नासा के मैगेलन मिशन के संग्रहीत डेटा का विश्लेषण करने के बाद, हाल ही में वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने शुक्र ग्रह पर नए लावा प्रवाह को देखा है, जिससे पता चलता है कि यह ग्रह 1990 और 1992 के बीच ज्वालामुखी रूप से सक्रिय था।
खेलकूद
2. हाल ही में ‘एशियाई आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024’ कहां आयोजित की गई? – ताशकंद, उज्बेकिस्तान
भारतीय पर्वतारोही सत्यदीप गुप्ता एक सत्र में दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है
उन्होंने माउंट एवरेस्ट से माउंट ल्होत्से तक 11 घंटे और 15 मिनट में यात्रा कर एक और रिकॉर्ड बनाया, सत्यदीप गुप्ता ने पहले 8516 मीटर ऊंचे माउंट ल्होत्से पर चढाई पूरी की, जिसके बाद 8849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रिकॉर्ड स्थापित्त किया
सत्यदीप गुप्ता ने इससे पहले 21 मई को माउंट एवरेस्ट और 22 मई को माउंट ल्होत्से पर चढ़ाई की थी।
नियुक्तियां
5. हाल ही में 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) में समिति A के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – अपूर्व चंद्रा
भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा को 27 मई से 1 जून तक जिनेवा में आयोजित 77वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) में समिति A का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
समिति A सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, आपातकालीन तैयारी, रोगाणुरोधी प्रतिरोध, जलवायु परिवर्तन और WHO वित्तपोषण जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा करती है।
6. किसे कर्मचारी चयन आयोग (SSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? – राकेश रंजन