भारत लोग और अर्थव्यवस्था टेस्ट 3
भारत लोग और अर्थव्यवस्था टेस्ट 3
Quiz-summary
0 of 20 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
Information
इस टेस्ट में सम्मिलित प्रश्न कक्षा 12 की पुस्तक भारत लोग और अर्थव्यवस्था (एन.सी.ई.आर.टी.) पर आधारित है| यदि आप ‘भारत लोग और अर्थव्यवस्था’ विषय की अधिक जानकारी नहीं रखते है तो इस टेस्ट को देने से पहले आप पुस्तक का रिविजन अवश्य करें|
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 20 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Average score |
|
Your score |
|
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
- Answered
- Review
-
Question 1 of 20
1. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. ‘नागपुर योजना’ का संबंध सड़क विकास योजना से है।
2. भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण (NHAI) एक स्वायत्तशासी निकाय है।
3. राष्ट्रीय महामार्गों के विकास, रख-रखाव तथा प्रचालन (operation) की ज़िम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण को सौंपी गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- भारत में द्वितीय विश्वयुद्ध के पहले तक आधुनिक प्रकार का सड़क परिवहन तंत्र अत्यंत सीमित था। सड़क विकास का पहला गंभीर प्रयास 1943 में ‘नागपुर योजना’ बनाकर किया गया। हालाँकि रजवाड़ों और ब्रिटिश भारत के बीच समन्वय के अभाव के कारण यह योजना क्रियान्वित नहीं हो पाई।
- भारतीय राष्ट्रीय महमार्ग प्राधिकरण (NHAI) भूतल परिवहन मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्तशासी निकाय है।
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण संसद के एक अधिनियम, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिनियम,1988 द्वारा गठित किया गया था।
- भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकारण (NHAI) पूर्णकालिक चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति के साथ 1995 में संचालित हुआ था।
- राष्ट्रीय महामार्गों के विकास, रख-रखाव तथा प्रचालन की ज़िम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण को सौंपी गई।
- भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकारण (NHAI) यह राष्ट्रीय महामार्गों के रूप में निर्दिष्ट सड़कों की गुणवत्ता सुधार के लिये शीर्ष संस्था है।
Incorrect

Question 2 of 20
2. Question
1 pointsराष्ट्रीय महामार्ग विकास परियोजनाओं के संदर्भ में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?1. स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण के एक भाग के रूप में की गयी थी।
2. उत्तर-दक्षिण तथा पूर्व-पश्चिम गलियारा परियोजना भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकारण के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
3. पूर्वी – पश्चिमी गलियारे का उद्देश्य असम से गुजरात को जोड़ना है।
कूटःCorrect
व्याख्याः
- स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की शुरुआत 2001 में भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण के एक भाग के रूप में की गयी थी। यह भारत का सबस बड़ा महामार्ग प्रोजेक्ट है|
- भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश भर में विभिन्न चरणों में कई प्रमुख परियोजनाओं की ज़िम्मेदारी ले रखी है। जिसमें स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तथा उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम गलियारा परियोजना प्रमुख है।
- उत्तर-दक्षिण गलियारे का उद्देश्य जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी को 4016 किमी. लम्बे मार्ग द्वारा जोड़ना है।
- पूर्व एवं पश्चिम गलियारे का उद्देश्य असम में सिलचर से गुजरात में पोरबंदर को 3640 किमी. लंबे मार्ग द्वारा जोड़ना है।
- राष्ट्रीय महामार्ग- वे प्रमुख सड़कें, जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा निर्मित एवं अनुरक्षित किया जाता है, राष्ट्रीय महामार्ग के नाम से जानी जाती है|

Question 3 of 20
3. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. राज्य महामार्ग राज्य की राजधानी से ज़िला मुख्यालयों तथा अन्य महत्त्वपूर्ण शहरों को जोड़ते हैं।
2. राज्य महामार्ग, राष्ट्रीय महामार्गों से नहीं जुड़े होते हैं।
3. राष्ट्रीय महामार्ग राज्यों की राजधानियों, प्रमुख नगरों, महत्त्वपूर्ण पत्तनों तथा रेलवे जंक्शनों को भी जोड़ते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?Correct
व्याख्याः
- राज्य महामार्ग का निर्माण एवं अनुरक्षण राज्य सरकारों द्वारा किया जाता है। ये राज्य की राजधानी, ज़िला मुख्यालयों तथा अन्य महत्त्वपूर्ण शहरों को जोड़ते हैं। अतः कथन (1) सही है।
- राज्य महामार्ग, राष्ट्रीय महामार्गों से जुड़े होते हैं। अतः कथन (2) सही नही है।

Question 4 of 20
4. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से सीमा सड़क संगठन (B.R.O) की स्थापना किस वर्ष की गई?
Correct
व्याख्याः
- सीमा सड़क संगठन (Border Road Organisation) की स्थापना मई 1960 में की गई थी।
Incorrect
व्याख्याः
- सीमा सड़क संगठन (Border Road Organisation) की स्थापना मई 1960 में की गई थी।
-
Question 5 of 20
5. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं?1. सीमा सड़क संगठन का उद्देश्य उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी सीमा से सटी सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण सड़कों के विकास से आर्थिक विकास को गति व रक्षा तैयारियों को मज़बूती प्रदान करना है।
2. राष्ट्रीय महामार्ग NH-1 दिल्ली से कोलकाता के बीच विस्तृत है।
3. सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) सड़कें बनाने व अनुरक्षण करने के साथ-साथ अति ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ हटाने की ज़िम्मेदारी भी संभालता है।
कूटःCorrect
व्याख्याः
- NH-1 दिल्ली से अमृतसर के बीच विस्तृत है तथा NH-2 दिल्ली से कोलकाता के बीच विस्तृत है। अतः कथन (2) सही नहीं है।
- NH-1 और NH-2 दोनों ही राष्ट्रीय महामार्ग ग्रांड ट्रंक रोड नाम से नामित अमृतसर से कोलकाता के बीच विस्तृत है।

Question 6 of 20
6. Question
1 pointsराष्ट्रीय महामार्ग विकास कार्यक्रम (NHDP) की स्थापना कब हुई थी?
Correct
व्याख्याः
- राष्ट्रीय महामार्ग विकास कार्यक्रम (NHDP) की स्थापना 1998 में ट्रैफिक की समस्या को कम करने तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सड़क निर्माण के उद्देश्य से की गई थी।
- राष्ट्रीय महामार्ग विकास कार्यक्रम (NHDP), भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा कार्यान्वित किया गया था।

Question 7 of 20
7. Question
1 pointsभारतीय रेल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. भारतीय रेल की स्थापना 1900 में हुई।
2. पहली रेल लाइन मुंबई से थाणे के बीच निर्मित की गई।
3. भारतीय रेल को 14 मंडलों में विभाजित किया गया है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं?Correct
व्याख्याः
- भारतीय रेल की स्थापना 1853 में हुई न कि 1900 में| अतः कथन (1) सही नहीं है।
- भारतीय रेल को 16 मंडलों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार है-
(i) सेंट्रल रेलवे (ii) ईस्टर्न रेलवे
(iii) ईस्ट सेंट्रल रेलवे (iv) ईस्ट कोस्ट रेलवे
(v) नार्दन रेलवे (vi) नॉर्थ सेंट्रल रेलवे
(vii) नॉर्थ इस्टर्न रेलवे (viii) नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे
(ix) नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (x) सदर्न रेलवे
(xi) साउथ सेंट्रल रेलवे (xii) साउथ ईस्टर्न रेलवे
(xiii) साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (xiv) साउथ वेस्टर्न रेलवे
(xv) वेस्टर्न रेलवे (xvi) वेस्ट सेंट्रल रेलवेIncorrect
व्याख्याः
- भारतीय रेल की स्थापना 1853 में हुई न कि 1900 में| अतः कथन (1) सही नहीं है।
- भारतीय रेल को 16 मंडलों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार है-
(i) सेंट्रल रेलवे (ii) ईस्टर्न रेलवे
(iii) ईस्ट सेंट्रल रेलवे (iv) ईस्ट कोस्ट रेलवे
(v) नार्दन रेलवे (vi) नॉर्थ सेंट्रल रेलवे
(vii) नॉर्थ इस्टर्न रेलवे (viii) नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे
(ix) नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (x) सदर्न रेलवे
(xi) साउथ सेंट्रल रेलवे (xii) साउथ ईस्टर्न रेलवे
(xiii) साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (xiv) साउथ वेस्टर्न रेलवे
(xv) वेस्टर्न रेलवे (xvi) वेस्ट सेंट्रल रेलवे -
Question 8 of 20
8. Question
1 pointsकोंकण रेलवे निम्नलिखित में से किन दो राज्यों को जोड़ता है?
Correct
व्याख्याः
- कोंकण रेलवे महाराष्ट्र में रोहा को कर्नाटक के मंगलौर से जोड़ता है। इसका निर्माण 1998 में हुआ था। 760 किमी. लम्बा रेल मार्ग 146 नदियों व धाराओं तथा 2000 पुलों एवं 91 सुरंगों को पार करता है। इस मार्ग पर एशिया की सबसे लम्बी 6.5 किमी. की सुरंग भी है।

Question 9 of 20
9. Question
1 pointsभारतीय रेल (रेलवे पटरी) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. भारत में कुल रेलमार्गों की लम्बाई की दृष्टि से सर्वाधिक विस्तार मीटर गेज (Meter Gauge) रेल पटरी /ट्रैक का है।
2. ब्रॉड गेज (Broad Gauge)या बड़ी लाइन में रेल पटरियों के बीच की दूरी 1.616 मीटर होती है।
3. छोटी लाइन (Narrow Gauge) रेल प्रायः पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित है।
4. छोटी रेल में दो रेल पटरियों की दूरी .762 मीटर होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- भारत में सर्वाधिक लम्बाई ब्रॉड गेज लाइन रेल की है जो 46,807 किमी. है। यह देश के कुल रेलमार्गों की लम्बाई का 74.14% है। अतः कथन (1) सही नहीं है। जबकि मीटर लाइन की कुल लम्बाई 13,290 किमी. है, जो देश के कुल रेलमार्ग लम्बाई का 21.02% है।

Question 10 of 20
10. Question
1 pointsभारत का राष्ट्रीय जलमार्ग-2 किस नदी पर तथा किन दो स्थान के बीच पड़ता है?
Correct
व्याख्याः
- राष्ट्रीय जलमार्ग-2 का विस्तार धुबरी से सदिया तक है। इसकी कुल लम्बाई 891 किमी. है।
- इसका विस्तार ब्रहमपुत्र नदी पर है तथा भारत व बांग्लादेश साझेदारी में प्रयोग करते हैं।
जलमार्ग विस्तार नदी राष्ट्रीय जलमार्ग-1 इलाहाबाद – हल्दिया (1620 किमी.) गंगा, भागीरथी, हुगली
यह विकासात्मक उद्येश्यों के लिये तीन भागों में विभाजित है(i) हल्दिया – फरक्का (560 किमी.)
(ii) फरक्का – पटना (460 किमी.)
(iii ) पटना – इलाहाबाद (600 किमी.)जलमार्ग विस्तार नदी राष्ट्रीय जलमार्ग-3 कोट्टापुरम-कोलम (168किमी.) इसके अंतर्गत पश्चिमी तट नहर (168 किमी.) के साथ चंपाकारा (23 किमी.) तथा उद्योग मंडल (14 किमी.)नहरें आती हैं। Incorrect
व्याख्याः
- राष्ट्रीय जलमार्ग-2 का विस्तार धुबरी से सदिया तक है। इसकी कुल लम्बाई 891 किमी. है।
- इसका विस्तार ब्रहमपुत्र नदी पर है तथा भारत व बांग्लादेश साझेदारी में प्रयोग करते हैं।
जलमार्ग विस्तार नदी राष्ट्रीय जलमार्ग-1 इलाहाबाद – हल्दिया (1620 किमी.) गंगा, भागीरथी, हुगली
यह विकासात्मक उद्येश्यों के लिये तीन भागों में विभाजित है(i) हल्दिया – फरक्का (560 किमी.)
(ii) फरक्का – पटना (460 किमी.)
(iii ) पटना – इलाहाबाद (600 किमी.)जलमार्ग विस्तार नदी राष्ट्रीय जलमार्ग-3 कोट्टापुरम-कोलम (168किमी.) इसके अंतर्गत पश्चिमी तट नहर (168 किमी.) के साथ चंपाकारा (23 किमी.) तथा उद्योग मंडल (14 किमी.)नहरें आती हैं। -
Question 11 of 20
11. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. भारत में वायु परिवहन की सर्वप्रथम शुरुआत इलाहाबाद से नैनी के बीच की गई।
2. वायु परिवहन का राष्ट्रीकरण 1953 में हुआ था।
3. भारतीय वायु परिवहन क्षेत्र में सुरक्षित सक्षम वायु यातायात एवं संचार सेवाएँ प्रदान करने के लिये भारत वायु प्राधिकरण (AAI) उत्तरदायी है।
4. ‘पवन हंस’ एक हेलीकॉप्टर सेवा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?Correct
व्याख्याः
- वायु परिवहन एक स्थान से दूसरे स्थान तक गमनागमन का तीव्रतम साधन है।
- भारत में वायु परिवहन की शुरुआत 1911 में हुई।
- प्रथम वायु परिवहन सेवा इलाहाबाद से नैनी के बीच शुरू की गई थी।
- ‘पवन हंस’ एक हेलीकॉप्टर सेवा है जो पर्वतीय क्षेत्रों में सेवारत है और उत्तर-पूर्व क्षेत्रों में व्यापक रूप से पर्यटकों द्वारा उपयोग में लाया जाता है।

Question 12 of 20
12. Question
1 pointsतेल एंव गैस पाइप लाइन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. इसमें गैसों व तरल पदार्थों के साथ ठोस पदार्थों को भी घोल या गारा में बदलकर परिवहित किया जा सकता है।
2. ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस के अन्वेषण, उत्पादन और परिवहन में संलग्न है।
3. ऑयल इंडिया लिमिटेड को एक कंपनी के रूप में 1960 में निगमित किया गया।
4. एशिया में पहली देशपारीय पाइप लाइन का निर्माण भारत के असम राज्य में नहरकरिटया तेल क्षेत्र से बरौनी के तेल शोधन कारखाने के बीच हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?Correct
व्याख्याः
- पाइप लाइनें गैसों एवं तरल पदार्थों के लंबी दूरी तक परिवहन हेतु अत्यधिक सुविधाजनक एवं सक्षम प्रणाली है।
- पाइप लाइनों के माध्यम से ठोस पदार्थों को भी घोल या गारा में बदलकर परिवहित किया जा सकता है। अतः कथन (1) सही है।
- ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस के अन्वेषण, उत्पादन और परिवहन में संलग्न है। यह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासन के अधीन कार्य करता है। अतः कथन (2) सही है।
- ऑयल इंडिया लिमिटेड को 1959 में एक कंपनी के रूप में निगमित किया गया था। अतः कथन (3) सही नहीं है।
- एशिया की पहली देशपारीय पाइप लाइन (1157 किमी.) का निर्माण असम के नहरकरिटया तेल क्षेत्र से बरौनी के तेल शोधन कारखाने तक के बीच हुआ था। यह निर्माण ऑयल इंडिया लिमिटेड ने किया था। अतः कथन (4) सही है।

Question 13 of 20
13. Question
1 pointsसंचार जाल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. सभी वैयक्तिक संचार तंत्रों में इंटरनेट सर्वाधिक प्रभावी एवं अधुनातन है।
2. भारत में रेडियो का प्रसारण रेडियों क्लब ऑफ बॉम्बे द्वारा प्रारंभ किया गया था।
3. ऑल इंडिया रेडियो सिर्फ सूचना, शिक्षा कार्यक्रमों को ही प्रसारित करता है।
4. उपग्रह आर्थिक एवं सामरिक दृष्टि से महत्त्व नही रखते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं?Correct
व्याख्याः
संचार के साधन- वैयक्तिक:- दूरभाष, तार, फैक्स, इंटरनेट, ईमेल, पत्र आदि।
- सार्वजनिकः रेडियो, टेलीविज़न, सिनेमा, उपग्रह, समाचार- पत्र, पत्रिकाएँ व पुस्तक आदि।
- सभी वैयक्तिक संचार तंत्रों में इंटरनेट सर्वाधिक प्रभावी एवं आधुनिक है। इंटरनेट के माध्यम से उपयोगकर्त्ता ज्ञान व सूचना की दुनिया में सीधे पहुँच बनाने में सहायक होता है।
- भारत में रेडियो का प्रसारण 1923 में रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे द्वारा प्रारंभ किया गया था।
- रेडियो 1936 में ऑल इंडिया रेडियो और 1957 में आकाशवाणी में बदल दिया गया।
- ऑल इंडिया रेडियो सूचना, शिक्षा एवं मनोरंजन से जुड़े विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को प्रसारित करता है। अतः कथन (3) सही नहीं है।
- उपग्रह, संचार की स्वयं में एक विधा है और ये संचार के अन्य साधनों का भी नियमन करते हैं।
- चूँकि उपग्रह के उपयोग से एक विस्तृत क्षेत्र का सतत एवं सामरिक दृश्य प्राप्त होता है। अतः उपग्रह संचार आर्थिक और सामरिक कारणों से अधिक महत्त्वपूर्ण हो गया है। अतः कथन (4) सही नहीं है।

Question 14 of 20
14. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से किस संचार तंत्र का उपयोग ई-कॉमर्स तथा मौद्रिक लेने-देन के लिये अधिक किया जा रहा है?
Correct
व्याख्याः
- वर्तमान में ई-कॉमर्स तथा मौद्रिक लेन-देन के लिये इंटरनेट का प्रयोग सर्वाधिक हो रहा है। अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग के संदर्भ में इसे समझा जा सकता है।
- इंटरनेट विभिन्न मदों पर विस्तृत जानकारी सहित आँकड़ों का विशाल केंद्रीय भण्डारागार जैसा होता है। आज इंटरनेट के कारण मौद्रिक लेन-देन तथा विभिन्न वस्तुओं की खरीददारी आसान और सुविधाजन हो गई है।

Question 15 of 20
15. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. इंडियन नेशनल सेटेलाइट सिस्टम (INSAT) तथा इंडियन रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट सिस्टम (IRS) उपग्रह प्रणाली से ही संबद्ध है।
2. इनसैट बहुउद्देश्यीय उपग्रह प्रणाली है।
3. राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग एजेंसी (NRSA) हैदराबाद में स्थित है।
4. IRS उपग्रह अनेक वर्णक्रमीय (स्पेक्ट्रम) बैंड (समूह) को एकत्रिक करते हैं तथा विविध उपयोगों हेतु भू-स्टेशनों पर संप्रेषित करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- भारत की उपग्रह प्रणाली को समाकृति तथा उद्देश्यों के आधार पर दो भागों में वर्गीकृत किया गया है-
1.इंडियन नेशनल सेटेलाइट सिस्टम (INSAT)
2.इंडियन रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट सिस्टम (IRS)- INSAT: इसकी स्थापना 1983 में हुई थी। यह एक बहुउद्देश्यीय उपग्रह प्रणाली है जो दूरसंचार, मौसम विज्ञान संबंधी अवलोकनों तथा विभिन्न अन्य आँकड़ों एवं कार्यक्रमों के लिये उपयोगी है।
- IRS: यह उपग्रह मार्च 1988 में रूस के बैकानूर से आइ आर एस- वन ए (IRS-1A) के प्रक्षेपण के साथ हुई थी।
- प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के लिये इंडियन रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट सिस्टम IRS उपग्रह बहुत ही उपयोगी होते हैं।
- राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) हैदराबाद में स्थित है। यह आँकड़ों के अधिक्रमण एवं प्रक्रमण की सुविधा उपलब्ध कराती है।

Question 16 of 20
16. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. भारत में विकेंद्रीकृत नियोजन है।
2. भारत में नियोजन का कार्य योजना आयोग को सौंपा गया था।
3. आठवीं योजना के देरी से शुरू होने का कारण पड़ोसी राज्यों से तनाव की स्थिति थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- भारत में केंद्रीकृत नियोजन है न कि विकेंद्रीकृत|
- नियोजन का कार्य योजना आयोग को सौंपा गया था जिसका नाम 1 जनवरी, 2015 को भारत सरकार द्वारा बदलकर नीति आयोग (NITI AYOG-National Institute for transforming India) कर दिया गया है । यह एक वैधानिक संस्था है और इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री हैं।
- आठवीं पंचवर्षीय योजना के के देरी से शुरू होने का कारण उस समय व्याप्त राजनीतिक अस्थिरता और उदारीकरण की शुरुआत थी न कि पड़ोसी देशों से तनाव। आठवीं पंचवर्षीय योजना ने 1992-1997 के बीच की अवधि तय की। अतः कथन (3) सही नहीं है।

Question 17 of 20
17. Question
1 pointsपर्वतीय क्षेत्रों का उत्तर-पूर्वी राज्यों, जनजातीय एवं पिछड़े क्षेत्रों में अवसंरचना को विकसित करने के लिये विशिष्ट क्षेत्र योजना को किस पंचवर्षीय योजना में तैयार किया गया था?
Correct
व्याख्याः
- आठवीं पंचवर्षीय योजना में पर्वतीय क्षेत्रों तथा उत्तर-पूर्वी राज्यों, जनजातीय एवं पिछड़े क्षेत्रों में अवसंरचना को विकसित करने के लिये विशिष्ट क्षेत्र योजना को तैयार किया गया।

Question 18 of 20
18. Question
1 pointsनियोजन के प्रकार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. प्रादेशिक असंतुलन कम करने के लिये योजना बनाना खंडीय (Sectoral) नियोजन के अंतर्गत आता है।
2. कृषि, सिंचाई, विनिर्माण, ऊर्जा, निर्माण, परिवहन, संचार, सामाजिक अवसंरचना और सेवाओं के विकास के कार्यक्रम बनाना तथा लागू करना प्रादेशिक नियोजन के अंतर्गत आता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
- सामान्यतः नियोजन के दो उपगमन होते हैं-
1. खंडीय नियोजन
2. प्रादेशिक नियोजन- खंडीय नियोजनः अर्थव्यवस्था के विभिन्न सेक्टरों जैसे- कृषि, सिंचाई, विनिर्माण, ऊर्जा, निर्माण, परिवहन, संचार, सामाजिक अवसंरचना और सेवाओं के विकास के लिये कार्यक्रम बनाना तथा उनको लागू करना खंडीय नियोजन कहलाता है।
- प्रादेशिक नियोजनः किसी भी देश में सभी क्षेत्रों में एक समान आर्थिक विकास नहीं हुआ है। कुछ क्षेत्र बहुत अधिक विकसित हैं तो कुछ पिछड़े हुए हैं। विकास का यह असमान प्रतिरूप (pattern)सुनिश्चित करता है कि नियोजन एक स्थानिक परिपप्रेक्ष्य अपनाएँ तथा विकास में प्रादेशिक असंतुलन कम करने के लिये योजना बनाएँ। इस प्रकार के नियोजन को प्रादेशिक नियोजन कहा जाता है।

Question 19 of 20
19. Question
1 pointsनिम्नलिखित में से किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम शुरू किया गया?
Correct
व्याख्याः
- पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रमों को पाँचवी पंचवर्षीय योजना में प्रारंभ किया गया। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सारे पर्वतीय ज़िले (वर्तमान उत्तराखंड), मिकिर पहाड़ी और असम की उत्तरी कछार की पहाड़ियाँ, पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग ज़िला और तमिलनाडु के नीलगिरी आदि को मिलाकर कुल 15 ज़िले शामिल हैं।

Question 20 of 20
20. Question
1 pointsसूखा संभावी क्षेत्र विकास कार्यक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः1. ‘सूखा संभावी क्षेत्र विकास कार्यक्रम’ 10वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत शुरू किया गया।
2. सूखा संभावी क्षेत्र विकास कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सूखे के प्रभाव को कम करने के लिये उत्पादन के साधनों को विकसित करने तक सीमित था।
3. सूखा संभावी क्षेत्र विकास कार्यक्रम ‘लक्ष्य क्षेत्र’ उपागम के अंतर्गत शुरू किया गया कर्यक्रम है’।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
- सूखा संभावी क्षेत्र विकास कार्यक्रम की शुरुआत चौथी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत हुई तथा 5वीं पंचवर्षीय योजना में इसके कार्यक्षेत्र को और विकसित किया गया। अतः कथन (1) सही नहीं है।
- इसका उद्देश्य सूखे के प्रभाव को कम करने के लिये उत्पादन के साधनों को विकसित करने तक सीमित नहीं था बल्कि सूखा संभावी क्षेत्रों में लोगों को रोज़गार उपलब्ध कराना भी था। अतः कथन (2) सही नहीं है।
- क्षेत्रीय तथा सामाजिक विषमताओं की प्रबलता को काबू में रखने के क्रम में योजना आयोग ने ‘लक्ष्य क्षेत्र’ तथा ‘लक्ष्य समूह’ नियोजन योजना उपागमों को प्रस्तुत किया है।
- लक्ष्य क्षेत्र के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यक्रम हैं-
- कमान नियंत्रित क्षेत्र विकास कार्यक्रम, सूखाग्रस्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम तथा पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम|
लक्ष्य समूह कार्यक्रम-
1. लघु कृषक विकास संस्था (SFDA)
2. सीमांत किसान विकास संस्था (MFDA)कमान क्षेत्रः वह क्षेत्र जिसमें सिंचाई व अन्य कार्यों के लिये जल आपूर्ति नहर-तंत्र द्वारा होती है। Incorrect
- सूखा संभावी क्षेत्र विकास कार्यक्रम की शुरुआत चौथी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत हुई तथा 5वीं पंचवर्षीय योजना में इसके कार्यक्षेत्र को और विकसित किया गया। अतः कथन (1) सही नहीं है।
- इसका उद्देश्य सूखे के प्रभाव को कम करने के लिये उत्पादन के साधनों को विकसित करने तक सीमित नहीं था बल्कि सूखा संभावी क्षेत्रों में लोगों को रोज़गार उपलब्ध कराना भी था। अतः कथन (2) सही नहीं है।
- क्षेत्रीय तथा सामाजिक विषमताओं की प्रबलता को काबू में रखने के क्रम में योजना आयोग ने ‘लक्ष्य क्षेत्र’ तथा ‘लक्ष्य समूह’ नियोजन योजना उपागमों को प्रस्तुत किया है।
- लक्ष्य क्षेत्र के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यक्रम हैं-
- कमान नियंत्रित क्षेत्र विकास कार्यक्रम, सूखाग्रस्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम तथा पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम|
लक्ष्य समूह कार्यक्रम-
1. लघु कृषक विकास संस्था (SFDA)
2. सीमांत किसान विकास संस्था (MFDA)कमान क्षेत्रः वह क्षेत्र जिसमें सिंचाई व अन्य कार्यों के लिये जल आपूर्ति नहर-तंत्र द्वारा होती है।
‘भारत लोग और अर्थव्यवस्था’ डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें|