Daily Current Affairs in Hindi with MCQs- 21 September 2020

Q 1.हाल ही में समाचारों में चर्चित ‘निर्दिष्ट वित्तीय लेनदेन (Specified financial transactions)’ संबंधित है?

  1. विदेशों से भारतीय गैर-सरकारी संगठनों को प्राप्त दान।
  2. आयकर से मुक्त वित्तीय लेनदेन
  3. नागरिकों द्वारा किए गए उच्च-मूल्य के लेनदेन जिसकी निगरानी सरकार द्वारा की जाती है
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q 2.‘मिशन परिवार विकास‘ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. मिशन परिवार विकास देश के सभी राज्यों में जनसंख्या वृद्धि को स्थिर करने के उद्देश्य से एक परिवार नियोजन कार्यक्रम है।
  2. मिशन का उद्देश्य अधिकार-आधारित ढांचे के भीतर सूचना, विश्वसनीय सेवाओं और आपूर्ति के आधार पर उच्च गुणवत्ता वाले परिवार नियोजन विकल्पों तक पहुंच में तेजी लाना है।
  3. इसका लक्ष्य कुल प्रजनन दर को कम करना और 2025 तक इसे 2.1 पर लाना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. उपर्युक्त तीनों कथन सत्य है

Q 3.मिड एशियन फ्लाईवे (CAF) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. CAF आर्कटिक तथा हिंद महासागर और संबद्ध द्वीप श्रृंखलाओं के बीच यूरेशिया के एक बड़े महाद्वीपीय क्षेत्र को कवर करता है।
  2. सेट्रल एशियन वाटरबर्ड्स फ्लाईवे एक्शन प्लान प्रवासी जलपक्षियों और उनके पर्यावासों के संरक्षण को बढ़ावा देता है।
  3. कच्छ का रण, समुद्री राष्ट्रीय उद्यान तथा वन्यजीव अभयारण्य, प्रवासी जलपक्षियों के लिए प्रमुख स्थल हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. उपर्युक्त तीनों कथन सत्य है

Q 4.हाल ही में गृह मंत्रालय (MHA) ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में प्रशासन के लिए निम्नलिखित में से कौन LG के कार्यकारी कार्यों के अंतर्गत शामिल हैं।

  1. पुलिस
  2. सार्वजनिक आदेश
  3. भूमि
  4. भ्रष्टाचार-रोधी

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? सही कूट का चयन कीजिए:

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 1 ,2 और 4
  3. केवल 1 और 2
  4. उपर्युक्त सभी

Q 5.‘वैभव शिखर सम्मेलन’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इस शिखर सम्मेलन की शुरुआत 2 अक्तूबर, 2020 को होगी।
  2. यह प्रवासी भारतीय एवं देश के वैज्ञानिकों व शिक्षाविदों का एक वैश्विक शिखर सम्मेलन है।
  3. इस शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) मिलकर कर रहे हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. उपर्युक्त तीनों कथन सत्य है

Q 6.‘बैम्बू शूट’ (Bamboo shoots) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह बाँस के सुपाच्य नए अंकुरित बेंत होते हैं जो मिट्टी की सतह के नीचे ही निर्मित होते हैं।
  2. यह वायरल हमलों के लिये मानव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिये सबसे सस्ती इम्युनिटी बूस्टर का कार्य करते हैं।
  3. बांस की 136 प्रजातियों के साथ बाँस विविधता के मामले में भारत पहले स्थान पर है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही नहीं है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 3
  3. केवल 1 और 3
  4. उपर्युक्त तीनों

Q 7.बायोरिएक्टर (Bioreactors) का उपयोग किया जा सकता है

  1. सीवेज और अपशिष्ट जल का उपचार करने हेतु
  2. शैवाल जैसे फोटोट्रॉफिक जीवों को विकसित करने हेतु

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1, न ही 2

Q 8.प्राथमिक प्रदूषक और द्वितीयक प्रदूषक के बीच क्या अंतर हैं?

  1. द्वितीयक प्रदूषक के विपरीत प्राथमिक प्रदूषक एक प्रकार का वायु प्रदूषक है जो प्रत्यक्ष स्रोत से उत्सर्जित होता है।
  2. द्वितीयक प्रदूषक की तुलना में प्राथमिक प्रदूषक का वायुमंडलीय जीवन काल कम होता है।
  3. प्राथमिक प्रदूषक एक द्वितीयक प्रदूषक की तुलना में कम शक्तिशाली या हानिकारक होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? सही कूट का चयन कीजिए:

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. केवल 1 और 3

Q 9.विश्व के साथ होने वाले भारत के “चालू खाते (Current account)” लेनदेन में शामिल हैं

  1. वस्तुओं संबंधी निर्यात-आयात संतुलन
  2. विप्रेषण प्रवाह
  3. अदृश्य मदों का व्यापार
  4. विदेशी सरकारों द्वारा दिया गया ऋण

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 3 और 4
  3. केवल 1 और 2
  4. उपर्युक्त सभी सत्य है

Q 10.रुपया के मजबूत होने (Rupee Appreciation) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. देश में मजबूत विदेशी पोर्टफोलियो निवेश के कारण रुपया मजबूत हो सकता है।
  2. रुपये को मजबूत होने से रोकने से घरेलू विनिर्माण उद्योग को बढ़ावा मिल सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1, न ही 2

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.