

 

Q 5.लीफ(LEAF) गठबंधन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन गलत है/हैं

  1. यह देशों को वनों की कटाई को कम करने वाली नीतियों को प्राथमिकता देना शुरू करने के लिए आवश्यक वित्तीय आश्वासन प्रदान करता है।
  2. यह सभी G20 राष्ट्रों के सदस्यों के साथ एक पहल है।

नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

 

Q 6.हाल ही में खबरों में रहा ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI), किसके द्वारा जारी किया गया है?

  1. विश्व आर्थिक मंच
  2. विश्व बैंक
  3. एमनेस्टी इंटरनेशनल
  4. इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी)

 

Q 7.लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रयोगशाला (LaCONES) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें

  1. यह वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) का एक हिस्सा है।
  2. भारत का पहला राष्ट्रीय वन्यजीव आनुवंशिक संसाधन बैंक (NWGRB) LaCONES, हैदराबाद में कार्य कर रहा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

 

Q 8.खुदरा और थोक व्यापार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. एमएसएमई के लिए संशोधित दिशानिर्देशों के तहत अब एमएसएमई के रूप में खुदरा और थोक व्यापारों को भी शामिल किया गया है ।
  2. खुदरा और थोक व्यापारों को अब उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकरण करने की अनुमति नहीं होगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

 

Q 9.पुरातत्वविदों को हाल ही में दुर्गादेवी गांव में उत्खनन स्थल पर तीन सांस्कृतिक चरणों के अलग-अलग निशान मिले हैं। दुर्गादेवी गाँव कहाँ स्थित है?

  1. केरल
  2. उड़ीसा
  3. तमिलनाडु
  4. आंध्र प्रदेश

 

Q 10.टेक्नोलॉजी इनोवेशन प्लेटफॉर्म के संदर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. यह प्लेटफार्मों पर ‘बड़ी चुनौतियों’ के माध्यम से स्वदेशी रूप से प्रमुख ‘मदर’ निर्माण प्रौद्योगिकियों (key ‘mother’ manufacturing technologies’) के विकास की सुविधा प्रदान करेगा।
  2. छह प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म IIT बॉम्बे द्वारा विकसित किए गए हैं ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.