आधुनिक भारत टेस्ट 1
आधुनिक भारत टेस्ट 1
Quiz-summary
0 of 20 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
Information
इस टेस्ट में सम्मिलित प्रश्न एन.सी.ई.आर.टी. पर आधारित है|
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 20 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Average score |
|
Your score |
|
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
- Answered
- Review
-
Question 1 of 20
1. Question
1 pointsगांधी-इरविन समझौता के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. ब्रिटिश सरकार सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान गिरफ्तार सभी कैदियों को रिहा करने को सहमत हो गई।
2. लोगों को नमक बनाने का अधिकार दिया गया।
3. इस समझौते के तहत कांग्रेस ने सविनय अवज्ञा आंदोलन रोक दिया।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?Correct
व्याख्याः
- पहला कथन असत्य है। वायसराय लॉर्ड इरविन और गांधीजी के बीच मार्च 1931 में एक समझौता हुआ जिसे इतिहास में गांधी-इरविन समझौता के नाम से जाना जाता है। इस समझौते के तहत सरकार ने अहिंसक रहने वाले राजनीतिक बंदियों को रिहा करने पर तैयार हुई।
- दूसरा तथा तीसरा कथन सत्य है। इस समझौते के तहत उपयोग के लिये नमक बनाने का अधिकार तथा विदेशी वस्त्रों और शराब की दुकानों पर धरना देने का अधिकार भी मान लिया गया। इस समझौते के तहत कांग्रेस ने सविनय अवज्ञा आंदोलन रोक दिया।
Incorrect

Question 2 of 20
2. Question
1 pointsकांग्रेस ने किस गोलमेज़ सम्मेलन में भाग लिया था?
Correct
व्याख्याः गांधी-इरविन समझौते के पश्चात कांग्रेस ने द्वितीय गोलमेज़ सम्मेलन में भाग लिया था। कांग्रेस की ओर से गांधीजी दूसरे गोलमेज़ सम्मेलन में भाग लेने इंग्लैण्ड गए।

Question 3 of 20
3. Question
1 pointsनिम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिये तथा नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः1. नेहरू रिपोर्ट
2. गांधी-इरविन समझौता
3. सविनय अवज्ञा आंदोलन
4. भगत सिंह को फाँसी
कूटःCorrect
व्याख्याः
घटनाएँ कालानुक्रम
1. नेहरू रिपोर्ट 1928
2. सविनय अवज्ञा आंदोलन 12 मार्च, 1930
3. गांधी-इरविन समझौता 5 मार्च, 1931
4. भगत सिंह को फाँसी 23 मार्च, 1931Incorrect
व्याख्याः
घटनाएँ कालानुक्रम
1. नेहरू रिपोर्ट 1928
2. सविनय अवज्ञा आंदोलन 12 मार्च, 1930
3. गांधी-इरविन समझौता 5 मार्च, 1931
4. भगत सिंह को फाँसी 23 मार्च, 1931 -
Question 4 of 20
4. Question
1 points1935 के भारत सरकार कानून की विशेषताओं के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. एक अखिल भारतीय संघ की स्थापना।
2. ब्रिटिश भारत की 50 प्रतिशत जनता को मताधिकार प्रदान किया गया।
3. सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व प्रणाली की समाप्ति।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?Correct
व्याख्याः केवल पहला कथन सत्य है। 1935 के भारत सरकार कानून में एक नए अखिल भारतीय संघ की स्थापना तथा प्रांतों में प्रांतीय स्वायत्तता के आधार पर एक नई शासन प्रणाली की व्यवस्था की गई। यह संघ ब्रिटिश भारत के प्रांतों तथा रजवाड़ों पर आधारित था। इस कानून के द्वारा केंद्र में दो सदनों वाली एक संघीय विधायिका की व्यवस्था की गई, जिसमें रजवाड़ों को भिन्न-भिन्न प्रतिनिधित्व दिया गया। मगर रजवाड़ों के प्रतिनिधियों का चुनाव जनता द्वारा नहीं किया जाता था, बल्कि उन्हें वहाँ के शासक मनोनीत करते थे।

Question 5 of 20
5. Question
1 points1935 के भारत सरकार कानून के अंतर्गत फरवरी 1935 में हुए प्रांतीय चुनावों में कांग्रेस ने कितने प्रांतों में अपनी सरकार बनाई?
Correct
व्याख्याः 1935 के भारत सरकार कानून के संघीय पक्ष को कभी लागू नहीं किया गया, पर प्रांतीय पक्ष जल्द ही लागू कर दिया गया। 1935 के नए कानून का कड़ा विरोध करने के वावजूद कांग्रेस ने इसके अंतर्गत होने वाले चुनावों में भाग लेने का निर्णय किया हालाँकि गांधीजी ने एक भी चुनाव-सभा को संबोधित नहीं किया। फरवरी 1937 में हुए चुनावों में कांग्रेस ने अधिकांश प्रांतों में भारी जीत हासिल की। ग्यारह में से सात प्रांतों में जुलाई 1937 में कांग्रेसी मंत्रिमंडल बने। बाद में कांग्रेस ने दो प्रांतों में साझी सरकारें भी बनाई। इस तरह कांग्रेस ने कुल 9 प्रांतों में अपनी सरकार बनाई जिसमें से उसे 7 प्रांतों में पूर्ण बहुमत हासिल था।

Question 6 of 20
6. Question
1 points1937 के प्रांतीय चुनावों में किन प्रांतों में गैर-कांग्रेसी सरकारें बनी?
1. असम
2. बंबई
3. पंजाब
4. बंगाल
कूटःCorrect
व्याख्याः 1937 के प्रांतीय चुनावों में केवल बंगाल और पंजाब प्रांत में ही गैर-कांग्रेसी मंत्रिमंडल बन सके। पंजाब में कम्युनिस्ट पार्टी ने एवं बंगाल में कृषक प्रजा पार्टी और मुस्लिम लीग ने मिलकर सरकार बनाई।

Question 7 of 20
7. Question
1 points1938 में कांग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन में सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस समय कांग्रेस ने आर्थिक योजना का विचार अपनाया और एक राष्ट्रीय योजना समिति बनाई। इस राष्ट्रीय योजना समिति का अध्यक्ष किसे बनाया गया?
Correct
व्याख्याः 1938 में हरिपुरा अधिवेशन में सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए और उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय योजना समिति बनाई।

Question 8 of 20
8. Question
1 pointsकांग्रेस समाजवादी पार्टी की स्थापना किसके नेतृत्व में की गई?
Correct
व्याख्याः 1934 में आचार्य नरेंद्र देव तथा जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में कांग्रेस समाजवादी पार्टी की स्थापना हुई।

Question 9 of 20
9. Question
1 pointsभारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वामी सहजानंद सरस्वती का संबंध किससे था?
Correct
व्याख्याः 1936 में स्वामी सहजानंद सरस्वती की अध्यक्षता में पहला अखिल भारतीय किसान संगठन बना।

Question 10 of 20
10. Question
1 pointsमुस्लिम लीग द्वारा पाकिस्तान के नाम से अलग राज्य बनाने की मांग करने वाला प्रस्ताव किस वर्ष पारित किया गया?
Correct
व्याख्याः 1940 में मुस्लिम लीग ने एक प्रस्ताव पारित करके मांग की कि स्वाधीनता के बाद देश के दो भाग कर दिये जाएँ और पाकिस्तान नाम का एक अलग राज्य बनाया जाए

Question 11 of 20
11. Question
1 points1939 में कांग्रेस मंत्रिमंडल ने सात प्रांतों से त्यागपत्र दे दिया था। इसका प्रमुख कारण था-
Correct
व्याख्याः भारत की ब्रिटिश सरकार ने 1939 में शुरू हुए द्वितीय विश्वयुद्ध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस या केंद्रीय विधानसभा के चुने हुए सदस्यों से परामर्श किये बिना ही एकपक्षीय घोषणा करके भारत को युद्ध में शामिल कर लिया। मगर कांग्रेस के नेताओं का सवाल यह था कि एक गुलाम राष्ट्र के द्वारा दूसरों के मुक्ति-संघर्ष में साथ देना किस प्रकार संभव है? इसलिये उन्होंने मांग की कि भारत को स्वाधीन देश घोषित किया जाए या कम-से-कम भारतीयों को समुचित अधिकार दिये जाएँ, ताकि वे युद्ध में सक्रिय रूप से भाग ले सकें। ब्रिटिश सरकार ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया। इसलिये कांग्रेस ने अपने मंत्रिमंडलों को आदेश दिया कि वे त्यागपत्र दे दें।

Question 12 of 20
12. Question
1 pointsअक्तूबर 1940 में गांधीजी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह प्रारंभ किया। गांधीजी ने प्रथम सत्याग्रही किसे चुना?
Correct
व्याख्याः अक्तूबर 1940 में गांधीजी ने कुछ चुने हुए व्यक्तियों को साथ लेकर सीमित पैमाने पर सत्याग्रह चलाने का निर्णय किया, जिसे सीमित इसलिये रखा गया कि देश में व्यापक उथल-पुथल न हो।
व्यक्तिगत सत्याग्रह करने वाले पहले व्यक्ति विनोबा भावे थे।Incorrect
व्याख्याः अक्तूबर 1940 में गांधीजी ने कुछ चुने हुए व्यक्तियों को साथ लेकर सीमित पैमाने पर सत्याग्रह चलाने का निर्णय किया, जिसे सीमित इसलिये रखा गया कि देश में व्यापक उथल-पुथल न हो।
व्यक्तिगत सत्याग्रह करने वाले पहले व्यक्ति विनोबा भावे थे। -
Question 13 of 20
13. Question
1 pointsक्रिप्स मिशन के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः1. क्रिप्स मिशन 1942 में भारत आया।
2. इस मिशन के अध्यक्ष स्टैफोर्ड क्रिप्स भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के पहले समर्थक थे।
3. इस मिशन का उद्देश्य भारत में पूर्ण स्वतंत्रता स्थापित करना था।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?Correct
व्याख्याः केवल कथन (1) और (2) सत्य हैं।
- द्वितीय विश्वयुद्ध में भारत का सहयोग प्राप्त करने के लिये ब्रिटिश सरकार ने एक कैबिनेट मंत्री स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में मार्च 1942 में एक मिशन भेजा। क्रिप्स लेबर पार्टी के उग्र सदस्य और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के पक्के समर्थक थे।
- तीसरा कथन असत्य है। क्रिप्स ने घोषणा की कि भारत में ब्रिटिश नीति का उद्देश्य यहाँ ‘जितनी जल्दी संभव हो स्वशासन की स्थापना करना था’, फिर भी क्रिप्स तथा कांग्रेसी नेताओं की लंबी बातचीत टूट गई।

Question 14 of 20
14. Question
1 pointsअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा 8 अगस्त, 1942 को बंबई में किस प्रस्ताव को पारित किया गया?
Correct
व्याख्याः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मीटिंग 8 अगस्त,1942 को बंबई में हुई, जिसमें “भारत छोड़ो प्रस्ताव” स्वीकार किया गया तथा इस उद्देश्य को पाने के लिये गांधीजी के नेतृत्व में एक अहिंसक जनसंघर्ष चलाने का फैसला किया गया।

Question 15 of 20
15. Question
1 pointsकिस आंदोलन के दौरान गांधीजी ने कहा “हम या तो भारत को स्वतंत्र कराएंगे या इस प्रयास में मारे जाएंगे, मगर हम अपनी पराधीनता को जारी रहते देखने के लिये जीवित नहीं रहेंगे”?
Correct
व्याख्याः 8 अगस्त 1942 की रात, जिस दिन कांग्रेस द्वारा भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया गया, गांधीजी ने भारतवासियों से कहा कि मैं आपको छोटा-सा मंत्र दे रहा हूँ; आप इसे अपने दिलों में संजोकर रख लें और हर एक साँस में इसका जाप करें। वह मंत्र है “करो या मरो” हम या तो भारत को स्वतंत्र कराएंगे या इस प्रयास में मारे जाएंगे, मगर हम अपनी पराधीनता को जारी रहते देखने के लिये जीवित नहीं रहेंगे।

Question 16 of 20
16. Question
1 pointsभारत छोड़ो आंदोलन के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः1. यह आंदोलन स्वतः स्फूर्त था।
2. यह एक हिंसक आंदोलन था।
3. उच्च वर्ग के लोग तथा नौकरशाही ने बढ़-चढ़ कर इस आंदोलन में भाग लिया।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?Correct
व्याख्याः
- केवल कथन (1) और (2) सत्य हैं। कांग्रेस ने 8 अगस्त,1942 को भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित किया तथा अगले ही दिन 9 अगस्त को बहुत तड़के ही गांधीजी तथा अन्य कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार करके अनजानी जगह ले जाकर कैद कर दिया गया तथा कांग्रेस को एक बार पुनः गैर-कानूनी संस्था घोषित कर दिया गया। इन गिरफ्तारियों की खबर ने पूरे देश को सकते में डाल दिया और हर जगह विरोध में एक स्वतः स्फूर्त आंदोलन उठ खड़ा हुआ। पूरे देश में कारखानों में, स्कूल-कॉलेजों में हड़तालें हुईं, प्रदर्शन हुए जिनमें शामिल लोगों पर लाठीचार्ज व फायरिंग भी हुई। बार-बार के दमन से क्रुद्ध होकर जनता ने अनेक जगहों पर हिंसक कार्यवाहियाँ भी कीं। अतः यह आंदोलन अहिंसात्मक नहीं था।
- तीसरा कथन असत्य है। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उच्च वर्ग के लोग तथा नौकरशाह सरकार के वफ़ादार रहे।

Question 17 of 20
17. Question
1 points‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान किन जगहों पर ‘समानांतर सरकार’ की स्थापना की गई?1. बलिया
2. झाँसी
3. मिदनापुर
4. सतारा
कूटःCorrect
व्याख्याः 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान संयुक्त प्रांत, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के अनेक भागों में ब्रिटिश शासन लुप्त हो गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले में, बंगाल के मिदनापुर ज़िलें में, तामलुक और बंबई के सतारा ज़िले जैसे कुछ क्षेत्रों में क्रांतिकारियों ने “समानांतर सरकारें” बना लीं।

Question 18 of 20
18. Question
1 points1939 में सुभाष चंद्र बोस और उनके वामपंथी समर्थकों द्वारा किस संगठन की स्थापना की गई?
Correct
व्याख्याः 1939 में कांग्रेस के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने के बाद सुभाष चंद्र बोस और उनके वामपंथी समर्थकों ने फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।

Question 19 of 20
19. Question
1 pointsलाल किला मुकदमा में कौन-कौन से सैनिक शामिल थे?
1. जनरल मोहन सिंह
2. जनरल शाहनवाज
3. जनरल गुरदयाल सिंह ढिल्लो
4. जनरल प्रेम सहगल
कूटःCorrect
व्याख्याः
ब्रिटिश सरकार ने आज़ाद हिंद फौज़ के जनरल शाहनवाज़, जनरल गुरदयाल सिंह ढिल्लो और जनरल प्रेम सहगल पर दिल्ली के लाल किले में मुकदमा चलाने का फैसला किया, जिसे इतिहास में लाल किला मुकदमा के नाम से जाना जाता है।पूरे देश में उनकी रिहाई की मांग को लेकर विशाल जन प्रदर्शन हुए। हालाँकि कोर्ट मार्शल में आज़ाद हिंद फौज़ के इन बंदियों को दोषी पाया गया, मगर सरकार ने उन्हें छोड़ देने में भलाई समझी।

Question 20 of 20
20. Question
1 pointsनीचे दी गईं ऐतिहासिक घटनाओं को कालानुक्रम के अनुसार व्यवस्थित करें तथा दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनें-1. भारत छोड़ो आंदोलन
2. क्रिप्स मिशन
3. नौसेना विद्रोह
4. लाल किला मुकदमा
कूटःCorrect
व्याख्याः
घटनाएँ तिथि
1. क्रिप्स मिशन मार्च 1942
2. भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त 1942
3. लाल किला मुकदमा नवंबर 1945
4. नौसेना विद्रोह फरवरी 1946Incorrect
व्याख्याः
घटनाएँ तिथि
1. क्रिप्स मिशन मार्च 1942
2. भारत छोड़ो आंदोलन अगस्त 1942
3. लाल किला मुकदमा नवंबर 1945
4. नौसेना विद्रोह फरवरी 1946