भारत भौतिक पर्यावरण टेस्ट 9
भारत भौतिक पर्यावरण टेस्ट 9
Quiz-summary
0 of 20 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
Information
इस टेस्ट में सम्मिलित प्रश्न कक्षा 11 की पुस्तक भारत भौतिक पर्यावरण (एन.सी.ई.आर.टी.) पर आधारित है| यदि आप ‘भारत भौतिक पर्यावरण’ विषय की अधिक जानकारी नहीं रखते है तो इस टेस्ट को देने से पहले आप पुस्तक का रिविजन आवश्य करें|
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 20 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Average score |
|
Your score |
|
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
- Answered
- Review
-
Question 1 of 20
1. Question
1 pointsनीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. पूर्वी तट पश्चिमी तट की तुलना में चौड़े और उभरे हुए हैं।
2. पूर्वी तट पर बहने वाली नदियाँ यहाँ पर लम्बे-चौड़े डेल्टा बनाती हैं।
3. पूर्वी तट पर पत्तनों एवं पोताश्रय का विकास करना मुश्किल होता है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?Correct
व्याख्याः पश्चिमी तटीय मैदान की तुलना में पूर्वी तटीय मैदान चौड़ा और उभरा हुआ है। पूर्व की ओर बहने वाली और बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियाँ यहाँ लम्बे-चौड़े डेल्टा बनाती हैं। इसमें महानदी, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी का डेल्टा शामिल है। उभरा तट होने के कारण यहाँ पत्तन और पोताश्रय कम हैं। यहाँ पर महाद्वीपीय शेल्फ की चौड़ाई 500 किलोमीटर है जिसके कारण यहाँ पत्तनों और पोताश्रयों का विकास मुश्किल है।
Incorrect

Question 2 of 20
2. Question
1 pointsनीचे दिये गए कुछ पर्वत चोटियों पर विचार कीजियेः
1. सैडल पीक
2. माउंट डियोवोली
3. माउंट कोयोब
4. माउंट थुईल्लर
उपरोक्त पर्वत चोटियाँ अवस्थित हैंCorrect
व्याख्याः भारत में दो द्वीप समूह हैं-एक बंगाल की खाड़ी में, दूसरा अरब सागर में। बंगाल की खाड़ी में द्वीपों को दो श्रेणियों में बाँटा जाता है, उत्तर में अंडमान और दक्षिण में निकोबार। उत्तरी अंडमान में अवस्थित सैडल पीक इस द्वीप समूह की सबसे ऊँची चोटी है। माउंट डियोवोली मध्य अंडमान में, माउंट कोयोब दक्षिणी अंडमान में तथा माउंट थुईल्लर ग्रेट निकोबार में अवस्थित है।

Question 3 of 20
3. Question
1 pointsभारत का एकमात्र जीवित ज्वालामुखी द्वीप अवस्थित हैः
Correct
व्याख्याः भारतीय द्वीप समूह में कुछ छोटे द्वीपों की उत्पत्ति ज्वालामुखी से हुई है। बैरन आइलैंड नामक द्वीप भारत का एकमात्र जीवित ज्वालामुखी द्वीप है जो अंडमान द्वीप समूह में स्थित है।

Question 4 of 20
4. Question
1 pointsदस डिग्री चैनल पृथक् करता है-
Correct
व्याख्याः दस डिग्री चैनल अंडमान द्वीप समूह को निकोबार द्वीप समूह से पृथक् करता है, जबकि ग्रेट चैनल सुमात्रा को निकोबार से अलग करता है।

Question 5 of 20
5. Question
1 pointsअंडमान-निकोबार द्वीप समूह में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?
Correct
व्याख्याः अंडमान-निकोबार द्वीप समूह विषुवत वृत्त के समीप स्थित है एवं यहाँ की जलवायु विषुवतीय है, इस कारण यहाँ पर सदाबहार वन पाए जाते हैं।

Question 6 of 20
6. Question
1 pointsलक्षद्वीप के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. लक्षद्वीप समूह छोटे प्रवाल द्वीपों से बना है।
2. 11 डिग्री चैनल इस द्वीप समूह को दो भागों में बाँटता है।
3. इस द्वीप समूह के उत्तर में कनानोरे द्वीप एवं दक्षिण में अमीनो द्वीप स्थित हैं।
उपरोक्त में कौन-से कथन सत्य हैं?Correct
व्याख्याः
- कथन 1 सत्य है। केरल के मालाबार तट के समीप स्थित लक्षद्वीप द्वीप समूह छोटे-छोटे प्रवाल द्वीपों से बना है। पहले इनको लकाद्वीप, मीनिकॉय तथा एमीनद्वीप के नाम से जाना जाता था। 1973 में इनका नाम लक्षद्वीप रखा गया। यहाँ पर 36 द्वीप हैं और इनमें से 11 पर ही मानव आवास हैं।
- कथन 2 सत्य है। 11° चैनल पूरे द्वीप समूह को दो भागों में बाँटता है।
- कथन 3 असत्य है। लक्षद्वीप के उत्तर में अमीनो द्वीप और दक्षिण में कनानोरे द्वीप स्थित है। इस द्वीप समूह पर तूफान निर्मित पुलिन हैं जिस पर अबद्ध गुटिकाएँ, शिंगिल, गोलाश्मिकाएँ तथा गोलाश्म पूर्वी समुद्री तट पर पाए जाते हैं।
- कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय है। इस द्वीप समूह पर कई प्रकार के पादप तथा जंतु पाए जाते हैं।

Question 7 of 20
7. Question
1 pointsपिटली द्वीप, जहाँ मनुष्य का आवास नहीं है तथा वहाँ एक पक्षी अभयारण्य है। भारत में यह किस जगह पर स्थित है-
Correct
व्याख्याः लक्षद्वीप समूह में स्थित पिटली द्वीप पर एक पक्षी अभयारण्य है तथा यहाँ पर कोई मानव निवास नहीं है।

Question 8 of 20
8. Question
1 pointsभारत-श्रीलंका के बीच अवस्थित है-
1. पाक जलसंधि
2. न्यू मूरे द्वीप
3. मन्नार की खाड़ी
4. पिरम द्वीप
कूटःCorrect
व्याख्याः भारत श्रीलंका से मन्नार की खाड़ी और पाक जलसंधि द्वारा अलग हुआ है। न्यू मूरे द्वीप बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के समीप अवस्थित है, जबकि पिरम द्वीप खम्भात की खाड़ी में स्थित है।

Question 9 of 20
9. Question
1 pointsभू-वैज्ञानिक संरचना व शैल समूह की भिन्नता के आधार पर भारत को किन-किन भू-वैज्ञानिक खंडों में विभाजित किया जाता है, जो भौतिक लक्षणों पर आधारित हैं?
1. प्रायद्वीपीय खंड
2. हिमालय और अन्य अतिरिक्त प्रायद्वीपीय पर्वत मालाएँ
3. सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र मैदान
4. भारतीय द्वीप समूह
कूटःCorrect
व्याख्याः भू-वैज्ञानिक संरचना व शैल समूह की भिन्नता के आधार पर भारत को तीन भू-वैज्ञानिक खंडों में विभाजित किया जाता है, जो भौतिक लक्षणों पर आधारित हैं-
- प्रायद्वीपीय खंड
- हिमालय और अन्य अतिरिक्त प्रायद्वीपीय पर्वतमालाएँ
- सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र मैदान

Question 10 of 20
10. Question
1 pointsभारत का प्रायद्वीपीय खंड मुख्यतः किन शैलों से बना है?
1. ग्रेनाइट
2. बेसाल्ट
3. नीस
4. बलुआ पत्थर
कूटःCorrect
व्याख्याः भारत का प्रायद्वीपीय भाग मुख्यतः प्राचीन ग्रेनाइट व नीस से बना है। कैम्ब्रियन कल्प से यह भूखंड एक कठोर खंड के रूप में खड़ा है। अपवादस्वरूप पश्चिमी तट समुद्र में डूबा होने और कुछ हिस्से विवर्तनिक क्रियाओं से परिवर्तित होने के उपरांत भी इस भूखंड के वास्तविक आधार तल पर प्रभाव नहीं पड़ा है।

Question 11 of 20
11. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-कौन से क्षेत्र प्रायद्वीपीय खंड के भाग हैं?
1. कर्बी ऐंगलॉग का पठार
2. अरावली पर्वत श्रृंखला एवं थार का मरुस्थल
3. मेघालय का पठार
4. छोटा नागपुर का पठार
5. मिजो श्रेणी
कूटःCorrect
व्याख्याः प्रायद्वीपीय खंड के अंतर्गत उत्तर-पूर्व में स्थित कर्बी ऐंगलॉग (Karbi Anglog) का पठार व मेघालय का पठार, अरावली पर्वत श्रृंखला एवं थार का मरुस्थल तथा छोटा नागपुर के पठार आते हैं। मिजो श्रेणी हिमालय पर्वत श्रृंखला के अंतर्गत आती है।

Question 12 of 20
12. Question
1 pointsभारतीय प्रायद्वीपीय के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों में से कौन-से कथन सत्य हैं?
1. प्रायद्वीपीय खंड की उत्तरी सीमा कटी-फटी हुई है।
2. पश्चिम बंगाल में मालदा भ्रंश उत्तरी-पूर्वी भाग में स्थित मेघालय व कर्बी ऐंगलॉग पठार को छोटा नागपुर पठार से अलग करता है।
3. प्रायद्वीपीय पठार कम ऊँची पहाड़ियों एवं चौड़ी घाटियों से बना है।
कूटःCorrect
व्याख्याः उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। प्रायद्वीपीय खंड की उत्तरी सीमा कटी-फटी है, जो कच्छ से प्रारंभ होकर अरावली पहाड़ियों के पश्चिम से गुजरती हुई दिल्ली तक और फिर यमुना व गंगा नदी के समानांतर राजमहल की पहाड़ियों व गंगा डेल्टा तक जाती है। पश्चिम बंगाल में मालदा भ्रंश उत्तरी-पूर्वी भाग में स्थित मेघालय व कर्बी ऐंगलॉग पठार को छोटा नागपुर पठार से अलग करता है।
प्रायद्वीपीय पठार आग्नेय तथा रूपांतरित (ग्रेनाइट तथा नीस) शैलों वाली कम ऊँची पहाड़ियों एवं चौड़ी घाटियों से बना है।

Question 13 of 20
13. Question
1 pointsहिमालय पर्वत श्रृंखला के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. हिमालय पर्वत श्रृंखला की भू-वैज्ञानिक संरचना तरुण दुर्बल और लचीली है।
2. हिमालय पर्वत श्रृंखला वर्तमान समय में भी बहिर्जनित तथा अंतर्जनित बलों की अंतर्क्रियाओं से प्रभावित है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?Correct
व्याख्याः उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं। कठोर एवं स्थिर प्रायद्वीपीय खंड के विपरीत हिमालय पर्वतमालाओं की भू-वैज्ञानिक संरचना तरुण, दुर्बल और लचीली है। ये पर्वत वर्तमान समय में भी बहिर्जनित तथा अंतर्जनित बलों की अंतर्क्रियाओं से प्रभावित है। इसके परिणाम स्वरूप ही इनमें वलन भ्रंश और क्षेप (Thrust) बनते हैं।

Question 14 of 20
14. Question
1 pointsहिमालय पर्वत अभी भी युवा अवस्था में है इसका प्रमाण है-
1. गॉर्ज
2. V-आकार की घाटियाँ
3. क्षिप्रिकाएँ
4. जल-प्रपात
कूटःCorrect
व्याख्याः हिमालय पर्वत श्रृंखला की उत्पत्ति विवर्तनिक हलचलों से जुड़ी है। तेज़ बहाव वाली नदियों से अपरदित ये पर्वत अभी भी युवा अवस्था में है। गॉर्ज, V-आकार की घाटियाँ, क्षिप्रिकाएँ व जल-प्रपात इत्यादि इसके प्रमाण हैं।

Question 15 of 20
15. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से हिमालय के किस भाग को आंतरिक हिमालय के नाम से जाना जाता है?
Correct
व्याख्याः भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे उत्तरी भाग में स्थित पर्वत श्रृंखला को महान हिमालय या आंतरिक हिमालय या हिमाद्रि कहते हैं।

Question 16 of 20
16. Question
1 pointsहिमालय पर्वत श्रृंखला के निम्नलिखित में से कौन-कौन से शिखर महान हिमालय (ग्रेट हिमालय) में स्थित हैं?
1. माउंट एवरेस्ट
2. के-2
3. धौलागिरि
4. नंदादेवी
5. नामचा बरुआ
कूटःCorrect
व्याख्याः वृहद या महान हिमालय के शिखर :
भारत-
कंचन जंगा (सिक्किम)
नंगा पर्वत (जम्मू-कश्मीर)
नंदा देवी (उत्तराखंड)
नामचा बरुआ (दक्षिणी तिब्बत)नेपाल-
माउंट एवरेस्ट (विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर)
मकालु
धौलागिरी
अन्नपूर्णा
गुरूला मंधाता।Incorrect
व्याख्याः वृहद या महान हिमालय के शिखर :
भारत-
कंचन जंगा (सिक्किम)
नंगा पर्वत (जम्मू-कश्मीर)
नंदा देवी (उत्तराखंड)
नामचा बरुआ (दक्षिणी तिब्बत)नेपाल-
माउंट एवरेस्ट (विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर)
मकालु
धौलागिरी
अन्नपूर्णा
गुरूला मंधाता। -
Question 17 of 20
17. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-सी पर्वत श्रेणियाँ कश्मीर हिमालय के अंतर्गत आती हैं?
1. काराकोरम
2. लद्दाख
3. जास्कर
4. पीरपंजाल
कूटःCorrect
व्याख्याः काराकोरम, लद्दाख, जास्कर और पीरपंजाल कश्मीर हिमालय की पर्वत श्रेणियाँ हैं। कश्मीर हिमालय का उत्तर-पूर्वी भाग, जो वृहत हिमालय और काराकोरम श्रेणियों के बीच स्थित है, एक ठंडा मरुस्थल है।

Question 18 of 20
18. Question
1 pointsविश्व प्रसिद्ध कश्मीर घाटी और डल झील अवस्थित हैं-
Correct
व्याख्याः वृहत हिमालय और पीरपंजाल के बीच विश्व प्रसिद्ध कश्मीर घाटी और डल झील (झेलम नदी पर स्थित) अवस्थित हैं। दक्षिण एशिया की महत्त्वपूर्ण हिमानी नदियाँ बालटोरो और सियाचिन इसी प्रदेश में हैं। जबकि कुल्लू घाटी हिमाचल प्रदेश में धौलाधर और पीरपंजाल के बीच अवस्थित है।

Question 19 of 20
19. Question
1 pointsनीचे दी गई सूची को सुमेलित कीजियेः
दर्रा पर्वत श्रेणी A. जोजीला 1. वृहत हिमालय B. बनिहाल 2. जास्कर श्रेणी C. फोटुला 3. पीरपंजाल D. खर्दुंगला 4. लद्दाख श्रेणी कूटः
Correct
व्याख्याः कश्मीर हिमालय में विभिन्न पर्वत श्रेणियाँ एवं उनमें अवस्थित दर्रे निम्न हैं-
पर्वत श्रेणी दर्रा 1. वृहत् हिमालय जोजीला (श्रीनगर को लेह व लद्दाख से जोड़ता है) 2. पीरपंजाल बनिहाल (जम्मू को श्रीनगर से जोड़ता है) 3. जास्कर श्रेणी फोटुला 4. लद्दाख श्रेणी खर्दुंगला Incorrect
व्याख्याः कश्मीर हिमालय में विभिन्न पर्वत श्रेणियाँ एवं उनमें अवस्थित दर्रे निम्न हैं-
पर्वत श्रेणी दर्रा 1. वृहत् हिमालय जोजीला (श्रीनगर को लेह व लद्दाख से जोड़ता है) 2. पीरपंजाल बनिहाल (जम्मू को श्रीनगर से जोड़ता है) 3. जास्कर श्रेणी फोटुला 4. लद्दाख श्रेणी खर्दुंगला -
Question 20 of 20
20. Question
1 pointsकश्मीर हिमालय में हिमनद चिकनी मिट्टी के मोटे निक्षेप तथा दूसरे पदार्थों का हिमोढ़ (Moriane) के रूप में जमाव को क्या कहते हैं?
Correct
व्याख्याः कश्मीर हिमालय करेवा के लिये प्रसिद्ध है। करेवा हिमनद चिकनी मिट्टी के मोटे निक्षेप तथा दूसरे पदार्थों का हिमोढ़ के रूप में जमाव को कहते हैं। यहाँ जाफरान (केसर) की खेती की जाती है।

भारत भौतिक पर्यावरण डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें|