Daily Current Affairs in Hindi with MCQs- 19 September 2020

Q 1.कभी-कभी समाचार में चर्चित ‘स्विफ्ट कोड (SWIFT Code)’ किससे संबंधित है ?

  1. अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग लेनदेन
  2. पेमेंट गेटवे सिस्टम
  3. क्विक टोल प्लाजा इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

Q 2.‘नंदनकानन ज़ूलॉजिकल पार्क’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. नंदनकानन ज़ूलॉजिकल पार्क आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अवस्थित है।
  2. इसकी स्थापना वर्ष 1960 में की गई थी।
  3. यह पार्क इंडियन पैंगोलिन और सफेद बाघ का प्रजनन केंद्र है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. उपर्युक्त तीनों कथन सत्य हैं

 

Q 3.‘सिंधु जल संधि’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. भारत और पाकिस्तान के बीच इस संधि पर वर्ष 1965 में हस्ताक्षर किये गए थे।
  2. इस संधि के तहत सिंधु नदी तंत्र के अंतर्गत 6 नदियों के जल को दोनों देशों के बीच बराबर (50:50) हिस्सों में बाँट दिया गया था।
  3. इस संधि के क्रियान्वयन हेतु स्थायी सिंधु आयोग (Permanent Indus Commission) का गठन किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल  3
  4. उपर्युक्त तीनों कथन सत्य हैं

 

Q 4.कभी-कभी समाचारों में चर्चित ‘बुडापेस्ट कन्वेंशन’ किससे संबंधित है?

  1. विश्व व्यापार संगठन
  2. साइबर सुरक्षा
  3. जैविक कृषि
  4. ओजोन क्षरण

 

Q 5.‘समुद्रयान’ परियोजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह दुर्लभ खनिजों के लिए गहरे समुद्र में खनन के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का एक पायलट प्रोजेक्ट है।
  2. यह समुद्र के अध्ययन के लिए गहरे समुद्र में एक पनडुब्बी वाहन में मनुष्यों को भेजने की परियोजना है।
  3. इसरो द्वारा परियोजना शुरू की गई है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 3
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 2
  4. उपर्युक्त तीनों कथन सत्य हैं

 

Q 6.कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन का सबसे बड़ा मानवीय स्रोत कौन-सा है ?

  1. औद्योगिक प्रक्रियाएं
  2. जीवाश्म ईंधन का दहन
  3. कृषि क्षेत्र
  4. वनों की कटाई

 

Q 7.शैवाल के अनुप्रयोगों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. बायोडीजल और बायोएथेनॉल बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।
  2. यह एक पूर्ण प्रोटीन है जिसमें आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं।
  3. उर्वरक और मृदा स्वास्थ्य में वृद्धि (soil conditioner) के लिए उपयोग किया जाता है।
  4. अपशिष्ट जल उपचार में उपयोग किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 , 2 और 3
  2. केवल 2, 3 और 4
  3. केवल 1, 2 और 4
  4. उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

 

Q 8.दक्षिणी गोलार्ध पर साइबेरिया के समान ठंडी और कठोर जलवायु का अनुभव क्यों नहीं होता है?

  1. दक्षिणी गोलार्ध में उच्च अक्षांशों पर सापेक्षिक रूप से स्थल भाग की अनुपस्थिति
  2. जलवायु पर समुद्र का अत्यधिक प्रभाव होने से सर्दियों की कठोरता में कमी हो जाती है

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1, न ही 2

 

Q 9.महान हिमालय में स्थित शीत मरुस्थल लद्दाख निम्नलिखित में से किससे घिरा हुआ है ?

  1. उत्तर में काराकोरम और दक्षिण में ज़ांस्कर श्रेणी से
  2. उत्तर में ज़ांस्कर और दक्षिण में काराकोरम श्रेणी से
  3. उत्तर में पीर पंजाल और दक्षिण में ज़ांस्कर श्रेणी से
  4. उत्तर में काराकोरम और दक्षिण में पीर पंजाल श्रेणी से

 

Q 10.जैव-उपचार (bio-remediation) कार्यों के लिए उपयोग किए जा सकने वाले बैक्टीरियों में शामिल हैं

  1. नाइट्रोसोमोनस
  2. रोडोकॉकस
  3. पैनीबैसिलस

उपर्युक्त में से कौन सा/से सही है/हैं? सही कूट का चयन कीजिए:

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. उपर्युक्त तीनों कथन सत्य हैं

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.