Read in English
राष्ट्रीय घटनाएँ एवं कार्यक्रम
1. चर्चित आकाशतीर प्रोजेक्ट पर रक्षा मंत्रालय ने किस कंपनी से अनुबंध किया था? – भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL)
भारतीय सेना की वायु रक्षा कोर को आकाशतीर परियोजना के तहत कमांड और कंट्रोल सिस्टम मिला।
अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम
2. हाल ही में किस देश ने अपने रोजगार वीज़ा कार्यक्रम में बदलाव किया है? – न्यूजीलैंड
हाल ही में न्यूज़ीलैंड ने पिछले साल लगभग रिकॉर्ड प्रवासन के बाद अपने रोजगार वीज़ा कार्यक्रम में तत्काल बदलाव किया है।
बदलाव के तहत कम कुशल नौकरियों के लिए अंग्रेजी भाषा की आवश्यकता शुरू करने और अधिकांश नियोक्ता कार्य वीजा के लिए न्यूनतम कौशल और कार्य अनुभव सीमा निर्धारित करने जैसे उपाय शामिल हैं।
3. विश्व भविष्य ऊर्जा शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश द्वारा किया जाता है? – संयुक्त अरब अमीरात
विश्व भविष्य ऊर्जा शिखर सम्मेलन का आयोजन 16 से 18 अप्रैल तक संयुक्त अरब अमीरात में किया जायेगा।
सम्मेलन के दोरान स्वस्छ ऊर्जा के स्त्रोत को बढ़ावा देने, स्वच्छ ऊर्जा की नई टेकनोलॉजी के विकास पर चर्चा की जाती है।
4. विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी द्वारा जारी की गई 2022 डोपिंग रिपोर्ट के अनुसार किस देश में सर्वाधिक डोपिंग मामले है ? – भारत
1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक भारतीय एथलीटों के 3,865 टेस्ट का परीक्षण किया गया जिसमे से 125 टेस्ट पॉजिटिव रहे।
विश्व में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहाँ 100 से अधिक सकारात्मक परिणाम आए है।
संख्या की दृष्टि से रूस, भारत के बाद दूसरे स्थान पर और संयुक्त राज्य अमेरिका तीसरे स्थान पर रहा।
आर्थिकी
5. चर्चा में बोकारो स्टील प्लांट किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया था ? – सोवियत संघ
झारखंड में स्थित बोकारो के स्टील प्लांट में फर्नेश एरिया के गैस पाइप फट जाने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक हो गई।
खेलकूद
6. आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक के स्थान पर किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है? – लिजाड विलियम्स
आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को टीम में शामिल किया है।
इंग्लैंड के बल्लेबाज ब्रूक निजी कारणों से टूर्नामेंट से हट गए थे।
विलियम्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए दो टेस्ट, चार एकदिवसीय और 11 T20 मैच खेले है।
दिल्ली कैपिटल्स ने चार करोड़ रुपये में ब्रूक को टीम में शामिल किया था।
संक्षिप्त खबरें
नियुक्तियां
7. नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ इंडिया का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है ? – मीनेश शाह
मीनेश शाह को नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ इंडिया का चेयरमैन चुना गया है।
मीनेश शाह को मंगल जीत राय के स्थान पर चुना गया है।
युद्धाभ्यास/सैन्य अभियान
8. हाल ही में ‘सागर कवच’ एक्सरसाइज का आयोजन कहां किया गया? – लक्षद्वीप
हाल ही में दो दिवसीय ‘सागर कवच’ अभ्यास का आयोजन लक्षद्वीप द्वीप समूह में आयोजित किया गया।
इस अभ्यास में भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल, समुद्री पुलिस, मत्स्य पालन, सीमा शुल्क और अन्य सुरक्षा एजेंसियों सहित सभी समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने भाग लिया।
राज्य करेंट अफेयर्स
9. केरल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने किस राज्य में 5,200 साल पुरानी हड़प्पा बस्ती की खोज की है ? – गुजरात
हाल ही में केरल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने गुजरात के कच्छ जिले खटिया गांव में 5,200 साल पुरानी हड़प्पा बस्ती की खोज की है।
इस खोज में टेराकोटा मिट्टी के बर्तन, चीनी मिट्टी के बर्तन, कलाकृतियां और जानवरों की हड्डियाँ मिली है।
कुछ साल पहले, खोजकर्ताओं ने गुजरात के कच्छ जिले के खटिया गांव के बाहरी इलाके में 500 कब्रों वाले एक सामूहिक दफन स्थल की खोज की थी।
10. मिराज शहर को संगीत वाद्ययंत्र बनाने की अपनी कला के लिए जीआई टैग प्रदान किया गया, यह किस राज्य में है? – महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के सांगली जिले का छोटा सा शहर मिराज संगीत वाद्ययंत्र, विशेषकर सितार और तानपुरा बनाने की अपनी शिल्प कौशल के लिए जाना जाता है।
मिराज शहर को हाल ही में जीआई टैग प्रदान किया गया है।
जीआई टैग एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र से आने वाले उत्पाद को दर्शाता है और जो इसके व्यावसायिक मूल्य को बढ़ाता है।
VisionIAS Daily Current Affairs
VIDEO
Download PDF
Drishti Prelim Mcq Questions
VIDEO
Adda247 Current Affairs
VIDEO
Download PDF
Next Exam Daily Current Affairs
VIDEO
Download PDF