सामान्य विज्ञान टेस्ट 7
सामान्य विज्ञान टेस्ट 7
Quiz-summary
0 of 20 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
Information
इस टेस्ट में सम्मिलित प्रश्न एन.सी.ई.आर.टी. पर आधारित है|
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 20 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Average score |
|
Your score |
|
Categories
- General Science 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
- 9
- 10
- 11
- 12
- 13
- 14
- 15
- 16
- 17
- 18
- 19
- 20
- Answered
- Review
-
Question 1 of 20
1. Question
1 pointsउपकला ऊतक (Epithelial Tissue) दो प्रकार के होते हैं- सरल ऊतक और संयुक्त ऊतक। इनके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. सरल उपकला ऊतक एक ही स्तर का बना होता है।
2. संयुक्त उपकला ऊतक का मुख्य कार्य रासायनिक व यांत्रिक प्रतिबलों से रक्षा करना है।
3. हृदय पूर्णतः उपकला ऊतक से बना होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
उपकला ऊतक (Epithelial Tissue) दो प्रकार के होते हैं- सरल ऊतक और संयुक्त ऊतक। सरल उपकला ऊतक एक ही स्तर का बना होता है तथा यह देहगुहिकाओं, वाहिनियों और नलिका का आस्तर है। संयुक्त उपकला ऊतक एक से अधिक कोशिका स्तरों (बहु-स्तरित) का बना होता है और इस प्रकार श्रावण और अवशोषण में इसकी भूमिका सीमित है। ऊतक का मुख्य कार्य रासायनिक व यांत्रिक प्रतिबलों से रक्षा करना है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।
सभी जटिल प्राणियों का शरीर चार प्रकार के आधारभूत ऊतकों उपकला ऊतक, संयोजी ऊतक, पेशी ऊतक और तंत्रिका ऊतक से बना होता है। हृदय में ये चारों तरह के ऊतक होते हैं। अतः कथन 3 गलत है।Incorrect
व्याख्याः
उपकला ऊतक (Epithelial Tissue) दो प्रकार के होते हैं- सरल ऊतक और संयुक्त ऊतक। सरल उपकला ऊतक एक ही स्तर का बना होता है तथा यह देहगुहिकाओं, वाहिनियों और नलिका का आस्तर है। संयुक्त उपकला ऊतक एक से अधिक कोशिका स्तरों (बहु-स्तरित) का बना होता है और इस प्रकार श्रावण और अवशोषण में इसकी भूमिका सीमित है। ऊतक का मुख्य कार्य रासायनिक व यांत्रिक प्रतिबलों से रक्षा करना है। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।
सभी जटिल प्राणियों का शरीर चार प्रकार के आधारभूत ऊतकों उपकला ऊतक, संयोजी ऊतक, पेशी ऊतक और तंत्रिका ऊतक से बना होता है। हृदय में ये चारों तरह के ऊतक होते हैं। अतः कथन 3 गलत है। -
Question 2 of 20
2. Question
1 pointsसंयोजी ऊतकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. रक्त को छोड़कर सभी संयोजी ऊतकों में कोशिका कोलेजन नामक संरचनात्मक प्रोटीन के तंतु का स्रावण करती है।
2. उपास्थि, अस्थि और वसीय ऊतक सभी संयोजी ऊतकों के उदाहरण हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं।
संयोजी ऊतकों में कोमल ऊतक से लेकर विशेष प्रकार के ऊतक जैसे- उपास्थि, अस्थि, वसीय ऊतक और रक्त सम्मिलित हैं।
रक्त को छोड़कर सभी संयोजी ऊतकों में कोशिका संरचनात्मक प्रोटीन के तंतु का स्रावण करती है, जिसे कोलेजन अथवा इलास्टिन कहा जाता है। ये ऊतक को शक्ति, प्रत्यास्थता एवं लचीलापन प्रदान करते हैं। यह कोशिका रूपांतरित पॉलिसेकेराइड भी स्रावित करती है, जो कोशिका और तंतु के बीच में जमा होकर आधात्री (Matrix) का कार्य करती है।
उल्लेखनीय है कि संयोजी ऊतक को तीन प्रकारों में बाँटा गया है- लचीले संयोजी ऊतक, सघन संयोजी ऊतक और विशिष्टीकृत संयोजी ऊतक।Incorrect
व्याख्याः उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं।
संयोजी ऊतकों में कोमल ऊतक से लेकर विशेष प्रकार के ऊतक जैसे- उपास्थि, अस्थि, वसीय ऊतक और रक्त सम्मिलित हैं।
रक्त को छोड़कर सभी संयोजी ऊतकों में कोशिका संरचनात्मक प्रोटीन के तंतु का स्रावण करती है, जिसे कोलेजन अथवा इलास्टिन कहा जाता है। ये ऊतक को शक्ति, प्रत्यास्थता एवं लचीलापन प्रदान करते हैं। यह कोशिका रूपांतरित पॉलिसेकेराइड भी स्रावित करती है, जो कोशिका और तंतु के बीच में जमा होकर आधात्री (Matrix) का कार्य करती है।
उल्लेखनीय है कि संयोजी ऊतक को तीन प्रकारों में बाँटा गया है- लचीले संयोजी ऊतक, सघन संयोजी ऊतक और विशिष्टीकृत संयोजी ऊतक। -
Question 3 of 20
3. Question
1 pointsसंयोजी ऊतक के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः
1. उपास्थि : यह खनिज युक्त ठोस संयोजी ऊतक है।
2. अस्थि : इसका अंतरकोशिकीय पदार्थ ठोस, विशिष्ट आनम्य (Pliable) और संपीडन रोधी होता है।
3. रक्त : यह तरल संयोगी ऊतक है।
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?Correct
व्याख्याः
उपास्थि का अंतरकोशिकीय पदार्थ ठोस, विशिष्ट आनम्य (Pliable) और संपीडन रोधी होता है। इस ऊतकों बनाने वाली कोशिकाएँ (उपास्थि अणु) स्वयं द्वारा स्रावित आधात्री में छोटी-छोटी गुहिकाओं में बंद हो जाती हैं। अतः युग्म 1 गलत सुमेलित है।
अस्थि खनिज युक्त ठोस संयोजी ऊतक है, इसका आनम्य आधात्री कोलेजन तंतु एवं कैल्शियम लवण युक्त होता है, जो अस्थि को मज़बूती प्रदान करता है। अतः युग्म 2 भी गलत सुमेलित है।
रक्त तरल संयोगी ऊतक है, जिसमें जीवद्रव्य, लाल रुधिर कणिकाएँ, सफेद रुधिर कणिकाएँ और पट्टिकाणु पाए जाते हैं। अतः युग्म 3 सही सुमेलित है।Incorrect
व्याख्याः
उपास्थि का अंतरकोशिकीय पदार्थ ठोस, विशिष्ट आनम्य (Pliable) और संपीडन रोधी होता है। इस ऊतकों बनाने वाली कोशिकाएँ (उपास्थि अणु) स्वयं द्वारा स्रावित आधात्री में छोटी-छोटी गुहिकाओं में बंद हो जाती हैं। अतः युग्म 1 गलत सुमेलित है।
अस्थि खनिज युक्त ठोस संयोजी ऊतक है, इसका आनम्य आधात्री कोलेजन तंतु एवं कैल्शियम लवण युक्त होता है, जो अस्थि को मज़बूती प्रदान करता है। अतः युग्म 2 भी गलत सुमेलित है।
रक्त तरल संयोगी ऊतक है, जिसमें जीवद्रव्य, लाल रुधिर कणिकाएँ, सफेद रुधिर कणिकाएँ और पट्टिकाणु पाए जाते हैं। अतः युग्म 3 सही सुमेलित है। -
Question 4 of 20
4. Question
1 pointsपेशी ऊतक तीन प्रकार के होते हैं- कंकाल पेशी, चिकनी पेशी और हृदय पेशी। इनके संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. कंकाल पेशी मुख्य रूप से कंकाली पेशी से जुड़ी होती है।
2. चिकनी पेशी को मात्र सोचने भर से ही संकुचित किया जा सकता है।
3. हृदय पेशी एक संकुचनशील ऊतक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
पेशी ऊतक तीन प्रकार के होते हैं- कंकाल पेशी, चिकनी पेशी और हृदय पेशी। कंकाल पेशी मुख्य रूप से कंकाली पेशी से जुड़ी होती है। अतः कथन 1 सही है।
चिकनी पेशीय ऊतक की संकुचनशील कोशिका के दोनों किनारे पतले होते हैं। आंतरिक अंगों जैसे- रक्त नलिका, अग्नाशय और आँत की भित्ति में इस प्रकार के ऊतक पाए जाते हैं। चिकनी पेशी का संकुचन ‘अनैच्छिक’ होता है क्योंकि इनकी क्रियाविधि पर सीधा नियंत्रण नहीं होता है, अर्थात् चिकनी पेशी को मात्र सोचने भर से ही संकुचित नहीं किया जा सकता है। अतः कथन 2 गलत है।
हृदय पेशी एक संकुचनशील ऊतक है जो केवल हृदय में ही पाई जाती है। अतः कथन 3 सही है।Incorrect
व्याख्याः
पेशी ऊतक तीन प्रकार के होते हैं- कंकाल पेशी, चिकनी पेशी और हृदय पेशी। कंकाल पेशी मुख्य रूप से कंकाली पेशी से जुड़ी होती है। अतः कथन 1 सही है।
चिकनी पेशीय ऊतक की संकुचनशील कोशिका के दोनों किनारे पतले होते हैं। आंतरिक अंगों जैसे- रक्त नलिका, अग्नाशय और आँत की भित्ति में इस प्रकार के ऊतक पाए जाते हैं। चिकनी पेशी का संकुचन ‘अनैच्छिक’ होता है क्योंकि इनकी क्रियाविधि पर सीधा नियंत्रण नहीं होता है, अर्थात् चिकनी पेशी को मात्र सोचने भर से ही संकुचित नहीं किया जा सकता है। अतः कथन 2 गलत है।
हृदय पेशी एक संकुचनशील ऊतक है जो केवल हृदय में ही पाई जाती है। अतः कथन 3 सही है। -
Question 5 of 20
5. Question
1 pointsतंत्रिका ऊतकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
Correct
व्याख्याः कथन (a), (b) और (d) सही हैं जबकि (c) गलत है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।
तंत्रिका ऊतक मुख्य रूप से शरीर की परिवर्तित अवस्थाओं के प्रति शरीर की अनुक्रियाशीलता के नियंत्रण के लिये उत्तरदायी होते हैं।
ये उत्तेजनशील कोशिकाएँ हैं जो तंत्रिका तंत्र की संचार इकाई हैं।
तंत्रिका बंध (Neuroglial) कोशिका बाकी तंत्रिका तंत्र को संरचना प्रदान करती है और तंत्रिका कोशिकाओं को सहारा और सुरक्षा देती है। शरीर में तंत्रिका ऊतक के कुल आयतन का आधा से अधिक भाग तंत्रिबंध कोशिकाएँ बनाती हैं।
तंत्रिका कोशिका को उद्दीपित किया जाता है अथवा यह स्वयं उद्दीपित होती है तो एक विद्युत परिवर्तन (Electrical Disturbance) उत्पन्न होता है जो बहुत तीव्रता से कोशिका झिल्ली पर गमन करता है।Incorrect
व्याख्याः कथन (a), (b) और (d) सही हैं जबकि (c) गलत है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।
तंत्रिका ऊतक मुख्य रूप से शरीर की परिवर्तित अवस्थाओं के प्रति शरीर की अनुक्रियाशीलता के नियंत्रण के लिये उत्तरदायी होते हैं।
ये उत्तेजनशील कोशिकाएँ हैं जो तंत्रिका तंत्र की संचार इकाई हैं।
तंत्रिका बंध (Neuroglial) कोशिका बाकी तंत्रिका तंत्र को संरचना प्रदान करती है और तंत्रिका कोशिकाओं को सहारा और सुरक्षा देती है। शरीर में तंत्रिका ऊतक के कुल आयतन का आधा से अधिक भाग तंत्रिबंध कोशिकाएँ बनाती हैं।
तंत्रिका कोशिका को उद्दीपित किया जाता है अथवा यह स्वयं उद्दीपित होती है तो एक विद्युत परिवर्तन (Electrical Disturbance) उत्पन्न होता है जो बहुत तीव्रता से कोशिका झिल्ली पर गमन करता है। -
Question 6 of 20
6. Question
1 pointsकेंचुए के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह अकशेरुकी प्राणी है।
2. फेरेटिमा व लम्ब्रिकस सामान्य भारतीय केंचुए हैं।
3. इसमें भोजन को पीसने के लिये एक गिजर्ड (Gizzard) नामक संरचना होती है।
4. इनके संवेदी तंत्र में आँखों का अभाव होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- से सही हैं?Correct
व्याख्याः उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।
केंचुआ एक अकशेरुकी प्राणी है जो नम मिट्टी की ऊपरी सतह में निवास करता है। यह उभयलिंगी होता है।
फेरेटिमा व लम्ब्रिकस सामान्य भारतीय केंचुए हैं। फेरेटिमा का रुधिर परिसंचरण तंत्र बंद प्रकार का होता है।
इसमें भोजन को पीसने के लिये एक गिजर्ड (Gizzard) नामक संरचना होती है। यह सड़ी-गली पत्तियाँ और मिट्टी में मिश्रित कार्बनिक पदार्थ होते हैं।
इनके संवेदी तंत्र में आँखों का अभाव होता है लेकिन इनमें कुछ प्रकाश और स्पर्श संवेदी अंग विकसित होते हैं, जो प्रकाश की तीव्रता के अंतर और पृथ्वी के कंपन को भी महसूस कर सकते हैं।Incorrect
व्याख्याः उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।
केंचुआ एक अकशेरुकी प्राणी है जो नम मिट्टी की ऊपरी सतह में निवास करता है। यह उभयलिंगी होता है।
फेरेटिमा व लम्ब्रिकस सामान्य भारतीय केंचुए हैं। फेरेटिमा का रुधिर परिसंचरण तंत्र बंद प्रकार का होता है।
इसमें भोजन को पीसने के लिये एक गिजर्ड (Gizzard) नामक संरचना होती है। यह सड़ी-गली पत्तियाँ और मिट्टी में मिश्रित कार्बनिक पदार्थ होते हैं।
इनके संवेदी तंत्र में आँखों का अभाव होता है लेकिन इनमें कुछ प्रकाश और स्पर्श संवेदी अंग विकसित होते हैं, जो प्रकाश की तीव्रता के अंतर और पृथ्वी के कंपन को भी महसूस कर सकते हैं। -
Question 7 of 20
7. Question
1 pointsकेंचुए के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
Correct
व्याख्याः कथन (a), (c) और (d) सही हैं जबकि (b) गलत है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।
केंचुए किसान के मित्र होते हैं।
इनके द्वारा मिट्टी में निर्मित छिद्रों के कारण बढ़ते पौधों की जड़ों के लिये वायु की उपलब्धता और उनका नीचे की ओर बढ़ना सुगम हो जाता है। अतः ये छिद्र फसलों के लिये लाभकारी होते हैं।
इनके द्वारा कृमि कम्पोस्ट का निर्माण किया जाता है, जो मिट्टी की ऊर्वरता शक्ति को बढाता है।
केंचुओं को मछली पकड़ने के लिये प्रलोभक के रूप में प्रयोग किया जाता है।Incorrect
व्याख्याः कथन (a), (c) और (d) सही हैं जबकि (b) गलत है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।
केंचुए किसान के मित्र होते हैं।
इनके द्वारा मिट्टी में निर्मित छिद्रों के कारण बढ़ते पौधों की जड़ों के लिये वायु की उपलब्धता और उनका नीचे की ओर बढ़ना सुगम हो जाता है। अतः ये छिद्र फसलों के लिये लाभकारी होते हैं।
इनके द्वारा कृमि कम्पोस्ट का निर्माण किया जाता है, जो मिट्टी की ऊर्वरता शक्ति को बढाता है।
केंचुओं को मछली पकड़ने के लिये प्रलोभक के रूप में प्रयोग किया जाता है। -
Question 8 of 20
8. Question
1 pointsकॉकरोच के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. ये रात्रिचर और सर्वभक्षी प्राणी हैं।
2. ये द्विलिंगी होते हैं।
3. इसमें परिसंचरण तंत्र बंद प्रकार का होता है।
4. इनका कोई आर्थिक महत्त्व नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- से सही हैं?Correct
व्याख्याः
कॉकरोच संघ आर्थोपोडा के वर्ग इन्सेक्टा में सम्मिलित है। यह रात्रिचर और सर्वभक्षी प्राणी हैं। इनका पूरा शरीर मज़बूत काईटिन युक्त बाह्य कंकाल का बना होता है। अतः कथन 1 सही है।
ये द्विलिंगी (Dioecious) होते हैं और दोनों लिंगों में पूर्ण विकसित जनन अंग होते हैं। अतः कथन 2 भी सही है।
इसमें खुला परिसंचरण तंत्र होता है। अतः कथन 3 गलत है।
इनका कोई आर्थिक महत्त्व नहीं है बल्कि ये पीड़क के रूप में कार्य करते हैं। अतः कथन 4 सही है।Incorrect
व्याख्याः
कॉकरोच संघ आर्थोपोडा के वर्ग इन्सेक्टा में सम्मिलित है। यह रात्रिचर और सर्वभक्षी प्राणी हैं। इनका पूरा शरीर मज़बूत काईटिन युक्त बाह्य कंकाल का बना होता है। अतः कथन 1 सही है।
ये द्विलिंगी (Dioecious) होते हैं और दोनों लिंगों में पूर्ण विकसित जनन अंग होते हैं। अतः कथन 2 भी सही है।
इसमें खुला परिसंचरण तंत्र होता है। अतः कथन 3 गलत है।
इनका कोई आर्थिक महत्त्व नहीं है बल्कि ये पीड़क के रूप में कार्य करते हैं। अतः कथन 4 सही है। -
Question 9 of 20
9. Question
1 pointsमेंढक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. ये कभी पानी नहीं पीते, बल्कि त्वचा द्वारा इसका अवशोषण करते हैं।
2. ये समतापी होते हैं।
3. इसमें रंग परिवर्तन की क्षमता होती है।
4. ये गर्मियों और सर्दियों में ग्रीष्म और शीत निष्क्रियता में चले जाते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- से सही हैं?Correct
व्याख्याः
मेंढक कशेरुकी संघ के एंफीबियन वर्ग से संबंधित है। ये कभी पानी नहीं पीता बल्कि त्वचा द्वारा इसका अवशोषण करता है। अतः कथन 1 सही है।
मेंढक असमतापी अथवा अनियततापी होता है अर्थात् इसके शरीर का तापमान नियत नहीं रहता। अतः कथन 2 गलत है।
मेंढक में अपने शत्रुओं से छिपने के लिये रंग परिवर्तन की क्षमता होती है, जिसे छद्मावरण कहते हैं। यह रक्षात्मक रंग परिवर्तन की क्षमता अनुहरण (Minimicry) कहलाती है। अतः कथन 3 सही है।
ये गर्मियों और सर्दियों में अपनी रक्षा के लिये गहरे गड्ढे जैसी जगहों में चले जाते हैं। इस प्रक्रिया को क्रमशः ग्रीष्म निष्क्रियता और शीत निष्क्रियता कहते हैं। अतः कथन 4 भी सही है।
उल्लेखनीय है कि मेंढक की त्वचा श्लेष्मा (म्युकस) से ढकी होती है जो की सदैव आर्द्र रहती है। इसमें बाह्य कर्ण अनुपस्थित होते हैं। इनमें बाह्य निषेचन पानी में होता है। ये कीटों को खाकर फसलों की रक्षा करते हैं।Incorrect
व्याख्याः
मेंढक कशेरुकी संघ के एंफीबियन वर्ग से संबंधित है। ये कभी पानी नहीं पीता बल्कि त्वचा द्वारा इसका अवशोषण करता है। अतः कथन 1 सही है।
मेंढक असमतापी अथवा अनियततापी होता है अर्थात् इसके शरीर का तापमान नियत नहीं रहता। अतः कथन 2 गलत है।
मेंढक में अपने शत्रुओं से छिपने के लिये रंग परिवर्तन की क्षमता होती है, जिसे छद्मावरण कहते हैं। यह रक्षात्मक रंग परिवर्तन की क्षमता अनुहरण (Minimicry) कहलाती है। अतः कथन 3 सही है।
ये गर्मियों और सर्दियों में अपनी रक्षा के लिये गहरे गड्ढे जैसी जगहों में चले जाते हैं। इस प्रक्रिया को क्रमशः ग्रीष्म निष्क्रियता और शीत निष्क्रियता कहते हैं। अतः कथन 4 भी सही है।
उल्लेखनीय है कि मेंढक की त्वचा श्लेष्मा (म्युकस) से ढकी होती है जो की सदैव आर्द्र रहती है। इसमें बाह्य कर्ण अनुपस्थित होते हैं। इनमें बाह्य निषेचन पानी में होता है। ये कीटों को खाकर फसलों की रक्षा करते हैं। -
Question 10 of 20
10. Question
1 pointsमेंढक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. मेंढक जल और थल दोनों स्थानों पर दो भिन्न विधियों त्वचीय श्वसन और फुफ्फुसीय श्वसन करने में सक्षम होता है।
2. ग्रीष्म निष्क्रियता और शीत निष्क्रियता के दौरान मेंढक त्वचा से श्वसन करता है।
3. इसमें लसीका परिसंचरण नहीं पाया जाता है।
4. इसका हृदय चार कक्षीय होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं?Correct
व्याख्याः
मेंढक जल और थल दोनों स्थानों पर दो भिन्न विधियों द्वारा श्वसन करने में सक्षम होता है। यह जल में त्वचीय श्वसन करता है और थल पर श्वशन के लिये त्वचा, मुख गुहा और फेफड़ों का उपयोग करता है। फेफड़ों के द्वारा श्वसन फुफ्फुसीय श्वसन कहलाता है। अतः कथन 1 सही है।
ग्रीष्म निष्क्रियता और शीत निष्क्रियता के दौरान मेंढक त्वचा से श्वसन करता है। अतः कथन 2 भी सही है।
मेंढक का परिसंचरण तंत्र, सुविकसित और बंद प्रकार का होता है। इसमें लसीका परिसंचरण पाया जाता है अर्थात् ऑक्सीजनित और विऑक्सीजनित रक्त हृदय में मिश्रित हो जाते हैं। अतः कथन 3 गलत है।
उल्लेखनीय है कि रुधिर परिसंचरण तंत्र हृदय, रक्त वाहिकाओं और रुधिर से मिलकर बनता है। लसीका तंत्र लसीका, लसीका नलिकाओं और लसीका ग्रंथियों का बना होता है। लसीका रुधिर से भिन्न होता है क्योंकि इसमें कुछ प्रोटीन व लाल रुधिर कणिकाएँ अनुपस्थित होती हैं।
मेंढक का हृदय त्रिकोष्ठीय अथवा तीन कक्षीय होता है। अतः कथन 4 भी गलत है।Incorrect
व्याख्याः
मेंढक जल और थल दोनों स्थानों पर दो भिन्न विधियों द्वारा श्वसन करने में सक्षम होता है। यह जल में त्वचीय श्वसन करता है और थल पर श्वशन के लिये त्वचा, मुख गुहा और फेफड़ों का उपयोग करता है। फेफड़ों के द्वारा श्वसन फुफ्फुसीय श्वसन कहलाता है। अतः कथन 1 सही है।
ग्रीष्म निष्क्रियता और शीत निष्क्रियता के दौरान मेंढक त्वचा से श्वसन करता है। अतः कथन 2 भी सही है।
मेंढक का परिसंचरण तंत्र, सुविकसित और बंद प्रकार का होता है। इसमें लसीका परिसंचरण पाया जाता है अर्थात् ऑक्सीजनित और विऑक्सीजनित रक्त हृदय में मिश्रित हो जाते हैं। अतः कथन 3 गलत है।
उल्लेखनीय है कि रुधिर परिसंचरण तंत्र हृदय, रक्त वाहिकाओं और रुधिर से मिलकर बनता है। लसीका तंत्र लसीका, लसीका नलिकाओं और लसीका ग्रंथियों का बना होता है। लसीका रुधिर से भिन्न होता है क्योंकि इसमें कुछ प्रोटीन व लाल रुधिर कणिकाएँ अनुपस्थित होती हैं।
मेंढक का हृदय त्रिकोष्ठीय अथवा तीन कक्षीय होता है। अतः कथन 4 भी गलत है। -
Question 11 of 20
11. Question
1 pointsपादप ऊतकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. पैरेंकाइमा की भित्ति सेल्यूलोज की बनी होती है।
2. कॉलेंकाइमा में क्लोरोप्लास्ट अनुपस्थित होता है।
3. स्क्लेरेंकाइमा जो कि पौधों को यांत्रिक सहारा देते हैं, में प्रोटोप्लास्ट अनुपस्थित होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
पादप ऊतक के दो प्रमुख वर्ग मेरिस्टमी (विभज्योतकी) और स्थायी ऊतक होते हैं। पौधों में वृद्धि मुख्य रूप से सक्रिय कोशिका विभाजन वाले विशिष्ट क्षेत्रों तक ही सीमित होती है। इस क्षेत्र को मेरिस्टम कहते हैं। स्थायी ऊतक के दो प्रकार सरल ऊतक और जटिल ऊतक होते हैं। सरल ऊतक पुनः पैरेंकाइमा, कॉलेंकाइमा और स्क्लेरेंकाइमा में वर्गीकृत होते हैं।
पैरेंकाइमा अंगों के अंदर के महत्त्वपूर्ण घटक हैं। इनकी भित्ति पतली होती है जो सेल्यूलोज की बनी होती है। अतः कथन 1 सही है।
कॉलेंकाइमा में क्लोरोप्लास्ट उपस्थित होता है। इनकी भित्ति पतली होती है लेकिन इनके कोनों पर सेल्यूलोज, हैमीसेल्यूलोज और पैक्टिन जमा होती है। अतः कथन 2 गलत है।
स्क्लेरेंकाइमा अधिकांशतः मृत होते हैं और इनमें प्रोटोप्लास्ट अनुपस्थित होता है। ये पौधों को यांत्रिक सहारा देते हैं। इनकी कोशिकाओं की भित्ति मोटी और लिग्निनी (Lignified) होती है। अतः कथन 3 सही है।
उल्लेखनीय है कि जटिल ऊतक के दो प्रकार जाइलम और फ्लोएम होते हैं।Incorrect

उल्लेखनीय है कि जटिल ऊतक के दो प्रकार जाइलम और फ्लोएम होते हैं। -
Question 12 of 20
12. Question
1 pointsजटिल ऊतक संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. जाइलम भोजन को पत्तियों से पौधों के अन्य भागों तक पहुँचाते हैं।
2. फ्लोएम मूल से पानी तथा खनिज लवण को तने तथा पत्तियों तक पहुँचाने के लिये एक संवहन ऊतक की तरह कार्य करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः उपर्युक्त दोनों कथन गलत हैं।
जटिल ऊतक के दो प्रकार जाइलम और फ्लोएम होते हैं।
जाइलम मूल से पानी तथा खनिज लवण को तने तथा पत्तियों तक पहुँचाने के लिये एक संवहन ऊतक की तरह कार्य करते हैं। ये पौधों के अंगों को यांत्रिक सहारा भी देते हैं। ये चार तत्त्वों वाहिनिकी (ट्रैकीड), वाहिका, जाइलम तंतु और जाइलम पैरेंकाइमा से मिलकर बने होते हैं। इनकी कोशिकाभित्ति मोटी और लिग्निनी (Lignified) होती है। ये मृत होते हैं और इनमें प्रोटोप्लास्ट अनुपस्थित होता है।
फ्लोएम भोजन को पत्तियों से पौधों के अन्य भागों तक पहुँचाते हैं। इनमें चालनी नलिकाएँ, तत्त्व, सहचर कोशिकाएँ, फ्लोएम पैरेंकाइमा और फ्लोएम तंतु होते हैं।Incorrect
व्याख्याः उपर्युक्त दोनों कथन गलत हैं।
जटिल ऊतक के दो प्रकार जाइलम और फ्लोएम होते हैं।
जाइलम मूल से पानी तथा खनिज लवण को तने तथा पत्तियों तक पहुँचाने के लिये एक संवहन ऊतक की तरह कार्य करते हैं। ये पौधों के अंगों को यांत्रिक सहारा भी देते हैं। ये चार तत्त्वों वाहिनिकी (ट्रैकीड), वाहिका, जाइलम तंतु और जाइलम पैरेंकाइमा से मिलकर बने होते हैं। इनकी कोशिकाभित्ति मोटी और लिग्निनी (Lignified) होती है। ये मृत होते हैं और इनमें प्रोटोप्लास्ट अनुपस्थित होता है।
फ्लोएम भोजन को पत्तियों से पौधों के अन्य भागों तक पहुँचाते हैं। इनमें चालनी नलिकाएँ, तत्त्व, सहचर कोशिकाएँ, फ्लोएम पैरेंकाइमा और फ्लोएम तंतु होते हैं। -
Question 13 of 20
13. Question
1 pointsनिम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः
1. क्यूटिकल : यह पौधों की बाह्यत्वचा की बाहरी सतह पर मोम की परत है।
2. मेजोफिल (पर्णमध्योतक) : यह पौधों की पत्तियों के पतली भित्ति वाला और क्लोरोप्लास्ट युक्त भरण ऊतक (Ground Tissue) होता है।
3. कैंबियम : यह पौधों के संवहनी ऊतकों जाइलम और फ्लोएम के मध्य स्थित होता है।
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?Correct
व्याख्याः उपर्युक्त सभी युग्म सही सुमेलित हैं।
रचना तथा स्थिति के आधार पर ऊतक तंत्र तीन प्रकार यथा- बाह्यत्वचीय ऊतक तंत्र (Epidermal Tissue System), भरण अथवा मौलिक ऊतक तंत्र (Ground or Fundamental Tissue System) एवं संवहनी ऊतक तंत्र (Vascular or Conducting Tissue System), का होता है।
बाह्यत्वचीय ऊतक तंत्र पौधों का सबसे बाहरी आवरण है। बाह्यत्वचा इसके अंतर्गत ही आती है जो कि पौधों के भाग की बाहरी त्वचा है। पौधों की बाह्यत्वचा की बाहरी सतह पर मोम की परत होती है, जिसे क्यूटिकल कहते हैं। यह पानी की हानि को रोकती है। मूल में क्यूटिकल नहीं होती है।
पौधों की पत्तियों में भरण ऊतक पतली भित्ति वाले और क्लोरोप्लास्ट युक्त है, जिसे मेजोफिल (पर्णमध्योतक) कहते हैं।
जाइलम और फ्लोएम संवहनी ऊतक तंत्र का भाग हैं। द्विबीजपत्री में कैंबियम जाइलम तथा फ्लोएम के मध्य स्थित होता है। एक बीजपत्री पादपों में कैंबियम नहीं होता है।Incorrect
व्याख्याः उपर्युक्त सभी युग्म सही सुमेलित हैं।
रचना तथा स्थिति के आधार पर ऊतक तंत्र तीन प्रकार यथा- बाह्यत्वचीय ऊतक तंत्र (Epidermal Tissue System), भरण अथवा मौलिक ऊतक तंत्र (Ground or Fundamental Tissue System) एवं संवहनी ऊतक तंत्र (Vascular or Conducting Tissue System), का होता है।
बाह्यत्वचीय ऊतक तंत्र पौधों का सबसे बाहरी आवरण है। बाह्यत्वचा इसके अंतर्गत ही आती है जो कि पौधों के भाग की बाहरी त्वचा है। पौधों की बाह्यत्वचा की बाहरी सतह पर मोम की परत होती है, जिसे क्यूटिकल कहते हैं। यह पानी की हानि को रोकती है। मूल में क्यूटिकल नहीं होती है।
पौधों की पत्तियों में भरण ऊतक पतली भित्ति वाले और क्लोरोप्लास्ट युक्त है, जिसे मेजोफिल (पर्णमध्योतक) कहते हैं।
जाइलम और फ्लोएम संवहनी ऊतक तंत्र का भाग हैं। द्विबीजपत्री में कैंबियम जाइलम तथा फ्लोएम के मध्य स्थित होता है। एक बीजपत्री पादपों में कैंबियम नहीं होता है। -
Question 14 of 20
14. Question
1 pointsनिम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. पौधों की जड़ों का लंबा होना।
2. पौधों के तनों का लंबा होना।
3. पौधों की मोटाई बढ़ना।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से पौधों में द्वितीयक वृद्धि को दर्शाता/दर्शाते है/हैं?Correct
व्याख्याः मूल और तना लम्बाई में शीर्षस्थ विभज्या की सहायता से बढ़ते हैं। इसे प्राथमिक वृद्धि कहते हैं। अधिकांश द्विबीजपत्रियों में प्राथमिक वृद्धि के अतिरिक्त उनकी मोटाई भी बढ़ती है। इसे ही द्वितीयक वृद्धि कहते हैं। यह एक बीजपत्री मूल तथा तने में नहीं होती है। पौधों के जो ऊतक द्वितीयक वृद्धि में भाग लेते हैं उन्हें पार्श्वीय मेरिस्टेम, संवहन कैंबियम तथा कार्क कैंबियम कहते हैं।
Incorrect

Question 15 of 20
15. Question
1 pointsनिम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः
1. सरसों का पौधा : मूसला मूलतंत्र (Tap Root System)
2. गेहूँ का पौधा : झकड़ा मूलतंत्र (Fibrous Root System)
3. घास और बरगद : अपस्थानिक मूल (Adventitious Roots)
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?Correct
व्याख्याः उपर्युक्त सभी युग्म सही सुमेलित हैं।
अधिकांश द्विबीजपत्री पादपों में मूलांकुर के लम्बे होने से प्राथमिक मूल बनती है जो मिट्टी में उगती है। इसमें पार्श्वीय मूल होती हैं जिन्हें द्वितीयक तथा तृतीयक मूल कहते हैं। प्राथमिक मूल तथा इसकी शाखाएँ मिलकर मूसला मूलतंत्र बनती हैं। सरसों का पौधा इसका उदाहरण है।
एक बीजपत्री पौधों में प्राथमिक मूल अल्पायु होती है और इसके स्थान पर बहुत सारी मूल निकल आती हैं। ये मूल तने के आधार से निकलती हैं। ये झकड़ा मूलतंत्र कहलाती है। गेहूँ के पौधे में यही मूलतंत्र होता है।
कुछ पौधों जैसे घास तथा बरगद में मूलांकुर की बजाय पौधे के अन्य भाग से निकलती हैं। ये अपस्थानिक मूल (Adventitious Roots) कहलाती हैं।Incorrect
व्याख्याः उपर्युक्त सभी युग्म सही सुमेलित हैं।
अधिकांश द्विबीजपत्री पादपों में मूलांकुर के लम्बे होने से प्राथमिक मूल बनती है जो मिट्टी में उगती है। इसमें पार्श्वीय मूल होती हैं जिन्हें द्वितीयक तथा तृतीयक मूल कहते हैं। प्राथमिक मूल तथा इसकी शाखाएँ मिलकर मूसला मूलतंत्र बनती हैं। सरसों का पौधा इसका उदाहरण है।
एक बीजपत्री पौधों में प्राथमिक मूल अल्पायु होती है और इसके स्थान पर बहुत सारी मूल निकल आती हैं। ये मूल तने के आधार से निकलती हैं। ये झकड़ा मूलतंत्र कहलाती है। गेहूँ के पौधे में यही मूलतंत्र होता है।
कुछ पौधों जैसे घास तथा बरगद में मूलांकुर की बजाय पौधे के अन्य भाग से निकलती हैं। ये अपस्थानिक मूल (Adventitious Roots) कहलाती हैं। -
Question 16 of 20
16. Question
1 pointsनिम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः
1. गाजर और शलजम : अपस्थानिक मूल
2. शकरकंद : मूसला मूल
3. बरगद : प्रोप रूट (सहारा देने वाली मूल)
4. मक्का तथा गन्ने : अवस्तम्भ मूल
5. राइजोफोरा : श्वसन मूल
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?Correct
व्याख्याः विकल्प (c) सही उत्तर है।
कुछ पादपों की मूल पानी और खनिज लवण के अवशोषण तथा संवहन के अतिरिक्त भोजन संचय, सहारा व श्वसन जैसे कार्यों को करने के लिये अपने आप को रूपांतरित कर लेती हैं।
गाजर और शलजम की मूसला मूल तथा शकरकंद की अपस्थानिक मूल भोजन को संग्रहित करने के कारण फूल जाती है।
बरगद की लटकती हुई संरचनाएँ प्रोप रूट (सहारा देने वाली मूल) कहलाती हैं।
मक्का तथा गन्ने के तने में भी सहारा देने वाली मूल तने की नीचली गाँठों से निकलती हैं। इसलिये इन्हें अवस्तम्भ मूल कहते हैं।
कुछ पौधों जैसे राइजोफोरा में बहुत सी मूल भूमि से ऊपर वायु में निकलती हैं। ये श्वसन के लिये ऑक्सीजन प्राप्त करने में सहायक होती हैं। अतः ऐसी मूल श्वसन मूल कहलाती है।Incorrect
व्याख्याः विकल्प (c) सही उत्तर है।
कुछ पादपों की मूल पानी और खनिज लवण के अवशोषण तथा संवहन के अतिरिक्त भोजन संचय, सहारा व श्वसन जैसे कार्यों को करने के लिये अपने आप को रूपांतरित कर लेती हैं।
गाजर और शलजम की मूसला मूल तथा शकरकंद की अपस्थानिक मूल भोजन को संग्रहित करने के कारण फूल जाती है।
बरगद की लटकती हुई संरचनाएँ प्रोप रूट (सहारा देने वाली मूल) कहलाती हैं।
मक्का तथा गन्ने के तने में भी सहारा देने वाली मूल तने की नीचली गाँठों से निकलती हैं। इसलिये इन्हें अवस्तम्भ मूल कहते हैं।
कुछ पौधों जैसे राइजोफोरा में बहुत सी मूल भूमि से ऊपर वायु में निकलती हैं। ये श्वसन के लिये ऑक्सीजन प्राप्त करने में सहायक होती हैं। अतः ऐसी मूल श्वसन मूल कहलाती है। -
Question 17 of 20
17. Question
1 pointsनिम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः
1. एकांतर पर्ण विन्यास : गुड़हल
2. सम्मुख पर्ण विन्यास : अमरूद
3. चक्करदार पर्ण विन्यास : एल्स्टोनिआ (डेविल ट्री)
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?Correct
व्याख्याः उपर्युक्त सभी युग्म सही सुमेलित हैं। ताने और शाखा पर पत्तियों के विन्यस्त रहने के क्रम को पर्णविन्यास कहते हैं। यह तीन प्रकार का होता है- एकांतर, सम्मुख तथा चक्करदार। गुड़हल, सरसों और सूर्यमुखी एकांतर पर्ण विन्यास, केलोट्रोपिस (आक) और अमरूद सम्मुख पर्ण विन्यास एवं एल्स्टोनिआ (डेविल ट्री) चक्करदार पर्ण विन्यास के उदाहरण हैं।

Question 18 of 20
18. Question
1 pointsपुष्पों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. यह एक रूपांतरित प्ररोह है।
2. यह लैंगिक जनन में महत्त्वपूर्ण है।
3. जायांग पुष्प के नर जनन अंग होते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
पुष्प एक रूपांतरित प्ररोह है जो लैंगिक जनन के लिये होता है। अतः कथन 1 और 2 सही हैं।
प्रत्येक पुष्प में चार चक्र होते हैं जैसे केल्किस, कोरोला, पुमंग तथा जायांग। इनमें से पुमंग पुकेंसरों से मिलकर बना होता है। पुकेंसर पुष्प के नर जनन अंग होते हैं जबकि जायांग पुष्प के मादा जनन अंग होते हैं। ये एक अथवा अधिक अंडप से मिलकर बनते हैं। अतः कथन 3 गलत है।Incorrect
व्याख्याः
पुष्प एक रूपांतरित प्ररोह है जो लैंगिक जनन के लिये होता है। अतः कथन 1 और 2 सही हैं।
प्रत्येक पुष्प में चार चक्र होते हैं जैसे केल्किस, कोरोला, पुमंग तथा जायांग। इनमें से पुमंग पुकेंसरों से मिलकर बना होता है। पुकेंसर पुष्प के नर जनन अंग होते हैं जबकि जायांग पुष्प के मादा जनन अंग होते हैं। ये एक अथवा अधिक अंडप से मिलकर बनते हैं। अतः कथन 3 गलत है। -
Question 19 of 20
19. Question
1 pointsप्राणी जगत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. प्राणी जगत के सभी सदस्य बहुकोशिक होते हैं।
2. स्पंज में कोशिका बिखरे हुए समूहों में होती है।
3. प्लेटीहेल्मिंथीज में पूर्ण पाचन तंत्र उपस्थित होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?Correct
व्याख्याः
प्राणी जगत के सभी सदस्य बहुकोशिक होते हैं, परंतु भिन्न-भिन्न कोशिका संगठन प्रदर्शित करते हैं। अतः कथन 1 सही है।
स्पंज में कोशिका बिखरे हुए समूहों में होती है। अतः कथन 2 भी सही है।
भिन्न प्राणियों में अंगतंत्र विभिन्न प्रकार की जटिलताएँ प्रदर्शित करता है। उदाहरण के लिये पाचन तंत्र भी पूर्ण और अपूर्ण होता है। अपूर्ण पाचन तंत्र में एक ही बाह्य द्वार होता है जो मुख तथा गुदा दोनों का कार्य करता है। प्लेटीहेल्मिंथीज अपूर्ण पाचन तंत्र के उदाहरण हैं। पूर्ण पाचन तंत्र में दो बाह्य द्वार होते हैं मुख तथा गुदा। अतः कथन 3 गलत है।Incorrect
व्याख्याः
प्राणी जगत के सभी सदस्य बहुकोशिक होते हैं, परंतु भिन्न-भिन्न कोशिका संगठन प्रदर्शित करते हैं। अतः कथन 1 सही है।
स्पंज में कोशिका बिखरे हुए समूहों में होती है। अतः कथन 2 भी सही है।
भिन्न प्राणियों में अंगतंत्र विभिन्न प्रकार की जटिलताएँ प्रदर्शित करता है। उदाहरण के लिये पाचन तंत्र भी पूर्ण और अपूर्ण होता है। अपूर्ण पाचन तंत्र में एक ही बाह्य द्वार होता है जो मुख तथा गुदा दोनों का कार्य करता है। प्लेटीहेल्मिंथीज अपूर्ण पाचन तंत्र के उदाहरण हैं। पूर्ण पाचन तंत्र में दो बाह्य द्वार होते हैं मुख तथा गुदा। अतः कथन 3 गलत है। -
Question 20 of 20
20. Question
1 pointsप्राणी जगत में परिसंचरण तंत्र के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजियेः
1. खुला परिसंचरण तंत्र: रक्त का संचार हृदय से भिन्न-भिन्न व्यास की वाहिकाओं के द्वारा होता है।
2. बंद परिसंचरण तंत्र: इस प्रकार के तंत्र में रक्त का बहाव हृदय से सीधे बाहर भेजा जाता है और कोशिका तथा ऊतक इसमें डूबे रहते हैं।
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?Correct
व्याख्याः
उपर्युक्त दोनों युग्म सही सुमेलित नहीं हैं।|
खुले परिसंचरण तंत्र में रक्त का बहाव हृदय से सीधे बाहर भेजा जाता है और कोशिका तथा ऊतक इसमें डूबे रहते हैं।
बंद परिसंचरण तंत्र में रक्त का संचार हृदय से भिन्न-भिन्न व्यास की वाहिकाओं जैसे- धमनी, शिरा और कोशिकाओं के द्वारा होता है।Incorrect
व्याख्याः
उपर्युक्त दोनों युग्म सही सुमेलित नहीं हैं।|
खुले परिसंचरण तंत्र में रक्त का बहाव हृदय से सीधे बाहर भेजा जाता है और कोशिका तथा ऊतक इसमें डूबे रहते हैं।
बंद परिसंचरण तंत्र में रक्त का संचार हृदय से भिन्न-भिन्न व्यास की वाहिकाओं जैसे- धमनी, शिरा और कोशिकाओं के द्वारा होता है।