तेलुगु देशम पार्टी के नरसीपटनम विधायक, सी. अय्यन्ना पत्रुडु, को 22 जून, 2024 को 16वीं आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।
उनका चुनाव निर्विरोध था क्योंकि किसी अन्य विधायक ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया था।
अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम
3. हाल ही में, ’43वें विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेल’ कहाँ आयोजित किए गए थे? – फ्रांस
16-23 जून, 2024 को फ्रांस के सेंट-ट्रोपेज़ में आयोजित 43वें विश्व चिकित्सा और स्वास्थ्य खेलों में, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के चार अधिकारियों ने रिकॉर्ड 32 पदक जीते।
लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव मलिक, मेजर अनीश जॉर्ज, कैप्टन स्टीफन सेबेस्टियन और कैप्टन डानिया जेम्स ने सामूहिक रूप से 19 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य पदक हासिल किए।
मेडगेम्स चिकित्सा और स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन है, जो पहली बार 1978 में आयोजित किया गया था।
आर्थिकी
4. हाल ही में किसने विश्व निवेश रिपोर्ट 2024 जारी की है? – यूएनसीटीएडी
विशेषज्ञों के अनुसार, नेट्रॉन झील पर राजहंसों (Flamingos) की आबादी लगातार घट रही है, इसके पीछे प्रतिकूल मौसम और अतिक्रमण को कारण बताया गया है, जिससे पक्षी कम संख्या में वापस लौट रहे है।
नेट्रॉन झील उत्तर तंजानिया में केन्या की सीमा पर स्थित एक खारे पानी की झील है. यह एक रामसर साइट भी है।
खेलकूद
6. आर्चरी विश्व कप 2024 में भारत के लिए दो कांस्य पदक किसने जीते? – धीरज बोम्मदेवरा
तुर्किये के अंताल्या में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2024 स्टेज 3 में, 22 वर्षीय धीरज बोम्मदेवरा ने रिकर्व स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीते।
भारत ने कुल चार पदक हासिल किए: एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य।
आदिति स्वामी, ज्योति सुरेखा वेन्नम और परनीत कौर से युक्त भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक हासिल की, जो इस सीजन में उनकी लगातार तीसरी जीत है।
संक्षिप्त खबरें
चर्चित व्यक्ति
7. एनटीए परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए किसकी अध्यक्षता में 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है? – के राधाकृष्णन
नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले सामने आने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए 7 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।
यह समिति एनटीए की संरचना, कार्यप्रणाली, परीक्षा प्रक्रिया, पारदर्शिता, स्थानांतरण और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में सुधार के लिए शिक्षा मंत्रालय को सुझावों के साथ 2 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
चर्चित स्थल
8. वर्ल्ड क्राफ्ट्स काउंसिल ने किस शहर को वर्ल्ड क्राफ्ट सिटी का टैग प्रदान किया? – श्रीनगर
हाल ही में वर्ल्ड क्राफ्ट्स काउंसिल (डब्ल्यूसीसी) ने श्रीनगर शहर को वर्ल्ड क्राफ्ट सिटी (डब्ल्यूसीसी) टैग प्रदान किया है।
यह टैग डब्ल्यूसीसी द्वारा दुनिया भर में सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक विकास में स्थानीय शिल्पकारों और समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देने के लिए दिया जाता है।
इसकी शुरुआत साल 2014 में की गयी थी।
9. केरल के किस शहर को आधिकारिक रूप से भारत का पहला यूनेस्को साहित्य का शहर घोषित किया गया है? – कोझिकोड
भारत 25 से 27 जून, 2024 तक नई दिल्ली में चीनी सेक्टर में एक वैश्विक कार्यक्रम ‘आईएसओ परिषद बैठक’ की मेजबानी कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन के सदस्यों के रूप में लगभग 85 देश हैं, जो दुनिया में लगभग 90 प्रतिशत चीनी उत्पादन करते हैं।
इस कार्यक्रम में 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है।
14. फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI-TTP) लॉन्च करने वाला देश का पहला हवाई अड्डा कौन सा है? – इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI-TTP) लॉन्च किया।
जिसके साथ इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI-TTP) लॉन्च करने वाला देश का पहला हवाई अड्डा बन गया।