ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स द्वारा जारी कि गई दुनिया के शीर्ष 15 सुपर अमीरों की सूची में भारत के 2 व्यवसायी मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को शामिल किया गया है।
इस सूचि में 110 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मुकेश अम्बानी 12वें स्थान पर हैं।
वही 100 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी इस सूचि में 14वां स्थान पर रहे।
खेलकूद
2. निकहत ज़रीन, जिन्होंने हाल ही में एलोर्डा कप 2024 में स्वर्ण पदक जीता, किस खेल से संबंधित हैं? – बॉक्सिंग
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्विटेक (Iga Swiatek) ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर अपना तीसरा इटालियन ओपन खिताब जीता।
यह स्विटेक के करियर का 21वां खिताब था।
वहीं पुरुषों का एकल खिताब अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने नाम किया।
4. विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 मे स्वर्ण पदक विजेता दीप्ति जीवनजी किस खेल से सबंधित है? – दौड़
जापान के कोबे में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप – 2024 का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता मे भारतीय धावक दीप्ति जीवनजी ने महिला T20 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
यह विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 भारत का पहला स्वर्ण पदक था साथ ही यह भारत का पैरा विश्व चैंपियनशिप की ट्रैक स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक था।
5. बैडमिंटन थाईलैंड ओपन 2024 का पुरुष युगल का ख़िताब किसने जीता? – सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
19 मई, 2024 को ईरान के कट्टरपंथी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की उत्तर-पश्चिमी ईरान में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई।
एक महत्वपूर्ण राजनीतिक हस्ती और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के संभावित उत्तराधिकारी रायसी को ईरान के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में देखा जाता था।
उनकी अप्रत्याशित मृत्यु ने ईरान और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय दोनों पर गहरा प्रभाव डाला है।
7. हाल ही में विलियम लाई चिंग-ते किस देश के नए राष्ट्रपति बने हैं? – ताइवान
पुरातत्वविदों ने मंगलुरु शहर में बोलूर पन्ने कोटेदा बब्बू स्वामी मंदिर के पास एक प्राकृतिक पत्थर की चट्टान पर मानव पैरों के निशान के रूप में रॉक कला का पहला सबूत खोजा है।
पैरों के निशान संभवतः पहली या दूसरी शताब्दी ईस्वी में बनाए गए होंगे।
नियुक्तियां
9. भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार संभाला है? – संजीव पुरी
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधन, क्षमता निर्माण और संचार योजना के डिजिटलीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी), भारत के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये है।
14. हाल ही में नील नदी की एक सहायक शाखा अहरामत शाखा की खोज की गई, नील नदी किस महाद्वीप की प्रमुख नदी है? – अफ्रीका