भारत भौतिक पर्यावरण टेस्ट 10
भारत भौतिक पर्यावरण टेस्ट 10
Quiz-summary
0 of 20 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
Information
इस टेस्ट में सम्मिलित प्रश्न कक्षा 11 की पुस्तक भारत भौतिक पर्यावरण (एन.सी.ई.आर.टी.) पर आधारित है| यदि आप ‘भारत भौतिक पर्यावरण’ विषय की अधिक जानकारी नहीं रखते है तो इस टेस्ट को देने से पहले आप पुस्तक का रिविजन आवश्य करें|
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 20 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Average score |
|
Your score |
|
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
- Answered
- Review
-
Question 1 of 20
1. Question
1 pointsकश्मीर हिमालय की झीलों के संदर्भ में कौन-से युग्म सुमेलित हैं?
1. डल झील – मीठे पानी की झील (अलवण झील)
2. वुलर झील – खारे पानी की झील (लवणीय झील)
3. पाँगाँग सो झील – खारे पानी की झील (लवणीय झील)
4. सोमुरीरी झील – मीठे पानी की झील (अलवण झील)
कूटःCorrect
व्याख्याः कश्मीर हिमालय में कुछ महत्त्वपूर्ण झीलें अवस्थित हैं-
- मीठे पानी की झीलें – डल झील, वुलर झील
- खारे पानी की झीलें – पाँगाँग सो और सोमुरीरी झील
Incorrect

Question 2 of 20
2. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से किन नदियों के अपवाह क्षेत्र का संबंध कश्मीर हिमालय से है?
1. झेलम
2. चिनाब
3.रावी
4. सिंधु
कूटःCorrect
व्याख्याः कश्मीर या उत्तर-पश्चिम हिमालय को सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ झेलम और चिनाब अपवाहित करती हैं। यह क्षेत्र अपने विलक्षण सौंदर्य और खूबसूरत दृश्य स्थलों के लिये जाना जाता है।

Question 3 of 20
3. Question
1 pointsकश्मीर हिमालय के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर चिनाब नदी के किनारे स्थित है।
2. इस क्षेत्र के उत्तर में अनुदैर्ध्य (Longitudinal) घाटियाँ पाई जाती हैं।
3. डल झील श्रीनगर में अवस्थित है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?Correct
व्याख्याः केवल कथन 3 सत्य हैं। जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर झेलम नदी के किनारे स्थित है। कश्मीर घाटी में झेलम नदी का विसर्पी बहाव रोचक है। वर्तमान डल झील झेलम नदी का ही हिस्सा है, जो कि श्रीनगर में अवस्थित है। कश्मीर घाटी में झेलम नदी युवा अवस्था में बहती है तथापि नदीय स्थलरूप के विकास में प्रौढ़ावस्था में निर्मित होने वाली विशिष्ट आकृति-विसर्पों का निर्माण करती है।
प्रदेश के दक्षिणी भाग में अनुदैर्ध्य (Longitudinal) घाटियाँ पाई जाती हैं जिन्हें ‘दून’ कहा जाता है। इनमें जम्मू दून और पठानकोट दून प्रमुख हैं।

Question 4 of 20
4. Question
1 pointsहिमाचल और उत्तराखंड हिमालय के संबंध में नीचे दिये गये कथनों पर विचार कीजियेः
1. हिमालय का यह हिस्सा पश्चिम में रावी नदी और पूर्व में काली नदी के बीच स्थित है।
2. यह भारत के दो मुख्य नदी तंत्रों सिंधु और गंगा द्वारा अपवाहित है।
3. इस क्षेत्र की महत्त्वपूर्ण स्थलाकृतियाँ शिवालिक और दून हैं।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सत्य हैं?Correct
व्याख्याः उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। हिमाचल और उत्तराखंड हिमालय पश्चिम में रावी नदी और पूर्व में काली नदी (घाघरा की सहायक नदी) के बीच स्थित है। यह भारत के दो मुख्य नदी तंत्रों सिंधु और गंगा द्वारा अपवाहित है। इस क्षेत्र की दो महत्त्वपूर्ण स्थलाकृतियाँ शिवालिक और दून हैं। शिवालिक शब्द की उत्पत्ति देहरादून के नज़दीक शिवावाला में पाए जाने वाले भूगर्भिक संरचनाओं से हुई है। यहाँ स्थित कुछ महत्त्वपूर्ण दून हैं- चंडीगढ़-कालका का दून, नालागढ़ दून, देहरादून, हरीके दून तथा कोटा दून है।

Question 5 of 20
5. Question
1 pointsहिमाचल और उत्तराखण्ड हिमालय में किन नदियों का अपवाह क्षेत्र है?
1. रावी
2. ब्यास
3. झेलम
4.सतलुज
5. यमुना
कूटःCorrect
व्याख्याः हिमाचल और उत्तराखंड हिमालय प्रदेश के अंदर बहने वाली नदियाँ – रावी, ब्यास, सतलुज (सिंधु की सहायक नदियाँ), यमुना और घाघरा (गंगा की सहायक नदियाँ) हैं।झेलम नदी के अपवाह क्षेत्र का संबंध कश्मीर हिमालय से है।

Question 6 of 20
6. Question
1 pointsहिमालय की तीनों मुख्य पर्वत श्रृंखलाएं, वृहत हिमालय, लघु हिमालय और शिवालिक श्रेणी हिमालय के किस खंड में अवस्थित हैं?
Correct
व्याख्याः हिमालय की तीनों मुख्य पर्वत श्रृंखलाएँ, वृहत हिमालय, लघु हिमालय (जिन्हें हिमाचल में धौलाधर और उत्तराखंड में नागभीता कहा जाता है) और उत्तर-दक्षिण दिशा में फैली शिवालिक श्रेणी, हिमाचल और उत्तराखण्ड हिमालय में स्थित हैं। कुछ महत्त्वपूर्ण पर्वत नगर जैसे-धर्मशाला, मसूरी, अलमोड़ा, लैंसडाउन और रानीखेत इसी क्षेत्र में स्थित हैं।

Question 7 of 20
7. Question
1 pointsप्रसिद्ध ‘फूलों की घाटी’ निम्न में से किस पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है?
Correct
व्याख्याः प्रसिद्ध ‘फूलों की घाटी’ उत्तराखण्ड हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब भी इसी इलाके में स्थित हैं।

Question 8 of 20
8. Question
1 pointsहिमालय पर्वतीय क्षेत्र में ‘बुगयाल’ शब्द किसको निरूपित करता है?
Correct
व्याख्याः हिमालय और उत्तराखण्ड हिमालय के ऊँचाई पर स्थित घास के मैदान को ‘बुगयाल’ कहा जाता है।

Question 9 of 20
9. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. भारत का दक्षिणी हिस्सा उष्णकटिबंध में तथा उत्तरी हिस्सा उपोष्ण कटिबंध में स्थित है।
2. भारत का अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार लगभग 30º है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?Correct
व्याख्याः उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं।
- कर्क रेखा भारत देश के मध्य से होकर गुजरती है। अतः भारत का दक्षिणी हिस्सा उष्णकटिबंध में और उत्तरी हिस्सा उपोष्ण कटिबंध या कोष्ण शीतोष्ण कटिबंध में स्थित है।
- भारत के अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार की गणना करें तो यह लगभग 30º है।

Question 10 of 20
10. Question
1 pointsकथनः भारत के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में 1 घंटे 30 मिनट का अंतर है।
कारणः भारत का देशांतरीय विस्तार 68º7′ पूर्व से 97º25′ पूर्व तक है।
कूटःCorrect
व्याख्याः कथन गलत है एवं कारण सही है। हमारे देश के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग दो घंटे का अंतर है। इसका कारण है कि हमारे देश का पूर्व-पश्चिम विस्तार अधिक है जो गणना करने पर लगभग 30º (68º7′ पूर्व से 97º25′ पूर्व तक) है।

Question 11 of 20
11. Question
1 pointsभारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से कितना आगे है-
Correct
व्याख्याः भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे है तथा 82º30′ पूर्व याम्योत्तर को भारत का मानक याम्योत्तर माना गया है।

Question 12 of 20
12. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से भारत के किस राज्य कि तट रेखा सबसे लंबी?
Correct
व्याख्याः भारत में गुजरात राज्य की तट रेखा सबसे लंबी है।
Incorrect
व्याख्याः भारत में गुजरात राज्य की तट रेखा सबसे लंबी है।
-
Question 13 of 20
13. Question
1 pointsक्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा एवं सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?
Correct
व्याख्याः क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है, जबकि सबसे छोटा राज्य गोवा है।

Question 14 of 20
14. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-से भारतीय राज्य चीन की सीमा को स्पर्श करते हैं?
1. जम्मू और कश्मीर
2. सिक्किम
3. हिमाचल प्रदेश
4. उत्तराखंड
कूटःCorrect
व्याख्याः चीन की सीमा को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य हैं- जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश।

Question 15 of 20
15. Question
1 pointsउत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्य की सीमाएँ किस देश को छूती है?
Correct
व्याख्याः उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्य की सीमाएँ नेपाल देश को छूती है।

Question 16 of 20
16. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से किन राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है? नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-
1. छत्तीसगढ़
2. मिजोरम
3. त्रिपुरा
4. राजस्थान
कूटःCorrect
व्याख्याः कर्क रेखा उत्तरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समांतर 23°30′ पर खींची गई एक काल्पनिक रेखा है। यह रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है। ये राज्य हैं- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम।

Question 17 of 20
17. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में जैव-विविधता ध्रुवीय क्षेत्रों से अधिक होती है।
2. उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से ध्रुवीय क्षेत्रों की ओर जाने पर जीवधारियों की संख्या घटती जाती है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?Correct
व्याख्याः केवल पहला कथन सत्य है। किसी निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में पाए जाने वाले जीवों की संख्या और उसकी विविधता को जैव विविधता कहते हैं। जैव विविधता उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अधिक होती है। जैसे-जैसे हम ध्रुवीय क्षेत्रों की तरफ बढ़ते हैं, प्रजातियों की विविधता कम होती जाती है, लेकिन उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से ध्रुवीय प्रदेशों की तरफ जाने पर जीवधारियों की संख्या अधिक होती जाती है। अतः दूसरा कथन असत्य है।

Question 18 of 20
18. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. किसी समुदाय के एक ही प्रजाति के जीवों के जीन की विविधता, आनुवंशिक जैव-विविधता कहलाती है।
2. समान भौतिक लक्षणों वाले जीवों के समूह को प्रजाति कहते हैं।
3. किसी विशेष क्षेत्र में जीव-जंतुओं की प्रजातियों की विविधता, पारितंत्रीय जैव विविधता कहलाती है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेःCorrect
व्याख्याः
- केवल पहला एवं दूसरा कथन सत्य है। किसी समुदाय के एक ही प्रजाति के जीवों के जीन की विविधता ही, आनुवंशिक जैव-विविधता कहलाती है। पर्यावरण में वनस्पति, जीव-जंतुओं की विभिन्न प्रजातियों में परिवर्तन के साथ अपने आप को अनुकूलित करने की प्रक्रिया में जीवों के जीन में परिवर्तन होता है।
- समान भौतिक लक्षणों वाले जीवों के समूह को प्रजाति कहते हैं।
- तीसरा कथन असत्य है। किसी विशेष क्षेत्र में जीव-जंतुओं के प्रजातियों की विविधता को प्रजातीय जैव-विविधता कहते हैं,जबकि एक समुदाय के जीव-जंतुओं और वनस्पतियों एवं दूसरे समुदाय के जीव-जंतुओं व वनस्पतियों के बीच पाई जाने वाली विविधता पारितंत्रीय जैव-विविधता कहलाती है।

Question 19 of 20
19. Question
1 pointsजैव-विविधता के कम होने का मुख्य कारण है-
Correct
व्याख्याः प्राकृतिक आवासों का विनाश पूरे जैवमंडल की जैव-विविधता के कम होने का मुख्य कारण है। उष्णकटिबंधीय क्षेत्र जो विश्व के कुल क्षेत्र का मात्र एक चौथाई भाग है तथा यहाँ पर पृथ्वी की लगभग 50 प्रतिशत प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यहाँ संसार की तीन चौथाई जनसंख्या निवास करती है। इस विशाल जनसंख्या की आवश्यकता को पूरा करने के लिये इन संसाधनों का अत्यधिक दोहन हो रहा है।

Question 20 of 20
20. Question
1 pointsसंकटापन्न पौधों व जीवों की प्रजातियों के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु रेड लिस्ट (Red List) नाम से सूचना किस संस्था द्वारा प्रकाशित की जाती है?
Correct
व्याख्याः वे सभी संकटापन्न प्रजातियाँ (जीव तथा पौधे) जिनके लुप्त हो जाने का खतरा है उनके बारे में इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन (IUCN) रेड लिस्ट (Red List) के नाम से सूचना प्रकाशित करता है।

भारत भौतिक पर्यावरण डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें|