मानव भूगोल के मूल सिद्धांत टेस्ट 7
मानव भूगोल के मूल सिद्धांत टेस्ट 7
Quiz-summary
0 of 20 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
Information
इस टेस्ट में सम्मिलित प्रश्न कक्षा 12 की पुस्तक मानव भूगोल के मूल सिद्धांत (एन.सी.ई.आर.टी.) पर आधारित है| यदि आप ‘मानव भूगोल के मूल सिद्धांत’ विषय की अधिक जानकारी नहीं रखते है तो इस टेस्ट को देने से पहले आप पुस्तक का रिविजन अवश्य करें|
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 20 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Average score |
|
Your score |
|
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
- Answered
- Review
-
Question 1 of 20
1. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. लोगों की संख्या और भूमि के आकार के बीच अनुपात जनसंख्या वितरण कहलाता है।
2. भू – पृष्ठ पर लोग किस प्रकार वितरित हैं, इसका संबंध जनसंख्या के घनत्व से है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- लोगों की संख्या और भूमि के आकार के बीच का अनुपात जनसंख्या का घनत्व कहलाता है।
- भू-पृष्ठ पर लोग किस प्रकार वितरित हैं, इसका संबंध जनसंख्या वितरण से है, न कि जनसंख्या घनत्व से। अतः कथन (1) और (2) सही नहीं हैं।
Incorrect

Question 2 of 20
2. Question
1 pointsजनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले निम्नलिखित में से कौन-सा/से कारक है/हैं?
1. जल की उपलब्धता
2. मृदाएँ
3. खनिज
4. औद्योगीकरण
कूटःCorrect
व्याख्याः
जनसंख्या को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं-
1. भौगोलिक कारक- जल की उपलब्धता
- भू-आकृति
- जलवायु
- मृदाएँ
2. आर्थिक कारक
- खनिज
- नगरीकरण
- औद्योगीकरण
3. सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक-
- कुछ स्थान धार्मिक अथवा सांस्कृतिक महत्त्व के कारण अधिक लोगों को आकर्षित करते हैं। ठीक इसी प्रकार लोग उन क्षेत्रों को छोड़ कर चले जाते हैं जहाँ सामाजिक-राजनीतिक अशांति होती है।

Question 3 of 20
3. Question
1 pointsजनसंख्या वृद्धि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनो पर विचार कीजिये:1. जनसंख्या वृद्धि का अभिप्राय किसी क्षेत्र में समय की किसी निश्चित अवधि के दौरान बसे हुए लोगों की संख्या में परिवर्तन से है।
2. जनसंख्या वृद्धि सिर्फ धनात्मक होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?Correct
व्याख्याः जनसंख्या वृद्धि अथवा जनसंख्या परिवर्तन धनात्मक और ऋणात्मक दोनों हो सकते है। अतः कथन (2) सही नहीं है।

Question 4 of 20
4. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. दो समय अंतरालों के बीच जनसंख्या का कम हो जाना जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि कहलाती है।
2. जब जन्मदर, मृत्युदर से कम हो तो वह जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि कहलाती है।
3. किसी क्षेत्र विशेष में दो समय अंतरालों में जन्म और मृत्यु के अंतर से बढ़ने वाली जनसंख्या को उस क्षेत्र की प्राकृतिक वृद्धि कहते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?Correct
व्याख्याः
जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि-- यदि दो समय अंतरालों के बीच जनसंख्या कम हो जाए तो उसे जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि कहते हैं। यह तब होती है, जब जन्मदर मृत्यदर से कम हो जाए अथवा लोग अन्य देशों में प्रवास कर जाएँ।
जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि-
- यह तब होती है, जब दो समय अंतरालों के बीच जन्मदर, मृत्युदर से अधिक हो या जब अन्य देशों से लोग स्थायी रूप से उस देश में प्रवास कर जाएँ।
प्राकृतिक वृद्धि –
- किसी क्षेत्र विशेष में दो समय अंतरालों में जन्म और मृत्यु के अंतर से बढ़ने वाली जनसंख्या को उस क्षेत्र की प्राकृतिक वृद्धि कहते हैं।
प्राकृतिक वृद्धि = जन्म – मृत्यु

Question 5 of 20
5. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-सा/से जनसंख्या परिवर्तन के घटक है/हैं?
Correct
व्याख्याः जन्म, मृत्यु तथा प्रवास जनसंख्या में परिवर्तन के लिये उत्तरदायी प्रमुख घटक हैं। अतः विकल्प (d) सही है।

Question 6 of 20
6. Question
1 pointsप्रवास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. वह स्थान जहाँ से लोग गमन करते हैं, गंतव्य स्थान कहलाता है।
2. वह स्थान जिसमें लोग आगमन करते हैं, उद्गम स्थान कहलाता है।
3. प्रवासी जो किसी नए स्थान पर जाते हैं, उत्प्रवासी कहलाते हैं।
4. प्रवासी जो एक स्थान से बाहर चले जाते हैं। आप्रवासी कहलाते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं?Correct
व्याख्याः
- प्रवास, जन्म और मृत्यु के अतिरिक्त एक और घटक है जिससे जनसंख्या का आकार परिवर्तित होता है।
- जब लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं तो वह स्थान जहाँ से लोग गमन करते हैं, उद्गम स्थान कहलाता है और जिस स्थान पर आगमन करते हैं, गंतव्य स्थान कहलाता है। अतः कथन (1) और (2) सही नहीं है।
- आप्रवास- प्रवासी जो किसी नए स्थान पर जाते हैं, आप्रवासी कहलाते हैं।
- उत्प्रवास- प्रवासी जो एक स्थान से बाहर चले जाते हैं, उत्प्रवासी कहलाते हैं।अतः कथन (3) और (4) सही नहीं है।

Question 7 of 20
7. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-सा/से कारक प्रवास को प्रभावित करता है/ करते हैं?
Correct
व्याख्याः
प्रवास को प्रभावित करने वाले कारकों के दो समूह हैं-- प्रतिकर्ष कारक- बेरोज़गारी, रहन-सहन की निम्न दशा,एँ राजनीतिक उपद्रव, प्रतिकूल जलवायु, प्राकृतिक विपदाएँ, महामारियाँ तथा सामाजिक-आर्थिक पिछड़ापन जैसे कारण उद्गम स्थान को कम आकर्षक बनाते हैं।
- अपकर्ष कारक- काम के बेहतर अवसर और रहन-सहन की अच्छी दशाएँ, शांति व स्थायित्व, जीवन व संपत्ति की सुरक्षा तथा अनुकूल जलवायु जैसे कारण गंतव्य स्थान को उद्गम स्थान की अपेक्षा अधिक आकर्षक बनाते हैं।

Question 8 of 20
8. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:1. जनसंख्या वृद्धि और आर्थिक विकास में धनात्मक सह-संबंध पाया जाता है।
2. विकासशील देशों में विकसित देशों की तुलना में जनसंख्या वृद्धि कम है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य नहीं है/हैं?Correct
व्याख्याः
- विकसित देशों में विकासशील देशों की तुलना में जनसंख्या वृद्धि दर कम है। अतः कथन (2) सही नहीं है।
- जनसंख्या वृद्धि और आर्थिक विकास में ऋणात्मक सह-संबंध पाया जाता है। विकसित या समृद्ध देशों में जनसंख्या वृद्धि दर विकासशील तथा अल्प विकसित देशों की तुलना में कम है। अतः कथन (1) सही नहीं है।

Question 9 of 20
9. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?1. प्रौद्योगिकी प्रगति जन्मदर को घटाने में सहायक रही है।
2. विज्ञान व प्रौद्योगिकी जनसंख्या वृद्धि में भी सहायक रही है।
कूटःCorrect
व्याख्याः
- गौरतलब है कि 1750 के आस-पास जब औद्योगिक क्रांति का उदय हुआ, विश्व की जनसंख्या 55 करोड़ थी। अठारहवीं शताब्दी में औद्योगिक क्रांति के पश्चात् विस्फोटक वृद्धि हुई।
- जहाँ विज्ञान-प्रौद्योगिकी ने महामारियों व अन्य संक्रामक रोगों के विरुद्ध टीकाकरण, चिकित्सा सुविधाओं में सुधार तथा स्वच्छता ने पूरे विश्व में मृत्युदर को तीव्रता से घटाने में योगदान दिया, वहीं बढ़ती जन्मदर को भी चिकित्सा के माध्यम से घटाने में सहायता की है।अतः कथन (1) और (2) दोनों ही सही हैं।

Question 10 of 20
10. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:1. जनसंख्या वृद्धि और आर्थिक विकास में धनात्मक सह-संबंध पाया जाता है।
2. विकासशील देशों में विकसित देशों की तुलना में जनसंख्या वृद्धि कम है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य नहीं है/हैं?Correct
व्याख्याः
- विकसित देशों में विकासशील देशों की तुलना में जनसंख्या वृद्धि दर कम है। अतः कथन (2) सही नहीं है।
- जनसंख्या वृद्धि और आर्थिक विकास में ऋणात्मक सह-संबंध पाया जाता है। विकसित या समृद्ध देशों में जनसंख्या वृद्धि दर विकासशील तथा अल्प विकसित देशों की तुलना में कम है। अतः कथन (1) सही नहीं है।
Incorrect
व्याख्याः
- विकसित देशों में विकासशील देशों की तुलना में जनसंख्या वृद्धि दर कम है। अतः कथन (2) सही नहीं है।
- जनसंख्या वृद्धि और आर्थिक विकास में ऋणात्मक सह-संबंध पाया जाता है। विकसित या समृद्ध देशों में जनसंख्या वृद्धि दर विकासशील तथा अल्प विकसित देशों की तुलना में कम है। अतः कथन (1) सही नहीं है।
-
Question 11 of 20
11. Question
1 pointsजनांकिकीय संक्रमण के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. किसी क्षेत्र की जनसंख्या के वर्णन तथा भविष्य की जनसंख्या के पूर्वानुमान के लिये जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत का उपयोग किया जाता है।
2. नगरीय औद्योगिक और साक्षर बनने के साथ ही किसी प्रदेश की जनसंख्या निम्न जन्मदर और निम्न मृत्युदर से उच्च जन्मदर व उच्च मृत्युदर में परिवर्तित होती है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य नहीं है/हैं?Correct
व्याख्याः
- जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत का उपयोग किसी क्षेत्र की जनसंख्या के वर्णन तथा भविष्य की जनसंख्या के पूर्वानुमान के लिये किया जाता है। अतः कथन (1) सही है।
- जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत हमें बताता है कि जैसे ही समाज ग्रामीण, खेतिहर और शिक्षित अवस्था से उन्नति करके नगरीय औद्योगिक और साक्षर बनता है तो किसी प्रदेश की जनसंख्या उच्च जन्मदर और उच्च मृत्युदर से निम्न जन्मदर व निम्न मृत्युदर में परिवर्तित होती है। अतः कथन (2) सही नहीं है ।
- ये परिवर्तन अवस्थाओं में होते हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से जनांकिकीय चक्र के रूप में जाना जाता है।

Question 12 of 20
12. Question
1 pointsजनांकिकीय संक्रमण की विभिन्न अवस्थाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:1. प्रथम अवस्था में प्रजननशीलता और मर्त्यता दोनों अधिक घट जाती है।
2. द्वितीय अवस्था के प्रारंभ में प्रजननशीलता ऊँची बनी रहती है, किंतु यह समय के साथ घटती जाती है।
3. अंतिम अवस्था में उच्च प्रजननशीलता व उच्च मर्त्यता होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की निम्नलिखित तीन अवस्थाएँ हैं जो इस प्रकार हैं-प्रथम अवस्था-
- प्रथम अवस्था में उच्च प्रजननशीलता व उच्च मर्त्यता होता है, क्योंकि लोग महामारियों और भोजन की अनिश्चित आपूर्ति से होने वाली मृत्युओं की क्षतिपूर्ति अधिक पुनरुत्पादन से करते हैं, जनसंख्या वृद्धि धीमी होती है और अधिकांश लोग खेती में कार्यरत होते हैं।
- जीवन प्रत्याशा निम्न होती है, अधिकांश लोग अशिक्षित होते हैं और उनका प्रौद्योगिकी स्तर निम्न होता है। अतः कथन (1) सही नहीं है।
द्वितीय अवस्था-
- द्वितीय अवस्था के प्रारंभ में प्रजननशीलता ऊँची बनी रहती है किंतु यह समय के साथ घटती है। अतः कथन (2) सही है।
- यह अवस्था घटी हुई मृत्युदर के साथ आती है। स्वास्थ्य संबंधी दशाओं व स्वच्छता में सुधार के साथ मर्त्यता में कमी आती है। इस अंतर के कारण, जनसंख्या में होने वाला शुद्ध योग उच्च होता है।
तृतीय या अंतिम अवस्थाः
- अंतिम अवस्था में प्रजननशीलता और मर्त्यता दोनों अधिक घट जाती हैं। अतः कथन (3) सही नहीं है।
- जनसंख्या या तो स्थिर हो जाती है या मंद गति से बढ़ती है।
- जनसंख्या नगरीय और शिक्षित हो जाती है तथा उसके पास तकनीकी ज्ञान होता है।
- ऐसी जनसंख्या विचारपूर्वक परिवार के आकार को नियंत्रित करती है।

Question 13 of 20
13. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से विश्व के किस महाद्वीप में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है?
Correct
व्याख्याः
- विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व एशिया में पाया जाता है। एशिया में जनसंख्या घनत्व 246 व्यक्ति/किमी.2 है, जो यूरोप (188 व्यक्ति/किमी.2), अफ्रीका (87 व्यक्ति/किमी.2) आदि से काफी अधिक है।
- विश्व के दस सर्वाधिक आबादी वाले देशों में विश्व की 60% जनसंख्या निवास करती है, जिनमें से 6 देश (भारत, चीन, इण्डोनेशिया, जापान, पाकिस्तान, बांग्लादेश) एशिया महाद्वीप के हैं।

Question 14 of 20
14. Question
1 pointsनिम्नलिखित में किस महाद्वीप की जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है?
Correct
व्याख्याः
- वर्तमान में अफ्रीका महाद्वीप की जनसंख्या वृद्धि लगभग 2.2% वृद्धि दर के साथ सर्वाधिक है। यूरोप की जनसंख्या वृद्धि (-0.02) ऋणात्मक है|
- एशिया की जनसंख्या वृद्धि दर 1.21%,उत्तरी अमेरिका की 1.06%, दक्षिणी अमेरिका की 1.21%, ओशिनिया (Oceania) (ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत क्षेत्र के द्वीप समूह) की 1.23% है।

Question 15 of 20
15. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-सा एक क्षेत्र जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से निम्न नहीं है?
Correct
व्याख्याः
- विश्व के सहारा मरुस्थल, ध्रुवीय प्रदेश तथा भूमध्यरेखीय प्रदेशों में प्रतिकूल दशाएँ होने के कारण बहुत ही कम जनसंख्या घनत्व पाया जाता है, जबकि दक्षिणी-पूर्वी एशिया में उच्च (135.6 व्यक्ति/किमी.2) जनसंख्या घनत्व पाया जाता है। जबकि सहारा, भूमध्यरेखीय और ध्रुवीय प्रदेशों में जनसंख्या घनत्व निम्न है| अतः विकल्प (c) सही है।

Question 16 of 20
16. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन- सा एक अपकर्ष कारक नहीं है?
Correct
व्याख्याः काम के बेहतर अवसर और रहन-सहन की अच्छी दशाएँ, शांति व स्थायित्व, जीवन और संपत्ति की सुरक्षा तथा अनुकूल जलवायु अपकर्ष कारक हैं जो लोगों को अधिक आकर्षित करते हैं, जबकि सामाजिक पिछड़ापन, महामारियाँ, प्रतिकूल जलवायु, प्राकृतिक आपदाएँ, बेरोज़गारी, रहन-सहन की निम्न दशाएँ आदि प्रतिकर्ष कारक हैं जो उद्गम स्थान को कम आकर्षित करते हैं अर्थात् प्रवास का कारण बनते हैं। अतः विकल्प (d) सही है।

Question 17 of 20
17. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-सा एक सही नहीं है?
Correct
व्याख्याः प्रथम अवस्था में उच्च प्रजननशीलता व उच्च मर्त्यता होती है क्योंकि लोग महामारियों और भोजन की अनिश्चित आपूर्ति से होने वाली मृत्युओं की क्षतिपूर्ति अधिक पुनरुत्पादन से करते हैं, इसमें जनसंख्या वृद्धि धीमी होती है |अतः विकल्प (a) सही नहीं है।

Question 18 of 20
18. Question
1 pointsमानव भूगोल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. मानव भूगोल, मानव समाजों और धरातल के बीच संबंधों का संश्लेषित अध्ययन है।
2. मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है।
3. हमारी पृथ्वी को नियंत्रित करने वाले भौतिक नियमों तथा पृथ्वी पर रहने वाले जीवों के मध्य संबंधों के अधिक संश्लेषित ज्ञान से उत्पन्न संकल्पना मानव भूगोल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
मानव भूगोल के संबंध में कई आधारों पर विद्वानों द्वारा परिभाषाएँ दी गईं,जो निम्नलिखित हैं-रैटजेल के अनुसार-
- मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के बीच संबंधों का संश्लेषित अध्ययन है।रैटजेल द्वारा दी गई परिभाषा में संश्लेषण पर ज़ोर दिया गया है।
एलन सी. सेंपल के अनुसार-
- मानव भूगोल अस्थिर पृथ्वी और क्रियाशील मानव के बीच परिवर्तनशील संबंधों का अध्ययन है। इस परिभाषा में संबंधों की गत्यात्मकता मुख्य शब्द है।
पॉल विडाल-डी-ला ब्लाश के अनुसार-
- हमारी पृथ्वी को नियंत्रित करने वाले भौतिक नियमों तथा पृथ्वी पर रहने वाले जीवों के मध्य संबंधों के अधिक संश्लेषित ज्ञान से उत्पन्न संकल्पना मानव भूगोल है।इस प्रकार मानव भूगोल पृथ्वी और मनुष्य के अंतर्संबंधों की एक नई संकल्पना प्रस्तुत करता है।

Question 19 of 20
19. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:1. भौतिक भूगोल भौतिक/प्राकृतिक एवं मानव जगत के बीच संबंध आदि का भी अध्ययन करता है।
2. किसी भी घटना अथवा परिघटना का जो दिक् काल के संदर्भ में परिवर्तित होती है उसका भौगोलिक ढंग से अध्ययन नहीं किया जा सकता है।
3. भूगोल का मुख्य सरोकार पृथ्वी को मानव के घर के रूप में समझना और उन सभी तत्त्वों का अध्ययन करना है, जिन्होंने मानव को पोषित किया है।
4. मानव भूगोल सिर्फ भौतिक भूगोल का अध्ययन करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?Correct
व्याख्याः
- भौतिक भूगोल के अंतर्गत भौतिक पर्यावरण का अध्ययन किया जाता है। अतः कथन (1) सही नहीं है।
- मानव भूगोल न सिर्फ भौतिक भूगोल बल्कि भौतिक/प्राकृतिक एवं मानवीय जगत के बीच संबंध, मानवीय परिघटनाओं का स्थानिक वितरण तथा उनके घटित होने के कारण एवं विश्व के विभिन्न भागों में सामाजिक और आर्थिक विभिन्नताओं का अध्ययन करता है ।अतः कथन 4 सही नहीं है।
- एक अध्ययन क्षेत्र के रूप में भूगोल समाकलनात्मक आनुभविक एवं व्यावहारिक है। अतः भूगोल की पहुँच विस्तृत है और किसी भी घटना अथवा परिघटना जो दिक् काल के संदर्भ में परिवर्तित होती है, उसका भौगोलिक ढंग से अध्ययन किया जा सकता है। अतः कथन (2) सही नहीं है।
- एक विषय के रूप में भूगोल का सरोकार पृथ्वी को मानव के घर के रूप में समझना और उन सभी तत्त्वों का अध्ययन करना है, जिन्होंने मानव को पोषित किया है। अतः कथन (3) सही है।

Question 20 of 20
20. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव और पर्यावरण के बीच अन्योन्यक्रिया का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कारक है?
Correct
व्याख्याः मनुष्य प्रौद्योगिकी की सहायता से अपने भौतिक पर्यावरण से अन्योन्यक्रिया करता है। यह महत्त्वपूर्ण नहीं है कि मानव क्या उत्पन्न और निर्माण करता है, बल्कि यह अत्यंत महत्त्वपूर्ण है कि वह किन उपकरणों और तकनीकों की सहायता से उत्पादन और निर्माण करता है। अतः विकल्प (c) सही है।

‘मानव भूगोल के मूल सिद्धांत’ डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें|