Daily Current Affairs in Hindi with MCQs- 19 October 2020

Q 1.न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. न्यू डेवलपमेंट बैंक ब्रिक्स राष्ट्रों द्वारा द्वितीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान स्थापित एक बहुपक्षीय विकास बैंक है।
  2. बैंक ऋण, गारंटी और इक्विटी भागीदारी के माध्यम से सार्वजनिक या निजी परियोजनाओं का समर्थन करेगा और परियोजनाओं को बैंक द्वारा तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  3. बैंक की प्रारंभिक अधिकृत पूंजी को संस्थापक सदस्यों के बीच समान रूप से वितरित किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/ हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. उपर्युक्त सभी

 

Q 2.द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX-20 भारतीय नौसेना और निम्नलिखित में से किस देश की नौसेना के बीच है?

  1. श्रीलंका
  2. मलेशिया
  3. थाईलैंड
  4. स्वीडन

 

Q 3.ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2020 के संदर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) 2020 में भारत 107 देशों में 94 वें स्थान पर है।
  2. भारत “गंभीर” भुखमरी की श्रेणी में बना हुआ है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/ हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

 

Q 4.मूलवाद/Originalism (U.S.A) के संदर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. मूलवाद का अर्थ देश के संविधान की उसके 18 वीं सदी के संस्थापक नेताओं के इरादों के अनुसार व्याख्या करना है।
  2. “जीवित संविधान/ Living Constitution”,”मूलवाद/ originalism ” सिद्धांत के विपरीत है ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/ हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

 

Q 5.भारत का पहला सीप्लेन प्रोजेक्ट निम्नलिखित में से किस राज्य में शुरू हो रहा है?

  1. गुजरात
  2. केरल
  3. पंजाब
  4. ओडिशा

 

Q 6.स्‍थायी कार्बनिक प्रदूषकों (Persistent Organic Pollutants: POPs) पर स्टॉकहोम कन्वेंशन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

  1. स्‍थायी कार्बनिक प्रदूषकों पर स्टॉकहोम कन्वेंशन एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संधि है, जिसका उद्देश्य POPs के उत्पादन और उपयोग को समाप्त करना या प्रतिबंधित करना है।
  2. भारत ने उन सभी रसायनों पर प्रतिबंध की पुष्टि की है जो स्टॉकहोम कन्वेंशन के तहत सूचीबद्ध स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरनाक हैं।
  3. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों के तहत POPs नियमों के विनियमन को अधिसूचित किया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही है/ हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. उपर्युक्त सभी

 

Q 7.निम्नलिखित में से किसे पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ (Ecosystem Services) माना जाता है?

  1. अपरदन और बाढ़ नियंत्रण
  2. ज्ञान का निर्माण और विचारों का प्रसार
  3. मृदा का निर्माण
  4. जल शोधन

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/ हैं?

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 1 , 3 और 4
  3. केवल 2 , 3 और 4
  4. उपर्युक्त सभी

 

Q 8.किसी भौगोलिक क्षेत्र की जैव-विविधता के लिए निम्नलिखित में से कौन-से खतरे हो सकते हैं?

  1. वैश्विक तापन
  2. पर्यावास विखंडन
  3. विदेशी प्रजातियों का आक्रमण
  4. शाकाहार को बढ़ावा देना

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/ हैं?

  1. केवल 1, 2 और 3
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 4
  4. उपर्युक्त सभी

 

Q 9.” खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE)” के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :

  1. खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खेल केंद्रों को खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) के रूप में उन्नत किया है।
  2. इन केंद्रों को खेल उपकरण, उच्च प्रदर्शन प्रबंधक, कोच, खेल वैज्ञानिक, तकनीकी सहायता, आदि में अंतराल को कम करने के रूप में सहायता प्रदान की जाएगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/ हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

 

Q 10.एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) के संदर्भ में , निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. स्वदेशी रूप से विकसित कम वजन वाले फायर एंड फोरगेट मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (low weight, fire and forget Man Portable Anti-Tank Guided Missile /MPATGM) पिछले साल सितंबर में सफलतापूर्वक लॉन्च हुए थे।
  2. मिसाइल एक ‘टैंडम’ हाई एक्सप्लोसिव एंटी-टैंक (HEAT) वारहेड का उपयोग करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/ हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. दोनों 1 और 2
  4. न तो 1 और न ही 2

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.