मानव भूगोल के मूल सिद्धांत टेस्ट 3
मानव भूगोल के मूल सिद्धांत टेस्ट 3
Quiz-summary
0 of 20 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
Information
इस टेस्ट में सम्मिलित प्रश्न कक्षा 12 की पुस्तक मानव भूगोल के मूल सिद्धांत (एन.सी.ई.आर.टी.) पर आधारित है| यदि आप ‘मानव भूगोल के मूल सिद्धांत’ विषय की अधिक जानकारी नहीं रखते है तो इस टेस्ट को देने से पहले आप पुस्तक का रिविजन अवश्य करें|
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 20 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Average score |
|
Your score |
|
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
- Answered
- Review
-
Question 1 of 20
1. Question
1 points‘वृहद ट्रंक मार्ग’ निम्नलिखित में किस समुद्री मार्ग को कहा जाता है?
Correct
व्याख्याः उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग को ‘वृहद ट्रंक मार्ग कहा जाता है। क्योंकि यह समुद्री मार्ग औद्योगिक दृष्टि से विकसित दो प्रदेशों उत्तरी-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और पश्चिमी यूरोप को मिलाता है। विश्व का एक-चौथाई विदेशी व्यापार इस मार्ग द्वारा परिवहित होता है। इसलिये यह विश्व का व्यस्ततम् व्यापारिक जलमार्ग है। दोनों तटों पर पोताश्रय की उन्नत सुविधाएँ हैं।
Incorrect

Question 2 of 20
2. Question
1 pointsभूमध्य सागर-हिन्द महासागरीय समुद्री मार्ग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. यह अन्य समुद्री मार्गों की अपेक्षा अधिक देशों को सेवाएँ प्रदान करता है।
2. पोर्ट सईद, मुंबई एवं सिंगापुर पत्तन इस मार्ग से संबद्ध हैं।
3. यह औद्योगिक पश्चिमी यूरोपीय प्रदेश को पश्चिमी अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण-पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की वाणिज्यिक तथा पशुपालन आधारित अर्थव्यवस्थाओं से जोड़ता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- भूमध्य सागर-हिन्दमहासागरीय समुद्री मार्ग प्राचीन विश्व के हृदय स्थल कहे जाने वाले क्षेत्रों से गुज़रता है और किसी भी अन्य मार्ग की अपेक्षा अधिक देशों और लोगों को सेवाएँ प्रदान करता है। अतः कथन (1) सही है।
- पोर्ट सईद, अदन, मुंबई, कोलंबो और सिंगापुर इस मार्ग के महत्त्वपूर्ण पत्तनों में से हैं। अतः कथन (2) सही है।
विश्व के प्रमुख व्यापारिक मार्ग
- भूमध्य सागर-हिन्द महासागरीय व्यापारिक मार्ग अत्यधिक औद्योगिक पश्चिम यूरोपीय प्रदेश को पश्चिमी अफ्रीका, दक्षिणी अफ्रीका, दक्षिण-पूर्वी एशिया और ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की वाणिज्यिक कृषि तथा पशुपालन आधारित अर्थव्यवस्थाओं से जोड़ता है।
- स्वेज़ नहर के निर्माण से पहले यह मार्ग लिवरपूल और कोलंबों को जोड़ता था जो नगर मार्ग से 6400 किमी. लंबा था।

Question 3 of 20
3. Question
1 pointsउत्तमाशा अंतरीप समुद्री मार्ग के संदर्भ में कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
Correct
व्याख्याः
- अटलांटिक महासागर के पार उत्तमाशा अंतरीप समुद्री मार्ग एक अन्य महत्त्वपूर्ण समुद्री मार्ग है जो पश्चिमी यूरोपीय और पश्चिमी अफ्रीकी देशों को दक्षिण अमेरिका में ब्राज़ील, अर्जेंटीना और उरुग्वे से मिलाता है। अतः कथन (a) सही नहीं है। तथा कथन (b) सही है।
- इस मार्ग पर यातायात उत्तरी अटलांटिक मार्ग की तुलना में दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के सीमित विकास और कम जनसंख्या के कारण बहुत कम है।
- इस मार्ग पर केवल दक्षिण-पूर्वी ब्राज़ील, प्लाटा ज्वारनदमुख और दक्षिण अफ्रीका के कुछ भागों में बड़े पैमाने पर औद्योगीकरण हुआ है। रियो-डि-जनेरियो और केपटाउन के बीच मार्ग पर भी यातायात बहुत कम है क्योंकि दोनों दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में एक जैसे उत्पाद और संसाधन हैं। अतः कथन (c) सही है।

Question 4 of 20
4. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:1. उत्तरी प्रशांत समुद्री मार्ग उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित पत्तनों को एशिया के पत्तनों से जोड़ता है।
2. दक्षिणी प्रशांत समुद्री मार्ग का प्रयोग हांगकांग, फिलीपींस और इंडोनेशिया पहुँचने के लिये किया जाता है।
3. होनोलुलू पत्तन उत्तरी प्रशांत समुद्री मार्ग पर स्थित है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- उत्तरी प्रशांत समुद्री मार्ग उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित पत्तनों को एशिया के पत्तनों से जोड़ता है, ये पत्तन हैं वैंकूवर, सिएटल, पोर्टलैंड, सैन-फ्राँसिस्को (अमेरिका की ओर) और याकोहामा, कोबे, शंघाई-कांग, मनीला और सिंगापुर(एशिया की ओर)।
- होनोलुलू पत्तन दक्षिण प्रशांत समुद्री मार्ग पर स्थित है। अतः कथन (3) सही नहीं है।
- दक्षिणी प्रशांत समुद्री मार्ग पश्चिमी यूरोप और उत्तरी अमेरिका को ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड और पनामा नहर से होते हुए प्रशांत महासागर में प्रकीर्णित द्वीपों से मिलाता है।

Question 5 of 20
5. Question
1 pointsस्वेज़ नहर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. स्वेज़ नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है।
2. स्वेज़ नहर यूरोप को हिन्द महासागर में प्रवेश मार्ग प्रदान करता है।
3. स्वेज़ नहर से पोर्ट सईद और स्वेज़ शहरों को ताजे पानी की आपूर्ति की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- स्वेज़ नहर का निर्माण 1869 में मिस्र के उत्तर में पोर्ट सईद एवं दक्षिण में स्थित स्वेज़ पत्तन के मध्य भूमध्य सागर एवं लाल सागर को जोड़ने हेतु किया गया। अतः कथन (1) सही है।
- स्वेज़ नहर यूरोप को हिन्द महासागर में एक नवीन मार्ग प्रदान करती है तथा लिवरपूल एवं कोलंबो के बीच प्रत्यक्ष समुद्री मार्ग की दूरी को उत्तमाशा अंतरीप मार्ग की तुलना में घटाती है। अतः कथन (2) सही है।
- स्वेज़ नहर जल बंधकों से रहित समुद्र सतह के बराबर नहर है, जो 160 किमी. लंबी तथा 11 से 15 मीटर गहरी है।
- नील नदी से नौगम्य ताज़े पानी की नहर भी स्वेज़ नहर से इस्माइलिया में मिलती है जिससे पोर्ट सईद और स्वेज़ नगरों को ताज़े जल की आपूर्ति की जाती है। अतः कथन (3) सही है।

Question 6 of 20
6. Question
1 pointsपनामा नहर के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह नहर अटलांटिक महासागर को हिन्द महासागर से जोड़ती है।
2. इसका निर्माण संयुक्त राज्य अमेरिका के द्वारा किया गया।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?Correct
व्याख्याः
कथन (1) सही नहीं है क्योंकि पनामा नहर अटलांटिक महासागर को पश्चिम में प्रशांत महासागर से जोड़ती है।- इसका निर्माण पनामा जलसंधि के आर-पार पनामा नगर एवं कोलोनी के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के द्वारा किया गया। अतः कथन (2) सही है।
- इस नहर की कुल लंबाई लगभग 72 किमी. है जो लगभग 12 किमी. लंबी अत्यधिक गहरी कटान से युक्त है।
- इस नहर के द्वारा समुद्री मार्ग से न्यूयॉर्क एवं सैन-फ्राँसिस्को के मध्य लगभग 13,000 किमी. की दूरी कम हो गई है।
- इस नहर का आर्थिक महत्त्व स्वेज़ नहर की अपेक्षा कम है। फिर भी दक्षिणी अमेरिका की अर्थव्यवस्था में इसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

Question 7 of 20
7. Question
1 pointsआंतरिक जलमार्ग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. आंतरिक जलमार्गों का विकास नहरों की नौगम्यता, चौड़ाई और गहराई, जल प्रवाह की निरंतरता तथा उपयोग में लाई जाने वाली परिवहन प्रौद्योगिकी पर निर्भर करता है।
2. अत्यधिक भारी वस्तुओं (कोयला, सीमेंट आदि) का आंतरिक जलमार्गों द्वारा यातायात नहीं किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- नदियाँ, नहरें, झीलें तथा तटीय क्षेत्र प्राचीन समय से ही महत्त्वपूर्ण जलमार्ग रहे हैं।
- नावें तथा स्टीमर यात्रियों तथा मालवाहन हेतु परिवहन के साधन के रूप में उपयोग किये जाते हैं।
- आंतरिक जलमार्गों का विकास नहरों की नौगम्यता, चौड़ाई और गहराई, जल प्रवाह की निरंतरता तथा उपयोग में लाई जाने वाली परिवहन प्रौद्योगिकी पर निर्भर करता है। अतः कथन (1) सही है।
- सघन वनों से युक्त क्षेत्रों में मात्र नदियाँ ही परिवहन का साधन होती हैं।
- अत्यधिक भारी वस्तुएँ जैसे- कोयला, सीमेंट, इमारती लकड़ी तथा धात्विक अयस्क इत्यादि का आंतरिक जलमार्गों द्वारा यातायात किया जा सकता है। अतः कथन (2) सही नहीं है।

Question 8 of 20
8. Question
1 pointsराइन जलमार्ग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. राइन नदी जर्मनी और इटली से होकर प्रवाहित होती है।
2. राइन जलमार्ग नीदरलैंड में अपने मुहाने से लेकर स्विट्जरलैंड में बेसल तक नौकायन योग्य है।
3. डसलडोर्फ पत्तन राइन जल मार्ग पर स्थित है।
4. यह जलमार्ग विश्व में सर्वाधिक प्रयोग में लाया जाने वाला जलमार्ग है।
उपर्युक्त कथनों में कौन- से सही हैं?Correct
व्याख्याः
- राइन नदी इटली से प्रवाहित नहीं होती बल्कि स्विट्ज़रलैंड जर्मनी और नीदरलैंड से होकर प्रवाहित होती है और उत्तरी सागर में गिरती है। अतः कथन (1) सही नहीं है।
- राइन जलमार्ग नीदरलैंड में रोटरर्डम में अपने मुहाने से लेकर स्विट्ज़रलैंड में बेसल तक 700 किमी. लंबाई में नौकायन योग्य है। अतः कथन (2) सही है।
- यह नदी एक संपन्न कोयला क्षेत्र से होकर प्रवाहित होती है तथा संपूर्ण नदी बेसिन विनिर्माण क्षेत्र की दृष्टि से अत्यधिक संपन्न है।
- डसलडोर्फ पत्तन राइन नदी जलमार्ग पर ही स्थित है अतः कथन (3) सही है।
- यह जलमार्ग विश्व में सर्वाधिक प्रयोग में लाया जाने वाला जलमार्ग है। प्रतिवर्ष 20,000 से अधिक समुद्री जलयान तथा लगभग 2 लाख आंतरिक मालवाहक पोत वस्तुओं एवं सामग्रियों का आदान-प्रदान करते हैं।
- यह जलमार्ग स्विट्ज़रलैंड, जर्मनी, फ्राँस, बेल्जियम तथा नीदरलैण्ड के औद्योगिक क्षेत्रों को उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग से जोड़ता है।
राइन जलमार्ग

Question 9 of 20
9. Question
1 pointsविभिन्न जलमार्गों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. डेन्यूब जलमार्ग पश्चिमी यूरोपीय भाग को जलमार्ग सेवाएँ प्रदान करता है।
2. वोल्गा-मास्को नहर वोल्गा जलमार्ग को काला सागर से जोड़ती है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- डेन्यूब जलमार्ग पूर्वी यूरोपीय भाग को अपनी जलमार्ग सेवाएँ प्रदान करता है, न कि पश्चिमी यूरोपीय भाग को । अतः कथन (1) सही नहीं है।
- डेन्यूब नदी ब्लैक फ़ॉरेस्ट से निकलकर अनेक देशों से होती हुई पूर्व की ओर बहती है।
- डेन्यूब नदी जलमार्ग से निर्यात किये जाने वाले पदार्थ गेहूँ, मक्का, इमारती लकड़ी तथा मशीनरी हैं।
- वोल्गा-मास्को नहर वोल्गा जलमार्ग को मास्को प्रदेश से तथा वोल्गा-डोन नहर काला सागर से जोड़ती है। अतः कथन (2) सही नहीं है।
- वोल्गा रूस का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण जलमार्ग है। यह 11200 किमी. तक नौकायन की सुविधा प्रदान करता है।
वोल्गा जलमार्ग

Question 10 of 20
10. Question
1 pointsवायुमार्गों का सबसे अधिक प्रयोग करने वाला निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश है?
Correct
व्याख्याः पूरे विश्व में वायुमार्गों का सर्वाधिक सघन जाल पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और दक्षिण-पूर्वी एशिया में पाया जाता है। विश्व के कुल वायुमार्गो के 60% भाग का प्रयोग अकेला संयुक्त राज्य अमेरिका करता है। अतः विकल्प (a) सही है।

Question 11 of 20
11. Question
1 points‘बिग इंच’ पाइपलाइन के द्वारा क्या प्रवाहित किया जाता है?
Correct
व्याख्याः बिगइंच पाइपलाइन मैक्सिको की खाड़ी में स्थित तेल के कुँओ से संयुक्त अमेरिका के उत्तर-पूर्वी राज्यों में तेल ले जाती है। इसका विस्तार टेक्सास से न्यूजर्सी तक है।

Question 12 of 20
12. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. वर्तमान में पाइपलाइनों के द्वारा आपूर्ति के अलावा पेट्रोलियम को भी परिवहित किया जा रहा है, किंतु दूध जैसे पदार्थों को अभी भी पाइपलाइनों के माध्यम से परिवहित करने में सफलता नहीं मिली है।
2. यूरोप, रूस, पश्चिमी एशिया और भारत में पाइपलाइनों का प्रयोग तेल के कुँओं को तेल परिष्करणशालाओं और पत्तनों से जोड़ने के लिये किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?Correct
व्याख्याः
- वर्तमान में जल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे तरल एवं गैसीय पदार्थों के अबाधित प्रवाह और परिवहन के लिये पाइपलाइनों का व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है।
- न्यूजीलैंड में फार्मों से फैक्ट्रियों तक दूध को पाइपलाइनों द्वारा भेजा जाता है। अतः कथन (1) सही नहीं है।

Question 13 of 20
13. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. भारत ने अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट 1975 में प्रक्षेपित किया था।
2. साइबर स्पेस भेजने वाले और प्राप्त करने वाले के शारीरिक संचलन के बिना कंप्यूटर पर सूचनाओं के प्रेषण और प्राप्ति की विद्युतीय अंकीय दुनिया है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- भारत ने पहला उपग्रह आर्यभट्ट 19 अप्रैल, 1975 में प्रक्षेपित किया था, उसके बाद भास्कर तथा रोहिणी का प्रक्षेपण क्रमशः 1979 और 1980 में किया। अतः कथन (1) सही है।
- साइबर स्पेस विद्युत द्वारा कंप्यूटरीकृत स्पेस का संचार है। यह वर्ल्डवाइड वेबसाइड जैसे इंटरनेट से आवृत है। सरल शब्दों में यह भेजने वाले और प्राप्त करने वाले के शारीरिक संचलन के बिना कंप्यूटर पर सूचनाओं के प्रेषण और प्राप्ति की विद्युतीय अंकीय दुनिया है। इसे इंटरनेट के नाम से भी जाना जाता है।

Question 14 of 20
14. Question
1 pointsचैनल टनल निम्नलिखित में किन दो आर्थिक रूप से समृद्ध शहरों को जोड़ता है:
Correct
व्याख्याः
- चैनल टनल एक रेल सुरंग है जो लंदन को पेरिस से जोड़ती है।
- चैनल टनल डोवर जल संधि में इंग्लिश चैनल के नीचे लंदन और पेरिस को जोड़ने वाली एक रेल सुरंग है। चैनल टनल समुद्र के अंदर सबसे लंबी सुरंग है जिसकी समुद्र के अंदर लंबाई लगभग 38 किमी. है। चैनल टनल की कुल लंबाई 50 किमी. है।

Question 15 of 20
15. Question
1 points26 ऑस्ट्रेलियाई पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:(1) यह रेल लाइन महाद्वीप के दक्षिणी भाग के आर-पार पश्चिम से पूर्व की ओर जाती है|
(2) उत्तर-दक्षिण लाइन एडिलेड और एलिस स्प्रिंग को जोड़ती है|
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही हैं|Correct
व्याख्या:-
- कथन (1) सही हैं | ऑस्ट्रेलियाई पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग पश्चिमी तट पर पर्थ से आरम्भ होकर कलगुर्ली, ब्रोकन हिल और पोर्ट ऑगस्ता से होकर पूर्वी तट पर स्थित सिडनी को मिलते हुए महाद्वीप के दक्षिणी भाग के आर-पार पश्चिम से पूर्व को जाता है|
- ऑस्ट्रेलियाई पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग की एक अन्य उत्तर-दक्षिण लाइन एडिलेड और एलिस स्प्रिंग को जोड़ती है और आगे इसे डार्विन-बिरदुम लाइन से जोड़ा जाता है |
ऑस्ट्रेलियाई पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग

Question 16 of 20
16. Question
1 pointsतृतीयक क्रियाकलाप के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. तृतीयक क्रियाकलापों में उत्पादन और विनियम दोनों सम्मिलित होते हैं।
2. इसके अंतर्गत उत्पादन को परोक्ष रूप से पारिश्रमिक और वेतन के रूप में मापा जाता है।
3. तृतीयक क्रियाकलापों में व्यापार, परिवहन और संचार सुविधाएँ उत्पादन के अंतर्गत आती हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- तृतीयक क्रियाकलापों में उत्पादन और विनिमय दोनों सम्मिलित होते हैं। अतः कथन (1) सही है।
- उत्पादन को परोक्ष रूप से पारिश्रमिक और वेतन के रूप में मापा जाता है। अतः कथन (2) सही है।
- व्यापार, परिवहन और संचार सुविधाएँ विनिमय के अंतर्गत आती हैं,न कि उत्पादन। इन सुविधाओं का उपयोग दूरी को निष्प्रभावी करने के लिये किया जाता है। अतः कथन (3) सही नहीं है|
- उत्पादन में सेवाओं की उपलब्धता शामिल होती है जिनका उपभोग किया जाता है।
- इसलिये तृतीयक क्रियाकलापों में मूर्त वस्तुओं के उत्पादन की बजाय सेवाओं का व्यावसायिक उत्पादन सम्मिलित होता है।

Question 17 of 20
17. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. मानव संसाधन, सेवा सेक्टर में महत्त्व नहीं रखती है।
2. तृतीयक की अपेक्षा द्वितीयक क्रियाकलाप, कर्मियों की विशिष्टीकृत कुशलताओं, अनुभव और ज्ञान पर अत्यधिक निर्भर करता है।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- सेवा सेक्टर का संबंध तृतीयक क्रियाकलाप से है। जनशक्ति, सेवा सेक्टर का एक महत्त्वपूर्ण कारक है क्योंकि अधिकांश तृतीयक क्रियाकलापों का निष्पादन कुशल श्रमिक व्यावसायिक दृष्टि से प्रशिक्षित विशेषज्ञ और परामर्शदाताओं द्वारा होता है। अतः कथन (1) सही नहीं है।
- द्वितीयक और तृतीयक क्रियाकलापों में मुख्य अंतर यह है कि सेवाओं द्वारा उपलब्ध विशेषज्ञता उत्पादन तकनीकों, मशीनरी और फैक्ट्री प्रक्रियाओं की अपेक्षा कर्मियों की विशिष्टीकृत कुशलताओं, अनुभव और ज्ञान पर अत्यधिक निर्भर करती है। अतः द्वितीयक क्रियाकलाप की अपेक्षा तृतीयक क्रियाकलाप कर्मियों की विशिष्टीकृत कुशलताओं, अनुभव और ज्ञान पर अत्यधिक निर्भर करता है।
- तृतीयक क्रियाकलाप सेवा क्षेत्र से संबंधित है जिसमें डॉक्टर, वकील, प्रकाशक, अध्यापन, तकनीशियन आदि शामिल हैं। अतः कथन (2) सही नहीं है।

Question 18 of 20
18. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-सा एक तृतीयक सेक्टर का क्रियाकलाप नहीं है?
Correct
व्याख्याः मछली पकड़ना प्राथमिक क्रियाकलाप के अंतर्गत आता है न कि तृतीयक क्रियाकलाप के। अतः विकल्प (b) सही है।

Question 19 of 20
19. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है?
Correct
व्याख्याः संचार, व्यापार, परिवहन तथा सेवाएँ तृतीयक क्षेत्र के क्रियाकलाप हैं जब कि बुनाई, वस्त्र निर्माण द्वितीयक एवं आखेट प्राथमिक क्षेत्र का क्रियाकलाप हैं। अतः विकल्प (c) सही है।

Question 20 of 20
20. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-सा एक चतुर्थ क्रियाकलाप है?
Correct
व्याख्याः
- चतुर्थ क्रियाकलाप अनुसंधान और विकास पर केंद्रित होते हैं तथा विशिष्टीकृत ज्ञान, प्रौद्योगिक कुशलता और प्रशासकीय सामर्थ्य से संबद्ध सेवाओं के उन्नत नमूने के रूप में देखे जाते हैं।
- सूचना का संग्रहण, उत्पादन और प्रकीर्णन अथवा सूचना का उत्पादन आदि चतुर्थ क्षेत्र के क्रियाकलाप हैं।
- मौद्रिक बैंकिंग, मुद्रण मीडिया और इंटरनेट तृतीयक क्षेत्र के क्रियाकलाप हैं।

‘मानव भूगोल के मूल सिद्धांत’ डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें|