भारत लोग और अर्थव्यवस्था टेस्ट 8
भारत लोग और अर्थव्यवस्था टेस्ट 8
Quiz-summary
0 of 20 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
Information
इस टेस्ट में सम्मिलित प्रश्न कक्षा 12 की पुस्तक भारत लोग और अर्थव्यवस्था (एन.सी.ई.आर.टी.) पर आधारित है| यदि आप ‘भारत लोग और अर्थव्यवस्था’ विषय की अधिक जानकारी नहीं रखते है तो इस टेस्ट को देने से पहले आप पुस्तक का रिविजन अवश्य करें|
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 20 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Average score |
|
Your score |
|
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
- Answered
- Review
-
Question 1 of 20
1. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में कुल साक्षरता दर और महिला साक्षरता दर, राष्ट्रीय औसत से ऊँची है।
2. 1993 की मानव विकास रिपोर्ट का प्रमुख मुद्दा लोगों की प्रतिभागिता और उनकी सुरक्षा था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?Correct
व्याख्याः
- भारत की कुल राष्ट्रीय साक्षरता दर और महिला साक्षरता दर क्रमशः (74.04 %) तथा (65.46%) है|
- उत्तर भारत नहीं बल्कि दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों, जैसे – केरल की कुल तथा महिला साक्षरता दर (93.9%) और (91.98%), कर्नाटक की (75.60%) और (68.13%), तमिलनाडु (80.33%)और (73.86) आदि की कुल और महिला साक्षरता दर राष्ट्रीय औसत दर से ऊँची है, जबकि उत्तर भारत के राज्यों उत्तर प्रदेश की कुल व महिला साक्षरता दर क्रमशः (69.74%) और (59.26%), जम्मू और कश्मीर की (68.74%) और (58.01%), बिहार (63.82%) और (53.33%) की साक्षरता दर राष्ट्रीय औसत से नीचे है। अतः कथन (1) सही नहीं है।
- विकास ने मानव जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ-साथ प्रादेशिक विषमताएँ, सामाजिक असमानताएँ, भेदभाव, वंचना, लोगों का विस्थापन, मानवाधिकारों पर आघात और मानवीय मूल्यों का विनाश तथा पर्यावरणीय निम्नीकरण भी बढ़ा है। इसके मद्देनज़र संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम ने अपनी 1993 की मानव विकास रिपोर्ट में विकास की अवधारणा में अभिभूत कुछ स्पष्ट पक्षपातों और पूर्वाग्रहों को संशोधित करने का प्रयत्न किया।
- 1993 की मानव विकास रिपोर्ट का प्रमुख मुद्दा प्रतिभागिता उनकी सुरक्षा था। अतः कथन (2) सही है।
Incorrect

Question 2 of 20
2. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. विशिष्ट उद्देश्य से देश के अंदर एक स्थान से दूसरे स्थान पर अथवा विदेश को किसी प्राणी का संचालन उत्प्रवासन कहलाता है।
2. किसी एक देश/राज्य से दूसरे देश/राज्य में रहने, बसने अथवा जीवन व्यतीत करने के उद्देश्य से स्थानांतरण प्रवास कहलाता है।
3. विशिष्ट स्थान पर नगरीय बस्तियों का जमाव नगर समूहन कहलाता है।
4. स्थायी निवास के उद्देश्य से किसी ऐसे देश में आकर बसना, जिसका वह मूल निवासी नहीं है, अप्रवास कहलाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?Correct
व्याख्याः
- विशिष्ट उद्देश्य से देश के अंदर एक स्थान से दूसरे स्थान पर अथवा विदेश को किसी प्राणी का संचालन प्रवास (migration) कहलाता है न कि उत्प्रवासन ।
- किसी एक देश से दूसरे देश में रहने, बसने अथवा जीवन व्यतीत करने के उद्देश्य से स्थानांतरण उत्प्रवासन ( emigration) कहलाता है।
- नगर समूहन – विशिष्ट स्थान पर नगरीय बस्तियों का जमाव नगर समूहन कहलाता है।
- अप्रवास(immigration)- स्थायी निवास के उद्देश्य से किसी ऐसे देश में आकर बसना, जिसका वह मूल निवासी नहीं है।

Question 3 of 20
3. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?1. अपने देश में घातक स्थिति, युद्ध आदि के कारण दूसरे देश में शरण लेने वाले ‘शरणार्थी’ कहलाते हैं।
2. एक स्थान में आने वाले तथा उस स्थान से बाहर जाने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या का अंतर निवल प्रवास कहलाता है।
3. प्रवासी द्वारा अपने उत्पत्ति स्थान को भेजी गई सारी राशि मनीऑर्डर प्रेषण का एक रूप है।
4. एक उद्गम तथा गन्तव्य स्थान वाले प्रवासियों के समूह को प्रवास प्रवाह कहते हैं।
कूटःCorrect
व्याख्याः
- जो लोग अपने देश में घातक स्थिति, असुरक्षा, युद्ध अथवा मानव अधिकारों के अतिक्रमण के कारण से दूसरे देश में शरण लेने के लिये बाध्य हो जाते हैं, वे शरणार्थी कहलाते हैं।
- एक स्थान के आने वाले तथा उस स्थान से बाहर जाने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या अंतर निवल प्रवास अथवा प्रवास का संतुलन कहलाती है।
- दूसरे शब्दों में, प्रवासियों और अप्रवासियों की कुल संख्या में से बाहर जाने वाले प्रवासियों तथा उत्प्रवासियों की संख्या निकालकर जो संख्या प्राप्त होती है निवल प्रवास होता है। गणितीय विधि में इस प्रकार दर्शाया जाता है-
निवल प्रवास = (आने वाले प्रवासी + अप्रवासी) – (बाहर जाने वाले प्रवासी + उत्प्रवासी) - एक उद्गम तथा गन्तव्य स्थान वाले प्रवासियों के समूह को प्रवास प्रवाह कहते हैं। जब एक व्यक्ति देश छोड़ता है उसे उत्प्रवास और जब एक व्यक्ति किसी अन्य देश में प्रवेश करता है, उसे अप्रवास कहते हैं।

Question 4 of 20
4. Question
1 pointsप्रवास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है?
Correct
व्याख्याः
- प्रवास को 1881 में भारत की प्रथम संचालित जनगणना से ही दर्ज करना आरंभ कर दिया गया था। अतः (a) सही नहीं है।
- प्रथम संचालित जनगणना में प्रवास के आँकड़ों को जन्म के स्थान के आधार पर दर्ज किया गया था। परंतु 1961 की जनगणना में पहला प्रमुख संशोधन किया गया था और उसमें दो घटक अर्थात जन्म स्थान अर्थात् गाँव या नगर और यदि अन्यत्र जन्मा है तो निवास की अवधि सम्मिलित किये गए।
- 1961 के बाद 1971 में पिछले निवास के स्थान और गणना के स्थान पर रुकने की अवधि की अतिरिक्त सूचना को समाविष्ट किया गया।
- प्रवास के कारणों पर सूचना का समावेश 1981 की जनगणना में किया गया, जिसका क्रमिक जनगणनाओं में संशोधन किया गया।

Question 5 of 20
5. Question
1 pointsभारत की जनगणना में प्रवास की गणना किन आधारों पर की जाती है?
Correct
व्याख्याः
- भारत की जनगणना में प्रवास की जनगणना दो आधारों पर की जाती है-
1. जन्म का स्थान, यदि जन्म का स्थान गणना के स्थान से भिन्न है (इसे जीवनपर्यंत प्रवासी के नाम से जाना जाता है) ।
2. निवास का स्थान, यदि निवास का पिछला स्थान गणना के स्थान से भिन्न है (इसे निवास के पिछले स्थान से प्रवासी के रूप में जाना जाता है) ।जनगणना में प्रवास पर निम्नलिखित प्रश्न पूछे जाते हैं :
- क्या व्यक्ति इसी गाँव अथवा शहर में पैदा हुआ है? यदि नहीं, तब जन्म के स्थान की (ग्रामीण /नगरीय) स्थिति, जिले और राज्य का नाम और यदि भारत से बाहर का है तो जन्म के देश के नाम की सूचना प्राप्त की जाती है |
- क्या व्यक्ति इस गाँव या शहर या शहर में कहीं और से आया है? यदि हाँ, तब निवास के पूर्व स्थान के स्तर (ग्रामीण /नगरीय ) ज़िले और राज्य का नाम और यदि भारत से बाहर का है तो देश के नाम के बारे में आगे प्रश्न पूछे जाते हैं|

Question 6 of 20
6. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. ग्रामीण क्षेत्रो में होने वाले कुशल एवं दक्ष लोगों का बाह्य प्रवास ग्रामीण जनांकिकीय संघटन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
2. प्रवासी सामाजिक परिवर्तन के अभिकर्त्ताओं के रूप में कार्य करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- ग्रामीण नगरीय प्रवास नगरों में जनसंख्या की वृद्धि में योगदान देने वाले महत्त्वपूर्ण कारकों में से एक है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले युवा कुशल एवं दक्ष लोगों का बाह्य प्रवास ग्रामीण जनांकिकीय संघटन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
- चूँकि नवीन प्रौद्योगिकी, परिवार नियोजन, बालिका शिक्षा इत्यादि से संबंधित नए विचारों का नगरीय क्षेत्रों से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर विसरण प्रवासियों के माध्यम से ही होता है। अतः प्रवासी सामाजिक परिवर्तन के अभिकर्त्ता के रूप में कार्य करते हैं।

Question 7 of 20
7. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-सा अंतर-राज्यीय प्रवास के अंतर्गत ग्रामीण से ग्रामीण धारा में स्त्रियों के अधिक प्रवास का कारण है :
Correct
व्याख्याः
- जनसंख्या जनगणना 2001 के अनुसार सिर्फ 1991-2001 के दशक के दौरान 9.8 करोड़ (अंतर-राज्यीय प्रवासी) थे। अंतर-राज्यीय प्रवासी धारा में स्त्री प्रवासी प्रमुख हैं। इनमें से अधिकांश स्त्रियाँ विवाहोपरांत प्रवासी थी। जनगणना में यह पाया गया कि विवाह के कारण प्रवास करने वाली स्त्रियों की संख्या 65% थी। अतः कथन (c) सही है।

Question 8 of 20
8. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सत्य नहीं है/हैं?
1. ग्रामीण से ग्रामीण प्रवास की धाराओं में पुरुषों की संख्या स्त्रियों की अपेक्षा कम है।
2. पुरुषों द्वारा सर्वाधिक अंतर-राज्यीय प्रवास ग्राम से नगर धारा में प्रवास करने का कारण शिक्षा रही है।
कूटःCorrect
व्याख्याः
- अंतर-राज्यीय प्रवास ग्राम से नगर धारा में पुरुषों द्वारा सर्वाधिक प्रवास का कारण विपरीत आर्थिक परिस्थितियाँ रही हैं।
- 1991-2001 के दशक के दौरान काम और रोज़गार की तलाश में बड़ी संख्या में लोगों ने गाँवों से शहरों की ओर प्रवास किया, जैसे- उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों ने दिल्ली तथा मुंबई जैसे महानगरों में अधिक प्रवास किया।

Question 9 of 20
9. Question
1 pointsजनगणना 2001 के अनुसार भारत में किस पड़ोसी देश से सर्वाधिक प्रवास हुआ?
Correct
व्याख्याः
- भारत में 2001 की जनगणना के अनुसार अन्य देशों से 50 लाख व्यक्तियों का प्रवास हुआ है। इनमें से 96 प्रतिशत पड़ोसी देशों से आए हैं। जिनमें से बांग्लादेश से सर्वाधिक (30 लाख), पाकिस्तान से (9 लाख), नेपाल से (5 लाख) तथा श्रीलंका से (1.493 लाख) आए हैं।

Question 10 of 20
10. Question
1 pointsभारत के किस राज्य में सबसे अधिक प्रवास हुआ है?
Correct
व्याख्याः
- भारत में सबसे अधिक संख्या की दृष्टि से अधिक आप्रवासी महाराष्ट्र (23 लाख) में आए हैं। इसके बाद क्रमशः दिल्ली, गुजरात और हरियाणा का स्थान आता है। सबसे अधिक उत्प्रवास उत्तर प्रदेश और बिहार से होता है।

Question 11 of 20
11. Question
1 pointsप्रवास के कारकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?1. अपकर्ष कारक प्रवास के वे कारक हैं, जो लोगों को स्थान अथवा उद्गम को छुड़वाने का कारण बनते हैं।
2. प्रतिवर्ष कारक वे कारक है जो विभिन्न स्थानों से लोगों को आकर्षित करते हैं।
कूटःCorrect
व्याख्याः
- लोग सामान्य रूप से अपने जन्म – स्थान से भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं। किंतु परिस्थितियों तथा अन्य कारणों से लोग अपने जन्म – स्थान और निवास को छोड़ देते हैं। प्रवास के कारकों को दो वर्गों में रखा गया है।
- प्रतिकर्ष कारकः जो लोगों को निवास स्थान अथवा उद्गम को छुड़वाने का कारण बनते हैं।
- अपकर्ष कारकः वे स्थान जो विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को आकर्षित करते हैं। भारत में लोग ग्रामीण से नगरीय क्षेत्रों में मुख्यतः गरीबी, कृषि पर जनसंख्या के अधिक दबाव, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा जैसी आधारभूत अवसंरचनात्मक सुविधाओं के अभाव इत्यादि के कारण प्रवास करते हैं।
- बाढ़, सूखा, चक्रवातीय तूफान, भूकंप, सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाएँ, युद्ध, स्थानीय संघर्ष भी प्रवास के लिये अतिरिक्त प्रतिकर्ष पैदा करते हैं।

Question 12 of 20
12. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रवास का अपकर्ष कारक नहीं है?
Correct
Incorrect
-
Question 13 of 20
13. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. प्रवास, क्षेत्र पर अवसरों के असमान वितरण के कारण होता है।
2. दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे औद्योगिक दृष्टि से विकसित राज्यों में गंदी बस्तियों का विकास अनियंत्रित प्रवास का नकारात्मक परिणाम है।
3. मिश्र संस्कृति के उद्विकास में प्रवास का कोई योगदान नहीं है।
4. प्रवास स्त्रियों के जीवन स्तर को प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से पुरुषों की अपेक्षा अधिक प्रभावित करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- से सत्य हैं?Correct
व्याख्याः
- प्रवास, क्षेत्र पर अवसरों के असमान वितरण के कारण होता है। लोगों में कम अवसरों और कम सुरक्षा वाले स्थान से अधिक अवसरों और बेहतर सुरक्षा वाले स्थान की ओर जाने की प्रवृत्ति होती है। अतः कथन (1) सही है।
- प्रवास से विविध संस्कृतियों के लोगों का अंतर्मिश्रण होता है। इसका संकीर्ण विचारों को भेदने तथा मिश्र संस्कृति के उद्विकास में सकारात्मक योगदान होता है और यह अधिकतर लोगों के मानसिक क्षितिज को विस्तृत करता है। अतः कथन (3) सही नहीं है।
- प्रवास स्त्रियों के जीवन स्तर को प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से पुरुषों की अपेक्षा अधिक प्रभावित करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुष वरणात्मक बाह्य प्रवास के कारण पत्नियाँ पीछे छूट जाती हैं जिससे उन पर अतिरिक्त शारीरिक और मानसिक दबाव पड़ता है। शिक्षा अथवा रोज़गार के लिये ‘स्त्रियों’ का प्रवास उनकी स्वायत्तता और अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका को बढ़ा देता है किंतु उनकी सुभेद्यता (Vulnerability) भी बढ़ती है।

Question 14 of 20
14. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से किस राज्य से सर्वाधिक संख्या में उत्प्रवास हुआ है?
Correct
व्याख्याः
- जनगणना 2001 के अनुसार उत्तर प्रदेश (-26 लाख) से उत्प्रवासियों की संख्या सर्वाधिक है। इसके बाद बिहार (-17 लाख) का स्थान आता है।

Question 15 of 20
15. Question
1 pointsभारत में प्रवास की निम्नलिखित धाराओं में से कौन-सी एक धारा स्त्री प्रधान धारा है?
Correct
व्याख्याः
- भारत में 65% स्त्रियाँ विवाह के उपरांत अपने मायके से बाहर दूसरे गाँव जाती हैं। इस तरह स्त्रियों का सबसे अधिक प्रवास, प्रवास की ग्रामीण से ग्रामीण धारा के अंतर्गत होता है। अतः ग्रामीण से ग्रामीण धारा स्त्री प्रधान धारा है।

Question 16 of 20
16. Question
1 pointsभारत में प्रवास की निम्नलिखित धाराओं में से कौन-सी एक धारा पुरुष प्रधान धारा है?
Correct
व्याख्याः
- जनगणना 2001 के अनुसार पुरुष प्रवास का मुख्य कारण काम और रोज़गार (38%) रहा है। इसी कारण वे ग्राम से नगरों की तरफ प्रवास करते हैं। अतः प्रवास की ग्रामीण से नगरीय धारा पुरुष प्रधान धारा है।

Question 17 of 20
17. Question
1 pointsजनसंख्या वितरण के प्रतिरूपों को निम्नलिखित में से कौन-सा/से भौतिक कारक निर्धारित करता हैं?
Correct
व्याख्याः
- ध्यातव्य है कि जनसंख्या वितरण में भौतिक कारक अधिक प्रभाव रखते हैं। जहाँ जीवन के अनुकूल परिस्थितियाँ होंगी, वहाँ जनसंख्या का घनत्व अधिक होगा।
- भू-विन्यास, जल की उपलब्धता और जलवायु प्रमुख रूप से वितरण के प्रतिरूपों का निर्धारण करते हैं, उदाहरण के लिये हम देखते हैं कि उत्तर भारत के मैदानों, डेल्टाओं और तटीय मैदानों में जनसंख्या का अनुपात दक्षिणी और मध्य भारत के राज्यों के आंतरिक ज़िलों, हिमालय, उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी राज्यों की अपेक्षा उच्च है।

Question 18 of 20
18. Question
1 pointsवर्तमान में राजस्थान राज्य में भौगोलिक एवं जलवायु की प्रतिकूल स्थिति के बावजूद जनसंख्या अनुपात के बढ़ने के लिये मुख्य रूप से निम्नलिखित में से कौन-सा/से कारण उत्तरदायी है/हैं?1. सिंचाई साधनों का विकास
2. खनिज एवं ऊर्जा संसाधनों की उपलब्धता
3. परिवहन जाल का विकास
कूटःCorrect
व्याख्याः
- राजस्थान भारत का सबसे गर्म तथा सबसे अधिक मरुस्थलीय क्षेत्र वाला राज्य है, जहाँ वार्षिक औसत वर्षा 20-40 सेमी. होती है। चूँकि कृषि भी जल संसाधनों पर निर्भर है, अतः सिंचाई के साधनों के विकास तथा जल की उपलब्धता के बढ़ने से राजस्थान के ज़िलों में जनसंख्या घनत्व तेज़ी से बढ़ा है। राजस्थान का कोटा जनपद जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले शहरों में 7वें स्थान पर है।

Question 19 of 20
19. Question
1 pointsनिम्नलिखित राज्यों में से किस एक में जनसंख्या घनत्व सबसे कम है?
Correct
व्याख्याः
- जनगणना 2011 के अनुसार भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में सबसे कम जनसंख्या घनत्व (17 व्यक्ति/किमी2) है
- भारत की राजधानी दिल्ली में (11,320 व्यक्ति/किमी2.) (सर्वाधिक) जनसंख्या घनत्व पाया जाता है|
- दक्षिण भारत के राज्यों में केरल में (860 व्यक्ति/किमी2.) तथा तमिलनाडु में (555 व्यक्ति/किमी2. ) जनसंख्या घनत्व है। अतः (c) सही है।

Question 20 of 20
20. Question
1 pointsनिम्नलिखित केंद्र शासित राज्यों में से किस एक राज्य में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है?
Correct
व्याख्याः
- भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों को छोड़कर केंद्र शासित प्रदेशों में जनसंख्या के उच्च घनत्व पाए जाते हैं, जिसमें दिल्ली में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक (11,320 व्यक्ति/किमी.2), चण्डीगढ़ में (9258 व्यक्ति/किमी.2), दादरा और नगर हवेली (700 व्यक्ति/किमी.2), दमन और दीव में (2199 व्यक्ति/किमी.2), लक्षद्वीप( 2,149 व्यक्ति/किमी.2), पुदुच्चेरी में (2,547 व्यक्ति/किमी.2), तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूहों में सबसे कम (46 व्यक्ति/किमी.2) जनसंख्या घनत्व पाया जाता है।

‘भारत लोग और अर्थव्यवस्था’ डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें|