भारत लोग और अर्थव्यवस्था टेस्ट 7
भारत लोग और अर्थव्यवस्था टेस्ट 7
Quiz-summary
0 of 20 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
Information
इस टेस्ट में सम्मिलित प्रश्न कक्षा 12 की पुस्तक भारत लोग और अर्थव्यवस्था (एन.सी.ई.आर.टी.) पर आधारित है| यदि आप ‘भारत लोग और अर्थव्यवस्था’ विषय की अधिक जानकारी नहीं रखते है तो इस टेस्ट को देने से पहले आप पुस्तक का रिविजन अवश्य करें|
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 20 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Average score |
|
Your score |
|
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
- Answered
- Review
-
Question 1 of 20
1. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. अर्द्ध -गुच्छित बस्तियों में निचले तबके व निम्न कार्य करने वाले लोग गाँव के बाहरी हिस्सों में बसते हैं।
2. अर्द्ध -गुच्छित बस्तियाँ मेघालय, हिमाचल प्रदेश, केरल के भागों में अधिक पाई जाती हैं।
3. भारत में परिक्षिप्त बस्ती प्रारूप सुदूर जंगलों में एकाकी झोपड़ियों के रूप में दिखाई पड़ती है।
4. परिक्षिप्त बस्तियाँ गुजरात के मैदान और राजस्थान के भागों में व्यापक रूप में दिखाई देती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- से सत्य हैं?Correct
व्याख्याः
- अर्द्ध गुच्छित बस्तियाँ गुजरात के मैदान और राजस्थान के कुछ भागों में व्यापक रूप में पाई जाती हैं। अतः कथन (2) सही नहीं है।
- परिक्षिप्त बस्तियाँ मेघालय, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और केरल के भागों में पाई जाती हैं। अतः कथन (4) सही नहीं है
Incorrect

Question 2 of 20
2. Question
1 pointsभारत के नगरीकरण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. नगरीकरण के स्तर की माप कुल जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या के प्रतिशत के रूप में किया जाता है।
2. पिछले दो दशकों में नगरीकरण की वृद्धि दर काफी तेज़ रही है।
3. 10 से 50 लाख की जनसंख्या वाले नगर को मेगा नगर कहा जाता है।
4. 1 लाख से अधिक नगरीय जनसंख्या वाला नगरीय केंद्र ‘नगर’कहलाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं?Correct
व्याख्याः
- भारत की जनगणना, 2011 के अनुसार पिछले दशकों में नगरीकरण की वृद्धि दर धीमी रही है। 1901 से लेकर 2011 तक के आँकड़े के अनुसार 1971-81 के बीच दशकीय वृद्धि दर सर्वाधिक 46.14% रही। 1991-2001 तथा 2001-11 के दशकों में वृद्धि दर क्रमशः 31.3% व 31.08% रही।
- 10 लाख से 50 लाख की जनसंख्या वाले नगरों को महानगर तथा 50 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों को मेगा नगर कहा जाता है।

Question 3 of 20
3. Question
1 pointsजनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा मेगा नगर है-
Correct
व्याख्याः
जनसंख्या 2011 के अनुसार मुंबई भारत का सबसे बड़ा मेगा नगर था किंतु वर्तमान में दिल्ली ने मुम्बई को पीछे छोड़ दिया है। 2.49 करोड़ जनसंख्या के साथ दिल्ली भारत में पहले स्थान पर तथा विश्व में टोक्यो के बाद दूसरे स्थान पर है। मुम्बई भारत में दूसरे स्थान पर और विश्व में छठें स्थान पर है।Incorrect
व्याख्याः
जनसंख्या 2011 के अनुसार मुंबई भारत का सबसे बड़ा मेगा नगर था किंतु वर्तमान में दिल्ली ने मुम्बई को पीछे छोड़ दिया है। 2.49 करोड़ जनसंख्या के साथ दिल्ली भारत में पहले स्थान पर तथा विश्व में टोक्यो के बाद दूसरे स्थान पर है। मुम्बई भारत में दूसरे स्थान पर और विश्व में छठें स्थान पर है। -
Question 4 of 20
4. Question
1 pointsप्रकार्य (Fuction) की दृष्टि से कौन-सा एक नगर/शहर शैक्षिक नगर में शामिल नहीं है?
Correct
व्याख्याः
कुछ शहरों और नगरों को कुछ निश्चित प्रकार्यों में विशिष्टता प्राप्त होती हैं और उन्हें विशिष्ट क्रियाओं उत्पादनों अथवा सेवाओं के लिये जाना जाता है। फिर भी प्रत्येक शहर अनेक प्रकार्य करता है, जैसे- रूड़की, वाराणसी, अलीगढ़, पिलानी, इलाहाबाद आदि शैक्षिक केंद्रों के रूप में विकसित हुए तथा सेलम, मुम्बई, मोदीनगर, जमशेदपुर आदि औद्योगिक नगर के रूप में विकसित हुए।Incorrect
व्याख्याः
कुछ शहरों और नगरों को कुछ निश्चित प्रकार्यों में विशिष्टता प्राप्त होती हैं और उन्हें विशिष्ट क्रियाओं उत्पादनों अथवा सेवाओं के लिये जाना जाता है। फिर भी प्रत्येक शहर अनेक प्रकार्य करता है, जैसे- रूड़की, वाराणसी, अलीगढ़, पिलानी, इलाहाबाद आदि शैक्षिक केंद्रों के रूप में विकसित हुए तथा सेलम, मुम्बई, मोदीनगर, जमशेदपुर आदि औद्योगिक नगर के रूप में विकसित हुए। -
Question 5 of 20
5. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से कौन-सा एक शहर/नगर गैरिसन (छावनी) नगर के रूप में विकसित हुआ?
Correct
व्याख्याः
- नई दिल्ली-प्रशासन नगर के रूप में विकसित हुआ।
- कोयंबटूर-औद्योगिक नगर के रूप में विकसित हुआ।
- सिंगरौली-खनन समृद्ध क्षेत्र खनन नगर के रूप में विकसित हुआ।
- उधमपुर- यह नगर गैरिसन (छावनी) नगर के रूप में विकसित हुआ। इसके अलावा अंबाला, जालंधर, महू, बबीना आदि भी गैरिसन नगर के रूप में विकसित हुए।
- उच्चतर क्रम के प्रशासनिक मुख्यालयों वाले शहरों को प्रशासन नगर कहते हैं|

Question 6 of 20
6. Question
1 pointsनिम्नलिखित नगरों में से कौन-सा एक वाणिज्यिक नगर के रूप में विकसित हुआ है?
Correct
व्याख्याः
- उत्तर प्रदेश में अवस्थित सहारनपुर नगर को व्यापार और वाणिज्य में विशिष्टता प्राप्त है| इसके साथ कोलकाता, सतना इत्यादि नगर भी वाणिज्यिक नगर के रूप में विकसित हुए हैं।
- गांधीनगर-गुजरात राज्य की राजधानी, गांधीनगर प्रशासन नगर के रूप में विकसित हुआ है।
- विशाखापट्नम वर्तमान में विशाखापट्नम आंध्र प्रदेश राज्य की आर्थिक राजधानी है। यह नगर परिवहन नगर के रूप में विकसित हुआ है।
- जोधपुर-राजस्थान का यह नगर पर्यटन नगर के रूप में विकसित हुआ है।

Question 7 of 20
7. Question
1 pointsनिम्नलिखित नगरों में से कौन-सा/से नगर, परिवहन नगर के रूप में विकसित हुए है?
Correct
व्याख्याः
- काण्डला, कोच्चि, कोझीकोड इत्यादि नगर, पत्तन नगर हैं जो मुख्यतः आयात और निर्यात कार्यों में संलग्न रहते हैं। मुगलसराय, इटारसी, कटनी, धुनिया आंतरिक परिवहन के नगर कहे जा सकते हैं।

Question 8 of 20
8. Question
1 pointsनिम्नलिखित नगरों में से कौन-सा एक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व के कारण प्रसिद्ध नहीं हुआ?
Correct
व्याख्याः
पचमढ़ी पर्यटन नगर के रूप में विकसित हुआ है। मदुरै, कुरुक्षेत्र, वाराणसी, मथुरा, अमृतसर, पुरी, अजमेर, उज्जैन, मथुरा आदि धार्मिक/सांस्कृतिक कारणों से प्रसिद्ध हुए हैं।
यहाँ ध्यान देने की बात है कि नगर अपने प्रकार्यों में स्थिर नहीं है उनके गतिशील स्वभाव के कारण प्रकार्यों में परिवर्तन हो जाता है।Incorrect
व्याख्याः
पचमढ़ी पर्यटन नगर के रूप में विकसित हुआ है। मदुरै, कुरुक्षेत्र, वाराणसी, मथुरा, अमृतसर, पुरी, अजमेर, उज्जैन, मथुरा आदि धार्मिक/सांस्कृतिक कारणों से प्रसिद्ध हुए हैं।
यहाँ ध्यान देने की बात है कि नगर अपने प्रकार्यों में स्थिर नहीं है उनके गतिशील स्वभाव के कारण प्रकार्यों में परिवर्तन हो जाता है। -
Question 9 of 20
9. Question
1 pointsभारत के लिये राष्ट्रीय मानव विकास रिपोर्ट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. राष्ट्रीय मानव विकास रिपोर्ट भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा तैयार की गई है।
2. इसमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को विश्लेषण की इकाई के रूप में प्रयोग किया गया है।
3. भारत के लिये राष्ट्रीय मानव विकास रिपोर्ट तैयार करने में UNDP द्वारा चुने गए सूचकों का प्रयोग नहीं किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?Correct
व्याख्याः
- भारत के लिये राष्ट्रीय मानव विकास रिपोर्ट भारत के योजना आयोग द्वारा UNDP द्वारा चुने गए सूचकों का प्रयोग करते हुए तैयार की गई है। अतः कथन (1) और (3) सही नहीं है।
- राष्ट्रीय मानव विकास रिपोर्ट तैयार करने में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को विश्लेषण की इकाई के रूप में प्रयोग किया गया है। तदनंतर, ज़िलों को विश्लेषण की इकाई मानते हुए प्रत्येक राज्य सरकार ने भी मानव विकास रिपोर्ट तैयार करना प्रारंभ कर दिया।

Question 10 of 20
10. Question
1 pointsभारत के योजना आयोग द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय मानव विकास रिपोर्ट, 2011 के अनुसार भारत के किस राज्य की कोटि (Rank) निम्नतम थी?
Correct
व्याख्याः
- भारत के योजना आयोग द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय मानव विकास रिपोर्ट 2011 के अनुसार .790 संयुक्त सूचकांक मूल्य के साथ केरल कोटि-क्रम (Rank-Order) में सर्वोच्च है तथा प्रमुख राज्यों में .350 संयुक्त सूचकांक मूल्य के साथ छत्तीसगढ़ सबसे निचले पायदान पर है।

Question 11 of 20
11. Question
1 pointsगरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले सर्वाधिक जनसंख्या प्रतिशत के राज्यों का सही अवरोही क्रम है-
Correct
व्याख्याः
- भारत के योजना आयोग द्वारा गठित तेंदुलकर समिति की रिपोर्ट के अनुसार भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वाधिक (39.93 %) जनसंख्या गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रही है | ये आँकड़े 2004-05 तथा 2011-12 के मध्य के हैं|
- उपर्युक्त में से गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली जनसंख्या के प्रतिशत के आधार पर राज्यों का सही अवरोही क्रम इस प्रकार है-
- बिहार (33.74%), ओडिशा (32.59%), मध्य प्रदेश (31.65%), उत्तर प्रदेश (29.49%), सिक्किम(8.79%)

Question 12 of 20
12. Question
1 pointsभारत की जनगणना 2011 के अनुसार निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में महिलाओं की साक्षरता दर सबसे कम है?
Correct
व्याख्याः
- जनगणना 2011 के आँकड़ों के अनुसार राजस्थान में स्त्री साक्षरता दर (52.66%) सबसे कम तथा केरल में सर्वाधिक 91.98% है। पुरुष साक्षरता दर में लक्षद्वीप (96.11) सबसे आगे पहले स्थान पर है तथा बिहार 73.391 सबसे पीछे है।
Incorrect
-
Question 13 of 20
13. Question
1 pointsभारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में बच्चों में लिंग अनुपात सबसे कम है?
Correct
व्याख्याः
- जनगणना 2011 के अनुसार भारत के हरियाणा राज्य में बच्चों में लिंग अनुपात (834) सबसे कम है। हालाँकि 2001 की अपेक्षा लिंगानुपात में मामूली वृद्धि हुई है। 2001 जनगणना के अनुसार हरियाणा में बच्चों में लिंग अनुपात 819 था। हरियाणा के बाद पंजाब का स्थान है, जहाँ लिंग अनुपात 846 है, जो 2001 की जनगणना के अनुसार 798 था।

Question 14 of 20
14. Question
1 pointsजनगणना 2011 के अनुसार भारत के निम्नलिखित में से किस केंद्र शासित राज्य का लिंग अनुपात सर्वाधिक है?
Correct
व्याख्याः
- जनगणना 2011 के अनुसार केंद्रशासित राज्य का लिंग अनुपात का आँकड़ा इस प्रकार है।
केंद्रशासित राज्य लिंगानुपात (स्त्री/ पुरुष)
1. अंडमान और निकोबार द्वीप – 878
2. दादरा और नगर हवेली – 775
3. दमन एवं दीव – 618
4. लक्षद्वीप – 946
5. दिल्ली (NCT) – 866
6. पुदुच्चेरी -1038
7. चंडीगढ़ – 880- पुदुच्चेरी में सर्वाधिक लिंगानुपात और दमन एवं दीव में सबसे कम लिगांनुपात है।

Question 15 of 20
15. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से भारत किस एक केंद्रशासित राज्य की महिला साक्षरता दर सर्वाधिक है?
Correct
व्याख्याः
- जनगणना 2011 के अनुसार भारत के केंद्र शासित राज्यों में स्त्री साक्षरता पर इस प्रकार है-
1. चण्डीगढ़ – 81.38 %
2. दिल्ली (NCT) – 80.93 %
3. दमन एवं दीव – 79.59 %
4. दादरा और नगर हवेली – 65.93 %
5. लक्षद्वीप – 88.25 %
6. पुदुच्चेरी – 81.22 %
7. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह – 81.84 %- राष्ट्रीय महिला साक्षरता दर 65.46% है।

Question 16 of 20
16. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 1. उच्चतर कुल साक्षरता दर्शाने वाले राज्यों में पुरुष और स्त्री साक्षरता के बीच कम अंतर पाया गया है। 2. शैक्षिक उपलब्धियों के अतिरिक्त आर्थिक विकास भी मानव विकास सूचकांक पर सार्थक प्रभाव डालता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct
व्याख्याः
- कुल उच्चतर साक्षरता वाले पाँच राज्य पुरुष/महिला साक्षरता दर में अंतर
राज्य कुल साक्षरता स्त्री/पुरुष में अंतर 1. केरल 93.91 4.04 2. लक्षद्वीप 92.28 7.86 3. मिज़ोरम 91.58 4.32 4. गोवा 87.40 10.97 5. त्रिपुरा 87.75 9.03 - भारत की कुल साक्षरता दर 74.04, पुरूष और स्त्री साक्षरता में अंतर = 8.66
पाँच निम्न साक्षरता दर वाले राज्य कुल साक्षरता पुरुष स्त्री अंतर 1. बिहार 63.82 73.39 53.33 20.49 2. अरुणाचल 66.95 76.69 59.57 14.12 3. राजस्थान 67.06 80.51 52.66 27.27 4. झारखंड 67.03 78.45 56.21 22.24 5. आंध्र प्रदेश 67.06 75.56 59.74 15.82 - शैक्षिक उपलब्धियों के अतिरिक्त आर्थिक विकास भी मानव सूचकांक पर सार्थक प्रभाव डालता है।
- आर्थिक दृष्टि से विकसित महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पंजाब एवं हरियाणा जैसे राज्यों के मानव विकास सूचकांक का मूल्य असम, बिहार, मध्य प्रदेश आदि की तुलना में ऊँचा है।

Question 17 of 20
17. Question
1 pointsमानव विकास के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. मानव विकास शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सशक्तीकरण के अवसरों में वृद्धि की प्रक्रिया है।
2. प्रगामी (advancing)लोकतंत्रीकरण और बढ़ता लोक सशक्तीकरण मानव विकास की न्यूनतम दशाएँ हैं।
3. वर्तमान विकास सामाजिक अन्याय, प्रादेशिक असंतुलन और पर्यावरणीय निम्नीकरण के मुद्दों के साथ स्वयं को जोड़ नहीं पाया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
मानव विकासः- मानव विकास, स्वस्थ्य भौतिक पर्यावरण से लेकर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्वतंत्रता तक सभी प्रकार के मानव विकल्पों में विस्तार और उनके शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सशक्तीकरण के अवसरों में वृद्धि की प्रक्रिया है। अतः कथन (1) सही है।
- मानव विकास के संदर्भ में प्रकाशित की गई मानव विकास रिपोर्ट, 1993 के अनुसार मानव प्रगामी लोकतंत्रीकरण और बढ़ता लोक सशक्तीकरण मानव विकास की न्यूनतम दशाएँ हैं। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि विकास लोगों को केंद्र में रखकर बुना जाना चाहिये न कि विकास को लोगों के बीच रखकर।
- विश्व में विकास के संदर्भ में बहुत सी परिभाषाएँ दी गर्ईं, दावे किये गए, किंतु विकास में बहुत सी-विषमताएँ विद्यमान है। कुछ क्षेत्र बहुत विकसित हुए तो कुछ क्षेत्रों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। जहाँ विश्व की 40% सम्पत्ति 1% लोगों में समेट दी गई है, निर्धनता बहुत विकराल रूप में बढ़ी है। निर्धनों में सामर्थ्य की गिरावट के लिये तीन अंतर्संबंधित प्रक्रियाएँ कार्यरत हैं।
(1) सामाजिक सामर्थ्य में कमी विस्थापन और दुर्बल होते सामाजिक बंधनों के कारण।
(2) प्रदूषण के कारण पर्यावरण सामर्थ्य में कमी।
(3) बढ़ती बीमारियों और दुर्घटनाओं के कारण व्यक्तिगत सामर्थ्य में कमी। अंततः उनके जीवन की गुणवत्ता और मानव विकास पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।- उपरोक्त आधारों पर वर्तमान विकास सामाजिक अन्यायों, प्रादेशिक असंतुलन और पर्यावरणीय निम्नीकरण के मुद्दों के साथ स्वयं को जोड़ नहीं पाया है।
- इसे व्यापक रूप से सामाजिक वितरक अन्यायों, जीवन की गुणवत्ता और मानव विकास में गिरावट, पारिस्थितिक संकट और सामाजिक अशांति का कारण माना जा रहा है।

Question 18 of 20
18. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Correct
व्याख्याः
- महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा और गुजरात भारत के विकसित राज्यों की श्रेणी में आते है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और ओडिशा गरीब राज्यों की श्रेणी में आते हैं और इनकी प्रतिव्यक्ति वार्षिक महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा तथा गुजरात से कम है। अतः कथन (a) सही नहीं है।

Question 19 of 20
19. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से मानव विकास रिपोर्ट का प्रकाशन कौन करता है?
Correct
व्याख्याः
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) प्रतिवर्ष मानव विकास रिपोर्ट प्रकाशित करता है। UNDP ने मानव विकास रिपोर्ट का पहली बार प्रकाशन 1990 में किया गया था। तब से यह संस्था प्रतिवर्ष मानव विकास रिपोर्ट को प्रकाशित करती आ रही है।
- यह रिपोर्ट न केवल मानव विकास को परिभाषित करती है व इसके सूचकों में संशोधन और परिवर्तन लाती है अपितु परिकलित स्कोरों के आधार पर विश्व के देशों का कोटि-क्रम (Rank order) भी बनाती है।

Question 20 of 20
20. Question
1 pointsमानव विकास सूचकांक(HDI-2016) कोटि – क्रम में सार्क देशों में निम्नलिखित में से कौन-सा देश सबसे बेहतर स्थिति में है?
Correct
व्याख्याः
- सार्क (SAARC) देशों में मानव विकास सूचकांक (2016) कोटि-क्रम में श्रीलंका (73) और मालदीव(105) के बाद भारत (131) तीसरे स्थान पर रहा। अन्य भूटान (132), बांग्लादेश (139), नेपाल (144), पाकिस्तान (147) तथा अफगानिस्तान सबसे नीचे 167वें स्थान पर है।
- 2016 मानव विकास सूचकांक कोटि – क्रम (Rank – Orders) में विश्व के 188 देशों में भारत की रैंक 131वीं है। HDI के संयुक्त मूल्य .624 के साथ भारत मध्यम मानव विकास दर्शाने वाले देशों की श्रेणी में आता है।
- UNDP द्वारा प्रकाशित की गई मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार भारत के पिछले वर्ष की अपेक्षा एक स्थान नीचे रहा। पिछले वर्ष उसकी रैंक 130 थी जो इस वर्ष एक स्थान नीचे 131वें स्थान पर आ गई।
- ब्रिक्स देशों में भी भारत की रैंक सबसे खराब रही। रूस (49), ब्राज़ील (79), चीन(90), दक्षिण अफ्रीका (119) के बाद भारत (131) पाँचवें स्थान पर रहा।

‘भारत लोग और अर्थव्यवस्था’ डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें|